Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:04 AM IST

सर्दियों में जरूर करें बॉडी मसाज, मिल सकते हैं ये जबरदस्त लाभ

सर्दियों में सेहत से जुड़ी कई तरह की दिक्कतें होती हैं, इनमें आराम पाने के लिए आप बॉडी मसाज फायदेमंद साबित हो सकता है।
Updated:- 2025-01-08, 16:33 IST
image

सर्दियों का मौसम सुहावना लगता है। आराम और ठंड का एहसास होता है लेकिन इस मौसम में कई तरह की सेहत से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ जाती है। जैसे हार्ट अटैक, त्वचा में रूखापन, मूड स्विंग, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द वगैरह -वगैरह। इन सभी समस्याओं से आप बचाना चाहते हैं तो बॉडी मसाज ले सकते हैं। चलिए जानते हैं सर्दियों में बॉडी मसाज लेने से क्या-क्या फायदे होते हैं। इसको लेकर हमने हेल्थ एक्सपर्ट से बात की।

सर्दियों में बॉडी मसाज करने के जबरदस्त फायदे

body massage

  • बॉडी मसाज लेने से आपकी त्वचा में नमी बनी रह सकती है। मसाज के लिए आप नारियल तेल, तिल का तेल या बादाम का तेल इस्तेमाल करते हैं। यह तेल शरीर में अब्जॉर्ब होता है और नमी प्रदान करता है।  इससे त्वचा मुलायम और हेल्दी बनी रहती है।
  • वहीं मसाज करने से शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन भी अच्छा होता है। सर्दियों में अक्सर नाड़ियां सिकुड़ जाती है जिसके कारण दर्द और सुन्नता की दिक्कत हो जाती है, वहीं ब्लड का सर्कुलेशन सही नहीं होने से हार्ट पर भी असर पड़ता है। जब रक्त का संचार बढ़िया होता है तो ऑक्सीजन और पोषक तत्वों का सही प्रवाह होता है जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है, थकान में कमी आती है। शरीर अधिक सक्रिय रहता है।
  • गर्म तेल से बॉडी मसाज लेने से शरीर को गर्माहट मिलती है इससे मौसमी बीमारियों का खतरा टलता है। मांसपेशियों और जोड़ों का दर्द कम होता है। इससे लिम्फेटिक सिस्टम सक्रिय होता है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

यह भी पढ़ें-कमजोर दिल वाले सर्दियों में करें ये काम, हार्ट हेल्थ को नहीं होगा नुकसान

body massage in winter FOR HEALTH

मसाज करने से शरीर रिलैक्स होता है, इससे आपको रात को अच्छी नींद आती है और जब नींद अच्छी लेते हैं तो इससे दिमाग को आराम मिल सकता है। इससे मेंटल हेल्थ बूस्ट होती है।

यह भी पढ़ें-सर्दियों की रात में बार-बार नहीं आएगा यूरिन, करें ये काम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।