शरीर में पानी जमा होने से बढ़ गया है वजन? अपनाएं ये उपाय

कई बार वॉटर रिटेंशन के चलते शरीर में भारीपन या मोटापा जैसा महसूस होता है,आप इन तीन तरीकों से इसे नियंत्रित कर सकते हैं।
Updated:- 2024-11-14, 18:46 IST
image

बढ़ता वजन आजकल सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्या बन गया है।आपको बता दें कि कई बार वॉटर रिटेंशन के चलते भी इंसान को भारीपन का एहसास करता है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर में अत्यधिक पानी जमा हो जाता है जिससे सूजन, भारीपन का एहसास होता है, यह मोटापा नहीं होता है। अगर आपको महसूस होता है कि आपका वजन बढ़ रहा है और इसका कारण फैट नहीं है बल्कि शरीर में पानी का जमा होना है तो आप इसे कुछ उपाय से नियंत्रित कर सकते हैं। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट शीनम कलरा मल्होत्रा ने जानकारी साझा की है।

वॉटर रिटेंशन को कैसे नियंत्रित करें?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sheenam Kalra Malhotra (@dietitian_sheenam)

अगर आप ज्यादा सोडियम का सेवन करते हैं तो इससे वॉटर रिटेंशन बढ़ सकता है।अधिक नमक  खाने से शरीर में पानी जमा होने लगता है। इसके कारण आप को मोटापा और भारीपन महसूस होता है। अगर आप प्रोसेस्ड फूड, रेडी टू ईट मील और पैक्ड फूड खाते हैं तो इसमें अधिक मात्रा में सोडियम होता है। कोशिश करें कि आप ताजा नेचुरल खाद्य पदार्थों को प्राथमिकता दें।

आप पोटेशियम से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें। पोटेशियम शरीर में सोडियम का स्तर संतुलित रखने में मदद करता है और वॉटर रिटेंशन को काम करता है। इसके लिए आप केला, नारियल पानी, हरी पत्तेदार सब्जियां खा सकते हैं।

यह भी पढ़ें-नींबू पानी नहीं ये चाय पीने से दूर होगी एसिडिटी, पेट भी होगा साफ

water retention

वॉटर रिटेंशन से जूझ रहे हैं तो आपको हाइड्रेशन का ध्यान रखना चाहिए। आप स्मार्ट हाइड्रेशन अपनाएं। आप खीरा,  पुदीना, नींबू  इन्फ्यूस्ड वॉटर पिएं। यह शरीर को हाइड्रेट रखते हैं और वॉटर रिटेंशन को कम करने में मदद करते हैं। इससे शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलता है।

आप प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह पानी को आकर्षित करता है और शरीर में पानी फ्लूड को संतुलित रखता है।

यह भी पढ़ें-किडनी स्टोन के मरीज इस तरह से रखें डाइट का ध्यान, कम होगी परेशानी

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।


Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।