मार्केट में वैसे तो अलग-अलग क्षमता वाली वॉशिंग मिलती है लेकनि जब बात आती है एक सही वॉशिंग मशीन का चुनाव करने की तो 8 किलोग्राम वाले फ्रंट लोड मॉडल काफी पसंद किए जाते हैं। ये मशीन कपड़ों को अच्छी तरह धोती और सुखाती तो हैं ही, साथ-साथ ऊर्जा कुशल भी मानी जाती हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि 8 Kg क्षमता में आने वाली किस तरह की फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन ऊर्जा कुशल होती है? 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली 8 किलोग्राम फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन को सबसे ज्यादा ऊर्जा कुशल माना जाता है। इनमें आपको LG, Haier, IFB, Whirlpool और Bosch जैसे ब्रांड्स के मॉडल मिल जाएंगे। हर हाउस ऑफ अप्लायंस का इन्हें अहम हिस्सा माना जाता है, और एक सही निवेश साबित हो सकती हैं।
किस तरह की 8 किलोग्राम फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन रहेंगी ऊर्जा कुशल?
5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली 8 किलोग्राम फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन को सबसे ज्यादा ऊर्जा कुशल माना जाता है। ये वॉशिंग मशीन कम बिजली और पानी की खपत करने के लिहाज से डिजाइन की जाती हैं, जिस कारण इन्हें ऊर्जा कुशल माना जाता है। इनमें आपको नए फीचर्स के साथ-साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी देखने को मिलती है, जो कपड़ों को अच्छी तरह से धोने और सुखाने के साथ-साथ लंबे समय तक बिना किसी परेशानी के चल सकती हैं। 8 किलोग्राम क्षमता वाली बड़े ब्रांड्स की वॉशिंग मशीन में आपको इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाली मोटर मिल जाएगी जो अपने शांत और ऊर्जा-कुशल संचालन के लिए जानी जाती है, साथ-साथ लंबी बचत में योगदान देती है। वहीं, अगर किसी वॉशिंग मशीन को 5 स्टार एनर्जी रेटिंग मिली है तो इसका मतलब है कि यह कड़े ऊर्जा दक्षता मानकों को पूरा करती है। वहीं, इन वॉशिंग मशीन को ऊर्जा कुशल इसलिए भी माना जाता है क्योंकि ये कार्बन उत्सर्जन को कम करने में योगदान देती हैं और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में भी मदद करती हैं।