A लाइन कुर्ता को कैसे करें स्टाइल? जानिए विकल्पों के साथ

अगर आप भी ए-लाइन कुर्ती पहनकर अपने लुक में लगानी चाहती हैं चार-चांद तो यहां दी गईं स्टाइलिंग टिप्स आ सकती हैं आपके काम, तरीकों के साथ कुछ विकल्पों पर भी डालिए एक नजर।

A लाइन कुर्ता को स्टाइल करने का तरीका
A लाइन कुर्ता को स्टाइल करने का तरीका

अगर आपको भी A लाइन कुर्ता पहनना पसंद है, लेकिन इसे स्टाइल कैसे करें? इस बात को लेकर हमेशा असमंजस में रहती हैं, तो यहां आपकी परेशानी का हल मिल सकता है। यहां पर हम आपको ए-लाइन कुर्ते को तरह-तरह से स्टाइल करने के तरीकों के साथ कुछ विकल्पों के बारे में भी बताएंगे। फिर चाहे ऑफिस हो या कॉलेज, कोई पूजा हो या शादी का कार्यक्रम और कहीं घूमने जाना हो या यात्रा करनी हो इन कुर्तों को आसानी से अलग-अलग अवसरों पर पहना जा सकता है और ये हर बार एक नया लुक दे सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे स्टाइल करने के तरीके के साथ कुछ विकल्पों पर भी-

फैशन संबंधित किसी भी तरह की जानकारी आपको स्टाइल स्ट्रीट पर मिल सकती है।

ए-लाइन कुर्ता: स्टाइलिंग टिप्स

  • बॉटम वियर- ए-लाइन कुर्ता के साथ तरह-तरह के बॉटम को पहना जा सकता है। इनके साथ आप जींस, ट्राउजर, पैंट्स, लेगिंग्स या प्लाजो को पहन सकती हैं। आप चाहें तो कुर्ती के रंग व डिजाइन से मेल खाते हुए बॉटम वियर का चुनाव कर सकती हैं। इसके लिए आप रंग व डिजाइन से मेल खाती या किसी अलग रंग के विकल्प का भी चुनाव कर सकती हैं।
  •  आभूषण- अवसर के हिसाब से आप कुर्ते से मेल खाता हल्का या भारा आभूषण चुन सकती हैं। ए-लाइन कुर्ते के साथ ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी, सोने के गहने या मोती वाले आभूषण पहने जा सकते हैं। कानों में चाहें तो आप झुमके या बालियां पहन सकती हैं, गले में पतली चेन या पेंडेंट पहना जा सकता है और इसके अलावा हाथ में ब्रेस्लेट, कड़े या पतली चूड़ियां पहनी जा सकती हैं। आप चाहें तो पैर में ऐंक्लेट पायल पहन सकती हैं।
  • फुटिवयर- A लाइन कुर्ता के साथ आप तरह-तरह की चप्पलें पहन सकती हैं। अगर आपको पूरा दिन हील्स पहनने में परेशानी नहीं होती तो इसमें कई विकल्प आपको मिल जाएंगे। वहीं, ए-लाइन कुर्ता के साथ आप फ्लैट्स, जुती, या चप्पल भी पहन सकती हैं। आप अपने आराम और कुर्ते के रंग के हिसाब से सही फुटवियर चुन सकती हैं।
  • अन्य- अगर आपके कुर्ते पर कोई डिजाइन नहीं बनी है और वो प्लेन है तो आप उसके रंग से मिलता-जुलता स्कार्फ. दुपट्टा या स्टोल ले सकती हैं। आप चाहें तो हाथ में घड़ी पहन सकती हैं या ऊपर से कोई जैकेट या श्रग भी डाल सकती हैं।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Anouk Women Navy Blue Printed A-Line Kurta with Gathered Detail

    100% कॉटन से बना यह प्रिंटेड ए-लाइन कुर्ता गर्मियों ते लिहाज से सही विकल्प हो सकता है। छोटी आस्तीन के साथ आने वाले इस कुर्ते में आपको सामने की तरफ स्लिट मिलेगी, जो आपको काफी स्मार्ट लुक देगी। मैंडरीन कॉलर के साथ आने वाला यह कुर्ता काफ लेंथ तक का है और इसे आप ऑफिस, कासेज या रोजाना घर में पहनने के लिहाज से चुन सकती हैं। फ्लेयर्ड डिजाइन वाला यह कुर्ता आपके लिए एक आरामदायक पसंद हो सकता है।

    स्टाइलिंग टिप्स- सफेद रंग के प्लाजो, छोटे झमुकों और कोल्हापुरी चप्पल के साथ इस कुर्ते को पहना जा सकता है। आप चाहें तो इसके साथ लेगिंग्स या पैंट भी स्टाइल कर सकती हैं।

    30 जून को कीमत: ₹781

    01
  • Rain & Rainbow Women Ethnic Motifs Printed Flared Sleeves Mirror Work Kurta

    फ्लेयर्ड डिजाइन में आने वाला यह ए-लाइन कुर्ता काफी चमकदार रंगों और डिजाइन में आता है। फ्यूशिया रंग में आने वाले इस कुर्ता का गला गोल और लंबाई घुटने से थोड़ा नीचे तक की है। कॉटन मटेरियल से बने इस कुर्ते का सुंदर प्रिंट आपको काफी आकर्षक लुक दे सकता है। इसमें आपको मैंडरिन कॉलर और 3/4 लेंथ की स्लीव्स मिलेंगी। मिरर वर्क के साथ आने वाले इस कुर्ती को आप ऑफिस, कॉलेज या किसी पूजा में पहनकर जा सकती हैं। इसमें आपको चार अन्य रंगों के भी विकल्प मिल जाएंगे।

    स्टाइलिंग टिप्स- बेज कलर के ट्राउजर या पैंट के साथ आप इस कुर्ती को स्टाइल कर सकती हैं। इसके साथ ट्रेंडी ईयररिंग्स और ब्लॉक हील्स काफी अच्छी लगेगी। आप हाथ में चाहें तो ब्रेस्लेट भी कैरी कर सकती हैं।

    30 जून को कीमत: ₹1427

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • FIORRA Floral Printed Notch Collar Thread Work Cotton A-Line Kurta

    फ्लोरल प्रिंट वाला यह ए-लाइन कुर्ता रेड, नेवी ब्लू और ग्रीन जैसे रंगों के विकल्पों में आता है। कॉटन मटेरियल से बने इस कुर्ते की आस्तीन लंबी है और गला गोल है। काफ तक की लेंथ वाले इस कुर्ते की प्रिंटेड डिजाइन आपको काफी प्यारा सलुक दे सकती है और इसकी फ्लेयर्ड डिजाइन आपकी बॉडी को सही आकार देगी। इसका कॉलेज, ऑफिस या किसी औपचारिक अवसर पर पहनने के लिहाज से काफी अच्छी है। 

    स्टाइलिंग टिप्स- यह ए-लाइन कुर्ता क्रीम कलर के पैंट या प्लाजो के साथ काफी अच्छा लगेगा। आप चाहें तो इसके साथ लेगिंग्स भी पहन सकती हैं। इसके साथ ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी और मोजड़ी को स्टाइल किया जा सकता है। 

    30 जून को कीमत: 699

    03
  • Taavi Colourblocked Indie Prints Tie-Up Detail Ikat Kurta

    पर्पल व सफेद रंग में आने वाला यह कुर्ता स्लीवलेस डिजाइन वाला है जिसकी लंबाई घुटने से थोड़ा नीचे तक की है। साइड स्लिट के साथ आने वाले इस कुर्ते का इकत प्रिंट आपको काफी आकर्षक और स्टइलिश लुक देगा। इसके दोनों तरफ आपको डोरी वाली डीटेल देखने को मिलेगी, जो देखने में तो सुंदर है ही साथ-साथ आपकी बॉडी को भी काफी अच्छा आकार मिलेगा। कॉलेज, किसी त्योहार या कहीं घूमने जाने के दौरान इसे पहना जा सकता है।

    स्टाइलिंग टिप्स- यह कुर्ता जींस के साथ पहनने पर काफी अच्छा लुक देगा। इसे आप जंक ज्वेलरी के साथ स्टाइल कर सकती हैं। आप पैरों में जुती या कोल्हापुरी चप्पल पहन सकती हैं। 

    30 जून को कीमत: 1199

    04
  • Sangria Floral Printed Mandarin Collar Pure Cotton A-Line Kurta

    यह ए-लाइन कुर्ता फ्लोरल प्रिंट के साथ आता है जिसमें आपको मैंडरीन कॉलर मिल जाएगी। 3/4 लेंथ की स्लीव के साथ आने वाला यह कुर्ता फ्रंट स्लिट के साथ आता है और इसमें आपको 6 अन्य रंगों के विकल्प मिल जाएंगे। काफ तक की लेंथ के साथ आने वाली यह कुर्ती फ्लेयर्ड डिजाइन वाली है और इसकी फिटिंग रेगुलर है। इस कुर्ते की एक खासियत यह भी है कि इसमें आपको पॉकेट मिलेगी और यात्रा के दौरान पहनने के लिए काफी अच्छी पसंद हो सकता है।

    स्टाइलिंग टिप्स- जींस या कॉटन पैंट के साथ आप इस कुर्ते को स्टाइल कर सकेंगी। इस कुर्ते के साथ आप जंक आभूषण और एनलॉग घड़ी के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इसके साथ आप फ्लैट चप्पल भी पहन सकती हैं। 

    30 जून को कीमत: 758

    05

किस तरह के ए-लाइन कुर्ता किन अवसरों पर अच्छे लगेंगे?

ऑफिस या कॉलेज ऐसी जगह होती है जहां थोड़ा साधारण तरह से तैयार होकर ही जाया जाता है, जिस वजह से कॉटन मटेरियल से बने ए-लाइन कुर्ता सही पसंद हो सकते हैं। इनमें आप चाहें तो सॉलिड प्रिंट या फ्लोरल कुर्ती का चयन कर सकती हैं। आप कॉलेज या ऑफिस में पहनकर जाने के लिए लिनन या रेयॉन मटेरियल से बने कुर्ते का भी चुनाव कर सकती हैं। इस तरह के कुर्ता किसी औपचारिक अवसर पर भी अच्छे लगेंगे। लेकिन अगर आपको किसी शादी, त्योहार या पूजा के लिए ए-लाइन कुर्ता पहनना है तो आपके लिए सिल्क, ऑर्गैंजा, नेट और जॉर्जेट से बने ए-लाइन कुर्ता सही पसंद हो सकते हैं। ऐसे अवसरों के लिए आप थोड़े चमकदार रंगों और भारी डिजाइन का चुनाव कर सकती हैं और इन्हें तरह-तरह से स्टाइल भी किया जा सकता है। वहीं, कहीं घूमने जाने के लिए या यात्रा के दौरान थोड़े आरामदायक और हल्के डिजाइन वाले ए-लाइन कुर्ती का चुनाव करना सही रहेगा।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • ए-लाइन कुर्ता क्या है?
    ए-लाइन कुर्ता को इसका नाम इसके "ए" आकार से मिला है। यह ऊपर से फिट होता है और नीचे की ओर चौड़ा होता जाता है। यह स्टाइल हर किसी पर अच्छा लगता है और रोज़ाना पहनने या ऑफिस के लिए बढ़िया है। आप इसे आधुनिक लुक के लिए लेगिंग, जेगिंग या स्कर्ट के साथ पहन सकते हैं।
  • ए-लाइन कुर्ता कौन पहन सकता है?
    जो महिलाएं एक सोफिस्टिकेटेड लुक चाहती, उनके लिए ए-लाइन कुर्ते काफी अच्छी पसंद हो सकते हैं। इन कुर्तों में आपको अलग डिजाइन कढ़ाई और प्रीमियम कपड़े वाले विकल्प मिल जाएंगे, जो उन्हें विशेष अवसरों के लिए सही पसंद बनाते हैं।
  • ए-लाइन कुर्ता और स्ट्रेट कुर्ता में क्या अंतर है?
    ए-लाइन कुर्ता कमर से बाहर की ओर फैला होता है, जिससे एक चौड़ी हेमलाइन बनती है जो बड़े अक्षर "ए" की तरह दिखती है। दूसरी ओर, एक स्ट्रेट कुर्ता, कंधों से हेम तक एक समान चौड़ाई वाला होता है, जो सीधे नीचे गिरता है।
  • क्या ए लाइन कुर्ते में स्लिट होती है?
    हां, ए-लाइन कुर्ते में स्लिट हो सकते हैं, और यह एक आम डिज़ाइन है। इनके स्लिट साइड में या सामने की तरफ भी हो सकते हैं, जो पारंपरिक ए-लाइन सिल्हूट को एक स्टाइलिश और आधुनिक टच देते हैं।

Loading...

Loading...