Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:34 AM IST

पीरियड्स से पहले होती है बेचैनी और तनाव? पानी में मिलाकर पिएं यह पाउडर

पीरियड से कुछ दिन पहले हार्मोनल उतार-चढ़ाव की वजह से कई महिलाओं को मूड स्विंग्स, सिरदर्द और एंग्जायटी महसूस होती है। बेचैनी और तनाव को दूर करने में यह पाउडर आपकी मदद कर सकता है।  
Updated:- 2024-03-08, 14:31 IST
how to reduce anxiety before periods

पीरियड के दिनों में और इससे कुछ दिन पहले महिलाओं के शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं। इनकी वजह से मूड स्विंग्स, स्ट्रेस, सिरदर्द, पेट में दर्द, ऐंठन, कब्ज और पैरों के दर्द जैसी दिक्कतें होती हैं। कई महिलाओं को पीरियड से कुछ दिन पहले एंग्जायटी और बेचैनी होती है। ऐसा भी हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से होता है। इन दिनों में महिलाओं के शरीर में कोर्टिसोल का लेवल बढ़ जाता है। इसे मैनेज करने के लिए कई तरीके कारगर हैं। यहां हम आपको एक पाउडर के बारे में बता रहे हैं, जिसे लेने से आप पीरियड से पहले होने वाली बेचैनी, एंग्याजटी और तनाव को काफी हद तक कम कर सकती हैं। इस बार में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और हार्मोनल हेल्थ कोच हैं।

पीरियड से पहले होने वाली एंग्जायटी को दूर करने के लिए अश्वगंधा पाउडर

ashwaganda for women health

  • अश्वगंधा को इंडियन विंटर चेरी या इंडियन जिनसेंग भी कहा जाता है। 
  • यह एक आयुर्वेदिक हर्ब है। जो सभी के लिए और खासकर महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है।
  • अश्वगंधा खाने से महिलाओं में स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल का लेवल कम होता है और मानसिक तौर पर भी राहत मिलती है।
  • कई महिलाओं में पीएमएस के दौरान कोर्टिसोल हार्मोन की मात्रा काफी अधिक बढ़ जाती है।
  • इससे तनाव और एंग्जायटी दूर होती है। साथ ही, नींद भी अच्छी आती है।
  • यह गुस्सा और चिड़चिड़ेपन को कम करने में भी मदद करता है।
  • अश्वगंधा हार्मोनल इंबैलेंस और अनियमित पीरियड्स की परेशानी को भी कम करता है।
  • इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-स्ट्रेस गुण पाए जाते हैं।
  • यह वेजाइनल इंफेक्शन को भी कम करता है।

एंग्जायटी दूर करने के लिए कैसे लें अश्वगंधा?

ashwagandha with milk

  • आप आधे से 1 टीस्पून अश्वगंधा पाउडर को एक गिलास पानी के साथ सोने से पहले ले सकती हैं।
  • अश्वगंधा पाउडर को आधा रह जाने तक पानी में उबालकर पिएं।
  • आप अश्वगंधा को शहद या दूध के साथ भी ले सकती हैं।

यह भी पढ़ें- शरीर में रहती है हमेशा थकावट तो इन हर्ब्स को करें अपनी डाइट में शामिल

यह भी पढ़ें- पीरियड के दिनों में इन वजहों से महिलाओं को लेनी चाहिए हेल्दी डाइट

 

 

पीरियड्स से पहले होने वाले तनाव, एंग्जायटी और मूड स्विंग्स को कम करने में यह पाउडर काफी हद तक कारगर है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।