गर्मी आने का क्यों करना इंतज़ार? ऑफ-सीजन Air Conditioner डील्स के साथ करें भारी बचत, देखें 5 विकल्प

अगर आप नया एसी लेना चाहते हैं, तो ऑफ-सीजन में मिलने वाले ऑफर्स पर नजर रखना फायदेमंद हो सकता है। सही मॉडल चुनने और कीमतों की तुलना करने से आप अपनी जरूरत के हिसाब से बेहतर डील पा सकते हैं और गर्मियां शुरू होने से पहले ही कूलिंग की तैयारी कर सकते हैं।

एयर कंडीशनर पर मिलने वाले ऑफ सीजन डील्स
एयर कंडीशनर पर मिलने वाले ऑफ सीजन डील्स

क्या आप नया एयर कंडीशनर लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो ऑफ-सीजन इसके लिए एक अच्छा समय हो सकता है। जी हां, गर्मियों में एसी की मांग बढ़ने के कारण कई मॉडल महंगे पड़ सकते हैं, जबकि सीजन से पहले आपको कुछ चुनिंदा मॉडल्स पर आकर्षक ऑफर्स और डिस्काउंट मिल सकते हैं। जिससे आप Blue Star से लेकर हायर, Daikin, कैरियर और LG जैसे ब्रांड के एसी सस्ते दाम में ले सकते हैं। इस दौरान आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से अलग-अलग ब्रांड्स के Air Conditioner की तुलना कर सकते हैं। कई बार ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म और इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर पर बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर या नो-कॉस्ट EMI जैसे विकल्प भी मिल सकते हैं। 

तो फिर देर किस बात की, फटाफट से अभी नजर डालें 5 बढ़िया विकल्पों पर यहां - 

योरपिक्स पर अन्य कैटेगरी के बारे में पढ़ सकते हैं।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

Carrier 1 Ton 3 Star Flexicool Inverter Split AC

घर के लिए इसे लेना क्यों सही हो सकता है? 

  • फ्लेक्सीकूल 6-इन-1 कनवर्टिबल टेक्नोलॉजी वाला यह Carrier का एसी कमरे में मौजूद लोगों की संख्या और मौसम के हिसाब से कूलिंग क्षमता को 6 अलग-अलग मोड्स में बदल सकता है। जैसे अगर कमरे में केवल एक व्यक्ति है या रात में मौसम सुहावना है, तो इसे कम पावर पर चलाकर बिजली के भारी बिल से बचाया जा सकता है और अधिक लोग होने पर इसे उच्च क्षमता पर भी चलाया जा सकता है। 
  • गंदी हवा सिर्फ घर के बाहर ही नहीं बल्कि घर के अंदर भी होती है। ऐसे में इसमें मौजूद PM 2.5 एयर फिल्टर आपके बड़े काम आ सकता है जो, छोटे-से-छोटे धूल-कणों और एलर्जी पैदा करने वाले को किटाणुओं को खत्म करने में मदद करता है। साथ ही, इसका ऑटो क्लीन फीचर एसी बंद होने के बाद इनडोर कॉइल में जमी नमी को सुखा देता है, जिससे फफूंद, बैक्टीरिया और बदबू की समस्या नहीं होगी। 

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Carrier 
  • मॉडल - CAI12CE3R36F0
  • क्षमता - 1 टन 
  • ऊर्जा रेटिंग - 3 स्टार 
  • कंट्रोल टाइप - रिमोट कंट्रोल 

खासियत 

  • स्मार्ट एनर्जी डिस्प्ले
  • स्टेबलाइजर-फ्री ऑपरेशन

कमी 

  • 5 स्टार एसी के मुकाबले यह 3 स्टार ऊर्जा रेटिंग वाला एसी अधिक बिजली की खपत कर सकता है।
01

Haier 1.5T 4 Star,Wi-Fi HEXA Inverter Smart Split AC

घर के लिए इसे लेना क्यों सही हो सकता है? 

  • 2027 की गर्मियां शुरू होने से पहले एक बढ़िया एसी लेने के बारे में सोच रहे हैं तो Haier का यह मॉडल चुन सकते हैं जिसमें 7-in-1 कन्वर्टिबल मोड्स मौजूद है। इस फीचर की मदद से आप कमरे में मौजूद लोगों और मौसम के अनुसार एसी की क्षमता को 7 अलग-अलग मोड में बदल सकते हैं और आरामदायक ठंडक का मजा ले सकते हैं। 
  • अक्सर कमरों में यह शिकायत रहती है कि एसी के ठीक सामने बहुत ठंड लगती है और कोनों में हवा नहीं पहुंचती। लेकिन इस 1.5 Ton AC में मौजूद 4-वे स्विंग की मदद से इसके ब्लेड्स ऊपर-नीचे और दायें-बायें चारों दिशाओं में घूम जाता है और साथ ही, इसका ब्लोअर हवा को कमरे के अंतिम कोने तक फेंकता है, जिससे पूरे कमरे में एक समान ठंडक बनी रहती है। 

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Haier
  • मॉडल - HSA18KU-RAI4NB-I
  • क्षमता - 1.5 टन 
  • ऊर्जा रेटिंग - 4 स्टार 
  • कंट्रोल टाइप - ऐप, रिमोट, वॉइस 

खासियत 

  • एंटी-करोशन कोटिंग
  • फ्रॉस्ट सेल्फ-क्लीन

कमी

  • इसकी कूलिंग में कमी नजर आ सकती है।
02

Our Core Valuesहमारे मूल मूल्य

स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

Blue Star 0.9 Ton 3 Star, Inverter Split AC

घर के लिए इसे लेना क्यों सही हो सकता है? 

  • अगर आपका कमरा छोटा है और आपको सही ठंडक नहीं मिल पा रही है तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है, आप Blue Star के इस मॉडल को चुन सकते हैं जो 0.9 टन क्षमता के साथ आता है और 80 से 110 वर्ग फीट तक के कमरों में आरामदायक ठंडक देने में मदद करता है। 
  • कड़ी गर्मी के दिनों में जब बाहर का तापमान 40-45°C के पार चला जाता है, तब कमरा ठंडा होने में समय लेता है। ऐसे में इस एयर कंडीशनर का टर्बो कूल फीचर ऑन करते ही कंप्रेसर और फैन अधिकतम क्षमता पर चलने लग जाएंगे। यह कमरे को केवल 15 से 20 मिनट के भीतर ठंडा करने में मदद करता है, जिससे बाहर से आने पर तुरंत पसीने और उमस से आराम मिल सकता है। 

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Blue Star 
  • मॉडल - IA311ZXU 
  • क्षमता - 0.9 टन 
  • ऊर्जा रेटिंग - 3 स्टार 
  • कंट्रोल टाइप - ऐप, रिमोट, वॉइस 

खासियत 

  • DigiQ हेप्टा सेंसर तकनीक
  • 4-वे स्विंग 

कमी

  • इसके साथ आपको आउटडोर यूनिट नहीं मिलेगी।
03

Daikin 1.42 Ton 3 Star Inverter Split AC

घर के लिए इसे लेना क्यों सही हो सकता है? 

  • 100% कॉपर कंडेनसर और एंटी-कोरोजन DNNS कोटिंग के साथ आने वाला यह एसी बढ़िया कूलिंग के साथ-साथ एसी को लंबे समय टक टिकाऊ बनाने में भी मदद करता है। इसमें मौजूद ब्लू फिन प्रोटेक्शन कॉइल्स को नमी, धूल और प्रदूषण के कारण होने वाले जंग से बचाकर सालों तक मेंटेनेस के खर्च से बचाने में मदद करता है। 
  • आपको बता दें, इस Daikin AC में इन-बिल्ट स्टेबलाइजर दी गई है। जिससे अगर आपके इलाके में सामान्य वोल्टेज उतार-चढ़ाव रहता है, तो अलग से स्टेबलाइजर लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी और यह लगभग 130V से 285V तक के वोल्टेज रेंज में काम आ सकता है। वहीं, इसका इनडोर यूनिट ऑपरेशन बेहद शांत है जिससे रात को सोते समय पंखे या कंप्रेसर की तेज आवाज परेशान नहीं करेगी और आप चैन से सो सकते हैं। 

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Daikin
  • मॉडल - MTKL50XV16
  • क्षमता - 1.42 टन 
  • ऊर्जा रेटिंग - 3 स्टार 
  • कंट्रोल टाइप - रिमोट कंट्रोल 

खासियत 

  • स्विंग कंप्रेसर 
  • पावर चिल मोड

कमी

  • इसके इंस्टॉलेशन में दिक्कत आ सकती है।
04

LG 1T 4S, DUAL Inverter Split AC

घर के लिए इसे लेना क्यों सही हो सकता है? 

  • देखा जाए तो, पुराने वाले सिंगल-रोटरी कंप्रेसर की तुलना में LG का डुअल रोटरी इन्वर्टर कंप्रेसर दोहरी गति से काम करता है। यानी यह निर्धारित तापमान पर पहुंचने के बाद बहुत कम बिजली की खपत पर लगातार कूलिंग बनाए रखने में मदद करता है। 4-स्टार रेटिंग होने के कारण यह 3-स्टार की तुलना में बिजली बिल में बचत भी कर सकता है। 
  • जब गर्मी अपने चरम सीमा पर होती है और कमरा बहुत गर्म होता है, तब इसका VIRAAT Mode कंप्रेसर को अधिक क्षमता पर चलाकर कमरे को बेहद कम समय में ठंडा करने में मदद करता है। वहीं, इसके साथ दिया गया 4-वे स्विंग ठंडी हवा को कमरे के हर कोने में समान रूप से फैलाने में मदद करता है, जिससे कमरे के हर कोने में सामान रूप से ठंडक मिल सकती है।  

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - LG
  • मॉडल - AS-Q13JNYE
  • क्षमता - 1 टन 
  • ऊर्जा रेटिंग - 4 स्टार 
  • कंट्रोल टाइप - ऐप, रिमोट

खासियत 

  • AI कन्वर्टिबल 6-इन-1 कूलिंग मोड
  • HD फ़िल्टर के साथ एंटी-वायरस प्रोटेक्शन

कमी

  • इसका आउटडोर यूनिट काफी अधिक शोर कर सकता है।
05

जानें ऑफ-सीजन डील्स में कौन-सा एयर कंडीशनर आपके लिए रहेगा सही

गर्मी शुरू होने से पहले घर के लिए लेना है बढ़िया एसी तो यहां ऊपर बताए गए विकल्पों के कुछ मुख्य बातों को बताया गया है जिसकी मदद से आप अपने घर के लिए एक सही एसी ले पाएंगे - 

ब्रांड व मॉडल 

क्षमता 

कूलिंग पॉवर 

नॉइस लेवल 

Carrier 1 Ton 3 Star Flexicool Inverter Split AC - 2026 Model,CAI12CE3R36F0

1 टन 

3.4 किलोवाट 

32 डेसिबल 

Haier 1.5T 4 Star,Wi-Fi HEXA Inverter Smart Split AC - HSA18KU-RAI4NB-I

1.5 टन 

4.8 किलोवाट 

47 डेसिबल

Blue Star 0.9 Ton 3 Star, Inverter Split AC - IA311ZXU

0.9 टन 

10816 ब्रिटिश थर्मल यूनिट्स

52 डेसिबल

Daikin 1.42 Ton 3 Star Inverter Split AC - MTKL50XV16

1.42 टन 

5 किलोवाट 

32 डेसिबल

LG 1T 4S, DUAL Inverter Split AC - AS-Q13JNYE

1 टन 

3.4 किलोवाट 

21 डेसिबल

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • ऑफ-सीजन में एसी लेना क्यों फायदेमंद हो सकता है?
    आपको बता दें, ऑफ-सीजन में एसी की मांग कम हो जाती है, इसलिए कुछ दुकानों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आकर्षक डिस्काउंट और खास ऑफर्स मिल सकते हैं। हालांकि, अच्छी डील पाने के लिए अलग-अलग विक्रेताओं की कीमतों की तुलना करना जरूरी है।
  • एसी लेने का सबसे अच्छा समय कौन-सा है?
    एसी लेने का सही समय आपकी जरूरत और बजट पर निर्भर करता है। गर्मियां शुरू होने से पहले या ऑफ-सीजन के दौरान खरीदारी करने पर कुछ मॉडल्स पर बेहतर ऑफर्स मिल सकते हैं। ठंडी के मौसम में एसी की जरूरत नहीं होने पर अक्सर इसके दाम कम हो जाते हैं, उस समय आप इसे ले सकते हैं।
  • ऑफ-सीजन में एसी पर कितनी छूट मिल सकती है?
    एसी पर मिलने वाली छूट ब्रांड, मॉडल, स्टोर और चल रहे ऑफर्स के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। इसलिए लेने से पहले ऑनलाइन कीमतों, बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डील्स की तुलना करण सही माना जाता है।
  • घर के लिए कितनी क्षमता वाला एसी लेना चाहिए?
    घर के लिए कौन-से क्षमता वाला एसी लेना सही होगा यह आपके कमरे के आकार, धूप, छत की ऊंचाई और कमरे में मौजूद लोगों की संख्या पर निर्भर करती है। जैसे छोटे कमरे के लिए 1 टन का एसी सही हो सकता है, मध्यम आकार वाले कमरों के लिए 1.5 टन जबकि बड़े कमरे के लिए 2 टन या उससे अधिक क्षमता की जरूरत पड़ सकती है।

Loading...

Loading...