भारतीय घरों के लिए Bosch या Haier किस कंपनी की वॉशिंग मशीन करती है कपड़ों की बेहतर सफाई?

जो लोग सीमित बजट में रहते हुए एक बढ़िया क्वालिटी की वॉशिंग मशीन की तलाश कर रहे हैं उनके लिए हायर के मॉडल बेहतर होंगे। जिसमें तरह-तरह के वॉश प्रोग्राम के साथ ऐंटी-बैक्टेरियल टेक्नोलॉजी और ओशियनस वेव ड्रम जैसी सुविधाएं देखने मिलेंगी। वहीं, जिन्हें एक प्रीमियम क्वालिटी और एडवांस सुविधाओं से लैस वॉशिंग मशीन की जरूरत है उन्हें बॉश को चुनना चाहिए। इसके मॉडल की AI टेक्नोलॉजी और सॉफ्ट केयर पैडल ड्रम कपड़ों को नाजुक तरह से धोते हुए बेदाग बनाएंगे।

बॉश वर्सेज हायर वॉशिंग मशीन
बॉश वर्सेज हायर वॉशिंग मशीन

भारत में वॉशिंग मशीन के लिए बॉश और हायर दो लोकप्रिय नाम हैं, लेकिन बेहतर वॉश क्वालिटी के लिए किसी एक का चुनाव करना मुश्किल काम है। एक तरफ हायर वॉशिंग मशीन को ओशियनस वेव ड्रम के लिए जाना जाता है, जो कपड़ों को नाजुक तरह से धोते हुए उन्हें साफ करने का काम करता हैं। दूसरी तरफ बॉश की वॉशिंग मशीन कम शोर स्तर और ज्यादा एडवांस फीचर्स को लेकर मशहूर हैं। इनकी जर्मन इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी AI के साथ मिलकर कपड़ों को धोती-सुखाती है। हायर ब्रांड की वॉशिंग मशीन बॉश की तुलना में ज्यादा किफायती होती हैं और इनकी ऐंटी-बैक्टेरियल टेक्नोलॉजी कपड़ों पर जमेंकिटाणुओं को खत्म करती है। वहीं, बॉश वॉशिंग मशीन की कीमत थोड़ी ज्यादा होती है जो अपनी ऐंटी-टैंगल और ऐंटी-रिंकल जैसी सुविधाओं के साथ कपड़ों पर पड़ने वाली सिलवटों को कम करती हैं। दोनों ही ब्रांड के मॉडल 12 साल तक की मोटर वॉरंटी के साथ आते हैं और अपनी-अपनी जगह भरोसेमंद पसंद माने जाते हैं। अंतर को आसानी से कुछ मॉडल समझाएंगे- 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Bosch 8 kg 5 Star Front Load Fully-Automatic Washing Machine

    हमारा सुझाव

    अगर परिवार में 4-5 लोग हैं तो यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन अच्छी पसंद रहेगी। इसमें तरह-तरह के कपड़ों को धोने के लिए कुल 15 वॉश प्रोग्राम मौजूद हैं, और 5 स्टार एनर्जी रेटिंग इसकी ऊर्जा कुशलता को दर्शाती है। यह कम शोर स्तर के साथ काम करते हुए कपड़ों को बेदाग बनाएगी।

    क्यों रहेगी भरोसेमंद पसंद?

    • बॉश की इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन की तेज स्पीड वाली मोटर न सिर्फ कपड़ो को जल्दी धोएगी, बल्कि उन्हें अच्छी तरह सुखाने का भी काम करेगी। 
    • सिर्फ गर्मी ही नहीं बारिश और सर्दी के मौसम में भी इसमें कपड़े काफी अच्छी तरह से सूख जाएंगे और उनमें नमी नहीं जमा होगी। 
    • AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए यह मॉडल कपड़े धोने के काम को काफी आसान बनाएगा। यह ऑटोमैटिक तरह से कपड़ोंके वजन, कपड़े का प्रकार और गंदगी के स्तर को समझते हुए उन्हें धोएगी। 
    • यह सुविधा पानी, डिटर्जेंट और बिजली तीनों की बचत भी करेगी।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Bosch
    • क्षमता- 8 किलोग्राम
    • वॉश प्रोग्राम- 15
    • मोटर की अधिकतम स्पीड- 1400 RPM 
    • शोर स्तर- 54db

    खास सुविधाएं

    • डिले स्टार्ट
    • ड्रम क्लीन
    • इन-बिल्ट हीटर

    कमी

    • इंस्टॉलेशन में परेशानी।

    घर व किचन में इस्तेमाल होने वाले तरह-तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर

    01
  • Haier 8 kg 5 Star Powered by AI-DBT with PuriSteam, 525mm Super Drum, Inverter Motor with In-Built Heater Fully Automatic Front Load Washer

    हमारा सुझाव

    15+ वॉश प्रोग्राम से लैस यह ऑटोमैटिक वॉशिंग कपड़ों को नाजुक तरह से धोने का काम करेगी। इसका स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बना मजबूत ड्रम लंबे समय तक टिकाऊ बना रहेगा। इसी के साथ इन्वर्टर मोटर टेक्नोलॉजी ऊर्जा की बचत करने का काम करेगी।

    क्यों रहेगी भरोसेमंद पसंद?

    • जिम में पहने जाने वाले कपड़ों में पसीने की दुर्गंध आना आम बात है और साथ-साथ उन पर कई तरह के किटाणु भी जमा होते हैं जो हाथ से धोने पर साफ नहीं होते। लेकिन इस Haier वॉशिंग मशीन का खास ‘स्पोर्ट्सवियर’ प्रोग्राम ऐसे कपड़ों को धोने के लिए उपयोगी होगा। 
    • इसके साथ वर्कआउट या कोई स्पोर्ट्स खेलने के दौरान पहने जाने वाले कपड़ों को साफ व हाईजीनिक बनाया जा सकता है। 
    • यह वॉशिंग मशीन कपड़ों को धोने-सुखाने के अलावा उन्हें तरो-ताजा भी बनाएगी। इसकी रिफ्रेश सुविधा के साथ कपड़ों से आने वाली दुर्गंध को खत्म किया जा सकता है और बारिश कि दिनों में यह काफी काम आएगी।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Haier
    • क्षमता- 8 किलोग्राम
    • वोल्टेज- 220 Volts
    • अधिकतम मोटर स्पीड- 1200 RPM
    • वॉटेज- 1800 Watts

    खास सुविधाएं

    • प्योरीस्टीम
    • ऐंटी-बैक्टेरियल टेक्नोलॉजी
    • सूपर हीट टेक्नोलॉजी

    कमी

    • शोर स्तर ज्यादा है। 

    दोनों में से कौन-सी है बेहतर?

    बॉश और हायर की ये दोनों ही 8 किलोग्राम क्षमता वाली फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन अपनी-अपनी जगह अच्छा प्रदर्शन देंगी। हालांकि, अगर आपके घर में पानी के प्रेशर की समस्या रहती है और हार्ड वॉटर सप्लाई होता है तो बॉश बेहतर विकल्प होगा। लेकिन अगर आप एक ज्यादा किफायती मॉडल की तलाश में हैं जो कपड़ों की क्वालिटी को बनाए रखते हुए लंबे समय तक टिकाऊ भी बना रहे तो हायर सही होगा।

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Bosch 9 kg 5 Star Front Load Fully-Automatic Washing Machine

    हमारा सुझाव

    9 किलोग्राम क्षमता वाली यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन 5 स्टार एनर्जी रेटिंग से लैस है। पानी, बिजली और डिटर्जेंट की बचत करने के लिए डिजाइन किए गए इस मॉडल में 6-7 लोगों के कपड़ों को एक ही बार में धोया जा सकता है। इसी के साथ 1200 RPM वाली मोटर उन्हें अच्छी तरह से सुखाने का काम करेगी।

    क्यों रहेगी भरोसेमंद पसंद?

    • सामान्य तकनीक वाली वॉशिंग मशीन में जिद्दी दाग वाले कपड़ों को धोने के लिए उन्हें पहले पानी में 1-2 घंटे भिगोकर रखना पड़ता है, लेकिन यह मॉडल इस झंझट को खत्म करेगा। 
    • इसकी प्री-ट्रीटमेंट सुविधा टब में ही कपड़ों को डिटर्जेंट वाले पानी में भिगोकर रखेगी जिससे दाग अच्छी तरह हट जाएंगे और आपका समय बचेगा। 
    • इस वॉशिंग मशीन में ठंड में पहने जाने वाले कपड़ों को धोने के लिए अलग से वॉश प्रोग्राम दिया गया है। 
    • यह स्वेटर, शॉल और अन्य ऊनी कपड़ों को साफ तो करेगा ही साथ-साथ उनकी क्वालिटी को खराब होने से भी बचाएगा। यह सुविधा उन कपड़ों पर लिंट जमा नहीं होने देगी और आपको उन्हें हाथ से धोने की मेहनत भी बचेगी। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Bosch
    • क्षमता- 9 किलोग्राम
    • कुल वॉश प्रोग्राम- 14
    • वोल्टेज- 240 Volts 
    • ऑपरेशन- फुली ऑटोमैटिक

    खास सुविधाएं

    • जिरो प्रेशर फिल
    • मल्टीपल वॉटर प्रोटेक्शन
    • ऐंटी-रिंकल

    कमी

    • कंपन स्तर ज्यादा है।
    03
  • Haier 9Kg, 5 Star, Powered by AI-DBT, PuriSteam with Inbuilt Heater, 525 mm Super Drum, AI DBT Fully Automatic Front Load Washer

    हमारा सुझाव

    यह 9 किलोग्राम क्षमता वाली हायर वॉशिंग मशीन है जो कपड़ों को हाईजीनिक बनाने का काम करेगी। इसका ड्रम स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बना हुआ है, जो कपड़ों को नाजुक तरह से धोने के साथ-साथ सुखाएगा, जिससे उनकी क्वालिटी पर असर नहीं पड़ेगा। यह बड़े परिवारों के लिए एक सही पसंद होगी।

    क्यों रहेगी भरोसेमंद पसंद?

    • वॉशिंग मशीन में शर्ट धोने पर कॉलर और स्लीव्स पर जमा पसीने के दाग व मैल कई बार अच्छी तरह से साफ नहीं होते, जिसके चलते लोग उन्हें हाथ से धोना पसंद करते हैं। हालांकि, इस फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में शर्ट धोने-सुखाने के लिए अलग से वॉश प्रोग्राम दिया गया है, जिससे वे पूरी तरह बेदाग बनेगी और बटन के टूटने की भी चिंता नहीं होगी।
    • इसे पानी की बचत करने के लिए डिजाइन किया गया है, और इसकी खासियत है कि यह कपड़ों के हिसाब से टब में पानी के लेवल को खुद से ही सेट कर लेगी जिससे आपकी भी मेहनत बचेगी और पानी की कम-से-कम बर्बादी होगी। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता- 9 किलोग्राम
    • ब्रांड- Haier
    • वोल्टेज- 220 Volts 
    • मोटर की अधिकतम स्पीड- 1400 RPM 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 52D x 60W x 85H सेंटीमीटर

    खास सुविधाएं

    • वोल्टेज प्रोटेक्शन
    • चाइल्ड लॉक
    • फजी लॉजिक

    कमी

    • मोटर में आसानी से खराबी आ सकती है। 


    दोनों में से कौन-सी है बेहतर?

    बॉश और हायर की ये दोनों ही 9 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन बड़े परिवारों के लिए सही पसंद रहेगी। हालांकि, अगर आपकी प्राथमिकता कपड़ों को धोने के साथ-साथ हाईजीनिक बनाना है तो हायर का मॉडल बेहतर पसंद होगा। वहीं, अगर आप चाहते हैं कि मशीन में कपड़े धुलते समय आपस में ज्यादा उलझे नहीं और सिलवटें भी कम आए तो बॉश ज्यादा अच्छा रहेगा।

    04
  • Bosch 7 kg 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine

    हमारा सुझाव

    यह 7 किलोग्राम क्षमता वाली टॉप लोड वॉशिंग मशीन है जिसमें 3-4 लोगों के कपड़ों को एक बार में धोया-सुखाया जा सकता है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह मॉडल 700 RPM की मोटर के साथ आता है और तरह-तरह के कपड़ों को धोने के लिए इसमें 10 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं।

    क्यों रहेगी भरोसेमंद पसंद?

    • लेस, शिफॉन और अन्य कई तरह के नाजुक मटेरियल से बने कपड़ों को इस वॉशिंग मशीन में आसानी से धोया जा सकता है। 
    • इसका खास ‘डेलिकेट’ वॉश प्रोग्राम ऐसे ही कपड़ों को धोने-सुखाने के लिए डिजाइन किया गया है, जिसकी मदद से वे अच्छी तरह से साफ भी हो जाएंगे और उनके फटने या क्वालिटी पर असर पड़ने की चिंता भी आपको नहीं करनी होगी। 
    • मशीन में लगातार कपड़े धोने से टब भी गंदा हो जाता है और उसमें कई तरह के किटाणु जमा रहते हैं। हालांकि, टब की पूरी सफाई सुनिश्चत करने के लिए इसमें ‘टब क्लीन’ साइकिल दी गई है जिसकी मदद से आप आसानी से उसे बिना किसी मेहनत के साफ कर सकेंगे। 
    • आपको बस यह साइकिल सेट करनी है और बाकी का काम मशीन ऑटोमैटिक तरह से खुद ही कर लेगी। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 56.5D x 54W x 95H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Bosch
    • क्षमता- 7 किलोग्राम
    • कंट्रोल- पुश बटन
    • एनर्जी स्टार रेटिंग- 5

    खास सुविधाएं

    • वैरिओ ड्रम
    • पावर वेव वॉश
    • ईको वॉश

    कमी

    • इंस्टॉलेशन में परेशानी आएगी।

    गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़िए योर पिक्स पर 

    05
  • Haier 7 kg 5 Star Ultra air fresh Fully Automatic Top Load

    हमारा सुझाव

    यह एक फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन है जिसमें 08 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं। यह हायर टॉप लोडिंग वॉशिंग मशीन मीडियम साइज के परिवार के लिए सही पसंद होगी। इसकी 780 RPM वाली मोटर सामान्य लोड को करीब 40 मिनट तक में धोने के साथ-साथ सुखा भी देगी।

    क्यों रहेगी भरोसेमंद पसंद?

    • अगर वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते समय लाइट चली जाती है तो सप्लाई वापस आने पर उसे फिर से स्टार्ट करना पड़ जाता है। इस वजह से पानी, बिजली और समय तीनों की बर्बादी होती है। 
    • हालांकि, यह मॉडल इस परेशानी को अपनी ‘ऑटो रीस्टार्ट’ सुविधा के साथ खत्म करेगा और मशीन पुरानी सेटिंग पर खुद से ही काम करेगी।
    • अगर कभी आप धुले हुए कपड़ों को टब से निकालना भूल भी जाते हैं तब भी उनमें दुर्गंध या नमी जमा नहीं होगी। इसकी ‘अल्ट्रा एयर फ्रेश’ सुविधा कपड़ों को 12 घंटों तक ताजा रखेगी और उन्हें फिर से धोना नहीं पड़ेगा।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Haier
    • क्षमता- 7 किलोग्राम
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • शोर स्तर- 53 Decibels 
    • कंट्रोल- पुश बटन

    खास सुविधाएं

    • नियर जीरो प्रेशर
    • ओशियनस वेव ड्रम
    • कोल्ड वॉटर फीड

    कमी

    • बॉडी पर स्क्रैच आसानी से पड़ेंगे। 


    दोनों में से कौन-सी है बेहतर?

    ये दोनों ही 7 किलोग्राम क्षमता वाली टॉप लोड वॉशिंग मशीन प्रदर्शन के मामले में भरोसेमंद रहेंगी। हालांकि, अगर आपके घर में पानी के प्रेशर की समस्या रहती है और अक्सर बिजली कटौती भी होती है तो हायर को चुनना सही होगा। वहीं, अगर आपकी प्राथमिकता पानी की बचत और कपड़ों की नाजुक धुलाई है तो बॉश का मॉडल बेहतर रहेगा।

    06

जानिए इन सभी मॉडल्स के बीच का अंतर

बॉश और हायर वॉशिंग मशीन के इन सभी विकल्पों के बीच का अंतर अगर आपको आसानी से समझना है तो यह तालिका मदद करेगी।

मॉडल

कुल वॉश प्रोग्राम

खासियत

Bosch 8 kg 5 Star Front Load Fully-Automatic Washing Machine (WAJ2826BIN)

15

AI ऐक्टिव वॉटर प्लस

Haier 8 kg 5 Star Powered by AI-DBT with PuriSteam,Fully Automatic Front Load Washer (HW80-IM12929C)

15

ऐंटी-बैक्टेरियल ट्रीटमेंट

Bosch 9 kg 5 Star Front Load Fully-Automatic Washing Machine (WGA14200IN)

14

मल्टीपल वॉटर प्रोटेक्शन

Haier 9Kg, 5 Star, Powered by AI-DBT, Fully Automatic Front Load Washer (EFL90-DM14IBIEBK)

15

लोड सेंस टेक्नोलॉजी

Bosch 7 kg 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine (WOE70AH0IN)

10

पावर वेव वॉश

Haier 7 kg 5 Star Ultra air fresh Fully Automatic Top Load (HWM70-306S8)

08

अल्ट्रा एयर फ्रेश 

क्या है निष्कर्ष?

आखिर में हम यह कह सकते हैं कि कपड़ें साफ करने के मामले में हायर और बॉश दोनों वॉशिंग मशीन भरोसेमंद होंगी। हायर को ज्यादा किफायती दाम, पानी के कम प्रेशर को संभालने की क्षमता और फ्रंट व टॉप लोड दोनों तरह के मॉडल के लिए पसंद किया जाता है। वहीं, बॉश वॉशिंग मशीन प्रीमियम क्वालिटी, एडवांस AI फीचर और बेहतर बिल्ड क्वालिटी के लिए सही मानी जाती हैं। इस ब्रांड के फ्रंट लोड मॉडल ज्यादा भरोसेमंद होते हैं। हांलाकि, दोनों में से किसी एक का चयन पूरी तरह से आपकी जरूरत, पसंद व बजट पर निर्भर करता है। 

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • भारतीय घरों के लिए बॉश और हायर वॉशिंग मशीन में से कौन-सी बेहतर होगी?
    जिन भारतीय घरों की प्राथमिकता कपड़ों की प्रीमियम धुलाई, बेहतरीन मजबूती और शांत संचालन है, तो बॉश बेहतर है। वहीं, जिनका बजट सीमीत है और आधुनिक फीचर्स वाली मशीन की तलाश कर रहे हैं, तो हायर एक शानदार विकल्प होगा।
  • बॉश और हायर में से किस ब्रांड के टॉप लोड मॉडल बेहतर होते हैं और किसके फ्रंट लोड?
    दोनों ही ब्रांड के पास आपको बढ़िया क्वालिटी के टॉप लोड व फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन मॉडल देखने को मिल जाएंगे। हालांकि, बॉश को फ्रंट लोड मॉडल के लिए पसंद किया जाता है। वहीं, हायर अपने किफायती और फीचर्स से लैस टॉप लोड मॉडल्स के लिए लोकप्रिय है।
  • बॉश और हायर वॉशिंग मशीन की कीमत में कितना फर्क है?
    कीमत के मामले में हम हायर वॉशिंग मशीन को बॉश से ज्यादा किफायती कह सकते हैं। हायर की टॉप लोड वॉशिंग मशीन ₹15,000 से शुरू होकर ₹25,000 तक की रेंज में आसानी से मिल जाएंगी। लेकिन बॉश में यह रेंज करीब ₹20,000-₹30,000 तक जाती है। वहीं, फ्रंट लोड मॉडल के लिए हायर की रेंज ₹25,000-₹30,000 तक है और बॉश के विकल्प ₹30,000-₹50,000+ तक जाते हैं।
  • वॉशिंग मशीन के लिए भारत में हायर की सर्विस बेहतर है या बॉश की?
    अगर बात की जाए भारत में बेहतर सर्विस नेटवर्क की तो बॉश को हायर से बेहतर कहा जा सकता है। लोग इसके कस्टमर सपोर्ट की तारीफ करते हैं। वहीं, हायर की सर्विस भी अच्छी है लेकिन छोटे शहरों में कंपनी का नेटवर्क बहुत अच्छा नहीं है।
  • बॉश वॉशिंग मशीन ज्यादा ऊर्जा कुशल है या हायर की?
    दोनों ही ब्रांड के पास आपको 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली वॉशिंग मशीन देखने को मिल जाएंगे, जो उनकी ऊर्जा कुशलता को दर्शाती है। बॉश में ईको साइलेंस ड्राइव टेक्नोलॉजी होती है और हायर में इन्वर्टर मोटर टेक्नोलॉजी। ऊर्जा कुशलता मॉडल के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।

Loading...

Loading...