अलग-अलग तरह के कपड़ों को धोने के लिए Washing Machine में सही प्रोग्राम का चयन कैसे करें? जानिए विस्तार से

क्या आप जानते हैं कि आप अपनी वॉशिंग मशीन में लगभग हर तरह के कपड़े धो सकते हैं, उसके लिए बस सही Wash Program का चयन करने की जरूरत होती है। रोजाना के कपड़ों के लिए डेली, सूती कपड़ों के लिए कॉटन और खास कपड़ों के लिए डेलिकेट/सिल्क जैसे प्रोग्राम सही पसंद हो सकते हैं। आइए विस्तार से समझते हैं कि कैसे तरह-तरह के कपड़ों को धोने के लिए सही वॉश साइकिल का चयन किया जा सकता है।

अलग-अलग तरह के कपड़ों के लिए सही वॉशिंग मशीन वॉश प्रोग्राम कैसे चुनें?
अलग-अलग तरह के कपड़ों के लिए सही वॉशिंग मशीन वॉश प्रोग्राम कैसे चुनें?

लगभग हर घर में हम सभी को वॉशिंग मशीन देखने को मिल जाती है, जिसकी मदद से कपड़ों को धोना व सुखाना काफी आसान हो जाता है। लेकिन, सवाल उठता है कि कपड़ों को सही तरह से धोने के लिए वॉशिंग मशीन के सही वॉश प्रोग्राम का चयन किस तरह से करना होता है? इसका जवाब यही है कि, सबसे पहले आपको अपने कपड़ों को अलग-अलग करते हुए उन्हें फैब्रिक के हिसाब से छांटना होगा। उदाहरण के लिए, कॉटन के कपड़े अलग, छोटे बच्चों के कपड़े अलग, नाजुक क्वालिटी के कपड़े अलग और भारी कपड़ों को अलग करना होगा। उसके बाद कोशिश यही होनी चाहिए कि तरह-तरह के कपड़ों को Washing Machine में बैच में धोया जाए, ताकि उनकी क्वालिटी पर असर न पड़े। इसके अलावा आपको कपड़ों के हिसाब से ही वॉशिंग मशीन में सही प्रोग्राम का चयन करना होगा। ज्यादातर वॉशिंग मशीन में नॉर्मल, कॉटन, डेलिकेट, वुलेन्स, जींस, क्विक वॉश और अन्य तरह के वॉश प्रोग्राम मिलते हैं। तो आइए अब विस्तार से समझते हैं कि कैसे एक सही वॉश प्रोग्राम का चयन किया जा सकता है। 

फैशन, ब्यूटी, डेकोर और उपकरणों समेत कई अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

वॉशिंग मशीन के अलग-अलग प्रोग्राम को समझें

ज्यादातर फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में आपको तरह-तरह के वॉश प्रोग्राम देखने मिल सकते हैं, जो रोजाना पहनने से लेकर सर्दियों में पहने जाने वाले कपड़ों को अच्छी तरह से धोने व सुखाने में मदद कर सकते हैं। एक Fully Automatic वॉशिंग मशीन में आपको रोजाना पहने जाने वाले कपड़ों के लिए नॉर्मल/कॉटन, नाजुक कपड़ों के लिए सिल्क/डेलिकेट, ठंड के कपड़ों के लिए वुलेन्स, चादर व बेड कवर के लिए बेडिंग और जिम या ऐक्टिववियर के लिए स्पोर्ट्सवियर जैसे वॉश प्रोग्राम मिल सकते हैं। इसी के साथ फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन  में कम समय में कपड़ों को धोने व सुखाने के लिए क्विक 30 और छोटे बच्चों के कपड़े धोने के लिए बेबी वियर जैसे वॉश प्रोग्राम देखने मिल सकते हैं। इसके अलावा आप ऊर्जा कुशल प्रदर्शन चाहते हैं तो ईको जैसे प्रोग्राम भी देखने मिल सकते हैं। 

अलग-अलग वॉश प्रोग्राम के लिए ये वॉशिंग मशीन हो सकती हैं सही पसंद

सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में मिल सकते हैं ये वॉश प्रोग्राम

अगर आपके घर में एक सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन है, तो उसके वॉश प्रोग्राम फुली ऑटोमैटिक की तुलना में काफी अलग होते हैं। इनमें रोज पहनने वाले कपड़ों के लिए नॉर्मल, नाजुक क्वालिटी के कपड़ों को धोने के लिए जेंटल/डेलिकेट और भारी व जिद्दी दाग वाले कपड़ों को धोने के लिए हेवी जैसे वॉश प्रोग्राम देखने मिल सकते हैं। Semi Automatic वॉशिंग मशीन में कपड़ों को धोने के लिए आपको 5-15 मिनट का टाइमर भी मिलता है, जिसे लोड के हिसाब से सेट करना होता है। जब कपड़े धुल जाते हैं तो उन्हें स्पिन टब में डालकर सुखाया जा सकता है। कुछ सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में आपको सोक सुविधा भी मिल सकती है, जिसकी मदद से कपड़ों को थोड़ी देर के लिए डिटर्जेंट वाले पानी में भिगोकर रखा जा सकता है।

इन सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में हो सकती है कपड़ों की शानदार धुलाई 

नाजुक कपड़ों का रखना होगा खास ख्याल

अगर आप उन लोगों में से हैं जो घर पर ही नाजुक क्वालिटी के कपड़ों को धोते हैं या आपको कपड़ों की क्वालिटी खराब होने की चिंता होती है तो फुली ऑटोमैटिक Front Load Washing Machine स्मार्ट पंसद हो सकती हैं। इनके हाई क्वालिटी ड्रम में कपड़े काफी नाजुक तरह से धोए व सुखाए जा सकते हैं, और उनकी क्वालिटी भी आसानी से खराब नहीं होती। कुछ फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में आपको स्टीम रिफ्रेश सुविधा भी देखने मिल सकती है; जो एक-दो बार पहने गए कपड़ों को भांप की मदद से पहनने के लिए ताजा बना सकती है। इसके अलावा कुछ मॉडल्स में आपको ऐंटी-टैंगल सुविधा भी देखने मिल जाएगी, जिस वजह से कपड़े ड्रम के अंदर आपस में उलझेंगे नहीं और ऐंटी-रिंकल सुविधा के साथ उनपर सिलवटें भी कम पड़ेंगी। बड़े ब्रांड्स की फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन सामान्य कपड़ों को धोने के लिए भी काफी अच्छी पसंद हो सकती हैं। 

इन वॉशिंग मशीन में हो सकती है कपड़ों की नाजुक धुलाई

भारी कपड़ों को धोने के लिए कौन-सा वॉश प्रोग्राम होता है सही?

चादर, कंबल, पर्दे, सोफा कवर, जैकेट्स और बेड कवर जैसी चीजों को भी ही घर पर धोते हैं तो वॉशिंग मशीन में आपको हेवी, बेडिंग या बल्की जैसे वॉश प्रोग्राम देखने मिल सकते हैं। वैसे तो इस तरह की लॉन्ड्री को हर तरह की वॉशिंग मशीन में धोया जा सकता है, लेकिन सबसे अच्छे परिणाम आपको सेमी ऑटोमैटिक और फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में मिल सकते हैं। सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की हाई स्पीड वाली मोटर भारी कपड़ों को अच्छी तरह से संभाल सकती है। वहीं, फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन का बड़ा ड्रम इन्हें सही तरह से संभाल सकता है। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखना जरूरी है कि एकबार में काफी सारे कपड़े लोड न करें और हेवी या बल्की साइकिल को नाजुक कपड़ों को धोने के लिए बिल्कुल इस्तेमाल न करें। 

ऐसे ही कई अन्य तरह के घरेलु उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर

ये वॉशिंग मशीन हेवी लॉन्ड्री के लिए हो सकती हैं सही पसंद


निष्कर्ष

अंत में यही कहा जा सकता है कि अलग-अलग तरह के कपड़ों को धोने के लिए आपको वॉशिंग मशीन में कई सारे प्रोग्राम देखने मिल जाएंगे, जिनमें से किसी का भी चयन करना पूरी तरह लॉन्ड्री के प्रकार पर निर्भर करता है। रोज पहने जाने वाले कपड़ों के लिए नॉर्मल, नाजुक कपड़ों के लिए डेलिकेट और भारी कपड़ों के लिए बल्की प्रोग्राम सही हो सकता है। इसी के साथ अगर आप फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो वॉटर लेवल भी सिलेक्ट करना जरूरी होता है। वहीं, जरूरत होने पर हॉट वॉटर वॉश, स्टीम वॉश और डिले वॉश प्रोग्राम का भी चयन करना होता है। इसके अलावा, किसी भी कपड़े को वॉशिंग मशीन में धोने से पहले आप उसपर दिए गए वॉश/केयर लेबल को अच्छी तरह से पढ़ लें; ताकि क्वालिटी पर कोई असर न पड़े।

इन्हें भी पढ़ें:

हमारे मूल मूल्य

स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

हम उन विकल्पों को आपतक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • अलग-अलग तरह के कपड़ों को धोने के लिए वॉशिंग मशीन में किस तरह के वॉश प्रोग्राम मिल सकते हैं?
    वॉशिंग मशीन में कपड़ों के प्रकार के हिसाब से कई तरह के वॉश प्रोग्राम मिलते हैं, जैसे रोजमर्रा के लिए नॉर्मल, नाजुक कपड़ों के लिए डेलिकेट, भारी कपड़ों के लिए हेवी और समय बचाने के लिए क्विक वॉश। ऊनी कपड़ों के लिए वूल और मिक्स कपड़ों के लिए मिक्स प्रोग्राम का उपयोग किया जा सकता है।
  • कपड़ों की बेहतर धुलाई के लिए किस तरह की वॉशिंग मशीन में बेहतर वॉश प्रोग्राम मिल सकते हैं?
    कपड़ों की बेहतर धुलाई के लिए फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वाशिंग मशीन सबसे अच्छी हो सकती हैं, क्योंकि इनमें स्टीम वॉश, हाइजीन, वूलन, और क्विक वॉश जैसे 10-15+ खास वॉश प्रोग्राम मिल सकते हैं। वहीं, अगर आपको बजट में रहते हुए कपड़ों को अच्छी तरह से धोना है तो सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन बेहतर हो सकती है।
  • कपड़ों को धोने व सुखाने के लिए सही वॉशिंग मशीन में सही प्रोग्राम कैसे चुनना चाहिए?
    वॉशिंग मशीन में सही प्रोग्राम चुनने के लिए कपड़ों के प्रकार और गंदगी के स्तर के अनुसार सेटिंग चुननी होगी। आमतौर पर, रोज के कपड़ों के लिए नॉर्मल/डेली वॉश, भारी कपड़ों के लिए हेवी और कम गंदे या जल्दी में धोने के लिए क्विक वॉश प्रोग्राम का इस्तेमाल किया जा सकता है। पानी का तापमान और स्पिन स्पीड को कपड़ों के फैब्रिक के अनुसार सेट करना भी जरूरी है।

Loading...

Loading...