क्यों आज भी सेमी-ऑटोमैटिक Washing Machines पर बड़े परिवार कर रहे हैं भरोसा? बताएंगे हम

फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन के इस दौर में बड़े परिवार सेमी-ऑटोमैटिक मॉडल पर भरोसा करते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है ज्यादा कपड़े धोने की क्षमता, भारी कपड़ों को संभालने की सहूलियत और तेज स्पीड वाी मोटर है। इन वॉशिंग मशीन को इस्तेमाल करना हर किसी के लिए आसान होता है और ज्यादा टेक्निल फीचर्स न होने की वजह से यह कई परिवारों को ज्यादा पसंद आती हैं।

Semi Automatic Washing Machine
Semi Automatic Washing Machine

आज भी कई ऐसे परिवार है जो फुली-ऑटोमैटिक से ज्यादा सेमी-ऑटोमैटिक मॉडल पर भरोसा करते हैं, खासकर वे घर जहां काफी सारे लोग रहते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है कि इनमें 10 किलोग्राम से ऊपर की क्षमता वाले मॉडल भी आसानी से मिल जाते हैं और ये कम रख-रखाव के साथ भी लंबे समय तक दमदार प्रदर्शन सुनिश्चित करती हैं। सेमी-ऑटोमैटिक Washing Machines अपने सीमित वॉश प्रोग्राम के साथ कंबल, पर्दे, भारी चादर और स्वेटर जैसे अन्य भारी कपड़ों को भी अच्छी तरह धोने-सुखाने का काम करती हैं। अगर परिवार बड़ा है तो जाहिर सी बात है कि कपड़े भी ज्यादा होंगे, ऐसे में काम आते हैं इनके डबल टब। एक में कपड़ों को धोया जा सकता है और दूसरे में धुले हुए कपड़ों को आसानी से सुखाया जा सकता है, वो भी एक ही बार में। वहीं, जिन परिवार में बुजुर्ग या ऐसे लोग रहते हैं जिनके लिए नई टेक्नोलॉजी को समझना मुश्किल होता है, सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन का आसान संचालन उनकी सहूलियत को बढ़ाता है। तो आइए अब देखते हैं इन्हीं वॉशिंग मशीन के विकल्प जो किफायती होने के साथ-साथ प्रदर्शन के मामले में भी दमदार होंगी। 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Whirlpool 11Kg Semi-Automatic Top Loading Washing Machine

    अमेजन ने बताई ये खासियतें

    इस वॉशिंग मशीन की क्षमता 11 किलोग्राम है और इसमें 1400 RPM वाली मोटर दी गई है। यह हार्ड क्वालिटी के पानी में भी कपड़ों को अच्छी तरह से धोएगी और इसमें डेलिकेट, नॉर्मल और हेवी जैसे तीन वॉश प्रोग्राम मौजूद हैं। नॉब की मदद से इसे आसानी से कोई भी इस्तेमाल कर पाएगा। 

    हमें क्यों पसंद आया यह मॉडल?

    बड़े परिवार के लिए इस वॉशिंग मशीन को पसंद करने का हमारा सबसे बड़ा कारण है कि यह मेहनत को कम करेगी। अब शर्ट की कॉलर पर जमा मैल हो या पॉकेट पर लगा इंक का निशान उन्हें हाथ से घिसने की मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। यह हर तरह के दाग-धब्बों को हटाएगी और कपड़ों की चमक बनाए रखेगी। वहीं, कपड़ों के धुलने के बाद उनपर जमा होने डिटर्जेंट के निशान भी नजर नहीं आएंगे। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता- 11 किलोग्राम
    • कलर- ब्लैक
    • ब्रांड- Whirlpool
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 57D x 94W x 102H सेंटीमीटर
    • वोल्टेज- 220 Volts

    खासियतें

    • टर्बो ड्राय मोड
    • स्क्रब पैड
    • 3D टर्बो इंपेलर

    कमी

    • स्पिन साइकिल के दौरान शोर ज्यादा होगा।


    फैशन, ब्यूटी, डेकोर और उपकरणों समेत कई अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर

    01
  • LG 11 Kg 5 Star Wind Jet Dry Rat Away Technology Semi-Automatic Top Loading Washing Machine

    अमेजन ने बताई ये खासियतें

    यह वॉशिंग मशीन जेंटल, नॉर्मल और स्ट्रॉन्ग जैसे वॉश प्रोग्राम से लैस है। इसके वॉश टब की क्षमता 11 किलोग्राम और स्पिन टब की क्षमता 8 किलोग्राम है। बड़े परिवार की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई इस वॉशिंग मशीन में  1300 RPM की मोटर दी गई है।

    हमें क्यों पसंद आया यह मॉडल?

    कपड़ों को धोने से पहले कुछ देर तक पानी में भिगोकर रखना पड़ता है, ताकि वे अच्छी तरह से साफ हो जाएं। लेकिन यह वॉशिंग मशीन इस काम को आसान बनाएगी और अलग से मेहनत नहीं करनी होगी। अगर आपके घर में चूहें आए दिन चीजें कुतर देते हैं तो इसको लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं होगी। इस वॉशिंग मशीन की मोटर चूहों व कीड़ों से सुरक्षित रहेगी। वहीं, कपड़ों को धूप में बहुत देर तक सुखाना भी नहीं होगा क्योंकि यह उनसे नमी को भी अच्छी तरह हटाएगी, जिससे व कम समय में भी सूख जाएंगे। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता- 11 किलोग्राम
    • कलर- मिडल ब्लैक
    • ब्रांड- LG
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 54.5D x 90.5W x 102.5H सेंटीमीटर
    • साइकिल ऑप्शन- 4

    खासियतें

    • विंड जेट ड्राय 
    • 15 मिनट का वॉश टाइमर
    • ऑटो रीस्टार्ट

    कमी

    • प्लास्टिक बॉडी जल्दी खराब होगी।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Samsung 10.5 kg, 5 star, Semi-Automatic Top Load Washing Machine

    अमेजन ने बताई ये खासियतें

    इस सैमसंग सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की क्षमता 10.5 किलोग्राम है और इसमें तीन वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं। इसमें कपड़ों को धोने के लिए 15 मिनट और सुखाने के लिए 10 मिनट तक का टाइमर दिया गया है। वहीं, एयर टर्बो ड्रायिंग के साथ कपड़े काफी अच्छी तरह से सूख जाएंगे। 

    हमें क्यों पसंद आया यह मॉडल?

    यह वॉशिंग मशीन हर तरह के जिद्दी दागों को अच्छी तरह से साफ करने का काम करेगी। अगर कभी इस्तेमाल के दौरान बिजली कटौती होती भी है तो फिर से इसे चालू करने की जरूरत नहीं होगी और पावर सप्लाई वापस आने पर यह पुरानी सेटिंग पर अपने आप काम करेगी। इतना ही नहीं, कपड़ों से निकलने वाले धागे, बटन व अन्य तरह की चीजें मोटर में नहीं फसेंगी और यह बिना रुकावट काम करती रहेगी। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 56D x 91.5W x 104.5H सेंटीमीटर
    • क्षमता- 10.5 किलोग्राम
    • ब्रांड- Samsung
    • ऐक्सेस लोकेशन- टॉप लोड
    • वोल्टेज- 220 Volts

    खासियतें

    • इन्वर्टर मोटर
    • मैजिक मिक्सर
    • रैट मेश

    कमी

    • हार्ड क्वालिटी के पानी में प्रदर्शन पर असर पड़ेगा।
    03
  • Godrej 10 Kg 5 Star, Tri-Roto Pulsator Ensure Powerful Scrub & Stain Removal, 370 W PowerMax Wash For Heavy Laundry, Semi Automatic Top Load Washing Machine

    अमेजन ने बताई ये खासियतें

    इस वॉशिंग मशीन में आसानी से सामान्य, नाजुक और भारी कपड़ों को धोया जा सकता है। इसमें पानी को कपड़ों के हिसाब से तीन लेवल पर सेट किया जा सकता है और इसकी बॉडी में आसानी से ज़ंग नहीं लगेगी। इसमें 5-15 मिनट तक का वॉश और 2-10 मिनट तक का स्पिन टाइमर दिया गया है।

    हमें क्यों पसंद आया यह मॉडल?

    वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते समय कई बार ऐसा होता है कि कपड़े डिटर्जेंट वाला पानी सही तरह से मिक्स नहीं होता जिस वजह से दाग-धब्बे साफ नहीं होते। लेकिन, इसके साथ यह समस्या नहीं होगी। वहीं, कपड़ों के हर हिस्से पर लगे दाग बिल्कुल वैसे ही साफ होंगे जैसे हाथ से धुलाई करने पर होते हैं। वॉशिग मशीन स्टार्ट करने के बाद आपको बार-बार जाकर उसे देखना नहीं होगा, साइकिल पूरी होने पर बजर आपको अलर्ट कर देगा। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 56D x 83W x 106H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Godrej
    • क्षमता- 10 किलोग्राम 
    • कंट्रोल- नॉब
    • मोटर स्पीड- 1400 RPM

    खासियतें

    • स्पिन शावर टेक्नोलॉजी
    • ट्राई रोटो पल्सेटर
    • लिंट फिल्टर

    कमी

    • व्हील्स की सुविधा नहीं है। 


    ऐसे ही कई अन्य तरह के घरेलु उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर

    04
  • Voltas Beko, A Tata Product 10 Kg 5 Star Semi-Automatic Top Load Washing Machine

    अमेजन ने बताई ये खासियतें

    यह सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन बड़े परिवार के कपड़े आसानी से धो व सुखा सकती है। कपड़ों से निकलने वाले धागों, बटन व अन्य तरह की चीजों को जमा करने के लिए इसमें फिल्टर लगा है और 1350 RPM वाली मोटर उन्हें अच्छी तरह से सुखाने का काम करेगी। 

    हमें क्यों पसंद आया यह मॉडल?

    पानी की बर्बादी को इस वॉशिंग मशीन के साथ कम किया जा सकता है क्योंकि आप कपड़ों के हिसाब से आप टब में उतनी ही पानी र सकेंगे जितनी जरूरत होगी। कई लोगों की शिकायत होती है कि सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में धोने से कपड़ों की क्वालिटी खराब हो जाती है, लेकिन इसके साथ यह समस्या नहीं होगी। Voltas Beko की यह वॉशिंग मशीन हर कपड़े नाजुक तरह से साफ करेगी जिससे उसकी चमक व रंग दोनों बने रहेंगे।  

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 56.5D x 92W x 106H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Voltas Beko
    • क्षमता- 10 किलोग्राम
    • मैक्सिमम रोटेशनल स्पीड- 1350 RPM
    • शोर स्तर- 60db

    खासियतें

    • फास्ट ड्राय
    • वॉटर रेजिजटेंट पैनल
    • ड्यूल कैसेट फिल्टर

    कमी

    • स्पिन साइकिल के दौरान काफी तेज वाइब्रेशन होगा।
    05

अब समझिए इन सभी सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन के बीच का अंतर

आपने अलग-अलग ब्रांड्स के सेमी Automatic Washing Machine के विकल्पों को तो देख लिया, अब इनके अंतर को एक तालिका के साथ समझा जा सकता है।

ब्रांड व मॉडल

क्षमता

मोटर स्पीड

खासियत

Whirlpool

11 किलोग्राम

1400 RPM

शॉकप्रूफ पैनल

LG

11 किलोग्राम

1300 RPM

रोलर जेट प्लसेटर

Samsung

10.5 किलोग्राम

NA

एयर टर्बो ड्राइंग

Godrej

10 किलोग्राम

1400 RPM

स्पिन शावर

Voltas Beko

10 किलोग्राम

1350 RPM

बजर

क्या है निष्कर्ष?

आखिर में हम यही कह सकते हैं कि बड़े परिवारों में सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीनों की लोकप्रियता का कारण उनकी उपयोगिता और बेहतर धुलाई है। हालांकि कपड़ों को एक-से-दूसरे टब में डालने के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ती है, लेकिन ये फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीनों की तुलना में ज्यादा कपड़ों को भी बहुत तेजी से धोकर सुखा सकती हैं। ये ऊर्जा कुशल होती हैं, और पानी की खपत को आप अपनी आवश्यकता के हिसाब से सेट कर सकते हैं। वहीं, ये किफायती भी होती हैं जिस वजह से ये पैसों की बचत के लिहाज से भी पसंद की जाती हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Amazon पर मिलेंगी Samsung, LG और IFB जैसे ब्रांड्स की 5 स्मार्ट वॉशिंग मशीन: कपड़े धोना बनेगा सहूलियत भरा!

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या वाकई में बड़े परिवारों के लिए सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन सही हो सकती हैं?
    हां बड़े परिवारों के लिए सेमी-ऑटोमैटिक मशीनें एक उपयोगी विकल्प हो सकती है। इनकी बड़ी क्षमता भारी लॉन्ड्री लोड को आसानी से संभालती है। ये किफायती होती हैं और कम पानी व बिजली की खपत करती हैं।
  • किन ब्रांड्स के पास बढ़िया क्वालिटी की सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन मिल सकती हैं?
    आपको LG, Samsung, Godrej, Whirlpool और Voltas Beko जैसे ब्रांड्स के पास बढ़िया क्वालिटी की सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन मिल सकती हैं। एलजी और सैमसंग में रोलर जेट पल्सेटर जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो कपड़ों की गहरी सफाई सुनिश्चित करते हैं। व्हर्लपूल और गोदरेज अपनी मजबूत बॉडी और कम रखर-खाव के लिए लोकप्रिय हैं।
  • क्या सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन ऊर्जा कुशल हो सकती है?
    सेमी-ऑटोमैटिक मशीनें ऊर्जा की बचत में बेहतरीन होती हैं। इनमें वॉश साइकिल को आप अपनी जरूरत के हिसाब से बीच में रोक सकते हैं, जिससे बिजली कम खर्च होती है। साथ ही, यह मशीनें कम पानी में भी काम करती हैं।

Loading...

Loading...