सारे दाग-धब्बों से मिलेगा छुटकारा, 5 Haier वॉशिंग मशीन जो तेजी से चमकाएंगी हर कपड़ा!

Haier ब्रांड के पास बढ़िया क्वालिटी वाली वॉशिंग मशीन मिलती हैं जो प्रदर्शन के मामले में भी भरोसेमंद होती हैं। इनमें अलग-अलग क्षमता वाले फ्रंट व टॉप लोड मॉडल देखने को मिलते हैं जो ऊर्जा कुशलता के साथ काम करते हुए कपड़ों को साफ करते हैं। इन वॉशिंग मशीन में अलग-अलग वॉश प्रोग्राम, तेज़ स्पीड वाली मोटर और इन-बिल्ट हीटर जैसी सुविधाएं भी होती हैं।

कपड़ों को बेदाग बनाएंगी Haier वॉशिंग मशीन
कपड़ों को बेदाग बनाएंगी Haier वॉशिंग मशीन

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

क्या आप ऐसी वॉशिंग मशीन की तलाश में हैं जो न केवल आपके कपड़ों को तेजी से धोए, बल्कि उन्हें बेदाग और चमकदार भी बनाए? इसके लिए Haier वॉशिंग मशीन के अलग-अलग क्षमता वाले मॉडल काफी भरोसेमंद होते हैं। इस ब्रांड के पास टॉप व फ्रंट लोड दोनों तरह की वॉशिंग मशीन मिलती हैं जो कपड़ों को कम समय में धोने-सुखाने का काम करती हैं। करीब 6 किलोग्राम से लेकर 12 किलोग्राम तक क्षमता में आने वाली ये Washing Machine छोटे, मध्यम व बड़े हर साइज के परिवार के लिए अच्छी होती हैं। हर तरह के कपड़ों को बेदाग बनाने के लिए इनमें अलग-अलग वॉश प्रोग्राम, हीटर, तेज गति वाली ऊर्जा कुशल मोटर और AI टेक्नोलॉजी जैसी सुविधाएं भी होती हैं।

तेज स्पीड वाली हायर वॉशिंग मशीन के 5 भरोसेमंद विकल्प

Haier के पास अलग-अलग क्षमता वाली फ्रंट और टॉप लोड वॉशिंग मशीन मिलती हैं जो क्वालिटी व प्रदर्शन के लिहाज से भरोसेमंद होती हैं। इनमें से किसी का भी चयन अपनी जरूरत, पसंद और बजट के हिसाब से कर सकते हैं।

मॉडल

मोटर स्पीड

खासियत

Haier 12Kg, 5 Star, Fully Automatic Front Load Washer (EFL120-DM14IEIS8U1)

1400 RPM

ड्यूअल स्प्रे

Haier Smart Choice SmartChoice 10.5 kg 5 Star Washing Machine Fully Automatic Top Load (HWM105-H688BK)

700 RPM

इन-बिल्ट हीटर

Haier Smart Choice 7 Kg 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine (HWM70-AEN)

700 RPM

ओशिनस वेव ड्रम

Haier 9Kg, 5 Star Fully Automatic Front Load Washer (EFL90-DM14IBIEBK)

1400 RPM

प्योरी स्टीम

Haier 8 kg 5 Star Automatic Front Load Washer (HW80-IM12929C) 

1200 RPM

रिफ्रेश


1. Haier 12Kg, 5 Star, AI Smart Wash WiFi Fully Automatic Front Load Washer (EFL120-DM14IEIS8U1)

  • 12 किलोग्राम क्षमता वाली यह हायर फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन कपड़ों को कम समय में अच्छी तरह से धोने-सुखाने का काम करती है।
  • इसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है और 1400 RPM वाली डायरेक्ट मोशन मोटर ऊर्जा की बचत करते हुए काम करती है।
  • इस वॉशिंग मशीन में Wi-Fi कनेक्टिविटी भी दी गई है जिसकी मदद से इसे स्मार्टफोन से भी नियंत्रित करने की सुविधा मिलती है।

कैसे सुनिश्चित करेगी बेदाग सफाई?

  • चाहे कॉटन के हल्के कुर्ते धोने हों या भारी स्वेटर व कंबल, इस वॉशिंग मशीन के 15 अलग-अलग वॉश प्रोग्राम के साथ हर तरह की लॉन्ड्री को आसानी से चमकाया जा सकता है।
  • AI टेक्नोलॉजी से लैस यह Front Load वॉशिंग मशीन बिल्ट-इन हीटर से लैस है जिसके कारण गर्म पानी में कपड़ों को धोने के लिए हाथ से मेहनत करने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और यह काम टब में ही आसानी से हो जाता है।
  • स्मार्ट ड्यूअल स्प्रे के कारण कपड़ों पर जमा हर तरह की गंदगी हट जाती है और दाग-धब्बों के साथ-साथ डिटर्जेंट के कण भी उन पर शेष नहीं रहते हैं।

MRP: ₹59,000 | मौजूदा कीमत: ₹46,990 (23 सितंबर 2026 को)

स्पेसिफकेशन्स

  • ब्रांड- Haier
  • क्षता- 12 किलोग्राम
  • वोल्टेज- 220 Volts 
  • कंट्रोल- टच
  • ड्रम मटेरियल- स्टेनलेस स्टील

खासियतें

  • ड्रम क्लीन टेक्नोलॉजी
  • डायरेक्ट मोशन मोटर
  • 525MM सूपर ड्रम

कमी

  • इंस्टॉलेशन-संबंधित परेशानी। 

2. Haier Smart Choice SmartChoice 10.5 kg 5 Star Washing Machine Fully Automatic Top Load (HWM105-H688BK)

  • 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन 10.5 किलोग्राम क्षमता में आती है।
  • इसमें वॉश, रिंस और स्पिन समेत आठ वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, जिससे तरह-तरह के कपड़ों को धोने में सुविधा रहती है।
  • यह 4-5 लोगों के मध्यम आकार के परिवार के लिए एक सही विकल्प है।

कैसे सुनिश्चित करेगी बेदाग सफाई?

  • Oceanus Wave ड्रम के साथ आने वाली यह टॉप लोड वॉशिंग मशीन कपड़ों को साफ तो करती ही है, साथ-साथ उनकी नाजुकता का भी पूरा ख्याल रखती है। इसके खास डिजाइन वाले ड्रम में कपड़ों के फटने की चिंता नहीं रहती है।
  • यह वॉशिंग मशीन कपड़ों पर लगे 72 घंटे तक पुराने दाग-धब्बों को भी अच्छी तरह से हटाती है और इसके लिए उन्हें पहले से भिगोकर या हाथ से घिसने की जरूरत भी नहीं होती है।
  • मैजिक लिंट फिल्टर की वजह से कपड़ों पर धागे, रोए या अन्य तरह की गंदगी चिपकी नहीं रहती है और वे पूरी तरह से साफ-सुथरे रहते हैं।

MRP: ₹34,900 | मौजूदा कीमत: ₹25,999 (23 सितंबर 2026 को)

स्पेसिफकेशन्स

  • ब्रांड- Haier
  • क्षमता- 10.5 किलोग्राम
  • वोल्टेज- 220 Volts 
  • वॉश प्रोग्राम- 08
  • मोटर स्पीड- 700 RPM

खासियतें

  • नियर जीरो प्रेशर
  • ऑटो रीस्टार्ट
  • चाइल्ड लॉक

कमी

  • क्षमता के हिसाब से मोटर स्पीड कम है। 

गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन, ब्यूटी और अन्य कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में जानिए योर पिक्स के साथ   

3. Haier Smart Choice 7 Kg 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine (HWM70-AEN)

  • नियर ज़ीरो प्रेशर सुविधा वाली इस वॉशिंग मशीन का टब पानी के कम प्रेशर के बावजूद तेज़ी से भरता है जिससे ऊर्जा और समय की बचत होती है।
  • 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली इस हायर वॉशिंग मशीन की मोटर स्पीड 700 RPM है और इसमें 8 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं।
  • ऑटो रीस्टार्ट सुविधा की वजह से बिजली कटौती के बाद यह पुरानी सेटिंग पर अपने आप ही चालू हो जाती है और इसे फिर से स्टार्ट करने की ज़रूरत नहीं होती है।

कैसे सुनिश्चित करेगी बेदाग सफाई?

  • इस 7 किलोग्राम टॉप लोड वॉशिंग मशीन में क्विक15 वॉश प्रोग्राम दिया गया है जिसकी मदद से कम कपड़ों को सिर्फ 15 मिनट में धोया-सुखाया जा सकता है। इस वजह से समय के साथ-साथ ऊर्जा व पानी की भी बचत होती है और कपड़े भी साफ होते हैं।
  • यह Automatic Washing Machine टब ड्राय सुविधा के साथ अंदरूनी हिस्से को पूरी तरह से साफ-सुथरा और सूखा रखती है। इस वजह से कपड़ों पर कीटाणु जमा नहीं होते हैं और उनसे दुर्गंध भी नहीं आती है।
  • इसका खास डिजाइन वाला ड्रम कपड़ों के प्रति कोमल और दाग-धब्बों पर सख्त रहता है, जिससे उनकी चमक भी फीकी नहीं होती है और वे साफ भी हो जाते हैं।

MRP: ₹25,000 | मौजूदा कीमत: ₹16,390 (23 सितंबर 2026 को)

स्पेसिफकेशन्स

  • ब्रांड- Haier
  • क्षमता- 7 किलोग्राम
  • वोल्टेज- 220 Volts 
  • ड्रम मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
  • मोटर स्पीड- 700 RPM

खासियतें

  • ओशियनस वेव ड्रम
  • क्विक वॉश
  • मैजिक फिल्टर

कमी

  • ज्यादा शोर स्तर।

4. Haier 9Kg, 5 Star, Powered by AI-DBT Fully Automatic Front Load Washer (EFL90-DM14IBIEBK)

  • यह हायर की फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन है जिसमें कॉटन, सिंथेटिक्स, मिक्स, एलर्जन और डेलीकेट समेत 15 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं।
  • 9 किलोग्राम क्षमता वाला यह मॉडल डायरेक्ट मोशन मोटर के साथ आता है जो ऊर्जा की खपत करती हुई शोर स्तर को भी नियंत्रित रखती है।
  • 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह वॉशिंग मशीन 0.0501 kWh/किलोग्राम/साइकिल ऊर्जा और 6.63 लीटर/किलोग्राम/साइकिल पानी की खपत करती है।

कैसे सुनिश्चित करेगी बेदाग सफाई?

  • यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन कपड़ों को सिर्फ साफ नहीं करती है, बल्कि उन्हें पूरी तरह से हाइजीनिक भी बनाती है। इसकी एंटी-बैक्टेरियल ट्रीटमेंट सुविधा कीटाणुओं व बैक्टीरिया को साफ करते हुए कपड़ों को साफ करती है।
  • अगर घर पर छोटा बच्चा है तो उसके कपड़ों को धोते समय खास ख्याल रखना होता है और इसके लिए अक्सर हाथ से ही सफाई करनी पड़ती है। हालांकि, यह हायर वॉशिंग मशीन अपने बेबी केयर वॉश प्रोग्राम के साथ इस काम को काफी सुविधाजनक बनाती है।
  • इसके बड़े साइज के ड्रम में कपड़े अच्छी तरह से घूमते हैं जिसकी वजह से बेहतर सफाई सुनिश्चित होती है और उनकी गुणवत्ता भी खराब नहीं होती है।

MRP: ₹49,990 | मौजूदा कीमत: ₹34,890 (23 सितंबर 2026 को)

स्पेसिफकेशन्स

  • क्षमता- 9 किलोग्राम
  • ब्रांड- Haier
  • मोटर स्पीड- 1400 RPM
  • वोल्टेज- 220 Volts
  • सालाना ऊर्जा खपत- 0.05 Kilowatt Hours 

खासियतें

  • वोल्टेज प्रोटेक्शन
  • LED डिस्प्ले
  • 525mm ड्रम

कमी

  • इंस्टॉलेशन-संबंधित परेशानी।

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर मिलेगी ऐसे ही कई तरह के उपकरणों की जानकारी।    

5. Haier 8 kg 5 Star Powered In-Built Heater Fully Automatic Front Load Washer (HW80-IM12929C)

  • इन-बिल्ट हीटर वाली इस हायर वॉशिंग मशीन के टब में ही कपड़ों को गर्म पानी में धोने की सुविधा मिलती है और इसके लिए अलग से गीजर का कनेक्शन भी नहीं लेना पड़ता।
  • यह 8 किलोग्राम Front Load वॉशिंग मशीन 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली है जो कम शोर स्तर पर काम करते हुए ऊर्जा की बचत करती है।
  • इस Washing Machine में चाइल्ड लॉक सुविधा भी दी गई है जिसका इस्तेमाल करके कंट्रोल पैनल और डोर को बच्चों की सुरक्षा के लिए लॉक कर सकते हैं।

कैसे सुनिश्चित करेगी बेदाग सफाई?

  • इसकी खासियत है कि सिल्क, शिफॉन, नेट और वेल्वेट जैसी सामग्री से बने नाजुक कपड़ों को भी इसमें आसानी से धो सकते हैं। इसका खास डेलिकेट वॉश प्रोग्राम क्वालिटी का ख्याल रखते हुए उन्हें साफ करता है।
  • रिफ्रेश सुविधा का इस्तेमाल करके कपड़ों से आने वाली दुर्गंध को तुरंत हटा सकते हैं और इसके लिए पानी व डिटर्जेंट की भी जरूरत नहीं होती है।
  • इस हायर वॉशिंग मशीन में कपड़ों पर लगे हर तरह के जिद्दी दाग-धब्बे पूरी तरह से साफ हो जाते हैं और उन्हें पहले से भिगोकर रखने या हाथ से घिसने की जरूरत नहीं होती है।

MRP: ₹53,500 | मौजूदा कीमत: ₹27,990 (23 सितंबर 2026 को)

स्पेसिफकेशन्स

  • क्षमता- 8 किलोग्राम
  • ब्रांड- Haier
  • वोल्टेज- 220 Volts
  • सालाना ऊर्जा खपत- 0.04 Kilowatt
  • वॉटेज- 1800 Watts  

खासियतें

  • ड्यूअल स्प्रे
  • एंटी-बैक्टेरियल टेक्नोलॉजी
  • 1200 RPM मोटर

कमी

  • ज्यादा कंपन।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • हायर के पास किस क्षमता वाली वॉशिंग मशीन मिलती हैं?
    इस ब्रांड के पास 6 किलोग्राम से लेकर 12 किलोग्राम तक क्षमता वाली फुली-ऑटोमैटिक और सेमी-ऑटोमैटिक दोनों तरह की वॉशिंग मशीन मिलती हैं जो अलग-अलग साइज के परिवार के लिए सही होती हैं।
  • क्या ये वॉशिंग मशीन कम पानी के दबाव में भी अच्छा काम करती है?
    हां, हायर की कई वॉशिंग मशीनें नियर जीरो प्रेशर सुविधा के साथ आती हैं जो कम पानी के दबाव वाले क्षेत्रों में भी प्रभावी ढंग से काम करती हैं। इनके साथ टब कम समय में भरता है जिससे ऊर्जा व समय दोनों की बचत होती है।
  • हायर फ्रंट लोड या टॉप लोड, बेदाग धुलाई के लिए कौन-सी वॉशिंग मशीन बेहतर है?
    आमतौर पर, इस ब्रांड की फ्रंट लोड वॉशिंग मशीनें बेहतर धुलाई और अधिक ऊर्जा कुशलता प्रदान करती हैं, जो बेदाग सफाई के लिए बेहतर मानी जाती हैं। हालांकि, टॉप लोड मशीनें उपयोग में अधिक सुविधाजनक हो सकती हैं।
  • इन पर कितनी वॉरंटी मिलती है और भारत में कंपनी की सर्विस कैसी है?
    हायर वॉशिंग मशीन के ज्यादातर मॉडल पर करीब 2 साल तक की प्रोडक्ट और 10-12 साल तक की मोटर वॉरंटी मलती है। अगर बात करें कंपनी सर्विस की तो छोटे शहरों की तुलना में यह बड़े शहरों में ज्यादा भरोसेमंद है।
  • हायर वॉशिंग मशीन किस बजट रेंज में आती हैं?
    इनकी कीमत क्षमता, मॉडल और सुविधाओं के हिसाब से अलग-अलग होत है। ये आमतौर पर करीब ₹15,000-₹50,000 तक की रेंज में आती हैं।

Loading...

Loading...