Expert Tips: लंबाई बढ़ाने के लिए बच्चों से रोजाना सिर्फ 2 मिनट कराएं ये काम

लंबाई कई आनुवंशिक और गैर-आनुवंशिक कारकों पर निर्भर करती है जैसे पर्यावरण की कंडीशन और पोषण। 2 साल की उम्र के बाद, अधिकांश बच्चे हर साल लगभग 2.5 इंच की स्थिर दर से बढ़ते हैं। एक बार जब प्यूबर्टी आ जाती है, तो आप और भी तेजी से बढ़ सकती हैं। हालांकि, हर कोई एक अलग स्पीड से बढ़ता है।
लड़कियों के लिए, यह वृद्धि आमतौर पर किशोरावस्था की शुरुआत से शुरू होती है और प्यूबर्टी से गुजरने के बाद आमतौर पर लंबाई बढ़ना बंद हो जाती है। इसका मतलब है कि एक वयस्क के रूप में, आपकी लंबाई बढ़ने की संभावना बहुत कम होती है।
हालांकि, कुछ चीजें हैं जो आप किशोरावस्था में कर सकती हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आप विकास की अपनी क्षमता को अधिकतम कर रही हैं। प्राचीन काल से समग्र कल्याण के लिए योग का अभ्यास किया जाता रहा है लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि योग का उपयोग आपकी लंबाई बढ़ाने के लिए भी किया जा सकता है।
योग आपके विकास हार्मोन को बढ़ाने के लिए जाना जाता है और फिटनेस एक्सपर्ट जोर देते हैं कि विशिष्ट योगासन का अभ्यास निश्चित रूप से इन हार्मोनों को चार्ज करने और उन्हें आपके लिए काम करने का एक तरीका है।
View this post on Instagram
नियमित रूप से योग करने से मन, शरीर और आत्मा के लिए असंख्य लाभ हो सकते हैं क्योंकि योगासन सांस लेने के साथ शारीरिक मुद्राएं हैं जिनमें लचीलापन, शक्ति, सहनशक्ति और बैलेंस होता है और जब आप इन्हें बार-बार करते हैं तो यह आपकी लंबाई बढ़ाने में बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।
इसके बारे में हमें फिटनेस ट्रेनर Juhi Kapoor जी बता रही हैं। यह जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से फैन्स के साथ शेयर की है। आइए इस आर्टिकल के माध्यम से ऐसे 2 योग के बारे में जानें जो आपको हाइट बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:लंबाई तेजी से बढ़ाने के लिए बच्चे रोजाना करें ये 5 योगासन
एकपादासन

- इसे करने के लिए सीधी खड़ी हो जाएं।
- अपने दाहिने पैर को ऊपर उठाएं, पैर को बाईं जांघ पर ले आएं।
- इसे यहां रखें और अपने शरीर के वजन को अपने बाएं पैर पर बैलेंस करें।
- दाहिने पैर को जितना हो सके अपने पेल्विक के पास रखें।
- बैलेंस के लिए आप अपने पैर को अपनी हथेली से पकड़ सकती हैं।
- अपने हृदय चक्र पर प्रणाम मुद्रा पकड़े हुए अपनी हथेलियों को मिलाएं।
- दूसरे पैर के साथ भी यही दोहराएं।
सावधानी
- ब्लड प्रेशर
- हार्ट की समस्याएं
- पीठ की समस्याएं
- गंभीर घुटने और टखने में दर्द या अर्थराइटिस
- इन समस्याओं के होने पर इस योग को करने से परहेज करना चाहिए।
ताड़ासन

- इसे करने के लिए सबसे पहले सीधी खड़ी हो जाएं।
- अपने पैरों को आपस में मिला लें।
- इसके बाद अपने दोनों हाथों को बगल में सीध में कर लें।
- फिर अपनी दोनों हथेलियों को आपस में मिलाएं और हाथों को ऊपर ओर उठाएं।
- इसके बाद सांस लेते हुए, अपने दोनों पंजों के बल खड़े होकर बॉडी को ऊपर की ओर स्ट्रेच करें।
- इस पोजीशन में कुछ देर रहे और फिर धीरे-धीरे नॉर्मल पोजीशन में आ जाएं।
सावधानी
- लो ब्लड प्रेशर में इसे करने से परहेज करना चाहिए।
- प्रेग्नेंसी: पैरों को कूल्हे की दूरी से चौड़ा या अलग रखें।
- घुटने टेकें: एड़ियों को थोड़ा अलग रखें।
रोजाना 2 मिनट का अभ्यास हाइट बढ़ाने में मदद कर सकता है। यह भी सुनिश्चित करें कि आप अच्छे रिजल्ट के लिए 6-8 हफ्ते तक इसका अभ्यास करें। साथ ही कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन-सी और आयरन से भरपूर फूड्स खाएं।
इसे जरूर पढ़ें:बच्चे की हाइट बढ़ाने के लिए रोजाना करवाएं ये योग
जी हां कुछ योग मुद्राएं ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करती हैं, विकास हार्मोन को उत्तेजित करती हैं और रीढ़ को तनाव मुक्त बनाती हैं जो आपकी लंबाई बढ़ाने में मदद कर सकती हैं लेकिन वे अकेले महत्वपूर्ण परिणाम की गारंटी नहीं दे सकती हैं। योग, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर डाइट जैसे दूध, अंडा, दाल के साथ मिलकर प्रारंभिक वर्षों के दौरान मदद मिल सकती है।
आप भी इन योग की मदद से हाइट को बढ़ा सकती हैं। उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें। योग से जुड़े ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock & Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।