अगर आप कहीं बाहर जाने वाले हैं या फिर दोस्तों और परिवार के साथ छत या गार्डन में मूवी, सीरिज देखने का सोच रहे हैं और बजट भी कम है, तो इसका सामधान आपके लिए पोर्टेबल प्रोजेक्टर में छिपा है, खासकर उनमें जिनके साथ बैटरी बैक-अप भी मिलता हो। दरअसल इन्हें आसानी से कहीं भी लेकर जा सकते हैं, बैटरी होने के चलते बिना बिजली के भी ये आराम से काम करते हैं। कई सारे कनेक्टिविटी ऑप्शन के साथ मिलने वाले इन छोटे साइज के प्रोजेक्टर को आप लैपटॉप, टीवी, और यहां तक की स्मार्टफोन से भी कनेक्ट कर सकते हैं जिसके साथ वायरलेस स्ट्रीमिंग की सुविधा भी मिल जाती है। Portable Projector के कई मॉडल्स में तो Netflix, अमेजन प्राइम वीडियो से लेकर कई प्रकार के ओटीटी ऐप्स भी मिल जाते हैं, जिनकी मदद से कहीं भी और कभी भी मूवी या सीरिज की स्ट्रीमिंग की जा सकती है।
बिना बिजली, बिना रुकावट: बैटरी वाले इन पोर्टेबल प्रोजेक्टर के साथ हर जगह करें अपनी पसंदीदा स्ट्रीमिंग!
बैटरी के साथ आने वाले पोर्टेबल प्रोजेक्टर को आप आसानी से बिना बिजली के कहीं भी और कभी भी उपयोग में ले सकते हैं। ये साइज में छोटे होते हैं लेकिन फीचर्स के मामले में काफी दमदार। इनकी मदद से आप आराम से स्ट्रीमिंग करके अपना मनोरंजन कर सकते हैं। सबसे खास बात तो ये है कि इनमें कनेक्टिविटी का विकल्प भी मिल जाता है, फिर आप चाहें लैपटॉप को कनेक्ट करें या फिर अपने स्मार्ट टीवी से लेकर स्मार्टफोन तक के कंटेंट को बड़ी स्क्रीन पर देख रहे हों, Portable Projector की मदद से बजट रेंज में पूरा मनोरंजन होता है।

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
XGIMI Vibe One 1080p Full HD Projector
प्रमुख सुविधाएं:
- फुल HD डिस्प्ले वाला यह प्रोजेक्टर XGIMI ब्रांड का है जिसका बैटरी बैकअप 1.2 घंटे तक (वीडियो) है।
- इसमें लोकप्रिय कंपनी JBL के 2 स्पीकर लगे हैं जिनका आउटपुट 3 वाट तक का है।
- ओटीटी ऐप्स सपोर्ट वाले इस प्रोजेक्टर के साथ नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, Jio Hotstar और अन्य ऐप्स से कंटेंट देखने की सुविधा मिलती है।
मनोरंजन के लिहाज से क्यों अच्छा है?
- इस पोर्टेबल प्रोजेक्टर की खासियत है कि यह कंटेंट के हिसाब से ऑटोमैटिक रूप से डिस्प्ले क्वालिटी को सेट करने का काम करता है। इसके साथ वीडियो धुंधला होने की समस्या नहीं होती है।
- स्टैंड के साथ आने की वजह से प्रोजेक्शन एंगल को अपनी सुविधा के हिसाब से सेट करने की सुविधा मिलती है। चाहे बैठकर फिल्में देखनी हों या लेटकर, यह XGIMI Projector आपको हर तरह से बढ़िया डिस्प्ले का अनुभव कराता है।
- लंबी लैंप लाइफ की वजह से बिना रुकावट पसंदीदा कंटेंट देख सकते हैं और स्क्रीन की ब्राइटनेस में भी किसी तरह की कमी नहीं आती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- XGIMI
- डिस्प्ले रेजॉल्यूशन- 1920 x 1080
- डिस्प्ले टाइप- LED
- ब्राइटनेस- 250 Lumen
- वॉटेज- 65 Watts
खासियतें
- रिमोट कंट्रोल
- डॉल्बी ऑडियो
- ऑटो फोकस
कमी
- जूम फंक्शन अच्छी तरह काम नहीं करता है।
01Mini Projector, Portable Pocket Projector
प्रमुख सुविधाएं:
- इस प्रोजेक्टर को टैबलेट, लैपटॉप और मोबाइल फोन जैसे डिवाइसेज से कनेक्ट किया जा सकता है।
- 120 इंच तक के डिस्प्ले साइज के साथ हर तरह के कंटेंट को बड़ी स्क्रीन पर देखने की सुविधा मिलती है।
- इसकी बैटरी एक बार चार्ज करने पर 2.5 घंटे तक काम करती है।
मनोरंजन के लिहाज से क्यों अच्छा है?
- इस प्रोजेक्टर की खासियत है कि आप आसानी से अलग-अलग डिवाइसेज को वायरलेस तरीके से कनेक्ट कर सकते हैं और तारों के उलझने का झंझट नहीं होता है। वहीं, घर के बाहर भी इसे सेटअप करने में इस वजह से काफी सुविधा होती है।
- यह Mini Projector कंटेंट को उसके असली रंगों में आप तक पहुंचाता है, ताकि मनोरंजन में किसी तरह की कमी महसूस न हो और आप हर छोटी-छोटी डीटेल आसानी से देख सकें।
- चाहे बेडरूम हो या लिविंग रूम, इस प्रोजेक्टर को आसानी से कहीं भी सेट कर सकते हैं और इसके साथ अलग से स्क्रीन की भी जरूरत नहीं पड़ती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- adget
- डिस्प्ले रेजॉल्यूशन- 854 x 480
- कॉन्ट्रास्ट रेशिओ- 1000:1
- स्क्रीन साइज- 120 इंच
- वजन- 426 ग्राम
खासियतें
- ड्यूअल वाईफाई कनेक्शन
- एडजेस्टेबल मेटल ट्रायपॉड
- बिल्ट-इन एंड्रॉइड सिस्टम
कमी
- इंस्टॉलेशन-संबंधित परेशानी।
02APIO HD Ultra Mini Projector HDMI with LED Lamp
प्रमुख सुविधाएं:
- बिल्ट-इन बैटरी वाले इस पोर्टेबल प्रोजेक्टर की स्क्रीन साइज 100 इंच तक है और इसके लैंप की ब्राइटनेस 2000 ल्यूमेन है।
- 1920 x 1080 पिक्सेल रिज़ॉल्यूशन के साथ हर तरह का कंटेंट बढ़िया गुणवत्ता में दिखता है और स्क्रीन फटने की समस्या नहीं आती है।
- इसका अधिकतम थ्रो डिस्टेंस 5 फीट तक है।
मनोरंजन के लिहाज से क्यों अच्छा है?
- इस प्रोजेक्टर की खासियत है कि यह काफी पोर्टेबल और लाइटवेट डिजाइन वाला है जिसकी वजह से इसे कहीं भी लेकर जाने में सुविधा होती है। इसका साइज इतना छोटा है कि यह बैग में भी आसानी से फिट हो जाता है।
- यह आपके हर पसंदीदा कंटेंट को HD क्वालिटी में दिखाता है जिससे घर पर ही फिल्म थिएटर जैसा डिस्प्ले मिलता है और छोटी स्क्रीन के साथ समझौता करने की भी जरूरत नहीं होती है।
- इसमें लगे Speaker बढ़िया साउंड का अनुभव कराते हैं और इसके साथ अलग से कोई स्पीकर या साउंडबार कनेक्ट करने की जरूरत नहीं पड़ती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- APIO
- कनेक्टिविटी- HDMI
- डिस्प्ले रेजॉल्यूशन- 1280 x 720
- अधिकतम थ्रो डिस्टेंस- 5 फीट
- वॉटेज- 3 Watts
खासियतें
- 20000 घंटे तक की लैंप लाइफ
- 2 घंटे तक का बैटरी बैकअप
- ऑटो कीस्टोन
कमी
- कनेक्टिविटी की समस्या।
ऐसे ही कई आधुनिक उपकरणों, गैजेट और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर
03Egate Zen DLP 6X Smart Projector 4K Ultra HD
प्रमुख सुविधाएं:
- इस प्रोजेक्टर की बैटरी एक बार चार्ज करने पर 180 मिनट तक का बैकअप देती है।
- इसमें दिया गया 5 वॉट वाला स्पीकर हाई क्वालिटी साउंड आउटपुट देता है और इससे आसानी से हेडफोन भी कनेक्ट कर सकते हैं।
- यह पोर्टेबल प्रोजेक्टर 50 इंच तक का डिस्प्ले देता है जिस वजह से छोटे कमरों में इस्तेमाल करने के लिए यह सही विकल्प है।
मनोरंजन के लिहाज से क्यों अच्छा है?
- इस E Gate प्रोजेक्टर की खासियत है कि यह एंड्रॉइड, विंडोज और Apple हर ऑपरेटिंग सिस्टम वाले डिवाइस से आसानी से कनेक्ट हो जाता है। ऐसे में लैपटॉप, मोबाइल फोन और टैबलेट से कंटेंट स्ट्रीम करने में असुविधा नहीं होती है।
- यह अपने आप ही डिस्प्ले को सही सेटिंग पर सेट करता है, जिससे आपको भी मेहनत नहीं करनी पड़ती है और बेहतरीन विजुअल्स भी देखने को मिलते हैं।
- इसके साथ तेज स्पीड वाले सीन भी बिना धुंधले हुए लोड होते हैं और साथ ही हर डिटेल को देखने की सुविधा मिलती है, जिससे मनोरंजन का अनुभव दोगुना बेहतर हो जाता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- E Gate
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- वाईफाई
- डिस्प्ले रेजॉल्यूशन- 1920 x 1080
- अधिकतम थ्रो डिस्टेंस- 10 फीट
- कॉन्ट्रास्ट रेशिओ- 3000:1
खासियतें
- HDR10+
- ऑटो अलाइनमेंट
- 4K डीकोडिंग
कमी
- ज्यादा टिकाऊ नहीं है।
04XGIMI Halo+ GTV Portable Projector
प्रमुख सुविधाएं:
- यह पोर्टेबल प्रोजेक्टर ऑटो कीस्टोन करेक्शन सुविधा से लैस है जिसकी वजह से डिस्प्ले क्वालिटी अपने आप सेट हो जाती है।
- इसकी बैटरी लाइफ 2.5 घंटे तक की है और लाइटवेट डिजाइन की वजह से इसे घर के किसी भी कमरे में सेट करने की सुविधा मिलती है।
- ।इसे लैपटॉप, स्मार्टफोन और टैबलेट जैसे डिवाइसेज से आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं।
मनोरंजन के लिहाज से क्यों अच्छा है?
- इस XIGIMI प्रोजेक्टर की खासियत है कि इसमें नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, सोनी लिव और अन्य ओटीटी ऐप्स का कंटेंट देखने के लिए किसी भी डिवाइस को कनेक्ट करने की आवश्यकता नहीं होती, बल्कि यह सीधे ही सारी फिल्में व वेब सीरीज स्ट्रीम कर देता है।
- साइज में यह प्रोजेक्टर भले ही छोटा है, लेकिन डिस्प्ले क्वालिटी में किसी तरह की कमी नहीं आती है। इसके साथ आपकी पसंद का हर कंटेंट पूरी सफाई से नजर आता है और अलग से प्रोजेक्शन स्क्रीन की भी जरूरत नहीं है।
- यह स्क्रीन को अपने आप ही सही एंगल पर सेट करता है और बार-बार उठकर सेटिंग्स बदलने की जरूरत भी नहीं पड़ती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- XGIMI
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- HDMI, USB
- डिस्प्ले रेजॉल्यूशन- 1920 x 1080
- डिस्प्ले- LED
- वॉटेज- 90 Watts
खासियतें
- 200 इंच तक की स्क्रीन
- बिल्ट-इन स्पीकर
- 1080p सूपर ब्राइट इमेज
कमी
- कंपनी की सर्विस अच्छी नहीं है।
05
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
क्या है इन पोर्टेबल प्रोजेक्टर के बीच का मुख्य अंतर?
बिल्ट-इन बैटरी वाले ये पांचों पोर्टेबल प्रोजेक्टर प्रदर्शन के मामले में भरोसेमंद है और इनमें से किसी का भी चयन अपनी जरूरत, पसंद और बजट के हिसाब से कर सकते हैं। यह तालिका इनके बीच के अंतर को आसानी से समझने में मदद करेगी।
|
मॉडल |
बैटरी लाइफ |
स्क्रीन साइज |
|
XGIMI Vibe One 1080p Full HD Projector |
1.2 घंटे तक का वीडियो और 4 घंटे तक का म्यूजिक |
150 इंच |
|
Mini Projector, Portable Pocket Projector |
2.5 घंटे तक |
120 इंच |
|
APIO HD Ultra Mini Projector |
2 घंटे तक |
100 इंच |
|
Egate Zen DLP 6X Smart Projector |
180 मिनट तक |
50 इंच |
|
XGIMI Halo+ GTV Portable Projector |
2.5 घंटे तक |
200 इंच |
इन्हें भी पढ़ें:
FAQs:
1. बिल्ट-इन बैटरी वाले पोर्टेबल प्रोजेक्टकर सामान्य मॉडल की तुलना में बेहतर क्यों होते हैं?
ये आपको घर के अंदर या बाहर, दोस्तों के साथ या अकेले, कभी भी, कहीं भी एक बड़ी स्क्रीन का अनुभव प्रदान देते हैं। इन्हें इस्तेमाल करने के लिए बिजली के कनेक्शन की जरूरत नहीं होती है। वहीं, पोर्टेबल डिजाइन की वजह से इन्हें साथ में कहीं भी लेकर जाने में आसानी होती है।
2. पोर्टेबल प्रोजेक्टर की बैटरी कितने समय तक चलती है?
आमतौर पर, पोर्टेबल प्रोजेक्टर की बैटरी 1.5 से 4 घंटे तक चलती है, जो मॉडल, ब्राइटनेस सेटिंग्स और इस्तेमाल पर निर्भर करता है। हाई क्वालिटी मॉडल अक्सर इतनी लंबी बैटरी लाइफ देते हैं कि एक फिल्म आसानी से पूरी देखी जा सके।
3. क्या ये घर के बाहर इस्तेमाल करने के लिए सही होते हैं?
हां, बिल्ट-इन बैटरी वाले पोर्टेबल प्रोजेक्टर घर के बाहर इस्तेमाल करने के लिए सही होते हैं। अगर आपको अपने दोस्तों या परिवार के साथ एक खुले माहौल में पार्टी करते हुए फिल्में या शो देखने का शौक है तो ये काफी अच्छे होते हैं।
4. क्या पोर्टेबल प्रोजेक्टर से स्मार्टफोन को कनेक्ट करना आसान है?
हां, अधिकांश पोर्टेबल प्रोजेक्टर Wi-Fi, ब्लूटूथ या HDMI एडेप्टर के साथ स्मार्टफोन से आसानी से कनेक्ट हो जाते हैं, जिससे आप अपनी फोन के कंटेंट को बड़ी स्क्रीन पर प्रोजेक्ट कर सकते हैं। ये टैबलेट व लैपटॉप से भी कनेक्ट किए जा सकते हैं।
5. ये किस कीमत रेंज में मिलते हैं?
किसी भी मॉडल की कीमत ब्रांड, सुविधा, टेक्नोलॉजी और अन्य फीचर्स के हिसाब से अलग-अलग होती है। ये आमतौर पर ₹10,000-₹30,000 तक की रेंज में मिल जाते हैं। वहीं, प्रीमियम मॉडल की कीमत इससे ज्यादा होती है।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
You May Also Like