गर्मियों में इस समय पिएं नारियल पानी, शरीर को मिलेगा पूरा फायदा

गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए, शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। डिहाइड्रेशन की वजह से, गर्मियों में सेहत से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। गुलकंद का शर्बत, आम पन्ना, बेल का शरबत और नारियल पानी समेत कई ऐसी ड्रिंक्स हैं, जो गर्मियों में काफी फायदेमंद होते हैं। अक्सर लोग गर्मियों में नारियल पानी को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। लेकिन, क्या आप जानती हैं कि इससे पूरा फायदा पाने के लिए आपको गर्मियों में इसे पीने का सही समय मालूम होना चाहिए। चलिए आपको बताते हैं कि गर्मियों में किस समय नारियल पानी पीना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। यह जानकारी डाइटिशियन नंदिनी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
गर्मियों में नारियल पानी पीने का सही समय (What is the correct time to drink Coconut Water)

- नारियल पानी एंटी-ऑक्सीडेंट्स और इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है।
- इसमें पोटैशियम, कैल्शियम, मैंगनीज और एमीनो एसिड्स पाए जाते हैं।
- नारियल पानी में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है।
- एक्सपर्ट के मुताबिक, इसे पीने का सबसे अच्छा समय सुबह का है।
- गर्मियों में हेल्दी रहने के लिए, सुबह खाली पेट नारियल पानी पीना चाहिए।
- इससे शरीर को ताकत मिलेगी और शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस बना रहेगा।
- इसे सुबह के वक्त पीने से वजन कम होता है और मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है।
- पेट से जुड़ी सभी परेशानियों को दूर करने के लिए, सुबह के वक्त नारियल पानी का सेवन फायदेमंद रहता है।

- अगर आप दोपहर के वक्त नारियल पानी पिएंगी, तो इससे खाने के बाद ब्लोटिंग महसूस नहीं होगी।
- सोने से पहले नारियल पानी पीने से एंग्जायटी दूर होती है और शरीर डिटॉक्स होता है।
- वैसे नारियल पानी को किसी भी वक्त पिया जा सकता है। इसे अलग-अलग वक्त पर पीने से शरीर को अलग-अलग फायदे मिलते हैं।
- इसे किसी भी वक्त पीने से शरीर को नुकसान नहीं होता है। लेकिन, इसे सुबह पीना सबसे अच्छा रहता है।
- इससे पूरा फायदा पाने के लिए, नारियल पानी पीने के साथ, इसकी मलाई भी खाएं।
यह भी पढ़ें- नारियल पानी को इस तरह से पिएं, मिलेगा पूरा फायदा
गर्मियों में सही तरीके और सही समय पर नारियल पानी पीकर आप इससे पूरा फायदा पा सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह भी पढ़ें- गर्मियों में लू से बचाए रखने में मदद करता है यह ड्रिंक
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।