आपके मॉड्यूलर किचन को रॉयल लुक देंगे ये प्रीमियम Glass Door Fridge, कूलिंग भी रहेगी दमदार!

ज्यादा क्षमता वाले ग्लास डोर फ्रिज न सिर्फ कूलिंग के मामले में भरोसेमंद होते हैं, बल्कि इनके साथ मॉड्यूलर किचन को एक लग्जरी लुक भी मिलती है। अपनी बेहतरीन फिनिश और डिजाइन के साथ ये रसोईघर को देखने में आकर्षक बनाते हैं। प्रदर्शन के मामले में भी यह विश्वसनीय रहते हैं और इनमें कूलिंग और ताजगी का सही बैलेंस देखने को मिलता है।

मॉड्यूलर किचन के लिए ग्लास डोर फ्रिज
मॉड्यूलर किचन के लिए ग्लास डोर फ्रिज

प्रीमियम ग्लास डोर फ्रिज न सिर्फ तेजी से कूलिंग करते हैं, बल्कि मॉड्यूलर किचन के लुक को दोगुना आकर्षक बनाते हैं। इनका ग्लास फिनिश देखने में काफी अलग लगता है जिसके साथ रसोईघर को भी प्रीमियम लुक मिलता है। Glass Door Fridge में ज्यादातर डबल और साइड-बाय-साइड डोर वाले मॉडल मिलते हैं जो प्रदर्शन के मामले में भी भरोसेमंद रहते हैं। एडवांस कूलिंग टेक्नोलॉजी और इन्वर्टर कंप्रेसर स्टोर की गई चीजों को लंबे समय तक ताजा बनाए रखता है और खाने की कम-से-कम बर्बादी होती है। हाई एनर्जी स्टार रेटिंग वाले ये फ्रिज बिजली की भी बचत करते हैं। इनमें मिलने वाले अलग-अलग शेल्फ और रैक्स में सारी चीज़ों को व्यवस्थित करके रखा जा सकता है और ये लंबे समय तक बेहतरीन कूलिंग बनाए रखते हैं।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

Whirlpool NeoFresh 235L 2 Star Frost Free Double Door Refrigerator Glass Finish (NEO 278GD PRM)

ग्लास फिनिश वाला यह प्रीमीयम रेफ्रिजरेटर 235 लीटर क्षमता वाला है जो 3-4 लोगों के परिवार के लिए सही पसंद है। एडवांस कूलिंग टेक्नोलॉजी वाला यह Whirlpool डबल डोर फ्रिज स्टोर की गई चीजों को करीब 12 दिनों तक ताजा रखता है, जिस वजह से इसमें ज्यादा मात्रा में फल-सब्जियां और बचा हुआ खाना रखा जा सकता है। इसकी माइक्रोब्लॉक टेक्नोलॉजी किटाणुओं व बैक्टेरिया को पनपने से रोकती है जिससे फ्रिज में दुर्गंध नहीं आती है और लंबी ताजगी सुनिश्चित होती है। इस फ्रिज को 160V-300V तक की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल कर सकते हैं और ऊर्जा की भी बचत होती है। फ्रेशफ्लो एयर टावर एक समान कूलिंग करते हैं और इसके साथ पानी की बोतलें जल्दी ठंडी होती है। वहीं, इसके फ्रीजर में 85 मिनट तक के समय में बर्फ जम जाती है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Whirlpool
  • क्षमता- 235 लीटर
  • वोल्टेज- 230 Volts 
  • सालाना ऊर्जा खपत- 269 Kilowatt Hours 
  • पैटर्न- सॉलिड

खासियतें

  • फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी
  • 4 शेल्फ
  • ह्यूमिडिटी कंट्रोल

कमी

  • एनर्जी स्टार रेटिंग कम है। 
01

Haier 598L 3Star Vogue 3-Door Side by Side Frost Free Refrigerator (HRT-683GOG)

यह एक ट्रिपल डोर साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर है जिसके फ्रीजर में फ्रॉस्ट फ्री टक्नोलॉजी की वजह बर्फ की अतिरिक्त परत नहीं जमती है, जिसेस ऊर्जा की बचत होती है और कूलिंग भी बिना रुकावट होती है। इस सुविधा की वजह से रखरखाव में ज्यादा मेहनत नहीं करनी होती है। 598 लीटर क्षमता वाले इस Haier साइड-बाय-साइड Refrigerator में मैजिक कन्वर्टेबल जोन दिया गया है जिसकी मदद से अतिरिक्त स्टोरेज स्पेस के लिए फ्रीजर को फ्रिज में कनवर्ट करने की सुविधा मिलती है। 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह रेफ्रिजरटेर डिओ फ्रेश टेक्नोलॉजी की मदद से लंबी ताजगी और हाईजीन बनाए रखता है। इसी के साथ मजबूत कांच से बने शेल्फ पर भारी बर्तन भी आसानी से रख सकते हैं और इनके टूटने की समस्या नहीं आती है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Haier
  • क्षमता- 598 लीटर
  • एनर्जी स्टार रेटिंग- 3
  • वोल्टेज- 240.0 Volts
  • शेल्फ- 3

खासियतें

  • जंबो आइस मेकर
  • डिजिटल कंट्रोल पैनल
  • 399 लीटर का फ्रीजर

कमी

  • कूलिंग कमजोर है। 
02

Our Core Valuesहमारे मूल मूल्य

स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

Haier Smart Choice 602 L 3 Star Frost Free Side by Side Refrigerator (HRS-682KGU1)

इस रेफ्रिजरेटर के साथ हर मॉड्यूलर किचन का लुक दोगुना होगा और कूलिंग भी दमदार बनी रहेगी। 602 लीटर क्षमता वाले इस मॉडल की एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है और एक्सपर्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके यह बिजली की बचत करता है। त्योहारों का सीजन आ चुका है और ऐसे में अगर कभी ज्यादा समान रखने की जरूरत होती है तो इसकी पूरी स्पेस को फ्रिज की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। यह Haier साइड-बाय-साइड फ्रिज Wi-Fi कनेक्टिविटी के साथ आता है, जिस वजह से इसकी कूलिंग और अन्य सेटिंग्स को आसानी से फोन से कंट्रोल करने की सुविधा मिलती है। इसके ट्रिपल ट्विस्ट आइस मेकर में ज्यादा मात्रा में बर्फ जमा सकते हैं और फ्रीजर में अलग से आइस ट्रे रखने की जरूरत नहीं होती है। इसी के साथ 6 अलग-अलग शेल्फ सारी चीजों को सही तरह से व्यवस्थित करके रख सकते हैं। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Haier
  • क्षमता- 602 लीटर
  • एनर्जी स्टार रेटिंग- 3
  • वोल्टेज- 230 Volts
  • शेल्फ मटेरियल- मजबूत कांच

खासियतें

  • डिओ फ्रेश टेक्नोलॉजी
  • स्मार्ट सेंस AI
  • कन्वर्टेबल मैजिक जोन

कमी

  • बॉडी पर स्क्रैच लगने की समस्या। 
03

Samsung 653 Liters Side by Side Refrigerator (Clean Navy, RS76CB81A341)

2 कंपार्टमेंट, 2 ड्रॉर, 4 शेल्फ और 4 डोर रैक्स वाले इस साइड बाय साइड फ्रिज में ज्यादा मात्रा में चीजों को रख सकते हैं, और हर चीय व्यवस्थित रहती है। यह Samsung Refrigerator 5-इन-1 कन्वर्टेबल मोड्स से लैस है, जिन्हें चीजों के हिसाब से सेट करके सही कूलिंग बनाए रखने की सुविधा मिलती है। फिर चाहे ज्यादा फल-सब्जियां रखनी हों या कुछ दिनों के लिए घर से बाहर जाना हो इसकी कूलिंग हर समय सही बनी रहती है। यह स्मार्ट रेफ्रिजरेटर 653 लीटर क्षमता वाला है, जिस वजह से इसे 5 लोगों या उससे ज्यादा लोगों वाला परिवार आसानी से इस्तेमाल कर सकता है। डोर अलार्म होने की वजह से दरवाजा सही तरह से बंद न होने पर तुरंत अलर्ट आता है, ताकि कूलिंग और ताजगी पर असर न पड़े। वहीं, ऑटो ओपन डोर सेंसर की मदद से सिर्फ एक टच से फ्रिज का दरवाजा अपने आप ही खुल जाता है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Samsung
  • क्षमता- 653 लीटर
  • शेल्फ- 4
  • डोर- 2
  • वोल्टेज- 230 Volts (AC) 

खासियतें

  • ऐप कंट्रोल
  • डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर
  • LED डिस्प्ले

कमी

  • ज्यादा ऊर्जा कुशल नहीं है। 
04

Godrej 600L 3Star Side by Side Refrigerator (2025 Model, RS EONVELVET 646C RIT SM BL)

AI टेक्नोलॉजी वाला यह ग्लास डोर फ्रिज Godrej ब्रांड का है जिसकी क्षमता 300 लीटर और एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है। स्मार्ट कन्वर्टेबल जोन की मदद से डेयरी, फल-सब्जियों, बचे हुए खाने और अन्य चीजों के हिसाब से तापमान को 5°C से लेकर -3°C तक सेट करने की सुविधा मिलती है। इस साइड-बाय-साइड फ्रिज के सभी शेल्फ मजबूत कांच मटेरियल से बनें हैं, जिस वजह से इसमें भारी बर्तनों, डिब्बों या बॉक्स को आसानी से रखा जा सकता है। इसकी AI टेक्नोलॉजी अंदर रके सामान, इस्तेमाल और दरवाजा खुलने के हिसाब से कूलिंग को सेट करती है, जिससे सही तजागी बनी रहती है। इसकी एडवांस इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वैरिएबल स्पीड कंप्रेसर का इस्तेमाल करके बिजली की बचत करती है और लगातार इस्तेमाल के बावजूद लंबे बिल की चिंता नहीं रहती है। बड़े साइज की वेजिटेबल ड्रॉर में ज्यादा मात्रा में फल-सब्जियों को आसानी से रख सकते हैं। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Godrej
  • क्षमता- 600 लीटर
  • एनर्जी स्टार रेटिंग- 3
  • वोल्टेज- 230 Volts 
  • डोर- 2

खासियतें

  • फूड लोड ट्रैकिंग
  • फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी
  • एडजेस्टेबल शेल्फ

कमी

  • क्वालिटी कमजोर है। 


योर पिक्स पर देखिए गैजेट, होम एप्लाइंसेस, फैशन और ब्यूटी समेत अलग-अलग कैटेगरी के प्रोडक्ट्स

05

जानिए इन सभी फ्रिज के बीच के अंतर को 

ग्लास डोर के साथ आने वाले इन रेफ्रिजरेटर में से किसी का भी चयन अपनी जरूरत, पसंद और बजट के हिसाब से कर सकते हैं। यह तालिका इनके बीच के अंतर को आसानी से समझने में मदद करेगी।

मॉडल

सालाना ऊर्जा खपत

खासियत

Whirlpool NeoFresh 235L 2 Star Frost Free Double Door Refrigerator Glass Finish (NEO 278GD PRM)

269 Kilowatt Hours

एडवांस कूलिंग टेक्नोलॉजी

Haier 598L 3Star Vogue 3-Door Side by Side Frost Free Refrigerator (HRT-683GOG)

525 Kilowatt Hours

एक्सपर्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी

Haier Smart Choice 602 L 3 Star Frost Free Side by Side Refrigerator (HRS-682KGU1)

528 Kilowatt Hours

डिओ फ्रेश टेक्नोलॉजी

Samsung 653 Liters Side by Side Refrigerator (Clean Navy, RS76CB81A341)

547 Kilowatt Hours

5-इन-1 कन्वर्टेबल

Godrej 600L 3Star Side by Side Refrigerator (2025 Model, RS EONVELVET 646C RIT SM BL)

449 Kilowatt Hours

3 इंटेलिजेंट मोड्स

फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एसी, मिक्सर ग्राइंडर और ऐसे ही अन्य उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • ग्लास डोर फ्रिज मॉड्यूलर किचन के लिए बेहतर क्यों हैं?
    ग्लास डोर फ्रिज मॉड्यूलर किचन में आधुनिक और प्रीमियम फील देते हैं, जिससे किचन का लुक बेहतर होता है। वे अक्सर एडवांस टेक्नोलॉजी और ऊर्जा कुशलता के साथ आते हैं, जो स्टाइल और प्रदर्शन दोनों देते हैं।
  • क्या ग्लास डोर फ्रिज को साफ करना मुश्किल होता है?
    इनको साफ करना आमतौर पर आसान होता है, लेकिन उंगलियों के निशान और धब्बे सामान्य फ्रिज की तुलना में अधिक दिखाई दे सकते हैं। उन्हें एक मुलायम कपड़े और ग्लास क्लीनर से नियमित रूप से साफ करने की सलाह दी जाती है।
  • ग्लास डोर रेफ्रिजरेटर की औसत लाइफ क्या है?
    सही रखरखाव के साथ, एक प्रीमियम ग्लास डोर रेफ्रिजरेटर की लाइफ 10 से 15 साल या उससे अधिक हो सकती है, जो सामान्य रेफ्रिजरेटर के बराबर है।
  • क्या ग्लास डोर फ्रिज अधिक बिजली का उपयोग करते हैं?
    नहीं, ज्यादातर आधुनिक प्रीमियम ग्लास डोर फ्रिज हाई एनर्जी स्टार रेटिंग के साथ आते हैं और इन्वर्टर कंप्रेसर टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हैं, जो उन्हें पारंपरिक फ्रिज की तुलना में अधिक ऊर्जा-कुशल बनाते हैं।
  • मॉड्यूलर किचन के लिए ग्लास डोर फ्रिज कैसे चुनें?
    या तो एक फ्रीस्टैंडिंग मॉडल चुनें जो कैबिनेट के रंग और स्टाइल से मेल खाता हो, या एक बिल्ट-इन मॉडल चुनें जिसे कैबिनेट के अंदर फिट होने के लिए डिजाइन किया गया हो ताकि एक सिंपल और स्टाइलिश लुक मिले।

Loading...

Loading...