तेजी से कूलिंग करने वाले बॉटम-माउंटेड रेफ्रिजरेटर अपनी उन्नत तकनीक, अच्छी स्टोरेज क्षमता, बढ़िया क्वालिटी के कंप्रेसर और ऊर्जा दक्षता की वजह से भारतीय परिवारों के लिए सही पसंद माने जाते हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि कम इस्तेमाल होने वाला फ्रीजर नीचे और फ्रिज ऊपर की तरफ मौजूद होता है। इस वजह से सामान निकालने के लिए झुकना नहीं पड़ता और ये Refrigerators बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं या कमर दर्द की समस्या से परेशान लोगों के लिए उपयुक्त होते हैं। 300 लीटर से ऊपर की क्षमता वाले ये विकल्प डबल और फ्रेंच डोर शैली में आते हैं।
तेजी से कूलिंग करेंगे ये 5 बॉटम-माउंटेड रेफ्रिजरेटर
|
मॉडल |
सालाना ऊर्जा खपत |
खासियत |
|
Haier 325 L 3 Star Frost Free Bottom Mount Refrigerator, (HEB-333GBA-P) |
215 Kilowatt Hours |
14-इन-1 कन्वर्टेबल |
|
Electrolux 425L 1 Star Double Door Refrigerator (EBE4302C-S) |
308 Kilowatt Hours |
AI कूल असिस्ट |
|
Samsung Smart Choice 458 L, 1 Star, Double Door, Refrigerator (RB45DG6005B1TL) |
295 Kilowatt Hours |
AI एनर्जी मोड |
|
Voltas Beko 522 L French Four Door Side by Side Refrigerator (R4D522/FPV3N0RXID) |
NA |
सराउंड एयर कूलिंग सिस्टम |
|
Bosch Smart Choice 503L 3 Star 4 Door Side-by-Side Refrigerator (KCP88E256I) |
480 Kilowatt Hours |
वीटाफ्रेश टेक्नोलॉजी |
1. Haier 325 L 3 Star Frost Free Bottom Mount Refrigerator, (HEB-333GBA-P)
यह बॉटम माउंटेड रेफ्रिजरेटर 325 लीटर क्षमता वाली है जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है। ‘झुकना मत’ डिज़ाइन की वजह से सामान निकालने के लिए बार-बार झुकने की परेशानी करीब 90% तक कम हो जाती है। यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर एक सीमित वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी अच्छी तरह से काम करता है।
भारतीय परिवारों के लिए क्यों है अच्छा?
- भारत के कई इलाकों में आज भी बिजली कटौती की समस्या आम बात है, ऐसे में यह Haier Fridge भरोसेमंद है क्योंकि इसे इन्वर्टर से कनेक्ट करके भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस वजह से अंदर रखी चीजें खराब नहीं होती हैं।
- चाहे ज्यादा मात्रा में फल-सब्जियां रखनी हों, बचा हुआ खाना स्टोर करना हो या चीजों को जमाना हो, इसके 14-इन-1 कन्वर्टेबल मोड काफी काम आते हैं जो कूलिंग को जरूरत के हिसाब से सेट करने की सुविधा देते हैं।
- इसकी टर्बो आइसिंग सुविधा करीब 1 घंटे में बर्फ को जमाती है और घर पर अचानक मेहमान आने पर यह काफी काम आती है।
MRP: ₹61,790 | मौजूदा कीमत: ₹40,990 (24 सितंबर 2026 को)
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Haier
- क्षमता- 325 लीटर
- वोल्टेज- 230 Volts
- शेल्फ- 3
- सालाना ऊर्जा खपत- 215 Kilowatt Hours
खासियतें
- डिजिटल टच डिस्प्ले
- 2 गुना बड़ी वेजिटेबल बास्केट
- ट्रिपल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी
कमी
- खराब कंपनी सर्विस।
2. Electrolux 425L 1 Star Double Door Refrigerator (EBE4302C-S)
इन्वर्टर कंप्रेसर से लैस यह डबल डोर फ्रिज कम शोर स्तर के साथ काम करता है और इसकी क्षमता 425 लीटर है। Electrolux के इस रेफ्रिजरेटर में स्टोरेज के लिए 3 शेल्फ और 6 डोर रैक्स दिए गए हैं, जो मजबूत कांच सामग्री से बने हैं। फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी की वजह से फ्रीजर में बर्फ की अतिरिक्त परत नहीं जमती है।
भारतीय परिवारों के लिए क्यों है अच्छा?
- इस फ्रिज का हर हिस्सा एक समान स्तर पर ठंडा होता है, जिस वजह से लंबे समय तक ताजगी सुनिश्चित होती है और चीजें कम समय में ठंडी भी होती हैं। फिर चाहे शेल्फ हों या दरवाजे की रैक, किसी भी हिस्से में कम कूलिंग की चिंता नहीं रहती है।
- यह फ्रिज फल-सब्जियों को करीब 7 दिनों तक ताजा रखता है और वे समय से पहले खराब नहीं होते हैं। इसमें उनके पोषक तत्व भी लंबे समय तक बरकरार रहते हैं।
- भारतीय घरों में फ्रिज में अलग-अलग तरह की चीजें रखी जाती हैं जिनकी गंध कई बार मिलकर ताजगी पर असर डालती है। इसके फ्रेश एयर फिल्टर इस समस्या को नियंत्रित करते हैं।
MRP: ₹90,990 | मौजूदा कीमत: ₹73,990 (23 सितंबर 2026 को)
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Electrolux
- क्षमता- 425 लीटर
- शेल्फ- 3
- वोल्टेज- 230.0 Volts
- फ्रीजर क्षमता- 125 लीटर
खासियतें
- डोर अलार्म
- ट्विस्ट एंड सर्व आइस मेकर
- मॉडल्यूर फ्रीजर
कमी
- इंस्टॉलेशन-संबंधित परेशानी।
गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन, ब्यूटी और अन्य कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में जानिए योर पिक्स के साथ
3. Samsung Smart Choice 458 L, 1 Star, Double Door, Refrigerator (RB45DG6005B1TL)
एंटी बैक्टीरियल गास्केट से लैस यह फ्रिज 2 कंपार्टमेंट, 2 शेल्फ और 1 ड्रॉर के साथ आता है। इस सैमसंग डबल डोर फ्रिज में रखी चीजें करीब 15 दिनों तक ताजा रहती हैं और डिओडोराइजर की वजह से इसमें दुर्गंध जमा नहीं होती है। यह 5 या उससे अधिक सदस्यों वाले परिवार के लिए अच्छा है।
भारतीय परिवारों के लिए क्यों है अच्छा?
- 458 लीटर क्षमता वाला यह Samsung डबल डोर Refrigerator तेजी से कूलिंग करता है और इसके फ्रिज व फ्रीजर दोनों ही हिस्सों में कम समय में चीजों को ठंडा करने और जमाने की सुविधा मिलती है।
- एक सीमित वोल्टेज रेंज में भी इसका प्रदर्शन दमदार बना रहता है। इसके लिए स्टेबलाइजर का अतिरिक्त खर्च भी नहीं आता है और बिना रुकावट कूलिंग होती रहती है।
- Wi-Fi कनेक्टिविटी वाले इस फ्रिज की सारी सेटिंग्स को आसानी से स्मार्टफोन से भी नियंत्रित कर सकते हैं और यह आधुनिक घरों के लिए एक उत्तम विकल्प है।
MRP: ₹86,990 | मौजूदा कीमत: ₹67,990 (23 सितंबर 2026 को)
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Samsung
- क्षमता- 458 लीटर
- सालाना ऊर्जा खपत- 295 Kilowatt Hours
- वोल्टेज- 230 Volts
- शेल्फ मटेरियल- मजबूत कांच
खासियतें
- SmartThings होम केयर
- मल्टी-फ्लो
- बड़ा बॉटल गार्ड
कमी
- एनर्जी स्टार रेटिंग कम है।
4. Voltas Beko 522 L French Four Door Side by Side Refrigerator (R4D522/FPV3N0RXID)
यह एक फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर है जिसमें फ्रीजर वाला हिस्सा नीचे की तरफ दिया गया है। ऊर्जा कुशलता के साथ काम करने वाले इस Voltas Beko रेफ्रिजरेटर की क्षमता 522 लीटर है और तरह-तरह की चीजों को स्टोर करने के लिए इसमें 5 कन्वर्टेबल मोड्स दिए गए हैं।
भारतीय परिवारों के लिए क्यों है अच्छा?
- अपने सराउंड एयर कूलिंग सिस्टम के साथ यह French Door रेफ्रिजरेटर एक समान स्तर पर कूलिंग बनाए रखता है, जिससे हर चीज लंबे समय तक ताजा बनी रहती है।
- यह न सिर्फ ज्यादा मात्रा में चीजों को रखने की सुविधा देता है, बल्कि आपकी सहूलियत को भी बढ़ाता है। स्मार्ट सेंसर टेक्नोलॉजी की वजह से तापमान को बार-बार बदलने की आवश्यकता नहीं होती है। बदलते मौसम के साथ यह स्वचालित रूप से ही कूलिंग सेट करता है।
- इसका कंट्रोल पैनल बाहर की तरफ ही दिया गया है, जिससे सेटिंग्स को एडजस्ट करने के लिए दरवाजा खोलने की जरूरत नहीं होती है और फलस्वरूप बिना रुकावट कूलिंग जारी रहती है।
MRP: ₹1,19,990 | मौजूदा कीमत: ₹67,560 (23 सितंबर 2026 को)
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Voltas Beko
- क्षमता- 522 लीटर
- वोल्टेज- 230 Volts
- सेक्शन- 2
- डोर- रिवर्सेबल
खासियतें
- डिजिटल टच कंट्रोल
- हार्वेस्ट फ्रेश
- प्रो स्मार्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी
कमी
- कमजोर कंपनी सर्विस
हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर मिलेगी ऐसे ही कई तरह के उपकरणों की जानकारी।
5. Bosch Smart Choice 503L 3 Star 4 Door Side-by-Side Refrigerator (KCP88E256I)
3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले इस बॉटम माउंटेड रेफ्रिजरेटर की ताजा खाना रखने की क्षमता 294 लीटर और फ्रीजर क्षमता 181 लीटर है। 4 डोर डिजाइन वाले इस फ्रिज में स्टोरेज के लिए 3 शेल्फ दिए गए हैं जो मजबूत कांच मटेरियल से बने हैं। 130V-290V तक की वोल्टेज रेंज में इसे बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल कर सकते हैं।
भारतीय परिवारों के लिए क्यों है अच्छा?
- इस Bosch रेफ्रिजरेटर की खासियत है कि विटाफ्रेश फ्लेक्स ट्रे के तापमान को ज़रूरत के हिसाब से सेट करने की सुविधा मिलती है। इसमें ताज़ा व जमी हुई दोनों तरह की चीज़ों को ज़रूरत के हिसाब से रखा जा सकता है।
- यह फ्रेंच डोर फ्रिज न सिर्फ अच्छी तरह से कूलिंग करता है बल्कि पूरी तरह से हाइजीनिक भी है। इसमें कीटाणु व बैक्टीरिया आसानी से नहीं पनपते हैं, जिससे सफ़ाई बनी रहती है।
- बड़े डोर रैक में ज़्यादा क्षमता वाली बोतलें आसानी से रखी जा सकती हैं जो कम समय में अच्छी तरह से ठंडी होती हैं।
MRP: ₹1,38,500 | मौजूदा कीमत: ₹91,410 (23 सितंबर 2026 को)
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Bosch
- क्षमता- 503 लीटर
- एनर्जी स्टार रेटिंग- 3
- वोल्टेज- 220 Volts
- शेल्फ- 3
खासियतें
- मल्टी-एयर फ्लो
- 6 फ्रीजर कंपार्टमेंट
- UI कंट्रोल पैनल
कमी
- कमजोर तापमान सेटिंग।
