क्या आपका परिवार मीडियम साइज का है और आपको यह समझ नहीं आ रहा कि घर के लिए 9 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन सही रहेगी या नहीं, तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। जी हां! मार्केट में वैसे तो आपको अलग-अलग क्षमता वाली वॉशिंग मशीन देखने को मिल जाएंगी, लेकिन जब बात आती है एक मीडियम साइज परिवार की जिसमें आमतौर पर 4-6 लोग होते हैं तो उसके लिए 9 KG वॉशिंग मशीन काफी सही पसंद साबित हो सकती है। जी हां! इस क्षमता में आने वाली वॉशिंग मशीन 4-6 लोगों के कपड़े आसानी से धो व सुखा सकती हैं, जिनमें चादर और तौलिये जैसी भारी चीजें भी शामिल हैं। अगर एक मीडियम साइज परिवार में इस क्षमता वाली वॉशिंग मशीन मौजूद है तो बार-बार कपड़े धोने की झंझट को कम करते हुए सारी गंदी लॉन्ड्री को एक ही बार में धोया जा सकता है। इनमें वैसे तो सेमी और फुली दोनों तरह के ही मॉडल्स देखने को मिल जाते हैं, लेकिन आजकल की व्यस्त जीवनशैली के हिसाब से लोग ज्यादातर फुली ऑटोमैटिक 9 किलोग्राम वॉशिंग मशीन को प्राथमिक्ता देते हैं। इसी कड़ी में यहां आपको कुछ बड़े ब्रांड्स के मॉडल देखने को मिल जाएंगे, जो हाउस ऑफ अप्लायंस का अहम हिस्सा हैं। अलग-अलग तरह के वॉश प्रोग्राम, फीचर्स व नई टेक्नोलॉजी के साथ आने वाली एक अच्छी 9 किलोग्राम वॉशिंग मशीन आपके घर के लिए सही निवेश साबित हो सकती है।
9 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन के लिए टॉप 5 ब्रांड्स
- सैमसंग (Samsung)- इस ब्रांड के पास 9 किलोग्राम क्षमता में आने वाली फुली ऑटोमैटिक और सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन दोनों के ही विकल्प मिल जाएंगे। इसके फुली ऑटोमैटिक विकल्प ज्यादा लोकप्रिय हैं, जो फ्रंट और टॉप लोड दोनों तरह के मॉडल में आते हैं। सैमसंग की 9 किलोग्राम वॉशिंग मशीन के फुली ऑटोमैटिक मॉडल ईको बबल टेक्नोलॉजी से लैस होते हैं जो कपड़ों को तक नाजुकता से धोते हुए ऊर्जा की बचत भी कर सकती हैं। इनकी सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की शुरूआती कीमत करीब ₹15,000 से शुरू होती है और फुली ऑटोमैटिक मॉडल्स करीब ₹20,000 से शुरू होते हैं।
- हायर (Haier)- इस ब्रांड के पास भी 9 किलोग्राम क्षमता में फुली और सेमी ऑटोमैटिक दोनों के ही विकल्प आपको मिल सकते हैं। इनके फुली ऑटोमैटिक मॉडल्स में ओशियन्स वेव टेक्नोलॉजी और एक अलग तरह का ड्रम देखने को मिलता है जो कपड़ों को नाजुक तरह से धोता है और उन्हें खराब होने से भी बचाता है। इनकी 9 किलोग्राम की ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की कीमत ,करीब ₹12,000 से शुरू होती है और इस क्षमता की फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन करीब ₹28,000 से शुरू होती है।
- एलजी (LG)- घरेलू उपकरणों के लिए यह एक लोकप्रिय ब्रांड है और इसके पास भी 9 किलोग्राम वाली अच्छी क्वालिटी की वॉशिंग मशीन देखने को मिल जाएगी। इसके पास वैसे तो इस क्षमता में फुली और सेमी दोनों ही मॉडल्स मौजूद हैं, लेकिन फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन ज्यादा पसंद की जाने लगी हैं। यह वॉशिंग मशीन कपड़े के प्रकार व गुणवत्ता के हिसाब से धुलाई की प्रक्रिया को सेट करती है और की डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी व स्मार्ट डायग्नॉसिस जैसे फीचर्स भी देखने को मिलते हैं। जहां एलजी की 9 किलोग्राम सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की कीमत ₹15,000 से शुरू होती है, फुली ऑटोमैटिक विकल्प ₹25,000 से शुरू होते हैं।
- व्हर्लपूल (Whirlpool)- सेमी और फुली दोनों तरह की 9 किलोग्राम वॉशिंग मशीन पेश करने वाली ब्रांड व्हर्लपूल एक किफायती विकल्प साबित हो सकती है। इनके फुली ऑटोमैटिक मॉडल्स की खासियत है कि ये हार्ड पानी में भी कपड़ो को अच्छी तरह धो सकते हैं। वहीं, पानी के कम प्रेशर के बावूजद इनके टब को 50% तेजी से भरा जा सकता है। जहां फुली ऑटोमैटिक व्हर्लपूल वॉशिंग मशीन आपको ₹20,000-₹30,000 तक में मिल जाएंगे, सेमी ऑटोमैटिक विकल्प करीब ₹15,000-₹20,000 तक में मिल सकते हैं।
- आईएफबी (IFB)- इस ब्रांड के पास 9 किलोग्राम क्षमता में ज्यादातर फुली ऑटोमैटिक विकल्प ही आपको मिलेंगे। इसके फ्रंट और टॉप दोनों तरह के ज्यादातर मॉडल्स में AI टेक्नोलॉजी देखने को मिलती है। इनमें आपको कई तरह के प्रोग्राम देखने को मिल जाएंगे, जिनकी मदद से लगभग हर तरह के गंदे कपड़ों को धोया जा सकता है। 9 किलोग्राम क्षमता की आईएफबी वॉशिंग मशीन आपको ₹30,000-₹50,000 तक में मिल सकते हैं।