सूखे और फटे होंठ न सिर्फ देखने में खराब लगते हैं, बल्कि कई बार इनमें जलन और खिंचाव भी महसूस होता है। मौसम में बदलाव, कम पानी पीना या बहुत ज्यादा ड्राई हवा इसके कुछ आम कारण हो सकते हैं। अच्छी बात यह है कि थोड़ी-सी देखभाल से होंठों को फिर से मुलायम और हाइड्रेटेड रखा जा सकता है।
सबसे पहले, दिनभर पर्याप्त पानी पीने की कोशिश करना चाहिए। होंठों पर नमी बनाए रखने के लिए लिप बाम या मॉइश्चराइजर जैसे मॉइस्चराइजिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। खासकर रात में सोने से पहले लिप बाम या पेट्रोलियम जेली की हल्की परत लगाने से होंठों को सूखने से बचाने में मदद मिलती है। बहुत ज्यादा खुशबू या फ्लेवर वाले लिप प्रोडक्ट्स से भी कुछ लोगों को जलन हो सकती है, इसलिए जरूरत पड़ने पर सिंपल और फ्रेगरेंस-फ्री लिप बाम चुनना बेहतर है। साथ ही, बाहर निकलते समय SPF वाला लिप बाम लगाना भी सही माना जाता है।
देखें 5 बढ़िया प्रोडक्ट जो आपके होठों को सूखने और फटने से बचाने में मदद करेंगे।
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Vaseline Lip Tins Cocoa Butter
सूखे होंठों के लिए कैसे है फायदेमंद
इसमें मौजूद कोको बटर प्राकृतिक रूप से होंठों की सूखी त्वचा में समाकर उन्हें गहराई से पोषण देने में मदद करता है और लंबे समय तक नमी बनाए रख सकता है। जिससे आपके होंठ फटने की समस्या कम हो जाएगी।
इस Vaseline के लिप टिंट में चिपचिपाहट नहीं होती है और यह बाम फॉर्म में आता है जिससे इसे रोजाना आसानी से लगाया जा सकता है।
01
WishCare Ceramide Lip Balm SPF 50 PA++++
सूखे होंठों के लिए कैसे है फायदेमंद
चाहे महिला हो या पुरुष, होंठ फटने की समस्या हर किसी को होती है। ऐसे में WishCare के इस लिप बाम का इस्तेमाल करना सही रहेगा जो नियासिनामाइड के साथ आता है। इसकी मदद से यह होंठों की कोमलता वापस लाता है और सूखेपन के कारण होने वाले रूखेपन, जलन या खिंचाव को शांत करने में मदद करता है।
सूरज की यूवी किरणें होंठों को और अधिक सूखा, बेजान और काला बनाती हैं। लेकिन इसमें मौजूद SPF 50 और PA++++ होंठों को सूरज की हानिकारक किरणों से मजबूत सुरक्षा प्रदान करने में मदद करता है, जिससे धूप की वजह से होंठों का सूखना और डिहाइड्रेट होना रुक सकता है।
02
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
DOT & KEY Lip Plumping Mask
सूखे होंठों के लिए कैसे है फायदेमंद
शिया बटर फैटी एसिड और विटामिन से भरपूर Dot & Key का यह लिप मास्क होंठों की त्वचा के अंदर तक जाकर नमी प्रदान करने में मदद करता है और सूखेपन को जड़ से खत्म करके होंठों को लंबे समय तक हाइड्रेटेड रख सकता है।
सूखे होंठों पर अक्सर पपड़ी जम जाती है। यह लिप मास्क रात भर होंठों पर काम करता है और पपड़ीदार मृत त्वचा को धीरे-धीरे नरम करके हटा देता है, जिससे सुबह उठने पर होंठ एकदम स्मूथ और सॉफ्ट मिलते हैं।
03
Deconstruct Hyaluronic Acid Lip Balm
सूखे होंठों के लिए कैसे है फायदेमंद
अगर बात करें कि सूखे और पपड़ीदार होंठों के लिए यह Deconstruct का लिप बाम कैसे फायदेमंद है तो बता दें, इसमें मौजूद हायल्यूरोनिक एसिड अपने वजन से 1000 गुना अधिक पानी को रोकने की क्षमता रखता है। यह केवल होंठों की ऊपरी सतह पर काम नहीं करता, बल्कि नमी को अंदर तक खींचकर होंठों को अंदर से हाइड्रेट करता है।
हवा, ठंड या पानी की कमी से होंठों पर पपड़ी जमने लगती है और दरारें पड़ जाती हैं। इसमें मौजूद कैस्टर ऑयल, सनफ्लावर ऑयल और बटर का कॉम्बिनेशन फटी हुई त्वचा को तेजी से रिपेयर करता है और होंठों की नेचुरल स्किन बैरियर को मजबूत बनाने में मदद करता है।
04
Minimalist Lip Treatment Balm
सूखे होंठों के लिए कैसे है फायदेमंद
इस लिप बाम में मौजूद विटामिन E एक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट और प्राकृतिक मॉइश्चराइजर है। जो कटे-फटे और सूखे होंठों को तेजी से रिपेयर करने में मदद करता है। यह होंठों की स्किन बैरियर को मजबूत बनाकर नमी को लंबे समय तक बाहर निकलने से रोक सकता है।
Minimalist का यह लिप बाम का गाढ़ा टेक्सचर सूखे होंठों पर एक ढाल की तरह काम करता है। यह ठंडी हवा, प्रदूषण और धूप जैसे बाहरी कारणों से होंठों की नमी को खोने से बचाता है, जिससे होंठ दोबारा जल्दी नहीं सूखते।
होंठों के सूखने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे कम पानी पीना, ठंडी या बहुत ड्राई हवा, धूप में ज्यादा रहना और बार-बार होंठ चाटना। कुछ लिप प्रोडक्ट्स से होने वाली जलन भी इसकी वजह बन सकती है। इसलिए होंठों को नियमित रूप से मॉइस्चराइज रखना जरूरी है।
2.सूखे होंठों पर क्या लगाना चाहिए?
सूखे होंठों पर वैसलीन पेट्रोलियम जेली, मॉइस्चराइजिंग लिप बाम या अन्य सिंपल, फ्रेगरेंस-फ्री लिप मॉइस्चराइजर लगाया जा सकता है। रात में सोने से पहले इसकी हल्की परत लगाने से होंठों में नमी बनाए रखने में मदद मिलती है।
3.क्या पानी पीने से ड्राई लिप्स ठीक हो सकते हैं?
पर्याप्त पानी पीना शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए जरूरी है और इससे सूखे होंठों में भी मदद मिल सकती है। हालांकि, अगर होंठ लगातार फट रहे हैं, तो केवल पानी पीना ही पर्याप्त नहीं हो सकता। साथ में लिप बाम और मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल भी करें।
4.क्या ड्राई लिप्स के लिए SPF वाला लिप बाम इस्तेमाल करना चाहिए?
बाहर जाते समय SPF वाला लिप बाम इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है। होंठों की त्वचा धूप के प्रति संवेदनशील होती है, इसलिए सन प्रोटेक्शन वाला लिप बाम उन्हें UV किरणों से बचाने में मदद कर सकता है।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।