herzindagi
tips to improve your sleeping pattern in pcos

PCOS में नींद आने में होती है मुश्किल? अपनाएं ये टिप्स

  PCOS में कई बार महिलाओं को नींद आने में मुश्किल होती है। इसे दूर करने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल में एक्सपर्ट के बताए इन बदलावों को करें। इससे आपको आसानी होगी।
Editorial
Updated:- 2024-03-05, 10:42 IST

PCOS Insomnia:अक्सर महिलाएं ये समझती हैं कि PCOS का असर सिर्फ महिलाओं को फर्टिलिटी पर होता है। लेकिन ऐसा नहीं है। PCOS का असर महिलाओं की ओवरऑल हेल्थ पर होता है। इससे महिलाओं का लुक्स, वजन, खान-पान और यहां तक कि उनकी नींद भी प्रभावित होती है। कई महिलाओं को PCOS की वजह से नींद आने में काफी मुश्किल होती है और कई बार नींद पूरी होने के बाद भी एनर्जी और ताजगी महसूस नहीं होती है। कुछ महिलाओं की नींद बीच-बीच में टूटती रहती हैं। PCOS की वजह से अगर आपको भई नींद नहीं आती है, तो डाइट और लाइफस्टाइल से जुड़े कुछ बदलाव आपकी मदद कर सकते हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

PCOS में नींद आने में मदद करेंगे ये टिप्स (How can I improve my sleep with PCOS)

cashew for pcos

  • रोज सुबह दो भीगे हुए काजू खाएं। इससे कोर्टिसोल लेवल को बैलेंस करने में मदद मिलती है।
  • काजू एनर्जी बढ़ाने और स्ट्रेस हार्मोन को कम करने के लिए अच्छे माने जाते हैं।
  • PCOS में कोर्टिसोल हार्मोनल बढ़ा हुआ होने पर नींद आने में मुश्किल आती है।
  • नींद आने में मुश्किल की वजह आपका अनियमित रूटीन भी हो सकता है। इसलिए, रोज एक ही समय पर सोने और जागने की कोशिश करें।
  • अपनी दिनचर्या को सर्कैडियन रिदम या बॉडी क्लॉक के हिसाब से रखें। यानी सुबह जल्दी उठें और रात को जल्दी सोएं।
  • सोने से दो घंटे पहले फोन, गैजेट या टीवी से दूर रहें। इससे कमजोरी दूर होती है और मेलाटोनिन हार्मोन का लेवल बैलेंस करने में मदद मिलेगी।
  • सोने से पहले एक मैग्नीशियम सप्लीमेंट लें। इससे मेलाटोनिन का प्रोडक्शन बढ़ता है और दिमाग शांत होता है।magnesium rich foods for pcos
  • मैग्नीशियम, नर्वस सिस्टम को रिलैक्स करता है और इससे नींद की क्वालिटी भी सुधरती है। इसलिए, मैग्नीशियम रिच डाइट लें।
  • रात को डिनर हल्का लें और डाइजेशन सुधारने पर ध्यान दें। पेट में गड़बड़ी भी नी्ंद न आने का कारण बन सकती है।
  • सोने से पहले डीप ब्रीदिंग के तीन राउंड करें। इससे बॉडी और माइंड रिलैक्स होगा और नींद अच्छी आएगी।

यह भी पढ़ें- PCOS में महिलाओं को जरूर खाने चाहिए ये फल

यह भी पढ़ें- PCOS में सेहतमंद रहने के लिए महिलाएं जरूर पिएं यह डिटॉक्स वॉटर

यह विडियो भी देखें

 

PCOS में नींद आने में ये टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।