महादेव से जुड़ी ये 5 किताबें कर देंगी आपको मंत्रमुग्ध!

अगर आप भी महादेव भक्त है या भगवान शिव को और अधिक करीब से जानना चाहते हैं तो यहां उनपर आधारित 5 लोकप्रिय किताबें दी गई है जिसे पढ़ा जा सकता है।

शिव से संबंधित किताबें
शिव से संबंधित किताबें

देवों के देव कहे जाने वाले महादेव यानी भगवान शिव का पावन महीना सावन शुरू हो चुका है। भगवान शिव का नाम लेते ही मन में शांति, शक्ति और भक्ति का भाव जाग उठता है। महादेव के जीवन, उनके रहस्यों और गहरे दर्शन को जानने की इच्छा हर शिव भक्त के मन में होती है। अगर आप भी भगवान शिव को सिर्फ पूजा तक सीमित नहीं रखना चाहते, बल्कि उनके व्यक्तित्व और विचारों को करीब से समझना चाहते हैं, तो कुछ बेहतरीन किताबें इस सफर में आपकी मदद कर सकती हैं। आइए जानते हैं भगवान शिव पर आधारित 5 ऐसी लोकप्रिय किताबों के बारे में, जिन्हें हर शिव भक्त को एक बार जरूर पढ़ना चाहिए।

योरपिक्स पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • The Shiva Triology Boxset of 3 Books

    इस बॉक्ससेट में कुल 3 किताबें शामिल हैं जो द शिवा ट्रिलॉजी के नाम से जानी जाती है। इसे प्रसिद्ध लेखक अमीष त्रिपाठी द्वारा अंग्रेजी भाषा में लिखा गया है। इस सेट में द इम्मॉर्टल्स ऑफ मेलुहा, द सीक्रेट ऑफ द नागाज और द ओथ ऑफ द वायुपुत्राज शामिल है। 1388 पन्नों की इस किताब में हिंदू धर्मशास्त्र और पौराणिक कथाओं को आधुनिक, वैज्ञानिक और दार्शनिक दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया गया है। जिसे आज के पाठक से लेकर पुराने लोग भी दिलचस्पी के साथ पढ़ सकते हैं।

    01
  • Shiva-Parvati Ki Lokkathayen

    हिन्दी भाषा में लिखी गई इस किताब में भगवान शिव और मां पार्वती की लोकथाएं लिखी गई है जिसे हर कोई आराम से पढ़ सकता है। इसे डॉ. विद्या बिंदु सिंह द्वारा लिखा गया है और इसमें कुल 144 पन्ने दिए गए हैं। पुस्तक में शिवजी के भोलेपण से लेकर देवी पार्वती के तप, प्रेम व उनके पारिवारिक जीवन के भावुक कहानियों को दर्शाया गया है। इसमें कहानियों को और अधिक जीवंत व आकर्षक बनाने के लिए चित्र भी दिए गए हैं जिससे पाठक लंबे समय तक बंधें रह सकते हैं।

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • The Shiva Sutras

    रंजीत चौधरी द्वारा लिखी गई यह किताब 144 पन्नों में उपलब्ध है जिसे अंग्रेजी भाषा में लिखा गया है। यह एक आध्यात्मिक और दार्शनिक पुस्तक है जिसमें शिव के सूत्र को आसान शब्दों में समझाया गया है। इसमें सेल्फ मेडिटेशन की बातें बताई गई है जिसमें अज्ञान से मुक्ति, साधना और ध्यान, दुख, डर व तनाव से मुक्ति के बारे में चर्चा की गई है। जो लोग आध्यात्मिक ज्ञान या ध्यान की शुरुआत करना चाहते हैं, उनके लिए यह किताब सही हो सकती है।

    03
  • Shiv Se Shankar Tak

    160 पन्नों की यह किताब हिन्दी के आसान शब्दों में लिखी गई है जिसे हर कोई आराम से पढ़ सकता है। शिव से शंकर तक नामक यह किताब देवदत्त पटनायक की 7 सीक्रेट ऑफ शिवा का हिन्दी संस्करण है। इस किताब में शिवलिंग का असली अर्थ, नटराज और कला के बारे में बताया गया है। इसके अलावा, इसमें आपको यह भी पढ़ने को मिल सकता है कि कैसे महादेव पहले वैरागी थे लेकिन अब गृहस्थ हो चुके हैं। अगर आप हिंदू पौराणिक कथाओं को केवल अंधविश्वास या साधारण कहानियों की तरह देखने के बजाय उनके पीछे के दर्शन और सोच को समझना चाहते हैं, तो यह किताब आपके लिए काफी ज्ञानवर्धक साबित हो सकती है।

    04
  • 7 SECRETS OF SHIVA

    7 सीक्रेट ऑफ शिवा, देवदत्त पटनायक द्वारा लिखी गई इंग्लिश की किताब है जिसमें 236 पन्ने शामिल है। इस किताब में भगवान शिव से जुड़े प्रतीकों, पौराणिक कथाओं, मूर्तियों और रीति-रिवाजों के पीछे छिपे गहरे अर्थ को आसान और व्यावहारिक तरीके से समझाया गया है। लेखक का मानना है कि हमारे पूर्वजों ने जिन रहस्यों को कहानियों और रूपकों में छुपाया था, वे वास्तव में जीवन जीने और खुद को समझने के दर्शन हैं। अगर आप भगवान शिव को करीब से जानना चाहते हैं तो यह किताब आपके लिए सही रहेगा।

    05

इन्हें भी पढ़ें 

हाउस ऑफ बुक्स पर पढ़ें अन्य किताबों के बारे में।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • भगवान शिव के बारे में जानने के लिए सबसे अच्छी किताब कौन-सी है?
    अगर आप भगवान शिव के बारे में जानकारी चाहते हैं, तो शिव पुराण सबसे उपयुक्त ग्रंथ माना जाता है। वहीं, आधुनिक शैली में पढ़ना पसंद करने वाले पाठकों के लिए शिव ट्रिलॉजी भी एक अच्छा विकल्प है।
  • क्या शिव ट्रिलॉजी धार्मिक पुस्तक है?
    अमीश त्रिपाठी की शिव ट्रिलॉजी एक पौराणिक कथा से प्रेरित काल्पनिक उपन्यास श्रृंखला है। इसमें भगवान शिव के चरित्र को रचनात्मक और आधुनिक दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया गया है।
  • भगवान शिव पर लिखी गई किताबें क्यों पढ़नी चाहिए?
    ये किताबें भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों, उनकी कहानियों, दर्शन और लीलाओं को समझने में मदद करती हैं, जिससे आध्यात्मिक ज्ञान और शांति मिलती है।
  • क्या इन किताबों से भगवान शिव के दर्शन और विचारों को समझा जा सकता है?
    देखा जाए तो अलग-अलग किताबें भगवान शिव के जीवन, उनके प्रतीकों, आध्यात्मिक संदेशों और भारतीय संस्कृति में उनके महत्व को अलग-अलग दृष्टिकोण से समझाने का प्रयास करती हैं।

Loading...

Loading...