Crompton Table Fan: उमस भरे मौसम में ठंडी हवा के लिए बेस्ट ऑप्शन देखें टॉप मॉडल्स

उमस भरे मौसम में भी ठंडी हवा पाने के लिए बेहतरीन टेबल फैन की तलाश है तो यहां मौजूद क्रॉम्पटन ब्रांड के टेबल फैन के विकल्प पर डालिए एक नजर।

उमस भरे मौसम के लिए Crompton Table Fan
उमस भरे मौसम के लिए Crompton Table Fan

क्या आप भी मानसून के मौसम में बारिश के बाद होने वाले उमस से परेशान हो गए हैं? यह तो सच है कि ऐसी स्थिति में हर किसी को ताजगी और राहत की तलाश होने लगती है लेकिन हां, एसी हर किसी के बस की बात नहीं होती। इस समय एक भरोसेमंद, शक्तिशाली और किफायती उपाय चाहिए होता है, जो एक पंखे के रूप में पूरा हो सकता है और वह भी ऐसा पंखा जो न केवल तेज हवा दे, बल्कि हर कोने में ठंडक पहुंचा सकें, किसी वरदान से कम नहीं होता। Crompton का Table Fan इसी जरूरत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है,  यह न केवल स्टाइलिश और पोर्टेबल है, बल्कि उमस भरे मौसम में भी दमदार परफॉर्मेंस देता है और आप इसे आराम से कहीं भी लेकर जा सकते हैं। चाहे ऑफिस हो या घर, किचन हो या बेडरूम, क्रॉम्पटन के ये पंखे हर जगह आपको गर्मी से राहत और सुकून की हवा दे सकता है। यह सिर्फ एक पंखा नहीं, बल्कि हर उस पल का साथी है जब मौसम बेहाल कर रहा हो और ठंडी हवा की सबसे ज्यादा जरूरत हो। क्रॉम्पटन एक ऐसा ब्रांड है जिसने वर्षों से अपने विश्वसनीय पंखों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से लोगों का दिल जीता है। खासकर उमस भरे मौसम में यह आपकी गर्मी की सबसे बड़ी परेशानी को कम कर सकता है। आप इन टेबल फैन को हाउस ऑफ एप्लाइंसेस का हिस्सा बना कर उमस से राहत पा सकते हैं।

Top Five Products

  • Crompton High Flo Waveplus table fan

    सफेद रंग में आने वाला यह क्रॉम्पटन ब्रांड का पंखा अपनी शक्तिशाली स्पीड के लिए जाना जाता है। यह टिकाऊ प्लास्टिक का बना हुआ है जिसमें जंग लगने का भी कोई खतरा नहीं है। साथ ही आप इसे रिमोट की मदद से भी आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं। इस Table Fan का डाईमेंशन 47D x 20.5W x 47H सेमी है जो ऑफिस डेस्क से लेकर आपके बेडरूम तक में आसानी से आ सकता है। 60 वाट क्षमता पर काम करने वाला यह पंखा आपकी बिजली की खपत भी कम करता है और आपके बिजली बिल को बचाने का काम करता है। इसमें थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन लगा हुआ है जो मोटर को लंबे समय तक चलने में मदद करता है। इसे आप कम, मध्यम और तेज यानि 3 प्रकार के स्पीड पर अपनी आवश्यकताओं के अनुसार चला सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • रंग - सफेद 
    • स्टाइल - ‎Wave Plus
    • स्पीड - 3 RPM
    • वॉटेज - 60 वॉट्स
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • स्विच टाइप - पुश बटन   

    खासियत 

    • इसका ब्लेड प्लास्टिक का बना हुआ है। 
    • यह मात्र 4.5 किलोग्राम का है। 
    • इसमें 3 टाइप के स्पीड दिए गए हैं। 
    • यह बिजली से चलती है। 
    • इसमें स्मूद ऑसिलेशन है। 

    खामियां 

    • यूजर ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
    01
  • Crompton High Speed Torpedo 400 mm Table Fan

    बिना किसी झटके या रुकावट के, एक तरफ से दूसरी तरफ आसानी से घूमने वाला यह पंखा बटन कंट्रोल के साथ आटा है जिससे इसका उपयोग करना काफी आसान हो जाता है। यह काले रंग में आता है और इसका डाईमेंशन मात्र 8.3D x 18.7W x 17.7H सेमी है जिससे इसको आप अपने बेडरूम से लेकर किचन में भी आराम से टेबल पर रख सकते हैं। साथ ही, यह हर प्रकार के इंटीरियर के साथ आसानी से मेल खा सकता है और घर की रौनक बढ़ा सकता है। 2100 आरपीएम की उच्च गति के साथ आने वाला यह Crompton Fan 105 सेमी एयर डिलीवरी के साथ काफी शानदार प्रदर्शन करता है। इसमें सुरक्षा और मजबूत आधार के लिए थर्मल ओवरलोड सुरक्षा दिया गया है। साथ ही, यह पॉलीप्रोपाइलीन मटेरियल से बना हुआ है जोकि काफी टिकाऊ है और लंबे समय तक आपका साथ निभा सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • रंग - काला 
    • स्टाइल - ‎‎minimalist
    • स्पीड - 1300 RPM
    • वॉटेज - 5 वॉट्स
    • वोल्टेज - 240 वोल्ट 
    • स्विच टाइप - पुश बटन   

    खासियत 

    • इसमें 100% कॉपर की वाइंडिंग की गई है। 
    • यह 3.4 किलोग्राम का है। 
    • इसकी मोटर शक्तिशाली है। 
    • यह पोर्टेबल है। 
    • पंखे को 45 डिग्री के किसी भी कोण पर झुकाने के लिए झुकाव नियंत्रण मौजूद है। 

    खासियत 

    • यूजर ने कहा यह पंखा मजबूत नहीं है। 
    • इस पंखे का फंक्शन सही नहीं है।
    02
  • Crompton High Speed Torpedo 400-MM 125 Watts Table Fan

    इसमें 100% कॉपर की वाइंडिंग की गई है जो इसे काफी मजबूत और टिकाऊ बनाते हैं। साथ ही यह वाइड ऑसिलेशन के साथ आता है मतलब यह पंखा अपने घूमने के दायरे को सामान्य से ज्यादा फैलाता है, जिससे हवा पूरे कमरे में अच्छी तरह से फैल सकती है। यह पॉलीप्रोपाइलीन मटेरियल से बना हुआ है जो लंबे समय तक आपके घर में टिका हुआ रहा सकता है और साथ ही इसका सफेद रंग इसे किसी भी घर के साथ मैच करके कमरे की शोभा बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है। Crompton का यह पंखा 2 साल की वारंटी के साथ आता है जो ईसर भरोसेमंद बना सकता है। इसका स्वीप साइज 400 मिमी है और यह 2100 आरपीएम की स्पीड पर काम करता है। सुरक्षा और स्थायित्व के लिए मजबूत बेस दिए गए हैं जिससे इसके गिरने का खतरा नहीं होता है और साथ ही इसमें थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन मौजूद है जिससे पंखे की मोटर जल्दी गरम नहीं हो सकते हैं और लंबे देर तक यह आपके कमरे की ठंडक को बनाए रख सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • रंग - सफेद 
    • स्टाइल - ‎‎minimalist
    • स्पीड - ‎2.1E+3 RPM
    • वॉटेज - ‎125 वॉट्स
    • वजन - 3.4 किलोग्राम 
    • स्विच टाइप - पुश बटन   

    खासियत

    • इसका ब्लेड प्लास्टिक का बना हुआ है। 
    • इसे आप रिमोट की मदद से कंट्रोल कर सकते हैं। 
    • यह काफी लाइटवेट है। 
    • इसका डाईमेंशन ‎8.3D x 18.7W x 17.7H सेमी है। 
    • इसमें थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन मौजूद है। 

    खामियां 

    • यूजर ने कहा हीट लेवल ज्यादा है। 
    03
  • Crompton Wave Star 400MM High Speed Table Fan

    यह टेबल फैन कूल ग्रे रंग में आता है। इस पंखे में मजबूत बेस दिया गया है, ताकि किसी भी सतह पर इसे आसानी से रखा जा सके और इसके गिरने का खतरा कम हो। इसमें 85 CMM की तेज एयर डिलीवरी क्षमता मौजूद है जो आपके कमरे में बेहतरीन हवा दे सकती है। Crompton ब्रांड यह टेबल Fan एंटी रस्ट बॉडी के साथ आता है, जिसमें जंग लगने का खतरा कम होता है। वहीं इसका थर्मल ओवरलोड प्रोटक्शन वोल्टेज के ऊतार-चढ़ाव के वक्त पंखे की मोटर को खराब होने से बचाता है। इसमें तीन पत्तियों वाला पंखा लगा हुआ है, जो कि प्लास्टिक से बना है। इस क्रॉम्पटन पंखे को आप तीन अलग-अलग स्पीड पर चला सकते हैं। यह पंखा आसान बटन कंट्रोल फंक्शन के साथ आता है, जिसकी मदद से इसे आसानी से ऑपरेट किया जा सकता है। इसका डुअल टोन फिनिश पंखे को देखने में भी अच्छा बनाता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • रंग - कूल ग्रे 
    • स्टाइल - Wave Star
    • स्पीड - 1330 RPM
    • वॉटेज -60 वॉट्स
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • स्विच टाइप - पुश बटन   

    खासियत

    • यह 3.2 किलोग्राम का है। 
    • यह ग्लॉसी फिनिश में आता है। 
    • पंखे का वेव स्टार स्टाइल दिखने में आकर्षक लगता है। 
    • पंखे में मेटल की सुरक्षा ग्रिल दी गई है।

    खामियां 

    • यूजर ने पंखे की स्पीड सही नहीं बताया।
    04
  • Crompton Hiflo Neo 16-Inch Table Fan 400mm

    क्या आप उमस से राहत पाने के लिए एक बेहतरीन टेबल फैन की तलाश में हैं, तो आपके लिए यह क्रॉम्पटन का पंखा एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसकी खूबसूरत सफेद रंग की फिनिश और मॉडर्न डिजाइन इसे आपके घर या ऑफिस की किसी भी रूम में लगाने लायक बनाते हैं। यह टेबल फैन 1100 RPM की मोटर स्पीड के साथ आता है, जो तेज और निरंतर हवा देने में सक्षम है। 400 mm का ब्लेड स्वीप साइज और 3000 CFM की एयर फ्लो क्षमता इसे और भी दमदार बनाते हैं। इसका मतलब है कि यह पंखा एक बड़े हिस्से तक ठंडी हवा पहुंचा सकता है। इसकी सबसे खास बात है कि यह सिर्फ 50 वॉट बिजली की खपत करता है, यानी बिजली का बिल भी जेब पर भारी नहीं पड़ेगा। इसके अलावा, इसकी बिल्ड क्वालिटी मजबूत है और चलाने में बिलकुल शांत रहता है, जिससे नींद में कोई खलल नहीं पड़ता।

    स्पेसिफिकेशन 

    • रंग - सफेद 
    • स्टाइल - मॉडर्न
    • स्पीड - ‎1.1E+3 RPM
    • वॉटेज - 58 वॉट्स
    • वजन - 3.3 किलोग्राम 
    • स्विच टाइप - पुश बटन   

    खासियत

    • इसके ब्लेड का मटेरियल प्लास्टिक का है। 
    • इसे टच की मदद से कंट्रोल किया जा सकता है। 
    • यह सभी प्रकार के कमरे के लिए सही है। 
    • इसमें 3 ब्लेड दिए गए है। 
    • यह मॉडर्न स्टाइल के साथ आता है। 

    खामियां 

    • यूजर ने कोई कमी नहीं बताई।
    05

उमस वाले मौसम में क्रॉम्पटन टेबल फैन क्यों चुनना चाहिए?

उमस भरे मौसम में सबसे ज्यादा परेशान करने वाली चीज होती है पसीना और चिपचिपाहट। जब न हवा चलती है और न ही शरीर को ठंडक मिलती है, तब एसी तो हर जगह चल नहीं सकता और न ही सभी के बजट में होता है। ऐसी जगह पर Crompton का Table Fan कमाल दिखा सकता है। इस फैन की हवा तेज होती है, जो मिनटों में कमरे ठंडक प्रदान कर सकती है। इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि ये बहुत कम बिजली खर्च करता है और शोर भी नहीं करता। मतलब, आप इसे ऑफिस की डेस्क पर रखें या बेडरूम में, चैन से काम भी कर सकते हैं और सो भी सकते हैं। क्रॉम्पटन का ब्रांड नाम अपने आप में एक भरोसा है। इसकी क्वालिटी, मोटर की ताकत और डिज़ाइन इसे बाकी पंखों से अलग बनाते हैं और सबसे बड़ी बात, ये पंखा हर उस इंसान के लिए है जो उमस में भी सुकून की तलाश कर रहा है। इन टेबल फैन की खासियत है की इसका आकार छोटा और हल्का होता है, जिससे आप इसे कहीं भी आसानी से रख सकते हैं और साथ ही, यह फैन दिखने में भी स्टाइलिश होता है, जो आपके कमरे की शोभा बढ़ाने में मदद कर सकता है। 

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • उमस भरे मौसम के लिए क्रॉम्पटन का कौन-सा टेबल फैन अच्छा है?
    +
    उमस भरे मौसम के लिए यदि क्रॉम्पटन का टेबल फैन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो इसका हाई-स्पीड टेबल फैन बेहतर विकल्प हो सकता है।
  • क्रॉम्पटन टेबल फैन की वारंटी कितने समय की होती है?
    +
    अधिकतर Crompton अपने Table Fan के लिए 2 से 3 साल की वारंटी दे सकता है जो आमतौर पर बढ़िया माना जाता है।
  • क्या क्रॉम्पटन टेबल फैन से बिजली की बर्बादी होती है?
    +
    नहीं, क्रॉम्पटन टेबल फैन से बिजली की बर्बादी ज्यादा नहीं होती है बल्कि क्रॉम्पटन ऊर्जा-कुशल टेबल फैन प्रदान करता है जिससे बिजली की खपत कम होती है।

You May Also Like