हम अच्छे से जानते हैं किसी भी महिला या लड़की के लिए एक सही लिपस्टिक के शेड का चुनाव करना कितना ज्यादा मुश्किल होता है। ये काम थोड़ा और कठिन तब हो जाता है जब हर रोज अलग-अलग रंग के कपड़ों के साथ एक सही शेड वाली लिपस्टिक लगानी हो। इसी कड़ी में हम आपको कुछ लिपस्टिक पैलेट की जनाकारी देने जा रहे हैं जो लगभग हर तरह कपड़ों और अवसर पर लगाई जा सकती हैं। यहां पर आपको कुछ प्रमुख कंपनियों जैसे की Swiss Beauty, Naykaa, MARS से लेकर Maybelline आदि तक के लिपस्टिक पैलेट देखने को मिल जाएंगे, जिनका इस्तेमाल आसानी से हर रोज में किया जा सकता है। वहीं, मेकअक के अन्य कई तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी आपको ब्यूटी बास्केट पर मिल सकती है। तो आइए देखते हैं बड़े ब्रांड्स के लिपस्टिक पैलेट।
ट्रेंडी लिपस्टिक पैलेट के साथ अपने मेकअप को बनाएं सबसे अलग!
सिर्फ एक ही रंग की लिपस्टिक से क्यों करना है समझौता जब बाजार में उपलब्ध हैं कई तरह के शेड्स व रंगों वाले लिपस्टिक पैलेट। किफायती दाम में मिल सकते हैं बड़े ब्रांड्स के विकल्प, देखिए यहां।

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Swiss Beauty All About Lip Palette
Swiss Beauty कंपनी के इस लिपस्टिक पैलेट में आपको पूरी कवरेज मिलती है। इसमें तीन तरह के शेड में आने वाले पैलेट दिए गए हैं जिनका चुनाव आप अपने पसंद के रंग के अनुसार कर सकती हैं। स्मज प्रूफ से लेकर ट्रांस्फर प्रूफ तक रहने वाला यह लिपस्टिक आपके होठों पर लंबे समय तक टिका रह सकता है। वहीं इनको लगाने के लिए आप किसी लिप ब्रश का प्रयोग कर सकती हैं। इसको आसानी से अपने साथ ले जाया और लाया जा सकता है, क्योंकि यह साइज में छोटा है और आपके हैंडबैग में भी ज्यादा जगह नहीं घेरेगा। क्रिमी मैट फिनिश के साथ आने वाला यह पैलेट काफी ज्यादा पिगमेंटिड है, जो आपके होठों को बेहतर लुक दे सकता है।
01MARS Infinity Lip Palette
अलग-अलग रंगों के साथ आने वाली यह लिपस्टिक पैलेट आपके ऑफिस से लेकर पार्टी और बोल्ड लुक वाले मेक-अप तक को पूरा करने के लिए बढ़िया रहेगा। इसमें 16 तरह के रंग दिए गए हैं, जिसके तहत आप बस एक लिपस्टिक पैलेट की मदद से ही अपने लिए अलग-अलग लुक बना सकती हैं। MARS कंपनी के इस Lipstick पैलेट में स्पैटुला के साथ एप्लीकेटर भी मिल रहा है। इसका प्रयोग करके आप पसंद के रंग को आसानी से अपने होठों पर लगा सकती हैं। होठों को पूरी कवरेज देने वाली इस पैलेट में आपको पांच विकल्प और देखने को मिल रहे हैं, जिनका चुनाव आप अपनी पसंद के अनुसार कर सकती हैं। लाइट वेट रहने वाला यह लिपस्टिक पैलेट हर तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त हो सकता है।सिर्फ लिपस्टिक की तरह ही नहीं बल्कि पैलेट को आप ब्लश और आई मेक-अप की तरह भी इस्तेमाल में ले सकती हैं।
02Maybelline New York Matte Lip Studio Palette
ब्लश्ड बॉम्बशेल रंग में आने वाला यह लिपस्टिक पैलेट आपको पसंद का लुक आसानी से दे सकता है। जरूरत पड़ने पर आप इसे ब्लश और आई शेडो के रूप में भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इस Maybelline पैलेट की मदद से आसानी से लिपस्टिक को लगाया जा सकता है। पैलेट में आपको एक ब्रश देखने को मिल जाएगा, जिसके पतले लाइनर वाले भाग का उपयोग करते हुए, अपने होठों पर मैट लाइनर शेड्स में से किसी एक का चुनाव करके आसानी से लगा सकती हैं। वहीं ब्रश के दुसरे भाग का उपयोग करते हुए पसंद के लिपस्टिक के रंग को अपने होठों पर अच्छे से लगा सकती हैं। इसके बाद अपनी उंगली का उपयोग करते हुए, अपने होठों के मध्य में हाइलाइटर लगा कर आप अपने लुक को और भी खूबसूरत बना सकती हैं।
03Nykaa Sealed with a Kiss Lip Palette
Nykaa के इस लिप पैलेट की बात करें तो इसमें आपको 6 तरह के शेड देखने को मिल जाएंगे। वहीं यह पैलेट छोटे साइज में होने के चलते कहीं भी ले जाने में काफी आसान रहेगा। अपने पसंद के लिप शेड को आसानी से लगाने के लिए इसमें एक ब्रश भी दिया गया है, जिसका उपयोग करके आप चाहें तो कई सारे रंगों को एक साथ मिलाकर कई तरह के शेड्स बना सकती हैं। पूरी कवरेज देने वाले इस लिप पैलेट में मैट फिनिश मिलती है।
04HUDA GIRL 15 Shade Lipstick Palette
पिंक, रेड, न्यूड से लेकर ब्राउन कलर तक के साथ आपको इस लिपस्टिक पैलेट में 15 शेड देखने को मिल जाएंगे। लंबे समय तक होठों पर टिकी रहने वाली इस लिपस्टिक पैलेट में आपको जेल फॉर्म देखने को मिल जाएगी। वहीं यह पैलेट हर प्रकार की त्वचा और स्किन टोन के लिए उपयुक्त है। इसकी मदद से आपके होठों को पूरी कवरेज के साथ मैट फिनिश मिल सकती है। यह पैलेट आपके होठों को भी मुलायम बना सकता है। इस पैलेट को ब्लश और आई मेक-अप के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
05
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- लिपस्टिक पैलेट का उपयोग कैसे करें?लिपस्टिक ब्रश या अपनी उंगली का उपयोग करके, पैलेट से अपनी पसंदीदा लिपस्टिक का रंग लें और इसे अपने होठों पर समान रूप से लगाएं।
- लिपस्टिक पैलेट के क्या फायदे हैं?लिपस्टिक पैलेट विभिन्न रंगों को आज़माने, कस्टम शेड बनाने और कहीं ले जाने और लाने में आसान रहता है। एक सही लिपस्टिक पैलेट की मदद से आपको कई सारी लिपस्टिक को कैरी करने की जरूरत नहीं होती है।
- क्या लिपस्टिक पैलेट सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त हैं?हाँ, लिपस्टिक पैलेट विभिन्न प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त हैं, लेकिन अपनी त्वचा के प्रकार के अनुसार सही फॉर्मूला चुनना महत्वपूर्ण है।
- लिपस्टिक पैलेट को कैसे साफ करें?आप लिपस्टिक पैलेट को मेकअप रिमूवर वाइप्स या अल्कोहल-आधारित सैनिटाइज़र से साफ कर सकती हैं।
Loading...
Loading...
You May Also Like