स्टीम वॉश वाली वॉशिंग मशीन के साथ कपड़ों पर जमे किटाणुओं की होगी छुट्टी!

स्टीम वॉश की सुविधा के साथ आने वाली वॉशिंग मशीन कपड़ों पर जमा किटाणुओं के अच्छी तरह से साफ करते हुए उन्हें हाईजीनिक भी बनाएंगी। इनमें रोजाना पहने जाने वाले से लेकर नाजुक लॉन्ड्री को भी आसानी से धोया जा सकता है। वहीं, अगर आपके घर में छोटे बच्चें है तो उनके कपड़ों को पूरी तरह से सुरक्षित बनाने के लिए ये वॉशिंग मशीन काफी काम आएंगी।

स्टीम वॉश वाली वॉशिंग मशीन
स्टीम वॉश वाली वॉशिंग मशीन

वॉशिंग मशीन में धोए जाने के बाद भी कई बार आपके कपड़ों पर बैक्टेरिया व किटाणु जमा रह जाते हैं, जो बाद में बीमारी का कारण बनते हैं। ऐसे में स्टीम वॉश के साथ आने वाली वॉशिंग मशीन इन्हें साफ करने का समाधान बनेगी। यह अपनी एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ कपड़ों से दाग-धब्बों को हटाते हुए किटाणुओं और एलर्जी पैदा करने वाले तत्वों को हटाती है। इसमें धुला हर कपड़ा न सिर्फ साफ होगा बल्कि हाईजीनिक भी बनेगा। खासकर छोटे बच्चों वाले घरों में यह वॉशिंग मशीन काफी काम की होगी और उनके कपड़ों को हाथ से धोने की मेहनत को बचाएगी। इसी के साथ स्टीम वॉश वाली वॉशिंग मशीन में अलग-अलग क्षमता वाले विकल्प भी मिल जाएंगे, जो छोटे से लेकर बड़े परिवारों के लिए सही होंगे। 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier 8 kg 5 Star Powered by AI-DBT with PuriSteam, Fully Automatic Front Load Washer

    कपड़ों की धुलाई के लिए क्यों रहेगी सही?

    • यह वॉशिंग मशीन न सिर्फ कपड़ों पर जमा किटाणुओं को हटाने का काम करेगी, बल्कि उनपर ज्यादा सिलवटें भी नहीं पड़ने देगी। इस वजह से उन्हें प्रेस करने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी।
    • इसका बढ़िया क्वालिटी वाला ड्रम कपड़ों की क्वालिटी को खराब होने से बचाएगा, जिससे उनके फटने या रंग फींका पड़ने की चिंता नहीं करनी होगी। इसमें महंगे व नाजुक कपड़ों को भी बिना किसी परेशानी के धोया जा सकता है, जिससे अलग से लॉन्ड्री कराने का खर्चा बचेगा।
    • इसमें दिया गया हीटर पानी को टब में ही गर्म करेगा जिससे अलग से गीजर का कनेक्शन नहीं लगाना होगा या जिद्दी दाग वाले कपड़ों को गर्म पानी में धोने के लिए हाथ से मेहनत नहीं करनी होगी।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता- 8 किलोग्राम
    • ब्रांड- Haier
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 58D x 55W x 85H सेंटीमीटर
    • वॉश प्रोग्राम- 15
    • मोटर की अधिकतम स्पीड- 1200 RPM

    खासियतें

    • ड्यूअल स्प्रे टेक्नोलॉजी
    • बेबी केयर
    • AI DBT टेक्नोलॉजी
    • रिफ्रेश

    कमी

    • शोर स्तर ज्यादा है। 


    घर व किचन में इस्तेमाल होने वाले तरह-तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर 

    01
  • Bosch 7 kg 5 Star Front Load Fully-Automatic Washing Machine

    कपड़ों की धुलाई के लिए क्यों रहेगी सही?

    • चाहे घर पर हार्ड क्वालिटी वाले पानी क्यों ही न सप्लाई होता है यह वॉशिंग मशीन उसके बावजूद दमदार प्रदर्शन सुनिश्चित करेगी। यह पानी की वजह से कपड़ों को होने वाले नुकसान को कम करने का काम करेगी और साथ ही मोटर को भी टिकाऊ बनाए रखेगी।
    • अपनी आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ यह कपड़ों के प्रकार व उनपर जमा गंदगी को खुद से ही समझ लेगी, जिसके बाद उसी हिसाब से टब में पानी भरेगी। इससे बेदाग सफाई भी मिलेगी और पानी भी बचेगा।
    • वॉशिंग मशीन में धोते समय कपड़े आपस में उलझ जाते हैं जिससे उनकी क्वालिटी खराब होती है और काफी ज्यादा सिलवटें भी पड़ जाती हैं। लेकिन 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह वॉशिंग मशीन इस समस्या को कम करेगी, ताकि कपड़ों पर असर न पड़े। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 59D x 59.8W x 84.8H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Bosch
    • क्षमता- 8 किलोग्राम
    • वोल्टेज- 240 Volts
    • शोर स्तर- 54 Decibels

    खासियतें

    • चाइल्ड लॉक
    • डिले स्ट्रार्ट
    • इन-बिल्ट हीटर
    • हाईजीन स्टीम

    कमी

    • कंपन स्तर ज्यादा है। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • IFB 9 Kg 5 Star, DeepClean Technology, AI Powered, WiFi, Fully Automatic Front Load Washing Machine

    कपड़ों की धुलाई के लिए क्यों रहेगी सही?

    • एक-दो बार पहने गए कपड़े ज्यादा गंदे नहीं होते पर उनमें कई बार नमी व दुर्गंध जमा हो जाती है। ऐसे कपड़ों को बिना पानी-डिटर्जेंट का इस्तेमाल किए यह वॉशिंग मशीन साफ कर सकती है। यह उन्हें 30 मिनट में साफ कर देगी, ताकि वो पहनने के लिए एकदम नए जैसेबन जाएं।
    • यह भाप की मदद से एक नहीं दो बार कपड़ों को साफ करेगी जिससे दोगुना बेहतर हाईजीन व सफाई सुनिश्चित होगी। पहली बार में यह फ्रंट लोड मॉडल मैल व किटाणुओं को हटाएगा और दूसरी बार में सिलवटों को खत्म करेगा। 
    • अगर कभी कम कपड़े धोने हैं तो इसे पूरी क्षमता पर चलाने की जरूरत नहीं होगी, यह खास वॉश प्रोग्राम (ऐक्स्प्रेस 30) के साथ कम कपड़ों को मात्र 30 मिनट में धो व सुखा देगी, जिससे पानी, बिजली और समय तीनों की बचत होगी। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- IFB
    • क्षमता- 9 किलोग्राम
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 62.1D x 59.8W x 87.5H सेंटीमीटर
    • वॉश प्रोग्राम- 22
    • वोल्टेज- 220 Volts

    खासियतें

    • 9 स्वर्ल वॉश
    • ईको इन्वर्टर मोटर
    • वॉइस कमांड सुविधा
    • ऐक्वा एनर्जी

    कमी

    • कुछ वॉश प्रोग्राम सिर्फ ऐप से काम करेंगे।
    03
  • LG 8 Kg, 5 Star, Smart Inverter Technology, Wi-Fi, Turbowash, Fully Automatic Top Load Washing Machine

    कपड़ों की धुलाई के लिए क्यों रहेगी सही?

    • वॉशिंग मशीन में धुलते समय कपड़ों से धागे, बटन व रेशें निकलते हैं जो पाइप व मोटर में फंसकर प्रदर्शन को कमजोर करते हैं, और कई बार कपड़ों पर ही चिरक जाते हैं। ऐसी चीजों को इसका फिल्टर अलग कर देगा, जिससे बेदाग सफाई और बिना रुकावट संचालन सुनिश्चित होंगे।
    • इस एलजी 8 किलोग्राम वॉशिंग मशीन के टब में डिटर्जेंट वाले पानी का छिड़काव कपड़ों पर एक समान रूप से होगा जिससे वे अच्छी तरह से साफ होंगे और डिटर्जेंट के अच्छी तरह से काम न करने की शिकायत नहीं रहेगी।
    • जिन कपड़ों पर जिद्दी दाग-धब्बे लग जाते हैं उन्हें गर्म पानी में हाथ से धोने की मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन यह मॉडल हीटर के साथ ड्रम में ही कपड़ों को गर्म पानी में आसानी से धोएगा।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- LG
    • क्षमता- 8 किलोग्राम
    • एनर्जी स्टार रेटिंग- 5
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • कंट्रोल- पुश बटन

    खासियतें

    • स्मार्ट डायग्नॉसिस
    • 08 वॉश प्रोग्राम
    • वॉटरप्रूफ मोटर
    • हार्ड वॉटर वॉश

    कमी

    • क्षमता के हिसाब से मोटर स्पीड कम है। 
    04
  • Samsung 12 kg, 5star, AI Control, AI Ecobubble Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    कपड़ों की धुलाई के लिए क्यों रहेगी सही?

    • कई लोगों को लगता है कि वॉशिंग मशीन में हाथ जैसी सफाई नहीं मिलती, लेकिन इसकी खासियत है कि यह हर कपड़े को हाथ से धोने के समान साफ बनाएगी। फिर चाहे बच्चे की स्कूल यूनीफॉर्म पर जमा धूल-मिट्टी हो या शर्ट की कॉलर व स्लीव्स पर जमा मैल, यह हर तरह के दाग धब्बों को हटाते हुए कपड़ों को बेदाग बनाएगी और उनकी क्वालिटी को भी खराब नहीं होने देगी।
    • यह मॉडल आपकी जरूरत, धोए जाने वाले कपड़ों के प्रकार और उनकी गंदगी को खुद से समझने का काम करेगी। इस वजह से हर बार कपड़े काफी अच्छी तरह से धोए व सुखाए जा सकते हैं और आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं होगी।
    • इसकी तेज स्पीड वाली मोटर कपड़ों में जमा पानी को काफी अच्छी तरह से निकालते हुए उन्हें पूरी तरह सुखा देगी, जिससे हाथ से निचोड़ने की मेहनत नहीं करनी होगी।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 60D x 60W x 85H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Samsung
    • क्षमता- 12 किलोग्राम
    • वॉश प्रोग्राम- 23
    • वोल्टेज- 230 Volts 

    खासियतें

    • AI ईकोबबल
    • 15’ क्विक वॉश
    • वाईफाई कनेक्टिविटी
    • डिले एंड

    कमी

    • कुछ लोगों को इसके बहुत सारे टेक्निकल फीचर्स को इस्तेमाल करने में असुविधा होगी। 


    गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़िए योर पिक्स पर 

    05

जानिए इन सभी मॉडल्स के बीच का अंतर

स्टीम वॉश वाली अलग-अलग वॉशिंग मशीन के विकल्पों को देखने के बाद अगर आपको इनके बीच के अंतर को समझना है तो यह तालिका मदद करेगी।

मॉडल

मोटर स्पीड

खासियत

Haier 8 kg 5 Star Powered by AI-DBT with PuriSteam, Fully Automatic Front Load Washer (HW80-IM12929C)

1200 RPM

ऐंटी-बैक्टेरियल ट्रीटमेंट

Bosch 7 kg 5 Star Front Load Fully-Automatic Washing Machine (WAJ24209IN)

1200 RPM

ऐंटी-रिंकल

IFB 9 Kg 5 Star, Fully Automatic Front Load Washing Machine (EXECUTIVE MXN 9014K CMS)

1400 RPM

AI टेक्नोलॉजी

LG 8 Kg, 5 Star, Smart Inverter Technology, Fully Automatic Top Load Washing Machine (T80V4OB1S)

740 RPM

टर्बो वॉश

Samsung 12 kg, 5star, AI Control, Fully-Automatic Front Load Washing Machine (WW12DG6B24ASTL)

1400 RPM

ईकोबबल टेक्नोलॉजी

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • किन लोगों के लिए स्टीम वॉश वाली वॉशिंग मशीन सबसे अच्छी होती हैं?
    स्टीम वॉश वॉशिंग मशीन उन लोगों के लिए सबसे अच्छी है जो कपड़ों की सफाई के साथ हाईजीन को भी प्राथमिकता देते हैं। यह कीटाणुओं और एलर्जी पैदा करने वाले तत्वों को खत्म करती है। यह छोटे बच्चों वाले परिवारों, जिद्दी दाग-धब्बों और कपड़ों की गहरी सफाई चाहने वालों के लिए भी बेहतरीन विकल्प है।
  • क्या स्टीम वॉश वाली वॉशिंग मशीन ऊर्जा कुशल होती हैं?
    हां, स्टीम वॉश वाली वॉशिंग मशीन ऊर्जा कुशल होती हैं। हालांकि स्टीम बनाने में बिजली लगती है, लेकिन यह कम पानी का उपयोग करती हैं और पानी को तेजी से गर्म करती हैं। इनमें 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले मॉडल आसानी से मिल जाते हैं।
  • क्या स्टीम वॉश सुविधा सिर्फ फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में होती है?
    नहीं, स्टीम वॉश सुविधा सिर्फ फ्रंट लोड में नहीं, बल्कि कई आधुनिक टॉप लोड वॉशिंग मशीनों में भी मिलती है। हालांकि, फ्रंट लोड मशीनों में यह टेक्नोलॉजी ज्यादा आम और प्रभावी होती है, क्योंकि उनकी डिजाइन स्टीम को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करती है।
  • स्टीम वॉश वॉशिंग मशीन में कितने क्षमता वाले मॉडल मिल जाएंगे?
    स्टीम वॉश आमतौर पर 7 किलोग्राम से लेकर 10 किलोग्राम या उससे अधिक की क्षमता वाली वॉशिंग मशीन में मिलता है। छोटे या मीडियम परिवारों के लिए 7-8 किलोग्राम और बड़े परिवारों या भारी कपड़ों के लिए 9-10+ किलो वाले मॉडल सबसे सही रहते हैं।
  • भारत में किन ब्रांड के पास बढ़िया क्वालिटी की स्टीम वॉश वॉशिंग मशीन मिलेंगी?
    भारत में हायर, सैसमंग, एलजी, IFB और बॉश जैसे ब्रांड के पास आपको बढ़िया क्वालिटी की स्टीम वॉश वॉशिंग मशीन मिल जाएंगी। इन सभी ब्रांड के पास अलग-अलग क्षमता और सुविधा वाले मॉडल उपलब्ध हैं।

Loading...

Loading...