₹25,000 से कम में मिलेंगी ड्रायर वाली फुली ऑटोमैटिक Washing Machine, अब बजट में होगी कपड़ों की धुलाई!

अगर आपका बजट ₹25,000 से कम का है और ड्रायर के साथ आने वाली एक अच्छी फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की तलाश है तो IFB, हायर, Samsung, गोदरेज और LG जैसे ब्रांड के पास बढ़िया विकल्प देखने को मिलते हैं। इस रेंज में 6 किलोग्राम से लेकर 9 किलोग्राम क्षमता तक वाले मॉडल मिल जाते हैं। इनमें अलग-अलग वॉश प्रोग्राम के साथ तेज स्पीड वाली मोटर जैसी सुविधाएं भी मौजूद होती हैं।

ड्रायर वाली फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन जो मिलेंगी ₹25,000 से कम में
ड्रायर वाली फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन जो मिलेंगी ₹25,000 से कम में

ड्रायर वाली फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन हर घर के लिए एक वरदान होता है जिनके साथ कपड़ों को धोने-सुखाने का काम आसान बनता है। ऐसे में अगर आपको ₹25,000 से कम में एक अच्छे क्वालिटी वाले मॉडल की तलाश है तो 6 किलोग्राम से लेकर 9 किलोग्राम वाले विकल्प मिल जाएंगे। इस बजट रेंज में ज्यादातर ब्रांड के टॉप मॉडल आसानी से मिल जाते हैं और कुछ ब्रांड कम क्षमता वाले फ्रंट लोड विकल्प भी पेश करते हैं। अलग-अलग वॉश प्रोग्राम के साथ ये फुली ऑटोमैटिक Washing Machine तरह-तरह के कपड़ों को बेदाग बनाती हैं। इनकी इन्वर्टर मोटर टेक्नोलॉजी बिजली की बचत करती है और साथ ही आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ प्रदर्शन दमदार बनता है।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

IFB 6 Kg 5 Star Fully Automatic Front Load Washing Machine (DIVA GXN 6010 CMS)

  • यह एक फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन है जिसकी क्षमता 6 किलोग्राम और एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। इसकी 9 स्वर्ल वॉश टेक्नोलॉजी कपड़ों को टब में कपड़ों को इस तरह से धोती है कि उनपर जमा हर तरह के जिद्दी दाग-धब्बे साफ हो जाते हैं। इस IFB वॉशिंग मशीन का क्रीसेंट मून डिजाइन वाला ड्रम कपड़ों की क्वालिटी का पूरा ख्याल रखता है, ताकि उनका रंग व चमक फीके न हो। 
  • स्टीम रिफ्रेश सुविधा नाजुक कपड़ों को बिना पानी व डिटर्जेंट के घर पर ही ड्राय क्लीन करने में मदद करती है। अगर घर पर हार्ड वॉटर आता है तब भी परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इसकी एक्वा एनर्जी टेक्नोलॉजी उसे ट्रीट करके कपड़ों को चमकाने के काम करती है। 
  • व्यस्त होने की वजह से अक्सर वॉशिंग मशीन की सफाई करना रह जाता है, ऐसे में इसकी ऑटो टब क्लीन सुविधा काम आती है। यह हर 40 साइकिल के बाद आपको याद दिलाती है कि टब क्लीन प्रोग्राम चलाना है, जिससे पूरी सफाई बनी रहती है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- IFB
  • क्षमता- 6 किलोग्राम
  • वोल्टेज- 220 Volts 
  • मोटर स्पीड- 1000 RPM 
  • सालाना ऊर्जा खपत- 0.05 Kilowatt Hours 

खासियतें

  • सेल्फ डायग्नोसिस
  • टाइम सेवर
  • AI पावर्ड

कमी

  • डिस्प्ले क्वालिटी कमजोर है। 
01

Haier Smart Choice 6 kg 5 Star Washing Machine Fully Automatic Top Load (HWM60-AEN)

  • ओशियनस वेव ड्रम के साथ आने वाली यह वॉशिंग मशीन 2-3 लोगों के परिवार या अकेले रहने वाले लोगों के लिए सही पसंद है। इसके ड्रम में पानी की लहरे समान बनती हैं जिससे कपड़ों की नाजुक सफाई होती है। यह Haier वॉशिंग मशीन दाग-धब्बों पर सख्ती और कपड़ों पर कोमलता से पेश आती है।
  • इस Top Load Washing Machine की ऑटो रीस्टार्ट सुविधा बिजली कटौत के बाद पावर सप्लाई वापस आने पर इसे ऑटोमैटिक रूप से पुरानी सेटिंग पर स्टार्ट करती है। इसकी वजह से मशीन को फिर से नहीं चलाना पड़ता है और समय के साथ-साथ पानी व बिजली की भी बचत होती है।
  • मैजिक फिल्टर की वजह से कपड़ों से निकलने वाले रोए, बटन, मैल और अन्य तरह की गंदगी टब में जमा नहीं होती है। यह सुविधा न सिर्फ कपड़ों को बेदाग बनाती है, बल्कि मशीन के प्रदर्शन को भी कम नहीं होने देती। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Haier
  • क्षमता- 6 किलोग्राम
  • वोल्टेज- 220 Volts 
  • कंट्रोल- पुश बटन
  • ड्रम मटेरियल- स्टेनलेस

खासियतें

  • टब ड्राय
  • चाइल्ड लॉक
  • 700 RPM मोटर

कमी

  • बॉडी ज्यादा टिकाऊ नहीं है। 
02

Our Core Valuesहमारे मूल मूल्य

स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

LG 7 Kg 5 Star Smart Inverter Technology Fully Automatic Top Load Washing Machine (T70VBMB1Z)

  • 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह वॉशिंग मशीन स्मार्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके ऊर्जा की बचत करती है। इस LG वॉशिंग मशीन की क्षमता 7 किलोग्राम है और टर्बो ड्रम कपड़ों से सारी गंदगी को अच्छी तरह से साफ करने का काम करता है। यह टॉप लोड वॉशिंग मशीन लॉन्ड्री को बिल्कुल हाथ से धोने की तरह साफ करती है और उनकी क्वालिटी भी आसानी से खराब नहीं होती है।
  • इस फुली Automatic Washing Machine की मोटर स्पीड 740 RPM है जिससे धुलाई का काम तेजी से होता है और कपड़े अच्छी तरह से सूख भी जाते हैं। इसी के साथ स्मार्ट रिंज सुविधा उन्हें अच्छी तरह से खंगालती है जिससे डिटर्जेंट के कण कपड़ों पर जमा नहीं रहते हैं।
  • स्मार्ट डायग्नॉसिस सुविधा के साथ इसका रखरखाव करना काफी आसान हो जाता है। अगर मशीन में कोई छोटी-मोटी खराबी आती है तो सर्विस सेंटर पर बात करके उसे खुद से ही ठीक कर सकते हैं और मेकेनिक के आने का इंतजार नहीं करना होता है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- LG
  • क्षमता- 7 किलोग्रम
  • मोटर स्पीड- 740 RPM 
  • वोल्टेज- 230 Volts 
  • शोर स्तर- 50 Decibels 

खासियतें

  • ऑटो प्री-वॉश
  • शॉक रेसिस्टेंट
  • 08 वॉश प्रोग्राम

कमी

  • स्क्रैच लगने की समस्या। 
03

Samsung Smart Choice 8 kg, 5 star, Fully-Automatic Top Load Washing Machine (WA80BG4441BGTL)

  • AI Ecobubble टेक्नोलॉजी वाली यह 8 किलोग्राम टॉप लोड वॉशिंग मशीन कपड़ों की क्वालिटी का ख्याल रखते हुए उन्हें अच्छी तरह से साफ करती है। इसके साथ बिजली व पानी की भी बचत होती है और कपड़े हर धुलाई के बाद चमकदार बनते हैं। वहीं, बबल स्टॉर्म सुविधा के साथ डिटर्जेंट बेहतर तरह से काम करता है और सारे दाग-धब्बे अच्छी तरह से साफ होते हैं।
  • यह Samsung Washing Machine में 6 अलग-अलग वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, जिनकी मदद से हर तरह के कपड़े चमकते हैं। इनकी मदद से रोजाना पहने जाने वाले कपड़ों से लेकर चादर, पर्दे, सिल्क की साड़ियां और जींस जैसी लॉन्ड्री भी आसानी से धोई जा सकती है। इसी के साथ क्विक वॉश का इस्तेमाल करके कम कपड़ों को सिर्फ 15 मिनट में धोया-सुखाया जा सकता है।
  • इसमें चाइल्ड लॉक भी दिया गया है जो बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से जरूरी है। इसकी मदद से डोर व कंट्रोल पैनल को लॉक करके सुरक्षा बनी रहती है। वहीं, रैट मेश मोटर व अन्य पुर्जों को चूहों से बचाकर रखता है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Samsung
  • क्षमता- 8 किलोग्राम
  • एनर्जी स्टार रेटिंग- 5
  • वोल्टेज- 220 Volts
  • मोटर- 700 RPM 

खासियतें

  • मैजिक फिल्टर
  • ईको टब क्लीन
  • डायमंड ड्रम

कमी

  • मोटर स्पीड कम है। 


फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एसी, मिक्सर ग्राइंडर और ऐसे ही अन्य उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर

04

Whirlpool 7 kg Magic Clean 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine Grey (MAGIC CLEAN 7.0 GENX GREY 5YMW)

  • जीरो प्रेशर फिल (ZPF) टेक्नोलॉजी वाली यह Whirlpool वॉशिंग मशीन ऊंची इमरतों में रहने वाले लोगों के लिए सही पसंद है क्योंकि पानी के कम प्रेशर के बावजूद इसका टब अच्छी तरह से भरता है जिससे समय व बिजली की बचत होती है। यह 7KG टॉप लोड Washing Machine हार्ड वॉटर में भी कपड़ों को अच्छी तरह से साफ करती है और वे लंबे समय तक नए जैसे रहते हैं।
  • इसमें लगा स्मार्ट सेंसर कपड़ों के वजन के हिसाब से पानी के लेवल को सेट करता है जिससे कम-से-कम बर्बादी सुनश्चित होती है। वहीं, ड्राय टैप सेंसर नल में कुछ फंसे होने पर या पानी की सप्लाई में किसी तरह की परेशानी होने पर अलर्ट करता है, जिससे प्रदर्शन में किसी तरह की कमी न आए।
  • यह मॉडल 3-4 लोगों के परिवार के लिए सही पसंद है जिसमें एक ही बार में तरह-तरह के कपड़े आसानी से धोए-सुखाए जा सकते हैं। इसकी ऑटो टब क्लीन सुविधा हर धुलाई के बाद उसी पानी से मशीन के अंदर वाले हिस्से को अच्छी तरह से साफ करती है, ताकि अलग से टब क्लीन साइकिल चलाने की जरूरत न हो।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Whirlpool
  • क्षमता- 7 किलोग्राम
  • वोल्टेज- 230 Volts 
  • सालाना ऊर्जा खपत- 0.01 Kilowatt Hours 
  • कंट्रोल- टच

खासियतें

  • 123 वॉश
  • 740 RPM मोटर
  • 08 वॉश प्रोग्राम

कमी

  • शोर स्तर ज्यादा है। 
05

जानिए इन सभी वॉशिंग मशीन के बीच का अंतर

LG, हायर, Godrej, IFB और Samsung की इन ड्रायर वाली फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में से किसी का भी चयन अपनी पसंद, जरूरत और बजट के हिसाब से कर सकते हैं। यह तालिका इनके बीच के अंतर को आसानी से समझने में मदद करेगी।

मॉडल

मोटर स्पीड

खासियत

IFB 6 Kg 5 Star Fully Automatic Front Load Washing Machine (DIVA GXN 6010 CMS)

1000 RPM

ओशियनस वेव ड्रम

Haier Smart Choice 6 kg 5 Star Washing Machine Fully Automatic Top Load (HWM60-AEN)

700 RPM

9 स्वर्ल वॉश

LG 7 Kg 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine (T70VBMB1Z)

740 RPM

टर्बो ड्रम टेक्नोलॉजी

Samsung Smart Choice 8 kg, 5 star, Fully-Automatic Top Load Washing Machine (WA80BG4441BGTL)

700 RPM

ईको बबल

Whirlpool 7 kg Magic Clean 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine Grey (MAGIC CLEAN 7.0 GENX GREY 5YMW)

740 RPM

हार्ड वॉटर वॉश

योर पिक्स पर देखिए गैजेट, होम एप्लाइंसेस, फैशन और ब्यूटी समेत अलग-अलग कैटेगरी के प्रोडक्ट्स 

नोट: यहां बताए गए विकल्पों MRP ₹25,000 से ज्यादा है, जो लेख लिखने के दौरान कम थी। किसी भी प्रोडक्ट की कीमत कम-ज्यादा होने पर हम उत्तरदायी नहीं हैं। हम अपने पाठकों से प्रोडक्ट का चुनाव करने से पहले सही दाम Amazon पर देखने का आग्रह करते हैं।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • ₹25000 से कम में ड्रायर वाली फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन के किस क्षमता वाले मॉडल मिलेंगे?
    आमतौर पर, एक छोटे परिवार (2-3 लोग) के लिए 6-7 किलोग्राम की क्षमता पर्याप्त होती है, जबकि मध्यम परिवार (3-4 लोग) के लिए 7-8 किलो की क्षमता वाली मशीन अच्छी रहती है। ₹25,000 से कम में आपको आमतौर पर 6 किलोग्राम से 9 किलोग्राम तक की क्षमता वाले विकल्प मिल जाएंगे।
  • क्या ये वॉशर-ड्रायर कॉम्बो कपड़े पूरी तरह से सुखाते हैं?
    इस बजट में मिलने वाले वॉशर-ड्रायर कॉम्बो आमतौर पर कपड़ों को 80-90% तक सुखाते हैं इनमें कपड़े पूरी तरह से नहीं सुखाते, लेकिन ज्यादातर नमी निकल जाती है, जिससे उन्हें हवा में सूखने में बहुत कम समय लगता है।
  • फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन ड्रायर में इन्वर्टर मोटर क्यों महत्वपूर्ण है?
    इन्वर्टर मोटर वाले मॉडल ज्यादा ऊर्जा कुशल होते है, कम शोर करती है, और टिकाऊ रहते हैं। यह मोटर वॉश लोड के हिसाब से अपनी स्पीड को सेट करती है, जिससे बिजली की बचत होती है और मशीन की लाइफ भी बढ़ती है।
  • क्या ये अधिक बिजली खपत करते हैं?
    सामान्य वॉशिंग मशीन की तुलना में बिजली की खपत थोड़ी बढ़ जाती है, खासकर अगर आप अक्सर ड्रायर का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, आजकल के ज्यादातर ऊर्जा कुशल डिजाइन के साथ आते हैं, और इन्वर्टर मोटर वाले मॉडल काफी कम बिजली का उपयोग करते हैं।
  • इस बजट में फ्रंट लोड या टॉप लोड फुली ऑटोमैटिक वॉशर-ड्रायर कॉम्बो में से कौन सा बेहतर है?
    ₹25,000 से कम में आपको आमतौर पर टॉप लोड फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन ड्रायर कॉम्बो के अधिक विकल्प मिलेंगे। फ्रंट लोड मशीनें इस कीमत पर कम उपलब्ध होती हैं और आमतौर पर महंगी होती हैं।

Loading...

Loading...