क्या सुबह रोज नींद से जागकर रूटीन काम करके आप अपने ऑफिस की तरफ भागती हैं या फिर घर के कामों में लग जाती हैं? अगर ऐसा है, तो आप गलत कर रही हैं। सुबह के समय कुछ वक्त अपनी सेहत को देना भी बहुत जरूरी होता है। दिन की शुरुआत आप किस तरह कर रही हैं या सुबह के वक्त किन आदतों को अपना रही हैं, इसका काफी असर आपके पूरे दिन और सेहत पर होता है।सेहतमंद रहने का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। सही खान-पान, नियमित जीवनशैली और दादी-नानी के नुस्खों को अपनाकर आप बीमारियों से बच सकती हैं। अगर आप कुछ हफ्तों तर रोज सुबह ये 3 काम करेंगी, तो बीमारियां दूर रहेंगी। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी जानकारी दे रही हैं।
मलासन में पिएं घी वाला गुनगुना पानी
मलासन शरीर के निचले हिस्से को ताकत देता है, इससे कमर का दर्द कम होता है और पॉश्चर में सुधार होता है। इससे पेट साफ होने में भी मदद मिलती है, यह डाइजेशन को सुधारता है। रोज सुबह मलासन में बैठकर गुनगुने पानी में 1 चम्मच घी मिलाकर लें। घी में ब्यूरेटिक एसिड होता है, यह एक फैटी एसिड है, जो मेटाबॉलिज्म को सुधारता है और फूड को ब्रेकडाउन करने में मदद करता है। इससे स्टूल मुलायम होता है और बाउल मूवमेंट में सुधार होता है, जिससे कब्ज दूर होती है।
ऑयल पुलिंग
दांतों और मसूड़ों को हेल्दी रखने में यह मदद करता है। इससे प्लाक कम होता है, मुंह में मौजूद बैक्टीरिया खत्म होते हैं और मुंह से आने वाली दुर्गंध से छुटकारा मिलता है। यह शरीर में मौजूद इंफ्लेमेशन को भी कम करता है। आपको नारियल या तिल के तेल से ऐसा करना है। इसके बाद तेल को बाहर निकाल दें और नमक और हल्दी के पानी से कुल्ला करें। इसके बाद ब्रश करें।
यह भी पढ़ें-गर्मियों में 21 दिनों तक खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू और पुदीने का रस मिलाकर पीने से क्या होता है?
आयुर्वेदिक गोली खाएंथ
इसके बाद आपको अश्वगंधा, मोरिंगा और शतावरी पाउडर को मिलाकर बनाई यह गोली खानी है। अश्वगंधा, स्ट्रेस और एंग्जायटी को कम करता है, इससे स्टैमिना और स्लीप क्वालिटी में सुधार होता है। मोरिंगा, विटामिन्स, मिनरल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। यह एंटी-इंफ्लेमेटरी होता है और इम्यूनिटी को सुधारता है। वहीं, शतावरी तनाव को कम करके शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस को कम करती है। इससे कोलेस्ट्रॉल कम होता है और फर्टिलिटी में भी सुधार होता है।यह भी पढ़ें- रोज सुबह इस तरह पानी में मिलाकर पिएं घी, आसानी से साफ होगा पेट
सेहतमंद रहने के लिए रोज सुबह ये 3 काम करें। इन्हें कुछ हफ्तों तक करने से आपको शरीर में अंतर महसूस होगा। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों