Samsung, LG और IFB जैसे 10 ब्रांड्स के Washers इंडिया में हैं लोकप्रिय! अब कपड़ों को धोना बन सकता है सुविधाजनक!

Washing Machine के ये 10 ब्रांड्स भारतीय घरों के लिए हो सकते हैं भरोसेमंद पसंद। फुली ऑटोमैटिक से लेकर सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन जैसे विकल्प कपड़ों को धोने व सुखाने के काम को बना सकते हैं आसान। जानिए Samsung, LG, Haier और अन्य विकल्पों के बारे में विस्तार से।

भारत में मिलने वाले Washing Machine के 10 ब्रांड्स
भारत में मिलने वाले Washing Machine के 10 ब्रांड्स

जब भी हम बात करते हैं भारत में मिलने वाले शानदार वॉशिंग मशीन ब्रांड्स की तो इस सूची में सैमसंग, एलजी, हायर, आईएफबी, बॉश, वोल्टास बेको, व्हर्लपूल, गोदरेज, पैनासॉनिक और लॉयड जैसे नामों को शामिल किया जा सकता है। ये सभी Washing Machine ब्रांड्स शानदार प्रदर्शन, ऊर्जा कुशलता और एडवांस टेक्नोलॉजी का सही बैलेंस बनाते हुए कपड़ों को अच्छी तरह से धोने-सुखाने में मदद कर सकते हैं। इनके पास आपको फुली ऑटोमैटिक से लेकर सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन मॉडल्स देखने मिल सकते हैं, जो करीब 6 किलोग्राम से लेकर 10 किलोग्राम या उससे ज्यादा की क्षमता में आते हैं। इनकी 5 स्टार एनर्जी रेटिंग यह दर्शाती हैं कि ये वॉशिंग मशीन काफी ऊर्जा कुशल हो सकती हैं और साथ-साथ पानी की बचत करने में भी मददगार हो सकती हैं। इन सभी ब्रांड्स के वॉशर में आपको अलग-अलग वॉश प्रोग्राम भी देखने मिल जाएंगे जो लगभग हर तरह की लॉन्ड्री को घर पर ही धोने में मददगार हो सकते हैं। तो आइए अब विस्तार से समझते हैं Samsung, LG, IFB, बॉश, वोल्टास और Whirlpool समेत अन्य ब्रांड्स की वॉशिंग मशीन की खासियतों को। 

समझिए भारत में मिलने वाले 10 बेहतरीन वॉशिंग मशीन के बारे में

  • सैमसंग (Samsung)- भारत में वॉशिंग मशीन के लिए सैमसंग को एक भरोसेमंद ब्रांड कहा जा सकता है, क्योंकि ये ऊर्जा कुशलता और प्रदर्शन का बेहतरीन संतुलन बनाती है। इनके पास आपको किफायती सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन से लेकर प्रीमियम फुली ऑटोमैटिक मॉडल्स देखने मिल सकते हैं। सैमसंग वॉशिंग मशीन में आपको अलग-अलग वॉश प्रोग्राम देखने मिल जाएंगे जो तरह-तरह के कपड़ों को धोने व सुखाने में मदद कर सकते हैं। इसी के साथ ईको बबल टेक्नोलॉजी और हाई स्पीड वाली मोटर प्रदर्शन को बेहतर बनाती है। इसमें आपको 7 किलोग्राम से लेकर 12 किलोग्राम तक की क्षमता वाले मॉडल देखने मिल जाएंगे। सैमसंग वॉशिंग मशीन करीब ₹10,000 से लेकर ₹50,000 तक की रेंज में मिल जाएंगी। 
  • हायर (Haier)- हायर वॉशिंग मशीन में आपको ओशियनस वेव ड्रम की सुविधा देखने मिलती है जो पानी की लहर जैसी बनाकर कपड़ों को धोने का काम करती है। अगर आपके घर में पानी का प्रेशर कम रहता है तो इनकी जीरो प्रेशर फिल टेक्नोलॉजी टब को कम समय में भरने का काम करती है। हायर की वॉशिंग मशीन आपको करीब ₹10,000 से लेकर ₹40,000 तक की रेंज में मिल सकती हैं। ये कई ब्रांड्स की तुलना में काफी किफायती भी मानी जाती हैं। इनके पास भी आपको फुली ऑटोमैटिक और सेमी ऑटोमैटिक दोनों तरह के मॉडल देखने मिल जाएंगे। 
  • एलजी (LG)- फुली और सेमी ऑटोमैटिक दोनों तरह की वॉशिंग मशीन मॉडल्स पेश करने वाला ब्रांड एलजी आपके लिए एक प्रीमियम पसंद साबित हो सकता है। LG Washing Machine में आपको डाइरेक्ट ड्राइव मोटर और 6 मोशन डीडी टेक्नोलॉजी मिल जाएगी, जो कपड़ों की बेहतरीन धुलाई सुनिश्चित कर सकती है। वहीं, एलजी अपने बड़े सर्विस नेटवर्क के लिए भी काफी पसंद किया जाता है, और इसकी वॉशिंग मशीन की मोटर पर आपको 10 साल तक की वॉरंटी मिल सकती है। स्मार्ट टेक्नोलॉजी वाली ये वॉशिंग मशीन तरह-तरह के कपड़ों को धोने व सुखाने में मदद कर सकती हैं और इनमें दी गई स्मार्ट डायग्नॉसिस सुविधा मशीन में आई खराबियों का आसानी से पता लगाने में मदद कर सकती है। ये आपको करीब ₹12,000 से लेकर ₹50,000+ तक की रेंज में मिल सकती हैं। 
  • आईएफबी (IFB)- भारत में प्रीमियम क्वालिटी की वॉशिंग मशीन के लिए आईएफबी एक लोकप्रिय नाम है। यह अपने फुली ऑटोमैटिक फ्रंट व टॉप लोड मॉडल्स के लिए काफी पसंद किया जाता है। इनकी वॉशिंग मशीन करीब ₹17,000 से लेकर ₹40,000 तक की रेंज में मिल सकती हैं। IFB वॉशिंग मशीन में ऐक्वा एनर्जी सुविधा होती है जो हार्ड क्वालिटी के पानी को ट्रीट करते हुए कपड़ों को खराब होने से बचाती है। वहीं, इनमें स्टीम रिफ्रेश की सुविधा भी मिल जाएगी, जो कम पहने हुए कपड़ों को स्टीम की मदद से तरो-ताजा कर सकती है। इनके पास आपको अलग-अलग क्षमता वाले मॉडल मिल जाएंगे। ये वॉशिंग मशीन बहुत सारे वॉश प्रोग्राम से लैस होती हैं जिनकी मदद से तरह-तरह के कपड़ों को आसानी से धोया व सुखाया जा सकता है। 
  • व्हर्लपूल (Whirlpool)- इस ब्रांड की वॉशिंग मशीन खासकर भारतीय घरों की जरूरत को ध्यान में रखकर डिजाइन की जाती हैं। इनकी फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में मिलने वाली 6th सेंस टेक्नोलॉजी लोड को समझते हुए पानी व डिटर्जेंट के लेवल को सेट करते हुए; ऊर्जा की बचत करने में मदद करती है। इनमें कपड़ों पर लगे जिद्दी दागों को भी आसानी से साफ किया जा सकता है। व्हर्लपूल वॉशिंग मशीन में आपको 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले फुली और सेमी ऑटोमैटिक मॉडल्स देखने मिल जाएंगे। ये करीब ₹10,000 से लेकर ₹40,000 तक की रेंज में मिल जाएंगी। 
  • गोदरेद (Godrej)- गोदरेज वॉशिंग मशीन को अपनी किफायती कीमत रेंज के लिए काफी पसंद किया जाता है। ये करीब आपको ₹10,000 से लेकर ₹40,000 तक की रेंज में मिल सकती हैं। इनमें आपको फुली और सेमी ऑटोमैटिक दोनों तरह के मॉडल्स देखने मिल जाएंगे। करीब 7 किलोग्राम से लेकर 10 किलोग्राम तक की क्षमता में आने वाली ये वॉशिंग मशीन अपने अलग-अलग तरह के वॉश प्रोग्राम के साथ तरह-तरह के कपड़ों को धो व सुखा सकती हैं। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली ये वॉशिंग मशीन पानी व ऊर्जा की बचत करने में भी मदद कर सकती हैं।
  • बॉश (Bosch)- यह ब्रांड अपनी फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के लिए काफी पसंद किया जाता है। जर्मन इंजिनियरिंग और आधुनिक टेक्नोलॉजी का मेल इन्हें भारतीय घरों के लिए एक हाई क्वालिटी विकल्प बनाता है। Bosch Washing Machine वैरिओ ड्रम टेक्नोलॉजी से लैस होती हैं जो कपड़ों को फटने से बचा सकती है और ऐंटी-रिंकल सुविधा उनपर पड़ने वाली सिलवटों को कम कर सकती है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आने वाली ये वॉशिंग मशीन पानी व डिटर्जेंट की बचत करने में भी मददगार हो सकती हैं। वहीं, बॉश वॉशिंग मशीन की हाई क्वालिटी व तेज स्पीड वाली मोटर कपड़ों को काफी अच्छी तरह से सुखाने में मदद करेगी। इनके फुली ऑटोमैटिक मॉडल्स की कीमत करीब ₹25,000 से लेकर ₹45,000 तक जा सकती है। 
  • पैनासॉनिक (Panasonic)- यह ब्रांड अपने AI पावर्ड मॉडल्स के लिए जाना जाता है, जो कपड़ों को स्मार्ट तरह से धोने व सुखाने में मदद कर सकते हैं। इनकी एक्टिवफोम सुविधा डिटर्जेंट का झाग बनाते हुए कपड़ों में गहराई तक प्रवेश करती हैं, जबकि स्टेनमास्टर+ एक इन-बिल्ट हीटर का उपयोग करके जिद्दी दागों को साफ कर सकता है और तेल, सीबम और बैक्टीरिया को हटाता है। पैनासॉनिक वॉशिंग मशीन ₹10,000 से लेकर ₹45,000 तक की रेंज में मिल जाएंगी। वहीं, इनके पास भी सेमी व फुली ऑटोमैटिक दोनों तरह की वॉशिंग मशीन देखने मिल जाएंगी। 
  • वोल्टास बेको (Voltas Beko)- वोल्टास बेको वॉशिंग मशीन अपने सेमी ऑटोमैटिक मॉडल्स के कारण सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं। करीब ₹12,000 से लेकर ₹35,000 तक की रेंज में आने वाली वोल्टास बेको वॉशिंग मशीन कपड़ों पर लगे जिद्दी दागों को आसानी से साफ कर सकती हैं। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली ये वॉशिंग मशीन काफी मजबूत क्वालिटी के ड्रम व बॉडी के साथ आती हैं, जो लंबे समय तक टिकाऊ बनी रह सकती हैं। वहीं, इनमें दी जाने वाली रेट मेश प्रोटेक्शन सुविधा मोटर को चूहों से बचाकर रख सकती है। 
  • लॉयड (Lloyd)- भारत में लॉयड वॉशिंग मशीनें अपनी किफायती कीमत और ब्रांड की विश्वसनीयता के कारण काफी लोकप्रिय हैं। इनमें 5D अल्ट्रा वॉश, गहरी सफाई के लिए इन-बिल्ट हीटर और 5-स्टार एनर्जी रेटिंग जैसी विशेष सुविधाएं मिलती हैं। सेमी ऑटोमैटिक मॉडल की कीमत आमतौर पर ₹10,000 से ₹18,000 तक होती है, जबकि फुली ऑटोमैटिक मशीनों की कीमत ₹18,000 से ₹50,000 तक हो सकती है।

तो आइए अब नजर डालते हैं इन्हीं ब्रांड की वॉशिंग मशीन के कुछ विकल्पों पर।

ऐसे ही कई अन्य तरह के घरेलु उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर  

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Samsung 7 kg, 5 Star, Eco Bubble Technology, Digital Inverter Motor, Soft Closing Door, Fully-Automatic Top Load Washing Machine

    यह एक फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन है, जिसकी क्षमता 7 किलोग्राम और एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। इसमें आपको क्विक वॉश, बेडिंग, डेलिकेट्स ईको टब क्लीन, एनर्जी सेविंग, जींस, नॉर्मल, रिंज+स्पिन और डिले एंड जैसे 9 वॉश प्रोग्राम मिल जाएंगे, जो अलग-अलग तरह के कपड़ों को धोने में मदद कर सकती है। सैमसंग की यह वॉशिंग मशीन 700 RPM वाली मोटर से लैस है, जो कपड़ों को कम समय में अच्छी तरह से सुखा सकती है और यह कम समय में भी कपड़ों को अच्छी तरह से धोने का काम कर सकती है। इसमें दी गई ईको बबल टेक्नोलॉजी 73% तक ऊर्जा की बचत कर सकती है, कपड़ों की 20% तक ज्यादा देखभाल कर सकती है और डिटर्जेंट को लॉन्ड्री में 2.5x तेजी से सोक होने देती है। डिजिटल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाली यह टॉप लोड वॉशिंग मशीन अपने डायमंड ड्रम के साथ कपड़ों को बेहतर तरह से धोने का कम कर सकती है। यह वॉशिंग मशीन 3-4 लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकती है और इसकी बॉडी में आसानी से ज़ंग नहीं लगेगी साथ ही रैट मेश प्रोटेक्शन मोटर को चूहों से बचाकर रखेगा। बच्चों द्वारा मशीन में छेड़खानी किए जाने से बचाने के लिए इसमें चाइल्ड लॉक भी दिया गया है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता- 7 किलोग्राम
    • कलर- लैवेंडर ग्रे
    • ब्रांड- Samsung
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 56.6D x 54W x 98.8H सेंटीमीटर
    • विशेषता- 5 वॉटर लेवल
    • साइकिल ऑप्शन- 9
    • वोल्टेज- 220 Volts
    • कंट्रोल- टच
    • मैक्सिमम रोटेशनल स्पीड- 700 RPM
    • ऐक्सेस लोकेशन- टॉप लोड

    खूबियां

    • इसमें आप हार्ड क्वालिटी के पानी में भी कपड़ों को धो सकते हैं।
    • ऑटो रीस्टार्ट की मदद से बिजली कटौती के बाद पावर सप्लाई आने पर यह पुरानी सेटिंग पर काम करेगी।
    • मैजिक फिल्टर कपड़ों से निकलने वाले रोएं को अलग कर सकता है। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स ने इसके साथ ज्यादा पानी की खपत की शिकायत की है।
    01
  • Haier 8 kg 5 Star Powered by AI-DBT with PuriSteam, 525mm Super Drum Fully Automatic Front Load Washing Machine

    यह 8 किलोग्राम क्षमता वाली हायर वॉशिंग मशीन है, जो मीडियम साइज के परिवार के लिए सही पसंद हो सकती है। इसमें दिया गया बड़े साइज का ड्रम भारी कपड़ों को भी आसानी से संभाल सकता है और उनको नाजुक तरह से धोते हुए शानदार सफाई सुनिश्चित कर सकता है। यह Haier वॉशिंग मशीन डायनैमिक बैलेंस टेक्नोलॉजी से लैस है, जो अपने इंटेलिजेंट सेंसर्स का इस्तेमाल करते हुए ड्रम के मूवमेंट को सेट करती है, ताकी शोर स्तर व कंपन कम रह सके। यह फुली Automatic Washing Machine प्योरीस्टीम हाईजीन वॉश सुविधा के साथ आती है, जो कपड़ों पर मौजूद बैक्टेरिया व किटाणुओं को 99% तक हटा सकती है। इसका ऐंटी बैक्टेरियल ट्रीटमेंट कपड़ों को हाईजीनिक तरह से धो सकता है और लेजर सीमलेस ड्रम कपड़ों की क्वालिटी को खराब होने से बचा सकता है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन अपनी इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ इसे काफी ऊर्जा कुशल बना सकती है। इसकी ड्यूअल स्प्रे टेक्नोलॉजी ड्रम में मौजूद गंदगी को अच्छी तरह से हटाने का काम कर सकती है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता- 8 किलोग्राम
    • कलर- व्हाइट
    • ब्रांड- Haier
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 58D x 55W x 85H सेंटीमीटर
    • वॉश प्रोग्राम- 15
    • खासियत- सूपर ड्रम
    • वोल्टेज- 220 Volts
    • कंट्रोल- फुली ऑटोमैटिक
    • मैक्सिमम रोटेशनल स्पीड- 1200 RPM
    • ऐक्सेस लोकेशन- फ्रंट लोड

    खूबियां

    • इसमें अलग-अलग तरह के कपड़ों को धोने के लिए 15 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं।
    • इस वॉशिंग मशीन की 1200 RPM वाली मोटर कपड़ों को कम समय में सुखा सकती है।
    • स्मार्ट कंट्रोल पैनल की मदद से इसे आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। 

    कमी

    • इसका शोर स्तर कुछ अमेजन यूजर्स को ज्यादा लगा है। 


    फैशन, ब्यूटी, डेकोर और उपकरणों समेत कई अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर  

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • LG 7 Kg, 5 Star, DD Technology, Steam Wash, 6 Motion DD, Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह वॉशिंग मशीन 1200 RPM की मोटर के साथ आती है जिसकी मदद से कपड़े कम समय में अच्छी तरह से सूख सकते हैं। जरूरत पड़ने पर इसमें कपड़ों को सिर्फ सुखाया भी जा सकता है और मोटर स्पीड को 400-1200 RPM की स्पीड पर सेट किया जा सकता है। इन्वर्टर डायरेक्ट ड्राइव के साथ आने वाली यह फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन कम शोर स्तर के साथ काम करेगी और ड्रम को तीन तरह से घुमाते हुए कपड़ों को अच्छी तरह से साफ भी करेगी। अगर इसका इस्तेमाल करते समय बिजली कट जाती है तो सप्लाई वापस आने पर यह पुरानी सेटिंग पर ही काम करेगी। वहीं, अगर मशीन में कोई खराबी आती है तो स्मार्ट डायग्नॉसिस के साथ उसका पता आसानी से लगाय जा सकता है। यह फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन कपड़ों को काफी हाईजीनिक तरह से धोने व सुखाने में मदद करेगी। यह LG की फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन है जो टिकाऊ क्वालिटी के स्टेनलेस स्टील ड्रम से लैस है, जो लंबी लाइफ सुनिश्चित करेगा। इसमें आपको कॉटन, कॉटन लार्ज, क्विक30, ऐलर्जी केयर, ऐक्टिव वियर, हैंड/वुल, डेलिकेट्स और टब क्लीन जैसे वॉश प्रोग्राम मिल जाएंगे।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 44D x 60W x 85H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- LG
    • क्षमता- 7 किलोग्राम
    • विशेषता- ऑटो रीस्टार्ट
    • ऐक्सेस लोकेशन- फ्रंट लोड
    • फिनश- मैट
    • मैक्सिमम रोटेशनल स्पीड- 1200 RPM
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • स्टैंडर्ड साइकिल- 10
    • कलर- मिडल ब्लैक

    खूबियां

    • इसमें पानी का लेवल लॉन्ड्री लोड के हिसाब से ऑटोमैटिकली सेट हो सकता है।
    • क्रीज केयर सुविधा कपड़ों पर पड़ने वाली सिलवटों को कम करेगी जिससे उन्हें बहुत ज्यादा प्रेस नहीं करना होगा।
    • यह वॉशिंग मशीन 3-4 लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकती है। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसे इंस्टॉल करने में परेशानी हुई है। 
    03
  • IFB 7 Kg 5 Star with Deep Clean Technology, AI Powered, Fully Automatic Top Load Washing Machine

    AI टेक्नोलॉजी के साथ आने वाली यह वॉशिंग मशीन अपने न्यूरल नेटवर्क-बेस्ड एल्गोरिदम्स का इस्तेमाल करते हुए, कपडों के प्रकार और लोड को समझती है और उन्हें अच्छी तरह से साफ करने का काम करती है। 7 किलोग्राम क्षमता और 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आने वाली इस वॉशिंग मशीन की 720 RPM वाली मोटर कपड़ों को कम समय में सुखा सकती है और मानसून या बारिश वाले मौसम में उनमें मौजूद नमी को खत्म कर सकती है। यह IFB Washing Machine मिक्स डेली, कॉटन, ऐक्स्प्रेस 30’, सिंथेटिक्स, डेलिकेट्स और बेबी वियर समेत 8+1* वॉश प्रोग्राम से लैस है। इसका पेटेंटेड ऐक्वा एनर्जी प्रोग्राम हार्ड वॉटर को ट्रीट करते हुए डिटर्जेंट को बेहतर तरह से काम करने में मदद करता है और कपड़ों के रंग को भी खराब होने से बचा सकता है। यह फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन डीपक्लीन टेक्नोलॉजी के साथ स्क्रबिंग, पंचिंग और मेकैनिक्ल मोशन जैसे वॉश ऐक्शन को मिलाकर कपड़ों को गहराई से साफ करने का काम करता है। यह 3-4 लोगों के परिवार के लिए एक सही वॉशिंग मशीन हो सकती है जो पानी की भी बचत कर सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता- 7 किलोग्राम
    • कलर- मेड ग्रे
    • ब्रांड- IFB
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 57.5D x 54.3W x 94.6H सेंटीमीटर
    • विशेषता- AI पावर्ड
    • साइकिल ऑप्शन- नॉर्मल
    • वोल्टेज- 220 Volts
    • कंट्रोल- पुश बटन
    • मैक्सिमम रोटेशनल स्पीड- 720 RPM
    • ऐक्सेस लोकेशन- टॉप लोड

    खूबियां

    • यह कपड़ों को फटने से बचा सकती है और साथ-साथ तेल व ग्रीस जैसे जिद्दी दागों को भी आसानी से हटा सकती है।
    • यह टॉप लोड वॉशिंग मशीन 0.3 से लेकर 10 बार तक के पानी के प्रेशर में अच्छी तरह से काम कर सकती है।
    • इसके ड्रम व बॉडी में आसानी से ज़ंग लगने की समस्या नहीं होगी। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स ने इसके टिकाऊपन को लेकर शिकायत की है। 
    04
  • Whirlpool 7.0 Kg 5 Star MAGIC CLEAN Semi-Automatic Top Loading Washing Machine

    यह व्हर्लपूल ब्रांड की 7 किलोग्राम क्षमता वाली सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन है, जिसमें 1400 RPM वाली मोटर लगी है। इस वॉशिंग मशीन में कपड़ों को सूखने में ज्यादा समय नहीं लगेगा और उनक बेहतरीन सफाई भी सुनिश्चित हो सकती है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह Whirlpool वॉशिंग मशीन काफी ऊर्जा कुशलता के साथ काम करती है और पानी व बिजली की बचत करने में मदद कर सकती है। इसमें दी गई स्पिन शावर की सुविधा कपड़ों पर जमा डिटर्जेंट को अच्छी तरह से हटाने में मदद कर सकती है। इसमें अलग-अलग तरह के कपड़ों को धोने के लिए आपको डेलिकेट, हेवी और नॉर्मल जैसे वॉश प्रोग्राम मिल जाएंगे। डेलिकेट साइकिल की मदद से नाजुक कपड़ों को, नॉर्मल साइकिल की मदद से रोज पहने जाने वाले कपड़ों को और हेवी साइकिल की मदद से भारी लॉन्ड्री को आसानी से धोया जा सकता है। इसका बड़े साइज का ड्रम कपड़ों पर जमा गंदगी को अच्छी तरह से हटाने में मदद कर सकता है। इस वॉशिंग मशीन को इस तरह से डिजाइन किया गया है, कि आपको भरपूर सुविधा मिल सके। इसके टॉप स्टेशन पर कपड़ों सॉर्ट, स्टैक और कैरी करने में मदद मिल सकती है। 2-3 लोगों के परिवार के लिए यह वॉशिंग मशीन सही पसंद हो सकती है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता- 7 किलोग्राम
    • कलर- ब्लैक
    • ब्रांड- Whirlpool
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 49D x 79.5W x 95.6H सेंटीमीटर
    • खासियत- फुल लिंट फिल्टर
    • साइकिल ऑप्शन- 3
    • कंट्रोल- नॉब
    • मैक्सिमम रोटेशनल स्पीड- 1400 RPM 
    • ऐक्सेस लोकेशन- टॉप लोड
    • फिनिश- मैट

    खूबियां

    • इसमें 15 मिनट तक का वॉश टाइमर और 5 मिनट तक का स्पिन टाइमर दिया गया है।
    • रैट प्रोटेक्शन मेश मोटर को चूहों से बचाकर रख सकता है।
    • इसकी बॉडी में आसानी से ज़ंग लगने की समस्या नहीं होगी। 

    कमी

    • इसका शोर स्तर कुछ अमेजन यूजर्स को ज्यादा लगा है। 
    05
  • Godrej 7.5 Kg 5 Star, AI Powered, Inbuilt Heater, Fills Tub At ~0 Water Pressure, Fully Automatic Top Load Washing Machine

    इन-बिल्ट हीटर के साथ आने वाली यह वॉशिंग मशीन कपड़ों को गर्म पानी के साथ धोने का काम कर सकती है। AI टेक्नोलॉजी के साथ आने वाली इस वॉशिंग मशीन की खासियत है कि यह स्मार्ट लोड डिटेक्शन और पानी के लेवल को समझते हुए करके वॉश और रिंज को अच्छी तरह से सेट कर सकती है, जिससे कपड़ों की क्वालिटी खराब नहीं होती। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह 7 किलोग्राम टॉप लोड वॉशिंग मशीन पानी व ऊर्जा की बचत कर सकती है। 3-4 लोगों के परिवार के लिए यह Godrej वॉशिंग मशीन एक सही पसंद हो सकती है। इसकी जीरो प्रेशर फिल टेक्नोलॉजी पानी के कम दबाव के बावजूद टब को कम समय में भरने का काम कर सकती है। इसमें आपको अलग-अलग तरह के कपड़ों को धोने के लिए कुल 6 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं जिसमें ऑटो, जर्म शील्ड, स्ट्रॉन्ग, क्विक वॉश और स्पिन शामिल हैं। इसका रोलर कोस्टर पल्सेटर के साथ आने वाला ग्रैविटी ड्रम कपड़ों पर लगे जिद्दी दागों को भी आसानी से हटा सकता है। वहीं, क्विक वॉश के साथ आप कपड़ों को 30 मिनट में धो व सुखा सकेंगे।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 56.5D x 56.5W x 93.2H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Godrej
    • क्षमता- 7.5 किलोग्राम
    • खासियत- अनबैलेंस्ड लोड सेंसिंग
    • ऐक्सेस लोकेशन- टॉप लोड
    • साइकिल ऑप्शन- 6
    • कंट्रोल- टच
    • ऑपरेशन- फुली ऑटोमैटिक
    • वोल्टेज- 230 Volts 
    • ड्रम मटेरियल- स्टील

    खूबियां

    • डिले स्टार्ट के साथ इसके ऑपरेशन को 24 घंटे तक सेट किया जा सकता है।
    • चाइल्ड लॉक के साथ बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखा जा सकता है।
    • वॉश साइकिल खत्म होने पर बजर आपको अलर्ट करेगा। 

    कमी

    • इसके शोर स्तर के ज्यादा होने की कुछ अमेजन यूजर्स ने शिकायत की है। 
    06
  • Bosch 9 kg 5 Star Front Load Fully-Automatic Washing Machine

    यह वॉशिंग मशीन 9 किलोग्राम क्षमता वाली है जो संयुक्त परिवारों के लिए एक सही पसंद हो सकती है। इसमें आप एक ही बार में काफी सारे कपड़े आसानी से धो सकते हैं। इसकी 1200 RPM वाली मोटर कपड़ों को जल्दी व अच्छी तरह से खंगालने का काम कर सकती है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह Fully Automatic वॉशिंग मशीन ऊर्जा कुशलता के साथ काम करते हुए पानी व बिजली की भी बचत कर सकती है। इसमें लगे ऐंटी-वाइब्रेशन साइड पैनल कंपन व शोर स्तर को नियंत्रित रखने का काम कर सकते हैं। इस फ्रंट लोड Washing Machine के सॉफ्टकेयर ड्रम में कपड़े न सिर्फ अच्छी तरह से धुल सकते हैं, बल्कि उनकी नाजुक देखभाल भी मिल सकती है जिसके चलते उनके कटने-फटने की चिंता कम रहती है। यह वॉशिंग मशीन क्विक 15/30, कॉटन, स्टीम/ऐंटी बैक्टेरिया, कॉटन 60 डिग्री, जींस/डार्क वॉश, सिंथेटिक्स, स्पोर्ट्सवियर, मिक्स लोड, शर्ट्स, डेलिकेट्स/सिल्क, रिंज, वुल, स्पिन/ड्रेन और ड्रम डीस्केल जैसे वॉश प्रोग्राम के साथ आती है। ये सभी प्रोग्राम अलग-अलग तरह के कपड़ों को धोने व सुखाने में मदद करेंगे। अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं तो चाइल्ड लॉक के साथ डोर व कंट्रोल पैनल को बंद किया जा सकता है, जिससे किसी तरह का हादसा न हो। वहीं, ऐंटी रिंकल सुविधा के कारण कपड़ों पर कम सिलवटें पड़ेंगी। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ड डायमेंशन- 59D x 59.8W x 84.8H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Bosch
    • क्षमता- 9 किलोग्राम
    • विशेषता- इन-बिल्ट हीटर
    • ऐक्सेस लोकेशन- फ्रंट लोड
    • फिनिश- ग्लॉसी
    • मैक्सिमम रोटेशनल स्पीड- 1200 RPM
    • वोल्टेज- 240 Volts
    • वॉश प्रोग्राम- 14
    • कलर- व्हाइट

    खूबियां

    • ऐक्टिव वॉटर प्लस टेक्नोलॉजी कपड़ों के लोड व प्रकार को समझते हुए उन्हें सही तरह से धोती है।
    • इसमें कपड़े धुलते समय ज्यादा उलझेंगे नहीं जिस कारण उनकी क्वालिटी आसानी से नहीं खराब होगी। 
    • ईको साइलेंस मोटर शांत संचालन सुनिश्चित कर सकती है।

    कमी

    • इसे इंस्टॉल करने में कुछ अमेजन यूजर्स को परेशानी हुई है।
    07
  • Panasonic 7.5 Kg Wifi Built-In Heater Fully-Automatic Top Loading Smart Washing Machine

    यह पैनासॉनिक ब्रांड की स्मार्ट वॉशिंग मशीन है जिसकी क्षमता 7.5 किलोग्राम है। यह एक फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन है जिसमें बिल्ट-इन हीटर की सुविधा दी गई है, जो कपड़ों पर जमा बैक्टेरिया व किटाणुओं को 99.99% तक हटाने का काम कर सकता है। यह वॉशिंग मशीन कपड़ों पर जमा जिद्दी दागों को भी आसानी से हटा सकती है। यह Panasonic वॉशिंग मशीन 15 वॉश प्रोग्राम के साथ आती है, जनकी मदद से अलग-अलग तरह के कपड़ों को आसानी से धोया व सुखाया जा सकता है। इसमें नॉर्मल, फेवरेट, ईको, क्विक, सोक, जेंटल, जींस और अन्य शामिल हैं। इसकी स्टेन जीनियस सुविधा अलग-अलग तरह के दागों को आसानी से हटा सकती है और आप इन्हें जरूरत के हिसाब से आसानी से सेट कर सकेंगे। वाईफाई कनेक्टिविटी के साथ आने वाली इस वॉशिंग मशीन को आप अपने स्मार्टफोन से भी आसानी से कंट्रोल कर सकेंगे। इसकी Econavi सुविधा पानी के तापमान, कपड़ों के वजन व प्रकार को अपने एडवांस सेंसर के साथ समझ सकती है, जिससे पानी और ऊर्जा की बचत होगी। 3-4 लोगों के परिवार के लिए यह वॉशिंग मशीन सही पंसद हो सकती है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Panasonic 
    • क्षमता- 7.5 किलोग्राम
    • खासियत- स्मार्ट कनेक्टिविटी
    • ऐक्सेस लोकेशन- टॉप लोड
    • फिनिश- सिल्वर
    • ऑपरेशन मोड- फुली ऑटोमैटिक
    • मैक्सिमम रोटेशनल स्पीड- 702 RPM
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • वॉश प्रोग्राम- 15
    • डिस्प्ले- LED

    खूबियां

    • इसे आप अमेजन ऐलेक्सा वॉइस कंट्रोल की मदद से भी ऑपरेट कर सकेंगे।
    • ऐंटी टैंगल सुविधा कपड़ों को आपस में उलझने से बचा सकती है।
    • इसकी 702 RPM वाली मोटर कपड़ों को अच्छी तरह से सुखा सकती है। 

    कमी

    • अभी तक अमेजन यूजर्स द्वारा कोई बड़ी कमी नहीं बताई गई है।
    08
  • Voltas Beko, A Tata Product 6.5 Kg 5 Star Semi-Automatic Top Loading Washing Machine

    5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली इस वॉशिंग मशीन की क्षमता 6.5 किलोग्राम है। इसमें लगी 1350 RPM की मोटर कपड़ों को काफी तेज व अच्छी तरह से सुखाने में मदद कर सकती है। यह Voltas Beko वॉशिंग मशीन पल्सेटर वॉश टेक्नोलॉजी के साथ आती है, जो कपड़ों को बिना ज्यादा उलझाए और उनकी क्वालिटी को बनाए रखते हुए बेहतरीन वॉश क्वालिटी सुनिश्चित कर सकती है। इसमें आपको अलग-अलग तरह के कपड़ों को धोने के लिए जेंटल (नाजुक कपड़ों), नॉर्मल (सामान्य कपड़ों) और हेवी (भारी कपड़ों) वॉश प्रोग्राम मिल जाएंगे। यह Semi Automatic वॉशिंग मशीन लिंट फिल्टर के साथ आती है, जो कपड़ों से निकलने वाले रोएं को इक्ट्ठा करते हुए उन्हें अच्छी तरह से साफ कर सकता है। इसका एयर ड्राय फीचर कपड़ो में जमा नमी को अच्छी तरह से खत्म कर सकता है। वहीं, वॉटर रेजिस्टेंट कंट्रोल पैनल आसानी से पानी के असर से खराब नहीं होगा। छोटे परिवार के लिए यह वॉशिंग मशीन सही पसंद हो सकती है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 44D x 74.5W x 91H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Voltas Beko
    • क्षमता- 6.5 किलोग्राम
    • खासियत- एयर ड्राय
    • ऐक्सेस लोकेशन- टॉप लोड
    • फिनिश- ग्लॉसी
    • साइकिल ऑप्शन- 3
    • कंट्रोल- नॉब
    • ऑपरेशन- सेमी ऑटोमैटिक
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • मैक्सिमम रोटेशनल स्पीड- 1350 RPM

    खूबियां

    • इसमें 15 मिनट का वॉश टाइमर और 5 मिनट तक का स्पिन टाइमर दिया गया है।
    • इसकी टिकाऊ बॉडी में आसानी से ज़ंग लगने की समस्या नहीं होगी।
    • इस वॉशिंग मशीन में कपड़ों पर लगे जिद्दी दागों को भी आसानी से धोया जा सकता है। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स ने इसके साथ पानी के लीकेज की शिकायत की है। 
    09
  • Lloyd 7.5 kg 5 Star Semi Automatic Top Load Washing Machine

    3 वॉश प्रोग्राम के साथ आने वाली यह सेमी ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन Lloyd ब्रांड की है। 7.5 किलोग्राम क्षमता वाली इस वॉशिंग मशीन की एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है और यह इसकी ऊर्ज कुशलता को दर्शाती है। इस वॉशिंग मशीन की खासियत है कि यह कपड़ों पर लगे जिद्दी दागों को भी आसानी से हटा सकती है। इसका 2 वे मैजिक फिल्टर, कपड़ों से निकलने वाले रोओं को आसानी से हटा सकता है, जिससे शानदार सफाई तो सुनिश्चित होगी ही, साथ-साथ पाइप में ब्लॉकेज की समस्या भी नहीं आएगी। इसकी प्री मिक्स डिटर्जेंट साइकिल, पानी में डिटर्जेंट को अच्छी तरह से मिलाने का काम करती है ताकि कपड़ों की शानदार सफाई सुनिश्चित हो सके। इसका ऐक्वा बैलेंसर कंपन व शोर की समस्या को कम कर सकता है। इस वॉशिंग मशीन में आपको 15 मिनट तक का वॉश और 5 मिनट तक का स्पिन टाइमर मिल जाएगा। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 49.5D x 83W x 97H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Lloyd
    • क्षमता- 7.5 किलोग्राम
    • खासियत- कास्टर व्हील्स
    • ऐक्सेस लोकेशन- टॉप लोड
    • फिनिश- ग्लास
    • कंट्रोल- नॉब
    • ऑपरेशन- सेमी ऑटोमैटिक
    • मैक्सिमम रोटेशनल स्पीड- 230 Volts 
    • साइकिल-3 

    खूबियां

    • इसमें अलग-अलग तरह के कपड़ों को धोने के लिए जेंटल, नॉर्मल और स्ट्रॉन्ग जैसे वॉश प्रोग्राम मिल जाएंगे।
    • नॉब की मदद से इसे आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।
    • मेमोरी बैकअप सुविधा बिजली कटौती के बाद पावर सप्लाई वापस आने पर इसे पुरानी सेटिंग पर चालू करेगी।

    कमी

    • अभी तक अमेजन यूजर्स द्वारा कोई बड़ी खामी नहीं बताई गई है। 
    10

अब समझिए इन सभी वॉशिंग मशीन के बीच का अंतर

आपने भारत में मिलने वाले 10 शानदार Washing Machine Brands के विकल्पों को तो देख लिया, अब इन सभी के बीच के अंतर को एक तालिका के साथ समझा जा सकता है।

ब्रांड व मॉडल

प्रकार

क्षमता

मोटर स्पीड

Samsung

(WA70BG4441YYTL)

फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड

7 किलोग्राम

700 RPM

Haier

(HW80-IM12929C)

फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड

8 किलोग्राम

1200 RPM

LG

(FHB1207Z2M)

फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड

7 किलोग्राम

1200 RPM

IFB

(TL701MG1)

फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड

7 किलोग्राम

720 RPM

Whirlpool

(30339)

सेमी ऑटोमैटिक टॉप लोड

7 किलोग्राम

1400 RPM

Godrej

(WTEON ALP 75 5.0 FDAG GPGR)

फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड

7.5 किलोग्राम

670 RPM

Bosch

(WGA14200IN)

फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड

9  किलोग्राम

1200 RPM

Panasonic

(NA-F75V10LRB)

फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड

7.5 किलोग्राम

702 RPM

Voltas Beko

(WTT65UNX/OK3I0I0W01)

सेमी ऑटोमैटिक टॉप लोड

6.5 किलोग्राम

1350 RPM

Lloyd

(GLWMS75CBGEL)

सेमी ऑटोमैटिक टॉप लोड

7.5 किलोग्राम

1300 RPM

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • भारत में वॉशिंग मशीन के लिए 10 लोकप्रिय ब्रांड्स कौन-से हैं?
    भारत में वॉशिंग मशीन के लिए 10 लोकप्रिय ब्रांड्स की सूचि में मसंग, एलजी, हायर, आईएफबी, बॉश, वोल्टास बेको, व्हर्लपूल, गोदरेज, पैनासॉनिक और लॉयड जैसे नामों को शामिल किया जा सकता है। सैमसंग और एलजी अपनी स्मार्ट टेक्नोलॉजी के लिए लोकप्रिय हैं, जबकि आईएफबी और बॉश टिकाऊपन और बेहतरीन धुलाई के लिए जाने जाते हैं। व्हर्लपूल, हायर और गोदरेज किफायती और भरोसेमंद विकल्प प्रदान करते हैं, वहीं वोल्टास बेको, पैनासॉनिक और लॉयड आधुनिक फीचर्स के साथ तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।
  • अपने लिए सही वॉशिंग मशीन ब्रांड का चयन कैसे किया जा सकता है?
    सही वॉशिंग मशीन ब्रांड चुनने के लिए अपनी बजट, परिवार में मौजूद लोगों की संख्या और वॉश टाइप को प्राथमिकता दें। बेहतरीन सर्विस नेटवर्क के लिए सैमसंग या एलजी देखें, जबकि लंबी वॉरंटी और मजबूती के लिए आईएफबी या बॉश चुनें। बिजली और पानी की बचत वाले मॉडल्स चुनना सही होता है।
  • एक अच्छे ब्रांड की वॉशिंग मशीन किस बजट में मिल सकती है?
    भारत में एक अच्छे ब्रांड की वाशिंग मशीन ₹8,000 से ₹40,000+ के बजट में मिल सकती है। सामान्य सुविधाओं के लिए ₹8,000-₹15,000 में सेमी-ऑटोमैटिक और बेहतर सुविधाओं के लिए ₹18,000-₹25,000 में फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड मॉडल मिल सकते हैं।

Loading...

Loading...