साफ-सफाई की चिंता होगी खत्म! इन 5 बेहतरीन Vacuum Cleaner के साथ घर चमकेगा मिनटों में

रोजाना घर की सफाई में घंटों लग जाते हैं तो यहां देखें 5 बढ़िया वैक्यूम क्लीनर के विकल्प जो घर को मिनटों में चमकाने में आपकी मदद करेंगे। यहां आपको Haier से लेकर AGARO और Eureka Forbes तक के मॉडल्स मिल जाएंगे जिन्हें आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से चुन सकते हैं।

घर के लिए बढ़िया वैक्यूम क्लीनर
घर के लिए बढ़िया वैक्यूम क्लीनर

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

आजकल के व्यस्त जीवन में जब रोजाना साफ-सफाई करने की बारी आती है तो लोग अक्सर झाड़ू-पोंछा लगाने से कतराते हैं। ऐसे में अगर आप कम समय में घर को चमकाना चाहते हैं तो एक अच्छा वैक्यूम क्लीनर ले सकते हैं। यह फर्श, कालीन, सोफे और घर के कोनों में जमी हुई धूल, मिट्टी और गंदगी को आसानी से साफ करने में मदद करता है। आपको बता दें कि घर के लिए वैक्यूम क्लीनर लेते समय उसकी सफाई क्षमता, उपयोग में आसानी, बिजली की खपत और उसके शोर का ध्यान रखना महत्वपूर्ण माना जाता है। अगर घर छोटा है, तो हल्का और आसानी से चलने वाला वैक्यूम क्लीनर सुविधाजनक रहेगा। वहीं बड़े घर के लिए अधिक क्षमता और लंबे समय तक चलने वाला मॉडल बेहतर विकल्प हो सकता है और रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर भी चुना जा सकता है। 

देखें 5 बेहतरीन वैक्यूम क्लीनर यहां - 

योरपिक्स पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख। 

घर के लिए वैक्यूम क्लीनर के 5 बढ़िया मॉडल्स

हमने यहां वैक्यूम क्लीनर के बढ़िया मॉडल्स को चुना है जो फटाफट से आपके घर की सफाई करने में मदद करेंगे। आप इनमें से किसी भी मॉडल का चुनाव अपनी पसंद और बजट के हिसाब से कर सकते हैं। 

ब्रांड व मॉडल 

वजन 

क्षमता 

SEZNIK Vacuum Cleaner for Home Use 

800 ग्राम 

0.2 लीटर 

Haier X11 Pro Robotic Vacuum Cleaner with Self-Empty Station

5 किलो 500 ग्राम 

0.3 लीटर 

AGARO Regal 800 Watts Handheld Vacuum Cleaner

1 किलो 760 ग्राम 

0.8 लीटर 

INALSA Wet and Dry Vacuum Cleaner for Home (Micro WD10)

4 किलोग्राम 

10 लीटर 

Eureka Forbes Quick Clean DX Vacuum Cleaner

3 किलो 600 ग्राम 

2 लीटर 

1. SEZNIK Vacuum Cleaner for Home Use

घर के लिए लेना क्यों सही है? 

  • वैक्यूम क्लीनर से सफाई करते समय अक्सर आपकी मशीन तारों में उलझ जाती है और आपको सफाई करने में दिक्कत होती है तो अब चिंता छोड़िए और चुनिए SEZNIK के इस कॉर्डलेस वैक्यूम क्लीनर को जिसमें तारों का कोई झंझट नहीं होगा। साथ ही, मात्र 800 ग्राम के वजन में आने की वजह से यह काफी हल्का और पोर्टेबल है जिससे इसे आप घर के किसी भी कमरे, सीढ़ियों, अलमारी के ऊपर या आसानी से कार में ले जाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इसमें 6000mAh की रीचार्जएबल लिथियम-आयन बैटरी मौजूद है, जो एक बार चार्ज होने पर लगभग 20 से 25 मिनट का रनटाइम देती है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें टाइप-C चार्जिंग पोर्ट है, जिससे आप इसे अपने मोबाइल चार्जर या कार चार्जर से ही महज 2 घंटे में आसानी से चार्ज कर सकते हैं।

MRP: ₹5,999 | मौजूदा कीमत: ₹3,398 (23 सितंबर 2026 को)

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - SEZNIK
  • मॉडल - SZ-B07
  • फिल्टर टाइप - HEPA फिल्टर 
  • वोल्टेज - 11.1 वोल्ट 
  • पॉवर सोर्स - बैटरी पॉवर्ड 

खासियत 

  • BLDC मोटर
  • 200ml पारदर्शी डस्ट टैंक

कमी 

  • इसके बैटरी बैकअप में कमी महसूस हो सकती है। 


2. Haier X11 Pro Robotic Vacuum Cleaner with Self-Empty Station

घर के लिए लेना क्यों सही है? 

  • भारतीय घरों में अक्सर जमीन पर महीन धूल, मिट्टी या भारी कचरा जमा हो जाता है। लेकिन इसकी 5000Pa की दमदार सक्शन क्षमता टाइल्स, मार्बल, लकड़ी के फर्श और कालीनों तक में छिपी बारीक धूल और पालतू जानवरों के बालों को आसानी से खींचकर साफ करने में मदद करती है। 
  • Haier के इस रोबोट वैक्यूम में सेल्फ-एम्प्टी डस्ट स्टेशन दिया गया है। यानी सफाई पूरी करने के बाद यह रोबोट अपने स्टेशन पर वापस आता है और अपने अंदर इकट्ठा हुए कचरे को खुद स्टेशन बैग में डाल देता है। इससे आपको कई हफ़्तों तक कचरा ख़ाली करने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। वहीं, अगर आपका घर दो या दो से अधिक मंज़िलों का है, तो यह रोबोट अलग-अलग फ़्लोर के नक्शों को याद करके खुद ही सारे कमरों की सफाई कर सकता है।

MRP: ₹59,999 | मौजूदा कीमत: ₹22,999 (23 सितंबर 2026 को)

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Haier
  • मॉडल - CIVIC X11 PRO 
  • फिल्टर टाइप - कार्ट्रिज
  • वोल्टेज -14.4 वोल्ट 
  • पॉवर सोर्स - बैटरी पॉवर्ड 

खासियत 

  • लेज़र (LiDAR) नेविगेशन तकनीक
  • स्मार्ट कनेक्टिविटी

कमी

  • पोंछा लगाते समय यह अचानक काम करना बंद कर सकता है।

3. AGARO Regal 800 Watts Handheld Vacuum Cleaner

घर के लिए लेना क्यों सही है? 

  • आमतौर पर हैंडहेल्ड या मिनी वैक्यूम क्लीनर में सक्शन पावर काफी कम होती है, लेकिन इस मॉडल में 800 वॉट की दमदार मोटर दी गई है जो 6.5 kPa का सक्शन पॉवर देती है। यह ताकत फर्श, कालीन, सोफे और पर्दे में छुपे बारीक से बारीक धूल-कण, बाल और कचरे को आसानी से खींच लेती है और आपके घरब को धूल-मुक्त रखने में मदद कर सकती है। 
  • अक्सर भारी-भरकम वैक्यूम क्लीनर को पूरे घर में घुमाना या सीढ़ियों पर ले जाना काफी थकाऊ होता है। AGARO के इस मॉडल का वजन काफी कम और बॉडी बेहद कॉम्पैक्ट है। इसे एक हाथ से पकड़कर देर तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे घर की अलमारी या किसी छोटे से कोने में भी आसानी से स्टोर करके रखा जा सकता है।  

MRP: ₹2,999.00 | मौजूदा कीमत: ₹1,801 (23 सितंबर 2026 को)

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - AGARO 
  • मॉडल - Regal
  • फिल्टर टाइप - क्लॉथ 
  • वोल्टेज - 240 वोल्ट 
  • पॉवर सोर्स - कॉर्डेड इलेक्ट्रिक 

खासियत 

  • 5 मीटर लंबी पावर कॉर्ड
  • री-यूजेबल HEPA फ़िल्टर

कमी

  • कुछ समय के इस्तेमाल बाद इसमें ओवरहीटिंग की समस्या आ सकती है। 

4. INALSA Wet and Dry Vacuum Cleaner for Home

घर के लिए लेना क्यों सही है? 

  • सुबह की भागदौड़ के समय अक्सर किचन में पानी, चाय, जूस या दूध जैसी चीजों के गिरने की समस्या आम मानी जाती है। ऐसे में अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि Inalsa का यह मॉडल केवल धूल-मिट्टी ही नहीं खींचता, बल्कि फर्श या सोफे पर गिरे गीली चीजों को भी आसानी से साफ कर सकता है। रसोई या डाइनिंग एरिया में कोई लिक्विड गिर जाने पर आपको कपड़े से पोंछा लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
  • अक्सर घर की पूरी सफाई करने के दौरान मशीन के टैंक को बार-बार खाली करना पड़ता है। लेकिन 10 लीटर की क्षमता के साथ आने वाले इस वैक्यूम क्लीनर को आपको बार-बार खाली नहीं करना पड़ेगा। इससे एक बार में पूरे घर की सफाई बिना रुकावट की जा सकती है। साथ ही इसका वजन लगभग 4 किलोग्राम है और इसके कॉम्पैक्ट डिज़ाइन के कारण इसे छोटे घरों या फ्लैट्स में भी आसानी से स्टोर किया जा सकता है।

MRP: ₹11,895.00 | मौजूदा कीमत: ₹3,899 (23 सितंबर 2026 को)

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Inalsa
  • मॉडल - Micro WD10
  • फिल्टर टाइप - क्लॉथ 
  • वोल्टेज - 240 वोल्ट 
  • पॉवर सोर्स - कॉर्डेड इलेक्ट्रिक

खासियत 

  • 1200 वॉट की शक्तिशाली मोटर
  • इन-बिल्ट ब्लोअर फंक्शन

कमी

  • सफाई के दौरान शोर की समस्या महसूस हो सकती है। 

5. Eureka Forbes Quick Clean DX Vacuum Cleaner

घर के लिए लेना क्यों सही है? 

  • अगर आपके कमर में दर्द रहता है तो अब आपको मशीन को ऑन-ऑफ करने या पावर कंट्रोल करने के लिए बार-बार झुकना नहीं पड़ेगा। जी हां, आप इस Eureka Forbes के मॉडल को पैर से ही दबाकर चालू और बंद कर सकते हैं। साथ ही, काम खत्म होने के बाद एक बटन दबाते ही इसकी लंबी तार अपने आप अंदर लिपट जाएगी, जिससे तार समेटने की परेशानी भी नहीं होगी। वहीं, इसके नीचे लगे पहियों की मदद से इसे एक कमरे से दूसरे कमरे में ले जाना बहुत आसान रहेगा। 
  • इस वैक्यूम क्लीनर में 1200 वॉट की शक्तिशाली मोटर लगी है। यह फर्श, कालीनों और सोफे के रेशों में गहराई से छिपी धूल, मिट्टी और बारीक कणों को आसानी से खींच लेती है। घरों में रोज़ाना जमने वाली जिद्दी धूल को साफ करने के लिए यह सक्शन क्षमता पूरी तरह से पर्याप्त रहेगी। 

MRP: ₹4,499 | मौजूदा कीमत: ₹3,649 (23 सितंबर 2026 को)

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Eureka Forbes
  • मॉडल - Quick Clean DX
  • फिल्टर टाइप - HEPA फिल्टर 
  • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
  • पॉवर सोर्स - कॉर्डेड इलेक्ट्रिक

खासियत 

  • रीयूज़ेबल डस्ट बैग
  • डस्ट बैग फुल इंडिकेटर

कमी

  • इसमें जल्दी गर्म होने की समस्या आ सकती है।

इन्हें भी पढ़ें 

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • घर के लिए वैक्यूम क्लीनर लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    वैक्यूम क्लीनर लेते समय उसकी सफाई क्षमता, सक्शन पावर, धूल जमा करने की क्षमता, वजन और इस्तेमाल में आसानी पर ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा, घर का आकार और फर्श का प्रकार भी महत्वपूर्ण होता है। ऐसा मॉडल चुनना बेहतर रहेगा जिसे रोजमर्रा की सफाई के लिए आसानी से इस्तेमाल किया जा सके।
  • क्या वैक्यूम क्लीनर घर की रोजाना सफाई के लिए उपयोगी है?
    आमतौर पर, वैक्यूम क्लीनर रोजाना सफाई के लिए काफी उपयोगी हो सकता है। इससे फर्श, कालीन, सोफा और घर के कोनों में जमा धूल और गंदगी को कम समय में साफ किया जा सकता है। नियमित इस्तेमाल से घर को साफ और व्यवस्थित रखने में मदद मिलती है।
  • छोटे घर के लिए किस तरह का वैक्यूम क्लीनर लेना चाहिए?
    छोटे घर के लिए हल्का, कॉम्पैक्ट और आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाने वाला वैक्यूम क्लीनर सुविधाजनक रहता है। ऐसा मॉडल चुनना अच्छा होता है जिसे रखने के लिए ज्यादा जगह की जरूरत न पड़े और जिसकी सफाई प्रक्रिया भी आसान हो।
  • क्या वैक्यूम क्लीनर कालीन और सोफे की सफाई कर सकता है?
    कई वैक्यूम क्लीनर अलग-अलग सतहों की सफाई के लिए विशेष नोजल और ब्रश के साथ आते हैं। इनकी मदद से कालीन, सोफे और अन्य कपड़े वाली सतहों पर जमा धूल, बाल और छोटे कणों को साफ किया जा सकता है।

Loading...

Loading...