10 किलोग्राम+ क्षमता वाली इन 5 वॉशिंग मशीन में एक ही बार में धुल जाएंगे बड़े परिवार के सारे कपड़े!

अगर परिवार बड़ा है तो जाहिर सी बात है कि धोने के लिए रोज ही ज्यादा कपड़े गंदे होंगे, ऐसे में आपको जरूरत है 10 किलोग्राम से ऊपर की क्षमता वाली वॉशिंग मशीन की। इसमें एक ही बार में ज्यादा कपड़े धुलने के साथ-साथ सूख भी जाएंगे। वहीं, अलग-अलग वॉश प्रोग्राम और तेज स्पीड वाली मोटर प्रदर्शन को बेहतर बनाएंगे। देखिए 5 ब्रांडेड विकल्प।

बड़े परिवारों के लिए 10 किलोग्राम+ क्षमता वाली वॉशिंग मशीन
बड़े परिवारों के लिए 10 किलोग्राम+ क्षमता वाली वॉशिंग मशीन

क्या आपका परिवार बड़ा है और रोज कपड़ों का अलग-अलग बैच बनाकर धोने में परेशानी होती है? तो आपकी इस समस्या का हल बनेगी 10 किलोग्राम से ज्यादा क्षमता वाली वॉशिंग मशीन, जिसमें एक ही बार में काफी सारे कपड़ों को धोना-सुखाना आसान बनेगा। ये वाशिंग मशीन एक ही बार में अधिक कपड़े धो सकती है, जिससे आपका समय बचता है और पानी-बिजली की खपत भी कम होती है। यह रजाई, कंबल और पर्दे धोने के लिए भी काफी अच्छी मानी जाती हैं, जो छोटी मशीनों में मुश्किल होता है। इस क्षमता में आपको अलग-अलग फ्रंट व टॉप लोड दोनों तरह के मॉडल मिलेंगे; जिन्हें पसंद व जरूरत के हिसाब से चुना जा सकता है। वहीं, तरह-तरह के वॉश प्रोग्राम के साथ हर तरह की लॉन्ड्री को धोना आसान बनेगा और तेज स्पीड वाली मोटर उन्हें तेजी से सुखाएगी। देखिए 5 हाई क्वालिटी विकल्प-

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier SmartChoice 10.5 kg 5 Star Inbuilt Butterfly heater, Washing Machine Fully Automatic Top Load

    कैसे सुनिश्चित करेगी दमदार प्रदर्शन?

    • कपड़ों पर जमा जिद्दी दाग-धब्बों और किटाणुओं को अच्छी तरह से साफ करने का काम इस टॉप लोड वॉशिंग मशीन का हीटर करेगा। इसकी मदद से कपड़ों को न सिर्फ गर्म पानी में धोने की सुविधा मिलेगी, बल्कि वे पूरी तरह से हाईजीनिक बनेंगे। यह सुविधा मशीन में गीजर का कनेक्शन देने की झंझट को भी खत्म करेगी।
    • पर्दे, कंबल, चादर, या अन्य कई तरह की भारी लॉन्ड्री को धोने के लिए इस हायर वॉशिंग मशीन में खास ‘हेवी’ वॉश प्रोग्राम दिया गया है। इस वजह से आपको हाथ से मेहनत नहीं करनी होगी और मशीन में ही हर तरह के कपड़े आसानी से धुल जाएंगे।
    • अगर कभी वोल्टेज का उतार चढ़ाव होता है और मशीन ऑन रह जाती है, तब भी मोटर खराब होने की चिंता नहीं करनी होगी। वोल्टेज प्रोटेक्शन के साथ इसका हर पुर्जा सुरक्षित रहेगा और करंट लगने की समस्या भी नहीं आएगी।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 58.5D x 55W x 101H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Haier
    • क्षमता- 10.5 किलोग्राम
    • कंट्रोल- पुश बटन
    • वोल्टेज- 220 Volts

    अन्य सुविधाएं

    • ऑटो रीस्टार
    • ओशियनस वेव ड्रम
    • रैट मेश
    • फजी लॉजिक

    क्यों चुनें?

    • अगर आपके घर में अक्सर पानी के कम प्रेशर की समस्या रहती है और इस वजह से मशीन में कपड़े धोने में समय लग जाता है तो यह मॉडल सही पसंद रहेगा। वहीं, यह हर कपड़े की नाजुक धुलाई करते हुए उसपर लिंट भी जमा नहीं होने देगी।

    क्यों न चुनें?

    • शोर स्तर ज्यादा है। 
    01
  • Samsung 12 kg, 5star, AI Control, AI Ecobubble, Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    कैसे सुनिश्चित करेगी दमदार प्रदर्शन?

    • कपड़ों पर जमी धूल-मिट्टी उनकी चमक व क्वालिटी को खराब करती है और आम टेक्नोलॉजी वाली वॉशिंग मशीन उन्हें अच्छी तरह साफ नहीं कर पाती हैं। हालांकि, इस फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन की खासियत है कि यह ‘ईको बबल’ के साथ कपड़ों पर जमी हर तरह की गंदगी को 24% तक बेहतर तरीके से हटाएगी।
    • बारिश या उमस वाले मौसम में कपड़े अच्छी तरह से सूख नहीं पाते और नमी की वजह से उनसे बदबू भी आती है। हालांकि, इसकी ‘क्लाउडी डे’ साइकिल को ऐसे ही दिनों के लिए डिजाइन किया गया है। यह फुल स्पीड पर कपड़ों को सुखाते हुए उन्हें तरो-ताज बनाएगी।
    • ज्यादा कपड़ों को धोने के बाद उन्हें इस्त्री करने में भी काफी समय लगता है, खासकर जब उन पर काफी ज्यादा सिलवटें पड़ी हों। हालांकि, इस Samsung वॉशिंग मशीन का ‘ईजी आयरन’ फीचर आपकी इस मेहनत को कम करने के लिए कपड़ों पर ज्यादा सिलवटें पड़ने से रोकेगा। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Samsung
    • क्षमता- 12 किलोग्राम
    • एनर्जी स्टार रेटिंग- 5
    • वॉश प्रोग्राम- 23
    • वोल्टेज- 230 Volts

    अन्य सुविधाएं

    • हाईजीन स्टीम
    • वाईफाई कनेक्टिविटी
    • AI कंट्रोल पैनल
    • ड्रम क्लीन+

    क्यों चुनें?

    • अगर आपको ऐसी वॉशिंग मशीन की तलाश है जो एडवांस सुविधाओं से लैस हो और जो कम शोर स्तर के साथ काम करते हुए ऊर्जा-पानी की बचत करे तो यह विकल्प भरोसेमंद होगा। इसे आसानी से स्मार्टफोन से भी कंट्रोल किया जा सकता है, जिस वजह से आपकी सहूलियत बढ़ेगी।

    क्यों न चुनें?

    • कंपन स्तर ज्यादा है। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Voltas Beko, A Tata Product 11 Kg 5 Star Fully-Automatic Top Loading Washing Machine

    कैसे सुनिश्चित करेगी दमदार प्रदर्शन?

    • कई बार मशीन में ज्यादा कपड़े डालते समय वे टब में सही तरह से लोड नहीं होते हैं, जिस वजह से धुलाई के दौरान मोटर आवाज करने लगती है। हालांकि, 11 किलोग्राम क्षमता वाली यह टॉप लोड वॉशिंग मशीन असमान्य तरह से लोड हुए कपड़ों को खुद से ही सेट करेगी, जिससे धुलाई बेहतर तरह से होगी।
    • इसके टब में डिटर्जेंट वाला पानी बिल्कुल झरने की तरह कपड़ों पर गिरता है जिससे वे अच्छी तरह से साफ होंगे। वहीं, यही सुविधा बाद में उन्हें अच्छी तरह खंगालने में भी मदद करती है; ताकि डिटर्जेंट चिपका न रह जाए।
    • अपने खास डिजाइन वाले ड्रम के साथ यह कपड़ों की डीप क्लीनिंग करेगी, जिससे वे बिल्कुल वैसे ही साफ होंगे जैसे हाथ से धुलाई करने पर होते हैं। इस वजह से आपको जिद्दी दागों को हाथ से नहीं घिसना पड़ेगा।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Voltas Beko
    • क्षमता- 11 किलोग्राम
    • वोल्टेज- 230 Volts 
    • अधिकतम मोटर स्पीड- 700 RPM 
    • कंट्रोल- पुश बटन

    अन्य सुविधाएं

    • डिले स्टार्ट
    • इन-बिल्ट हीटर
    • LED डिस्प्ले
    • 10 वॉश प्रोग्राम

    क्यों चुनें?

    अगर आपको एक ऐसी वॉशिंग मशीन की तलाश है जो किफायती होने के साथ-साथ दमदार प्रदर्शन सुनिश्चित करे तो यह सही पसंद रहेगी। यह पानी के कम प्रेशर में भी अच्छी तरह से काम करेगी और अलग-अलग वॉश प्रोग्राम के साथ हर कपड़े को बेदाग बनाएगी।

    क्यों न चुनें?

    • हीटर अच्छी तरह काम नहीं कर रहा। 
    03
  • IFB 11 Kg 5 Star, DeepClean, AI Powered, WiFi, Fully Automatic Front Load Washing Machine

    कैसे सुनिश्चित करेगी दमदार प्रदर्शन?

    • हार्ड वॉटर में भी इस मशीन का प्रदर्शन कमजोर नहीं होगा। यह अपनी ‘ऐक्वा एनर्जी’ सुविधा के साथ खराब क्वालिटी के पानी को साफ करने के बाद कपड़ों को धोएगी, जिससे उनकी क्वालिटी पर असर नहीं पड़ेगा और धुलाई भी बढ़िया तरह से होगी।
    • कई बार व्यसत होने की वजह से हम टब क्लीन साइकिल का इस्तेमाल करना भूल जाते हैं लेकिन यह वॉशिंग मशीन इस कम को आसान बनाएगी। हर 40 साइकिल के बाद यह टब को साफ करने के लिए आपको सूचित करेगी, जिससे सफाई बनी रहे।
    • जाहिर सी बात है कि अगर परिवार बड़ा है तो धोने के लिए कपड़े भी अलग-अलग तरह के होंगे। कभी बच्चों की स्कूल यूनिफॉर्म, कभी जिम के कपड़े, कभी जींस और कभी साड़ी। लेकिन इसके 22 अलग-अलग वॉश प्रोग्राम के साथ हर तरह की लॉन्ड्री को चमकाया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- IFB
    • क्षमता- 11 किलोग्राम
    • कंट्रोल- टच
    • मोटर की अधिकतम स्पीड- 1400 RPM
    • वोल्टेज- 220 Volts

    अन्य सुविधाएं

    • 9 स्वर्ल वॉश
    • ऑटो लोड सेंसिंग
    • स्टीम रिफ्रेश
    • वॉइस कंट्रोल

    क्यों चुनें?

    अगर आपके घर में आए दिन तरह-तरह के कपड़े धोने के लिए रहते हैं तो स्टीम वॉश वाला यह वॉशर-ड्रायर काफी उपयोगी साबित होगा। इसी के साथ एडवांस टेक्नोलॉजी व स्मार्ट सुविधाएं आपकी मेहनत को बचाते हुए कपड़ों की नाजुक देखभाल करेगी। 

    क्यों न चुनें?

    • इंस्टॉलेशन में परेशानी होगी। 
    04
  • Direct Drive Technology, Wi-Fi, Steam Fully Automatic Front-Loading Washing Machine

    कैसे सुनिश्चित करेगी दमदार प्रदर्शन?

    • कई बार सिर्फ मशीन में धोने से कपड़ों पर जमें किटाणु व बैक्टेरिया आसानी से हट नहीं पाते हैं, लेकिन आपकी हर तरह की लॉन्ड्री को पूरी तरह से हाईजीनिक बनाने का काम यह LG फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन करेगी, जिसके लिए इसमें ‘स्टीम वॉश’ सुविधा दी गई है।
    • अगर कभी नाजुक कपड़ों को इसमें सुखाने की जरूरत पड़ती है तो मोटर को फुल स्पीड पर चलाने की जरूरत नहीं होगी। आप कपड़ों व जरूरत के हिसाब से स्पिन स्पीड को कम या ज्यादा कर सकते हैं। इससे कपड़े भी सुरक्षित रहेंगे और बिजली भी बचेगी।
    • इसके टब में ही कपड़ें बिल्कुल 6 अलग-अलग तरह से घूमेंगे जिससे जिद्दी दाग भी साफ होंगे और बिल्कुल हाथ जैसी सफाई सुनिश्चित होगी। इसमें नाजुक कपड़ों की क्वालिटी के खराब होने की चिंता भी नहीं करनी होगी। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 56.5D x 60W x 85H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- LG
    • क्षमता- 12 किलोग्राम
    • एनर्जी स्टार रेटिंग- 5
    • मोटर की अधिकतम स्पीड- 1400 RPM

    अन्य सुविधाएं

    • AI DD
    • स्मार्ट डायग्नॉसिस
    • ऑटो रीस्टार्ट
    • रिमोट स्टार्ट

    क्यों चुनें?

    एलजी ब्रांड भारत में हमेशा से ही लोकप्रिय रहा है और बड़े नेटवर्क की वजह से कंपनी की ऑफ्टर-सेल्स सर्विस और रिपेयरिंग जैसी चीजों को लेकर असुविधा नहीं आएगी। इसी के साथ स्मार्ट कनेक्टिविटी इसे आसानी से कहीं से भी कंट्रोल करने की सुविधा देगी। 

    क्यों न चुनें?

    • बॉडी पर स्क्रैच पड़ सकते हैं। 
    05

क्या है इन सभी विकल्पों के बीच का अंतर

10 किलोग्राम से ऊपर की क्षमता वाली अलग-अलग वॉशिंग मशीन के विकल्पों को तो आपने देख लिया, अब अगर इनके बीच के अंतर को आसानी से समझना है तो इस तालिका पर एक नजर डाल लीजिए-

मॉडल

मोटर स्पीड 

विशेष सुविधा

Haier SmartChoice 10.5 kg 5 Star Washing Machine

(HWM105-H688BK)

780 RPM

ओशियनेस वेव ड्रम

Samsung 12 kg, 5 star,Fully-Automatic Front Load Washing Machine (WW12DG6B24ASTL)

1400 RPM

AI ईकोबबल

Voltas Beko, A Tata Product 11 Kg 5 Star Fully-Automatic Top Loading Washing Machine (WTL1106UEAH / OBS3060)

700 RPM

डबल वॉटरफॉल टेक्नोलॉजी

IFB 11 Kg 5 Star, Front Load Washing Machine (EXECUTIVE PLUS BXN 1114KH)

1400 RPM

ऐक्वा एनर्जी

LG 12 Kg, 5 Star,Fully Automatic Front-Loading Washing Machine (FHP1412Z5O)

1400 RPM

AI डायरेक्ट ड्राइव मोटर

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 10 किलोग्राम से ऊपर वाली वॉशिंग मशीन कितने सदस्यों वाले परिवार के लिए सही होगी?
    10 किलोग्राम से ऊपर वाली वॉशिंग मशीन 6 से 8 सदस्यों या उससे बड़े परिवारों के लिए बिल्कुल सही होती है। इसमें आप एक साथ बहुत सारे कपड़े आसानी से धो व सुखा सकेंगे और तरह-तरह के वॉश प्रोग्राम इस काम को आसान बनाएंगे।
  • 10 किलोग्राम से ऊपर की क्षमता में फ्रंट लोड मॉडल बेहतर होगा या टॉप लोड?
    10 kg से ऊपर के लिए फ्रंट लोड मॉडल को ज्यादा बेहतर कहा जा सकता है। यह भारी कपड़ों को बिना उलझाए अच्छी तरह से धोता है। इसमें पानी और बिजली की ज्यादा बचत होती है और कपड़े सुरक्षित भी रहते हैं।
  • क्या 10 किलोग्राम से अधिक क्षमता वाली वॉशिंग मशीन ज्यादा बिजली की खपत करती हैं?
    नहीं ऐसा नहीं है कि 10 किलोग्राम या उससे अधिक क्षमता वाली वॉशिंग मशीन बहुत ज्यादा बिजली की खपत करती हैं। इनमें मिलने वाली इन्वर्टर मोटर बिजली बचाने का काम करती है और 5 स्टार एनर्जी रेटिंग ऊर्जा कुशलता को दर्शाती है।
  • भारत में किस ब्रांड के पास 10 किलोग्राम से ऊपर वाली वॉशिंग मशीन के अच्छे विकल्प मिलेंगे?
    भारत में आपको हायर, सैमसंग, एलजी, IFB, वोल्टास बेको और बॉश जैसे ब्रांड के पास बढ़िया क्वालिटी की 10 किलोग्राम से ऊपर वाली वॉशिंग मशीन मिल जाएंगी। इनमें हायर और वोल्टास के टॉप लोड मॉडल अच्छे रहते हैं और बाकियों के फ्रंट लोड मॉडल।
  • किस तरह के कपड़ों को 10 किलोग्राम से ऊपर वाली वॉशिंग मशीन में धोया जा सकता है?
    10 किलोग्राम+ क्षमता वाली वॉशिंग मशीन में रोजाना पहने जाने वाले कपड़ों के साथ-साथ भारी चीज़ें आसानी से धुल सकती हैं। इनमें पर्दे, चादर, रग्स, कोट और जैकेट भी धोए-सुखाए जा सकते हैं।

Loading...

Loading...