आपके परिवार के लिए कौन-सा फ्रिज सही है? फीचर्स और स्टोरेज विकल्पों के साथ जानें

परिवार है छोटा या बड़ा और कपल हो या जॉइंट फैमिली, हर साइज के परिवार के लिए बड़े ब्रांड्स के पास मिलेंगे सही साइज वाले फ्रिज के विकल्प। सिंगल डोर से लेकर साइड-बाय-साइड फ्रिज पर डालिए एक नजर।

आपके परिवार के लिए कौन-सा Fridge सही होगा?
आपके परिवार के लिए कौन-सा Fridge सही होगा?

गर्मी हो या सर्दी फ्रिज एक ऐसा उपकरण है जिसकी जरूरत हर मौसम में ही पड़ती है। पानी ठंडा करने से लेकर बर्फ जमाने तक, फल-सब्जियों को ताजा रखने से लेकर कई तरह का सामान रखने के लिए लगभग हर घर में फ्रिज तो होता ही है। लेकिन अगर आपको यह समझ नहीं आ रहा कि आपके परिवार के लिए किस तरह का फ्रिज सही रहेगा तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। अलग-अलग क्षमता के साथ आने वाले ये फ्रिज आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं, जो खाने को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने के साथ-साथ ऊर्जा और बिजली की बचत करने में भी आपकी मदद करेंगे। यहां पर आपको Haier, LG, सैमसंग, गोदरेज और Whirlpool जैसे ब्रांड्स के फ्रिज के विकल्पों की जानकारी भी मिल जाएगी, जिन्हें आप अपने परिवार व बजट के हिसाब से चुन सकते हैं। इसी तरह के अन्य उपकरणों की जानकारी आपको हाउस ऑफ अप्लयांसेज पर मिल जाएगी।

अपने परिवार के हिसाब से कैसे करें सही फ्रिज का चुनाव?

  • छोटा परिवार- अगर आपका परिवार छोटा है, मतलब की आपके परिवार में 2-3 लोग हैं तो 200-300 लीटर की क्षमता के साथ आने वाला सिंगल डोर फ्रिज काफी बढ़िया विकल्प हो सकता है। हाई एनर्जी स्टार रेटिंग के साथ आने वाले ये फ्रिज ऊर्जा कुशल हो सकते हैं और इनमें आपको सैमसंग, गोदरेज, हायर, व्हर्लपूल, आईएफबी, वोल्टास बेको और एलजी जैसे ब्रांड्स के विकल्प मिल जाएंगे। इनकी प्राइस रेंज करीब ₹13,000 से शुरू होती है और ये ₹20,000 तक के बजट में आसानी से मिल जाएंगे। वहीं, अगर आपका छोटा है लेकिन आपके यहां ज्यादा सामान आता है या ज्यादा स्टोरेज की जरूरत पड़ती है तो थोड़ा बड़ा फ्रिज भी ले सकते हैं। 
  • मीडियम साइज परिवार- 3-4 लोगों का परिवार, यानी मीडियम साइज के परिवार के लिए 300-500 लीटर क्षमता वाले Refrigerators सही पसंद होंगे। इनमें आपको डबल डोर फ्रिज वाले मॉडल्स के सबसे ज्यादा विकल्प मिलेंगे। अगर हम बात करें डबल डोर फ्रिज के बड़े ब्रांड्स की तो सैमसंग, एलजी, गोदरेज और हायर के पास अच्छे विकल्प मिल जाएंगे। कई ब्रांड्स के डबल डोर फ्रिज कन्वर्टेबल मोड्स के साथ आते हैं, जिनकी मदद से आसानी से फ्रीजर को भी जरूरत पड़ने पर भी आसानी से फ्रिज में बदला जा सकता है। इनकी सबसे अच्छी खासियत यह होती है कि ये बर्फ की परत को फ्रीजर में आसानी से जमने नहीं देते और इन्हें खुद-से डीफ्रॉस्ट करने की जरूरत नहीं पड़ती। ये फ्रिज आपको आसानी से ₹25,000-₹40,000 के बजट में मिल जाएंगे।
  • बड़ा परिवार- अगर आपके परिवार में 4 से ज्यादा लोग हैं तो आप 500 लीटर या उससे ज्यादा क्षमता के साथ आने वाले फ्रिज ले सकते हैं। इस क्षमता में आपको डबल डोर, साइड-बाय-साइड या फ्रेंच डोर वाले मॉडल मिल जाएंगे। हायर, सैमसंग, एलजी, माइडिया और गोदरेज के पास आपको इस तरह के फ्रिज के विकल्प मिल जाएंगे। इनकी प्राइस रेंज करीब ₹50,000 से शुरू होती है और इनमें आपको ₹1,00,000+ तक की रेंज वाले विकल्प मिल जाएंगे। 

Top Five Products

  • Haier 596 L, 3 Star, 100% Convertible Fridge Space, Expert Inverter, Frost Free Side by Side Refrigerator (HES-690SS)

    596 लीटर की क्षमता के साथ आने वाला यह साइड-बाय-साइड फ्रिज हायर ब्रांड का है, जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है। 100% कन्वर्टेबल फ्रिज स्पेस के साथ आने वाले इस फ्रिज के तापमान को आप -24°C से लेकर 5°C पर सेट कर सकेंगे। इस फ्रिज की फ्रेश फूड क्षमता 392 लीटर और फ्रीजर की क्षमता 204 लीटर है। एक्सपर्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला यह Haier फ्रिज ऊर्जा कुशलता के साथ काम करता है और साथ-साथ ज्यादा आवाज भी नहीं करेगा। डिओ फ्रेश टेक्नोलॉजी फ्रिज के अंदर किसी भी तरह की दुर्गंध को पनपने नहीं देगा। जरूरत पड़ने पर आप इसके फ्रीजर को पूरी तरह से फ्रिज में बदल सकेंगे। इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला यह फ्रिज शानदार कूलिंग करेगा और इसमें दी गई ट्विस्ट आइस ट्रे की मदद से आप बर्फ को आसानी से निकाल सकेंगे। 5 या उससे ज्यादा सदस्यों के परिवार के लिए यह फ्रिजसही पसंद हो सकता है। इस फ्रिज के बाहरी तरफ ही आपको एक्सटर्नल डिस्प्ले LED पैनल दिया गया है, जिसकी मदद से आप फ्रिज की सेटिंग्स, तापमान और अन्य चीजों को आसानी से देख सकेंगे। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • कॉन्फिग्रेशन- साइड-बाय-साइड
    • ऑटोमैटिक डीफ्रॉस्ट
    • डोर- 2
    • टफेंड ग्लास शेल्फ
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • शेल्फ- 5
    • डोर ओरिएंटेशन- राइट
    • डोर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील

    खूबियां

    • वाईफाई कनेक्टिविटी वाले इस हायर फ्रिज को आप आसानी से स्मार्टफोन से भी ऑपरेट कर सकेंगे।
    • कन्वर्टेबल जोन की वजह फ्रिज के तापमान को जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है।
    • फ्रिज की डिजाइन काफी क्लासी व आकर्षक है।

    कमी

    • अभी तक यूजर्स ने कोई बड़ी कमी नहीं बताई है। 
    01
  • Whirlpool 235 L 2 Star Frost Free inverter Double Door Refrigerator (NEO DF278 PRM RADIANT STEEL(2S)-TL)

    मशहूर ब्रांड व्हर्लपूल का यह डबल डोर फ्रिज 235 लीटरी की क्षमता के साथ आता है, जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 2 है। इंटेलिसेंस इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला यह फ्रिज ऊर्जा की बचत करते हुए कम आवाजके साथ काम करेगा, और तेजी से कूलिंग भी करेगा। इस फ्रिज की फ्रेश फूड क्षमता 179 लीटर और फ्रीजर की क्षमचा 56 लीटर की है। 15 दिनों की फ्रेशनेस टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला यह Whirlpool रेफ्रिजिरेटर फल-सब्जियों को करीब 15 दिनों तक ताजा रख सकता है। इसके फ्रेशफ्लो एयर टॉवर में अच्छी तरह से लगाए गए वेंट, रेफ्रिजरेटर के अलग-अलग हिस्सों में ठंडी और ताजा हवा देने का काम करते हैं। यह फीचर पानी की बोतल को एक समान रूप से और तेजी से ठंडा करने में मदद करता है। इसके फ्रीजर में लगा कूल पैड बिजली कटौती के दौरान भी फ्रीजर को 17 घंटे तक ठंडा बनाए रख सकता है, जिससे बर्फ पिघलने से बचती है और दूसरी चीजें भी आसानी से खराब नहीं होती। व्हर्लपूल के इस फ्रिज की माइक्रो ब्लॉक टेक्नोलॉजी 99% तक बैक्टीरिया की बढ़त को रोक सकती है। वहीं, इसका ज़ीओ लाइट टेक्नोलॉजी वाला वेजिटेबल क्रिस्पर सब्जियों में नमी बनाए रखेगा और उन्हें लंबे समय तक ताज़ा भी रखेगा। मीडियम साइज के परिवार के लिए यह फ्रिज सही विकल्प हो सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर ऑन टॉप
    • डोर- 2
    • टफेंडग्लास शेल्फ
    • शेल्फ- 3
    • रैक- 4
    • डोर शेल्फ- 3
    • मैट फिनिश
    • डोर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील

    खूबियां

    • 160v-300v तक की वोल्टेज रेंज में इस फ्रिज को बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल किया जा सकता है।
    • 85 मिनट में इसमें आसानी से बर्फ जमाई जा सकती है।
    • नॉब की मदद से फ्रिज के तापमान को आसानी से कम-ज्यादा किया जा सकता है। 

    कमी

    • कुछ यूजर्स ने शिकायत की है कि इसका दरवाजा सही तरह से बंद नहीं हो रहा।
    02
  • LG 242 L 3 Star Smart Inverter Frost-Free Double Door Refrigerator (GL-I292RPZX)

    यह फ्रिज होम अप्लायंसेज की मशहूर ब्रांड एलजी का है जिसकी क्षमता 242 लीटर की है। 3 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आने वाल यह डबल डोर फ्रिज 2-3 लोगों के परिवार के लिए सही विकल्प हो सकता है। इस फ्रिज की फ्रेश फूड क्षमता 180 लीटर और फ्रीजर क्षमता 62 लीटर की है। स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आने वाला यह फ्रिज कम आवाज के साथ काम करेगा, ऊर्जा कुशल रहेगा और काफी लंब समय तक चलेगा भी। इसमें ईपको 3 शेल्फ मिल जाएंगे, जिन्हें आसानी से एडजस्ट भी किया जा सकता है। इसका मल्टी-एयर फ्लो कूलिंग सिस्टम अच्छी ह्यूमिडिटी और कूलिंग बनाए रखता है, जिस वजह से आपका खाना लंबे समय तक ताजा रहेगा। इस LG फ्रिज में लगी ऐंटी-बैक्टेरियल गास्केट बैक्टेरिया को पनपने से रोकती है। वहीं, आप इसे आसानी से 100V~310V की वोल्टेज रेंज में आसानी से बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें लगे डिओड्राइजर की वजह से फ्रिज के अंदर दुर्गंध नहीं आएगी। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • टफेंडग्लास शेल्फ
    • डोर शेल्फ- 6
    • डबल ट्विस्ट आइस मेकर
    • ट्रांस्पेरेंट एग ट्रे
    • सॉलिड पैटर्न
    • ऊर्जा खपत- 232 Kilowatt Hours Per Year

    खूबियां

    • 29.1 लीटर की क्षमता वाली वेजिटेबल बास्केट में ज्यादा मात्रा में फल-सब्जियां रखी जा सकती हैं।
    • स्मार्ट कनेक्ट फीचर की मदद से इसे घर के इन्वर्टर से कनेक्ट किया जा सकता है।
    • स्मार्ट डायग्नॉसिस फीचर फ्रिज में आई खराबियों का पता लगाने में मदद करेगा। 

    कमी

    • कुछ यूजर्स इसकी बिल्ड क्वालिटी से नाखुश हैं। 
    03
  • Samsung 236 L, 3 Star, Convertible, Digital Inverter with Display Frost Free Double Door Refrigerator (RT28C3733S8/HL)

    डबल डोर स्टाइल वाला यह फ्रिज सैमसंग ब्रांड का है जिसकी क्षमता 236 लीटर की है और इसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है। शानदार कूलिंग और लंबे समय तक चलने वाली ताज़गी और प्रदर्शन के साथ इस फ्रिज में ऑटो डीफ्रॉस्ट फीचर मिलेगा। 2-3 लोगों के परिवार के लिए यह फ्रिज सही विकल्प हो सकता है। इसमें लगा डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर 50% कम बिजली की खपत करते हुए अधिक ऊर्जा दक्षता, कम शोर और लंबे समय तक चलने वाला प्रदर्शन देता है। 183 लीटर की फ्रेश फूड और 53 लीटर की फ्रीजर क्षमता के साथ आने वाले इस Samsung रेफ्रिजिरेटर में बड़ा वेजिटेबल बॉक्स भी दिया गया है। इसमें आपको 2 कंपार्टमेंट और 2 शेल्फ मिल जाएंगे। बिजली की कटौती के दौरान आप इस फ्रिज को घर के इन्वर्टर से भी आसानी से कनेक्ट करके इस्तेमाल कर सकेंगे। इसका ट्विन कूलिंग प्रिजर्व फीचर फ्रिज के अंदर 70% तक ह्यूमिडिटी को कम कर सकता है। इन सबके अलावा, इसमें आपको ईजी स्लाइड शेल्फ, मूवेबल आइस मेकर और डिओड्राइजर जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • फ्रॉस्ट फ्री रेफ्रिजिरेटर
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • डोर- 2
    • एडजेस्टेबल शेल्फ
    • डोर ओरिएंटेशन- लेफ्ट
    • डोर शेल्फ- 3
    • ग्लॉसी फिनिश
    • डोर- स्टेनलेस स्टील

    खूबियां

    • इसमें खाने को करीब 15 दिनों तक ताजा रखा जा सकता है।
    • इस फ्रिज में आसानी से बड़े साइज वाली बोतलों को भी रखा जा सकता है।
    • फ्रिज का दरवाजा ज्यादा देर तक खुला रहने पर डोर अलार्म आपको अलर्ट करेगा।

    कमी

    • कुछ यूजर्स को फ्रिज की साइज छोटी लगी। 
    04
  • Godrej 180 L 5 Star Turbo Cooling Technology Single Door Refrigerator (RD EDGENEO 207E)

    5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आने वाला यह सिंगल डोर फ्रिज गोदरेज ब्रांड का है जिसकी क्षमता 180 लीटर की है। 163.5 लीटर की फ्रेश फूड और 16.5 लीटर की फ्रीजर क्षमता के साथ आने वाला यह फ्रिज 2-3 लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है। इस फ्रिज में आपको फिक्सड स्पीड वाला कंप्रेसर मिलेगा, जो टर्बो कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ 10% तक तेजी से बर्फ जमाएगा और 24% तक तेजी से बोतलों को ठंडा करेगा। 24 दिनों की फार्म फ्रेश टेक्नोलॉजी के साथ आने वाले Godrej फ्रिज में फल-सब्जियां करीब 24 दिनों तक ताजा रह सकती हैं। मोटे इंसुलेशन की वजह से बिजली की कटौती के बावजूद अंगर रखी चीजें लंबे समय तक ताजा व ठंडी बनी रहेंगी। इसमें आपको टफेंडग्लास से बने शेल्फ मिल जाएंगे, जिनपर भारी बर्तनों को भी आसानी से रखा जा सकता है। फ्लोरल प्रिंट वाला यह फ्रिज बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल किया जा सकता है, और इसकी डिजाइन भी काफी आकर्षक है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • फ्रीजर-ऑन टॉप
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • डोर ओरिएंटेशन- राइट
    • रैक्स- 2
    • सेक्शन्स- 2
    • डोर शेल्फ- 2
    • ऊर्जा खपत- 131 Kilowatt Hours Per Year
    • फिनिश- कलर्ड स्टील

    खूबियां

    • कम बिजली की खपत करते हुए यह फ्रिज शानदार कूलिंग करता है।
    • इसमें बड़े साइज वाली बोतलों को भी आसानी से रखा जा सकता है।
    • 16.4 लीटर की क्षमता वाली वेजिटेबल बास्केट में ज्यादा फल-सब्जियां रखी जा सकती हैं।

    कमी

    • कुछ यूजर्स इसकी बिल्ड क्वालिटी से नाखुश हैं।
    05

संयुक्त परिवार के लिए फ्रिज चुनते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

संयुक्त परिवार के लिए रेफ्रिजरेटर चुनते समय, परिवार में लोगों की संख्या, स्टोरेज की जरूरत, ऊर्जा कुशलता, कूलिंग टेक्नोलॉजी और बजट जैसी बातों का ध्यान रखना चाहिए। संयुक्त परिवारों के लिए आमतौर पर बड़ी क्षमता वाले फ्रिज की जरूरत पड़ती है, जिस वजह से उनके लिए डबल डोर या साइड-बाय-साइड मॉडल सही पसंद हो सकते हैं। इसके अलावा आपको अधिक सुविधा और खाने को ताजा बनाए रखने के लिए एडजेस्टेबल शेल्फ, क्रिस्पर ड्रॉर और ऐंटी बैक्टेरियल कोटिंग्स जैसी सुविधाओं को प्राथमिक्ता देनी चाहिए। इसके अलावा आपको ऐसे फ्रिज का चुनाव करना चाहिए जिसको ज्यादा रख-रखाव करने की आवश्यक्ता न हो और जिसपर बढ़िया वॉरंटी मिल जाए। बड़े ब्रांड्स के मॉडल्स की सही जानकारी लेने और वारंटी कवरेज की जांच करने के बाद ही फ्रिज का चुनाव करें।

कपल्स को किस तरह का फ्रिज चुनना चाहिए?

रेफ्रिजरेटर चुनते समय, कपल्स को फ्रिज की साइज, क्षमता, ऊर्जा कुशलता और  उसकी लाइफ और अपनी जरूरतों को प्राथमिक्ता देनी चाहिए। 200-350 लीटर की क्षमता वाला रेफ्रिजरेटर अक्सर एक ऐसे के लिए सही होता है जो बहुत ज्यादा सामान नहीं रखते। इसके अलावा फ्रॉस्ट-फ्री टेक्नोलॉजी, स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर और कन्वर्टिबल फ्रीजर जैसी सुविधाएं भी कपल्स के लिहाज से जरूरी मानी जाती है। कपल्स को सिंगल डोर से ज्यादा डबल डोर फ्रिज के मॉडल्स को चुनना चाहिए, क्योंकि ये ज्यादा सुविधाजनक होते हैं और साथ-साथ कभी घर में ज्यादा लोग आ जाएं या किसी दिन ज्यादा सामान रखने की जरूरत पड़ जाए तो इनमें आपको भरपूर जगह मिल जाएगी। 

इन्हें भी पढ़ें:-

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 4 लोगों के परिवार के लिए कितना बड़ा फ्रिज सही रहेगा?
    +
    चार लोगों के परिवार के लिए, आमतौर पर 250 से 350 लीटर की क्षमता वाला रेफ्रिजरेटर सही माना जाता है। यह साइज किराने का सामान, बचा हुआ खाना और पेय पदार्थ रखने के लिए पर्याप्त जगह प्रदान करेगी। हालांकि,अगर आप अक्सर खाना बनाते हैं या किराने का सामान थोक में खरीदते हैं, तो 300+ लीटर वाला बड़ा मॉडल अधिक उपयुक्त हो सकता है।
  • 5-6 लोगों के लिए किस क्षमता वाला फ्रिज सही होगा?
    +
    5-6 लोगों के लिए, 400 से 700 लीटर क्षमता वाला फ्रिज उपयुक्त होगा। यह क्षमता आपके घर के लिए पर्याप्त जगह प्रदान करेगी, और आप सभी चीजों को आसानी से स्टोर कर सकेंगे।
  • फ्रिज के लिए हायर बेहतर ब्रांड है या एलजी?
    +
    एलजी को प्रीमियम-क्वालिटी वाले फ्रिज के लिए जाना जाता है, जिसमें डुअल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, वाई-फाई कनेक्टिविटी और बेहतरीन फीचर्स जैसी सुविधाएं मिलती हैं। वहीं, हायर किफ़ायती और टिकाऊपन पर ध्यान केंद्रित करता है, जो कम कीमत पर ऊर्जा-कुशल कूलिंग देता है।
  • साइड-बाय-साइड फ्रिज बेहतर होते हैं या डबल डोर?
    +
    डबल डोर रेफ्रिजरेटर में ऊपर एक फ्रीजर और नीचे एक फ्रिज होता है, जो इसे कॉम्पैक्ट और ऊर्जा-कुशल बनाता है। साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर में अलग-अलग सेक्शन बने होते हैं, जो बड़ी स्टोरेज क्षमता के साथ पानी और बर्फ डिस्पेंसर जैसी उन्नत सुविधाएं भी देता हैं।

You May Also Like