टच कंट्रोल वाले टॉप रेटेड Air Fryer के साथ स्वादिष्ट और सेहतमंद खाना बनेगा मिनटों में!

अगर आप अपनी रोज की कुकिंग को आसान बनाना चाहते हैं और कम समय में झटपट खाना पकाना चाहते हैं, तो टच कंट्रोल वाले टॉप रेटेड एयर फ्रायर को चुन सकते हैं। ऐसे 5 विकल्प नीचे मिल जाएंगे जो कम तेल में स्वादिष्ट खाना पकाने में मदद करेंगे।

टच कंट्रोल वाले एयर फ्रायर
टच कंट्रोल वाले एयर फ्रायर

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

क्या आप भी कम तेल में टेस्टी और झटपट खाना बनाना चाहते हैं? तो टच-कंट्रोल वाले एयर फ्रायर आपके किचन के लिए एकदम परफेक्ट साथी साबित हो सकते हैं। इनका आसान टच पैनल की मदद से तापमान और टाइम सेट करना काफी आसान होता है। सुबह की भागदौड़ से लेकर त्योहारों वाले व्यस्त दिनों में भी आप बिना किसी झंझट के बेहद कम तेल में मनपसंद फ्रेंच फ्राइज, स्नैक्स, समोसा, चिकन और सब्जियां मिनटों में तैयार कर सकते हैं। जिससे आपका समय और बिजली दोनों की बचत होगी। सेहत से बिना कोई समझौता किए स्वादिष्ट खाने का लुत्फ उठाने का यह सबसे स्मार्ट तरीका बन सकता है। 

देखें 5 टॉप रेटेड एयर फ्रायर के विकल्प यहां- 

योरपिक्स पर अन्य प्रोडक्ट के बारे में पढ़ें।  

टच कंट्रोल पैनल वाले एयर फ्रायर के 5 बढ़िया मॉडल्स

हमने यहां टच कंट्रोल पैनल वाले एयर फ्रायर के बढ़िया मॉडल्स को चुना है जो फटाफट से आपको हेल्दी और टेस्टी खाना पकाने में मदद करेंगे। आप इनमें से किसी भी मॉडल का चुनाव अपनी पसंद और बजट के हिसाब से कर सकते हैं। 

ब्रांड व मॉडल 

क्षमता 

प्री-सेट मेन्यू 

वजन 

Haier Air Fryer 5 Litre Digital Control - HAF-D503B

5 लीटर 

5 किलोग्राम 

Faber 6L 1500W Digital Air Fryer

6 लीटर 

4 किलो 300 ग्राम 

SOLARA Air Fryer For Home 4.5L with See Through Window

4.5 लीटर 

10 

3 किलो 900 ग्राम 

PHILIPS Air Fryer NA231/00 with touch panel

6.2 लीटर 

13

4 किलो 200 ग्राम 

KENT Digital Air Fryer 5L

5 लीटर 

3 किलो 700 ग्राम 

1.Haier Air Fryer 5 Litre Digital Control 

क्यों चुनें?

  • खाना पकाते समय बार-बार टोकरी को बाहर निकालने से एयर फ्रायर के अंदर का तापमान कम हो जाता है, जिससे खाना पकने में अधिक समय लगता है। Haier के इस मॉडल में पारदर्शी ग्लास विंडो और अंदर लाइट दी गई है, जिससे आप बास्केट को खोले बिना ही देख सकते हैं कि खाना कितना क्रिस्पी हुआ है या पका है।
  • देखा जाए तो, इसका डिजिटल टच पैनल इस्तेमाल करने में बेहद आसान है। इसमें 6 प्री-सेट मेन्यू दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप सिर्फ एक टच में फ्रेंच फ्राइज, चिकन, फिश, बेकिंग आदि के लिए सही टाइम और टेम्परेचर चुन सकते हैं। इसके अलावा, आप अपनी जरूरत के हिसाब से टाइमर और तापमान को मैनुअली भी सेट कर सकते हैं।

MRP: ₹12,990 | मौजूदा कीमत: ₹6,799 (23 सितंबर 2026 को)

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Haier
  • मॉडल - HAF-D503B
  • क्षमता - 5 लीटर 
  • वाटेज - 1500 वाट 
  • मटेरियल - प्लास्टिक 

खासियत 

  • ऑटो शट-ऑफ
    3D हॉट एयर बेकिंग टेक्नोलॉजी

कमी 

  • इसके इस्तेमाल के बाद जलने की गंध आ सकती है। 

2. Faber 6L 1500W Digital Air Fryer

क्यों चुनें?

  • पारंपरिक तरीके से डीप-फ्राई करने पर भोजन में बहुत अधिक फैट और कैलोरी जमा हो जाती है। लेकिन Faber का यह एयर फ्रायर 360° रैपिड एयर सर्कुलेशन टेक्नोलॉजी का उपयोग करता है, जो गर्म हवा को भोजन के चारों ओर तेजी से घुमाता है। इससे समोसे, फ्रेंच फ्राइज़ या पकोड़े बिना ज्यादा तेल के भी बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट बन जाते हैं। 
  • अगर आपके घर में 4 से 6 लोग रहे हैं या अक्सर मेहमानों का आना-जाना लगा रहता है, तो 6 लीटर की क्षमता वाला यह मॉडल आपके लिए सही रहेगा। छोटे एयर फ्रायर में बार-बार थोड़ा-थोड़ा खाना पकाना पड़ता है, जबकि इसमें आप एक ही बार में पूरे परिवार के लिए नाश्ता या डिनर तैयार कर सकते हैं, जिससे समय और बिजली दोनों की बचत होगी। 

MRP: ₹19,990 | मौजूदा कीमत: ₹5,890 (23 सितंबर 2026 को)

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Faber 
  • मॉडल - 131.0704.651
  • क्षमता - 6 लीटर 
  • वाटेज - 1500 वाट
  • मटेरियल - एक्रिलोनाइट्राइल ब्यूटाडाइन स्टाइरीन

खासियत 

  • 8-प्रीसेट मेन्यू
  • नॉन-स्टिक पैन

कमी

  • इसके फंक्शन में कमी महसूस हो सकती है। 

3. SOLARA Air Fryer For Home 4.5L with See Through Window

क्यों चुनें?

  • 10 प्री-सेट मेन्यू के साथ आने वाला यह एयर फ्रायर खाना पकाने के समय और तापमान की झंझट खत्म को खत्म करने में मदद करेगा। आपको बता दें , SOLARA के इस Air Fryer में स्मार्ट डिजिटल टच कंट्रोल पैनल दिया गया है, जिसमें 10 पहले से सेट मेन्यू के विकल्प मिलते हैं, जैसे फ्रेंच फ्राइज, पनीर टिक्का, चिकन, फिश, बेकिंग (केक), पिज्जा आदि। आपको बस अपनी पसंद की डिश चुननी है और फ्रायर सही तापमान और समय खुद तय कर लेगा और आपके डिश को झटपट बना देगा। 
  • यह सिर्फ फ्राइंग ही नहीं, कई काम अकेले करता है। जी हां, आप इसमें चीजों को बस कम तेल में पका ही नहीं सकते बल्कि टिकिया, कबाब या पनीर ग्रिल भी कर सकते हैं। इसके अलावा, इसमें सब्जियां या चिकन रोस्ट भी किया जा सकता है, केक, मफिन या ब्रेड बेक किया जा सकता है और साथ में बचे हुए खाने को दुबारा गर्म भी किया जा सकता है।  

MRP: ₹9,999 | मौजूदा कीमत: ₹3,699 (23 सितंबर 2026 को)

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - SOLARA 
  • मॉडल - Air Fryer 4.5L- See Through
  • क्षमता - 4.5 लीटर  
  • वाटेज - 1500 वाट
  • मटेरियल - प्लास्टिक 

खासियत 

  • नॉन-स्टिक
  • पारदर्शी विंडो

कमी

  • इसमें चिकन बनाते समय अधिक समय लग सकता है। 

4. PHILIPS Air Fryer NA231/00 with touch panel

क्यों चुनें?

  • अगर आप बड़े परिवार में रहते हैं और कोई भी स्नैक बनाते समय या शाम में नाश्ता बनाते समय काफी मेहनत लग जाती है, तो PHILIPS के इस एयर फ्रायर को चुना जा सकता है जो 6.2 लीटर के साथ आता है और इसमें आप एक ही बार में अधिक मात्रा में फ्राइज, समोसा और अन्य कई प्रकार के डिश बना सकते हैं। वहीं, टच कंट्रोल होने की वजह से मैन्यूल सेटिंग की भी कोई झंझट नहीं होगी। 
  • क्या आपको भी लगता है कि एयर फ्रायर में कुछ भी बनाने के बाद इसको साफ करना मुश्किल है? तो अब चिंता छोड़िए क्योंकि यह नॉन-स्टिक कोटिंग के साथ आता है। जिससे इसमें खाना पकाते समय चिपकता नहीं है और इस्तेमाल के बाद इसे आसानी से धोया जा सकता है और यह डिशवॉशर सुरक्षित भी है।  

MRP: ₹12,995 | मौजूदा कीमत: ₹9,549 (23 सितंबर 2026 को)

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - PHILIPS 
  • मॉडल - NA231/00
  • क्षमता - 6.2 लीटर 
  • वाटेज - 1700 वाट  
  • मटेरियल - एल्युमीनियम

खासियत 

  • HomeID ऐप का सपोर्ट
  • रैपिड एयर टेक्नोलॉजी

कमी

  • इसमें स्क्रैच आने की समस्या आ सकती है।

5. KENT Digital Air Fryer 5L

क्यों चुनें?

  • अधिकांश एयर फ्रायर में खाना बनाते समय यह देखने के लिए कि खाना पका या नहीं, बार-बार बास्केट को बाहर निकालना पड़ता है, जिससे अंदर की गर्मी निकल जाती है। लेकिन KENT के इस मॉडल में बने पारदर्शी ग्लास विंडो और अंदर लगी लाइट की मदद से आप बाहर से ही अपने खाने को पकते हुए देख सकते हैं, जिससे खाना जलने या ओवरकुक होने का खतरा नहीं होगा। 
  • यह एयर फ्रायर 1400W की पावरफुल मोटर और रैपिड एयर टेक्नोलॉजी के साथ आता है। जिससे यह चारों तरफ से गर्म हवा को तेजी से घुमाता है, जिससे खाना अंदर से अच्छी तरह पकता है। वहीं, 5 लीटर का साइज भारतीय परिवारों के लिए काफी सही माना जाता है। इसमें आप एक ही बार में पूरे परिवार या घर आए मेहमानों के लिए पर्याप्त मात्रा में स्नैक्स, पनीर टिक्का या रोस्टेड सब्जियां तैयार कर सकते हैं।

MRP: ₹10,500 | मौजूदा कीमत: ₹4,449 (23 सितंबर 2026 को)

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - KENT 
  • मॉडल - 116178-N
  • क्षमता - 5 लीटर 
  • वाटेज - 1400 वाट 
  • प्रोडक्ट डाईमेंशन - 33.7D x 23.8W x 28.2H सेमी 

खासियत 

  • 8 प्री-सेट कुकिंग मेन्यू
  • टच कंट्रोल पैनल

कमी

  • कुछ दिनों के इस्तेमाल के बाद इसके बिल्ड क्वालिटी में दिक्कत आ सकती है।

इन्हें भी पढ़ें 

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • एयर फ्रायर क्या होता है?
    एयर फ्रायर एक ऐसा किचन अप्लायंस है जो गर्म हवा को तेज़ी से घुमाकर खाना पकाने में मदद करता है। इसमें डीप फ्राइंग की तुलना में बहुत कम तेल का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे फ्राइज, स्नैक्स, सब्जियां और कई अन्य व्यंजन आसानी से तैयार किए जा सकते हैं।
  • टच कंट्रोल एयर फ्रायर की खासियत क्या है?
    टच कंट्रोल एयर फ्रायर में आमतौर पर डिजिटल टच पैनल होता है, जिसकी मदद से तापमान और कुकिंग टाइम को आसानी से सेट किया जा सकता है। इसका आधुनिक इंटरफेस कुकिंग को सरल और सुविधाजनक बनाता है।
  • क्या एयर फ्रायर में खाना कम तेल में बनाया जा सकता है?
    आमतौर पर, एयर फ्रायर में कई चीजों को बहुत कम तेल के साथ तैयार किए जा सकते हैं। कुछ चीजों में केवल हल्का तेल स्प्रे या ब्रश करना पर्याप्त होता है, जबकि कुछ चीजों को बिना अतिरिक्त तेल के भी बनाए जा सकते हैं।
  • एयर फ्रायर में कौन-कौन से व्यंजन बनाए जा सकते हैं?
    एयर फ्रायर में फ्रेंच फ्राइज, वेजिटेबल स्नैक्स, पनीर, चिकन, फिश, रोस्टेड सब्जियां और कई तरह के फ्रोजन स्नैक्स बनाए जा सकते हैं। सही तापमान और समय का चुनाव व्यंजन के अनुसार करना जरूरी है।c

Loading...

Loading...