जब भी बात आती है भरोसेमंद क्वालिटी और दमदार प्रदर्शन के लिहाज से एक अच्छी वॉशिंग मशीन का चयन करने की तो भारत में LG एक लोकप्रिय नाम है। इसके 8 किलग्राम वाले मॉडल मीडियम साइज के परिवार के लिए सही होते हैं, जिनमें 4-5 लोगों के कपड़ों को एक ही बार में धोया-सुखाया जा सकता है। 8 किलोग्राम क्षमता के साथ LG के पास फुली और सेमी दोनों तरह के संचालन वाली Washing Machine मिलती हैं। फिर चाहे आपको बजट ज्यादा हो या कम ये हर रेंज में आसानी से फिट होंगी। इसी के साथ इनमें आपको तरह-तरह के वॉश प्रोग्राम, इन्वर्टर मोटर, 5 स्टार एनर्जी रेटिंग और मजबूत क्वालिटी के ड्रम जैसी सुविधाएं मिलेंगी; जो प्रदर्शन को बेहतर बनाते हुए इन्हें टिकाऊ भी बनाकर रखेंगी। इसी कड़ी में हमने यहा पर पांच ऐसी ही 8 किलोग्राम एलजी वॉशिंग मशीन मॉडल का चयन किया है, जो एक स्मार्ट पसंद साबित होंगे। ये समय व मेहनत दोनों की बचत करने के साथ-साथ सालों-साल इस्तेमाल के लिए टिकाऊ भी बनी रहेंगी। डालिए एक नजर-
LG की 8KG Washing Machine में होगी बेदाग धुलाई, इन 5 विकल्पों में मिलेंगे दमदार फीचर्स!
LG ब्रांड की 8 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन में 4-5 लोगों के कपड़ों को एक ही बार में आसानी से धोया-सुखाया जा सकता है। ऊर्जा कुशलता के साथ काम करने वाले इसके मॉडल पानी, बिजली और डिटर्जेंट की बचत करने का भी काम करेंगे। अलग-अलग वॉश प्रोग्राम और इन्वर्टर मोटर के साथ आपके समय व मेहनत दोनों की बचत होगी।

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
LG 8 Kg 5 Star Smart Inverter Technology Fully Automatic Top Load Washing Machine
यह एक फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन है जो बिजली की बचत करेगी। इस टॉप लोड वॉशिंग मशीन में अलग-अलग कपड़ों को धोने के लिए कुल 08 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं। वहीं, इसकी 740 RPM वाली मोटर कपड़ों को अच्छी तरह सुखाते हुए, नमी को खत्म करेगी। इसका ड्रम स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बना है।
यह 8 किलोग्राम वॉशिंग मशीन दमदार प्रदर्शन कैसे सुनिश्चित करेगी?
- इस मॉडल का खास डिजाइन वाला ड्रम कपड़ों से हर जिद्दी दाग व गंदगी को आसानी से हटाने का काम करेगा, जिस वजह से उन्हें हाथों से घिसने की जरूरत नहीं होगी। फिर चाहे रोजाना पहने जाने वाले कपड़े हों या नाजुक लॉन्ड्री उनकी क्वालिटी व चमक बरकरार रहेगी।
- मशीन में कपड़े डालने के बाद पानी के लेवल, टाइम और डिटर्जें की मात्रा को लेकर अनुमान नहीं लगाना होगा। इसकी फजी लॉजिक सुविधा कपड़ों के वजन व प्रकार का खुद से पता लगाते हुए इन्हें सेट करेगी; जिससे आपकी मेहनत व समय दोनो बचेंगे।
- अगर कभी मशीन का इस्तेमाल करते समय बिजली कट जाती है तो सप्लाई वापस आने पर इसे फिर से स्टार्ट करने की जरूरत नहीं होगी। यह वहीं से काम करेगी जहां बंद हुई थी, जिस वजह से बिजली, पानी और समय तीनों की बचत होगी।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 56D x 54W x 92.5H सेंटीमीटर
- ब्रांड- LG
- क्षमता- 8 किलोग्राम
- अधिकतम मोटर स्पीड- 740 RPM
- शोर स्तर- 54DB
खासियतें
- चाइल्ड लॉक
- ऑटो बैलेंस सिस्टम
- डिले स्टार्ट
कमी
- ज्यादा कपड़ों को सूखने में समय लगेगा।
गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़िए योर पिक्स पर
LG 8 Kg, 5 Star, Wi-Fi, Direct Drive Technology, Steam Wash, 6 Motion DD, Fully-Automatic Front Load Washing Machine
यह प्रीमियम क्वालिटी वाली एलजी की फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन है, जो कपड़ों को नाजुक तरह से धोने का काम करेगी। इसकी 1200RPM तक वाली मोटर प्रदर्शन को दमदार बनाएगी और इसकी स्पीड को भी कपड़ों के हिसाब से कम-ज्यादा किया जा सकता है। कपड़ों को गर्म पानी में धोने के लिए इसमें हीटर भी दिया गया है।
यह 8 किलोग्राम वॉशिंग मशीन दमदार प्रदर्शन कैसे सुनिश्चित करेगी?
- 3-4 लोगों के कपड़े धोने के लिए डिजाइन की गई यह वॉशिंग मशीन लॉन्ड्री को सिर्फ साफ ही नहीं करेगी बल्कि उसे हाईजीनिक भी बनाए रखेगी। इसकी खासियत है कि यह कपड़ों पर जमा बैक्टेरिया, ऐलर्जी पैदा करने वाले तत्वों और किटाणुओं को हटाने का काम करेगी।
- कई बार जल्दबाजी में कपड़े डालने के बाद मशीन का डोर सही तरह से बंद करना रह जाता है, जिससे हादसे या लीकेज का खतरा बना रहता है। वहीं, इस मॉडल की खासियत है कि जबतक डोर सही बंद नहीं होगा यह काम नहीं करेगी और इसके लिए इंडीकेटकर भी दिया गया है।
- अगर कभी किसी अन्य काम में व्यस्त हैं तो मशीन को ऑपरेट करने के लिए बार-बार उठकर जाने की जरूरत नहीं होगी। इसका सारा कंट्रोल आपके फोन पर ही मौजूद होगा और इसे कहीं से भी ऑपरेट किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 55D x 60W x 85H सेंटीमीटर
- ब्रांड- LG
- क्षमता- 8 किलोग्राम
- एनर्जी स्टार रेटिंग- 5
- वॉश प्रोग्राम- 10
खासियतें
- स्मार्ट कनेक्टिविटी
- ऑटो रीस्टार्ट
- एरर मेसेज अलार्म
कमी
- पानी के कम प्रेशर में प्रदर्शन कमजोर होगा।
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
LG 8 Kg, 5 Star, Smart Inverter Technology, Wi-Fi, Turbowash, Fully Automatic Top Load Washing Machine
स्मार्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाली इस टॉप लोड वॉशिंग मशीन में कपड़े कम समय में अच्छी तरह से धोए-सुखाए जा सकते हैं। अलग-अलग कपड़ों के लिए इसमें कुल 08 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं। यह LG की Automatic Washing Machine कम शोर स्तर व बिजली की खपत करते हुए हर कपड़े को बेदाग बनाएगी।
यह 8 किलोग्राम वॉशिंग मशीन दमदार प्रदर्शन कैसे सुनिश्चित करेगी?
- जिन कपड़ों पर जिद्दी दाग-धब्बे लगे होते हैं उन्हें गर्म पानी में धोने के लिए हाथ से अलग से मेहनत करनी पड़ती है, लेकिन यह इस समस्या से निजात दिलाएगी। हीटर के साथ आने की वजह से इसके ड्रम में ही कपड़े गर्म व ठंडे दोनों तरह के पानी में आसानी से धोए जा सकते हैं।
- कई बार ऐसा होता है कि बढ़िया क्वालिटी का डिटर्जेंट और सही वॉश प्रोग्राम के बावजूद कपड़ों पर गंदगी जमा रह जाती है, लेकिन यह मॉडल इसके विपरीत है। जेट स्प्रे के साथ यह डिटर्जेंट वाले पानी की तेज धार का छिड़काव कपड़ों पर करेगी, जिससे बेदाग सफाई मिलेगी।
- कपड़ों से निकलने वाले धागों, बटन व रोए मशीन की पाइप में फंसकर प्रदर्शन को कमजोर करते हैं, लेकिन इसका लिंट फिल्टर हर तरह की गंदगी को हटाते हुए बिना रुकावट इसे काम करने में मदद करेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 56D x 54W x 92.5H सेंटीमीटर
- ब्रांड- LG
- क्षमता- 8 किलोग्राम
- वोल्टेज- 230 Volts
- इनलेट मिनिमम प्रेशर- 50 Kilopascal
खासियतें
- स्टनलेस स्टील ड्रम
- वाईफाई कनेक्टिविटी
- सेल्फ डायग्नॉसिस
कमी
- कुछ साइकिल सिर्फ ऐप से ही काम करेंगी।
LG 8.0 Kg 5 Star Semi-Automatic Top Loading Washing Machine
5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली इस वॉशिंग मशीन में जेंटल, नॉर्मल और स्ट्रॉन्ग जैसे तीन वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, जिनकी मदद से तरह-तरह के कपड़ों को धोने में सहूलियत रहेगी। इस सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की 1300RPM वाली मोटर के साथ कपड़े कम समय में अच्छी तरह से सूख जाएंगे। वहीं, इसमें 5 मिनट तक का स्पिन और 15 मिनट तक का वॉश टाइमर दिया गया है।
यह 8 किलोग्राम वॉशिंग मशीन दमदार प्रदर्शन कैसे सुनिश्चित करेगी?
- शर्ट की कॉलर व स्लीव्स पर जमा मैल को हाथ से घिसना पड़ता है, जिसमें समय व मेहनत दोनों लगते हैं। लेकिन यह LG Washing Machine कॉलर स्क्रबर से लैस होने की वजह से हर तरह की गंदगी को अच्छी तरह से हटाने का काम करती है और कपड़ों को हाथ से घिसने की मेहनत नहीं करनी होगी।
- कपड़ों से जिद्दी दाग-धब्बों और मैल को हटाने के लिए उन्हें बाल्टी में में पहले भिगोकर रखकर फिर टब में डालने की जरूरत नहीं होगी। इसके टब में ही यह काम हो जाएगा, जिससे बेदाग सफाई सुनिश्चित होगी।
- इसके ड्रायर में कपड़े इतनी अच्छी तरह से सूखेंगे कि उन्हें हाथ से निचोड़ने की जरूरत नहीं होगी और न ही बहुत ज्यादा देर तक धूप दिखानी होगी। विंड जेट ड्राय उनमें जमा नमी को मशीन में ही अच्छी तरह हटा देगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 48D x 81W x 98H सेंटीमीटर
- ब्रांड- LG
- क्षमता- 8 किलोग्राम
- अधिकतम मोटर स्पीड- 1300 RPM
- वोल्टेज- 230 Volts
खासियतें
- रोलर जेट पल्सेटर
- रैट-अवे बेस
- रोलर केस
कमी
- बॉडी प्लास्टिक मटेरियल से बनी है।
LG 8 Kg 5 Star Inverter Wi-Fi Fully-Automatic Front Loading Washing Machine
वाईफाई कनेक्टिविटी वाली यह एक फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन है। इसमें 4-5 लोगों के कपड़े आसानी से धोए-सुखाए जा सकते हैं और उनकी क्वालिटी भी खराब नहीं होगी। यह एलजी वॉशिंग मशीन कपड़ों से बैक्टेरिया व किटाणुओं को 99% तक हटाएगी। इसमें गर्म पानी से कपड़े धोने के लिए हीटर भी मौजूद है।
यह 8 किलोग्राम वॉशिंग मशीन दमदार प्रदर्शन कैसे सुनिश्चित करेगी?
- वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते समय आपस में उलझने की वजह से उनपर काफी सारी सिलवटें पड़ जाती हैं, जिस वजह से उन्हें इस्त्री करने में काफी मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन रिंकल केयर सुविधा के साथ यह मॉडल उस समस्या को कम करेगा।
- फिर चाहे आपको रोजाना पहनने वाले कपड़े धोने हों या नाजुक पार्टी वियर कपड़े, इसमें लगभग हर तरह की लॉन्ड्री के लिए अलग-अलग 14 वॉश प्रोग्राम मौजूद हैं। इसमें वे साफ तो होंगी ही साथ-साथ उनका रंग व चमक भी वैसी ही बनी रहेगी।
- कपड़े जब हाथ से धोए जाते हैं तो हम उन्हें घिसने, पटकने, भिगोने और रगड़ने का काम करते हैं। यह वॉशिंग मशीन इन्हीं सब तरीकों को अपनी 6 मोशन DD टेक्नोलॉजी के साथ टब में दोहराती है; जिससे दमदार सफाई सुनिश्चित हो।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 60D x 53.5W x 85H सेंटीमीटर
- ब्रांड- LG
- क्षमता- 8 किलोग्राम
- अधिकतम मोटर स्पीड- 1200 RPM
- शोर स्तर- 70db
खासियतें
- AI टेक्नोलॉजी
- स्मार्ट कनेक्टिविटी
- स्टीम वॉश
कमी
- कई सारी सुविधाएं सिर्फ ऐप के साथ काम करेंगी।
घर व किचन में इस्तेमाल होने वाले तरह-तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर
जानिए इन सभी वॉशिंग मशीन के बीच का अंतर
8 किलोग्राम वाली अलग-अलग LG वॉशिंग मशीन को देखने के बाद इनके बीच के अंतर को यह तालिका आसानी से समझाएगी, ताकि एक सही विकल्प का चयन करने में सुविधा हो।
|
मॉडल |
कुल वॉश प्रोग्राम |
खासियत |
|
LG 8 Kg 5 Star Smart Inverter Technology Fully Automatic Top Load Washing Machine |
08 |
टर्बो ड्रम |
|
LG 8 Kg, 5 Star, Wi-Fi, Direct Drive Technology, Steam Wash, 6 Motion DD, Fully-Automatic Front Load Washing Machine |
10 |
6 मोशन डायरेक्ट ड्राइव |
|
LG 8 Kg, 5 Star, Smart Inverter Technology, Wi-Fi, Turbowash, Fully Automatic Top Load Washing Machine |
08 |
इन-बिल्ट हीटर |
|
LG 8.0 Kg 5 Star Semi-Automatic Top Loading Washing Machine |
3+1 |
रोलर जेट पल्सेटर |
|
LG 8 Kg 5 Star Inverter Wi-Fi Fully-Automatic Front Loading Washing Machine |
14 |
AI डायरेक्ट ड्राइव |
इन्हें भी पढ़ें
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- किन लोगों के लिए LG की 8 किलोग्राम वॉशिंग मशीन सही रहती हैं?अगर आपके परिवार में 4-5 लोग हैं और आपको ऐसे ब्रांड की वॉशिंग मशीन की तलाश है जो प्रर्दर्शन के साथ-साथ अच्छी सर्विस भी प्रदार करे तो एलजी 8 किलोग्राम वॉशिंग मशीन सही रहेगी। इसमें आपको फुली ऑटोमैटिक (टॉप व फ्रंट लोड) और सेमी ऑटोमैटिक दोनों तरह के मॉडल मिल जाएंगे।
- दमदार प्रदर्शन वाली एलजी वॉशिंग मशीन 8 किलोग्राम किस तरह के कपड़ों को धो सकती हैं?आप लगभग हर तरह के कपड़ों को एलजी की 8 किलोग्राम वॉशिंग मशीन में आसानी से धो पाएंगे। इनमें रोजाना पहने जाने वाले कॉटन के कपड़ों से लेकर सर्दियों के स्वेटर सब कुछ धोया-सुखाया जा सकता है। ये कपड़ों से जिद्दी दागों को आसानी से साफ करेंगी और उनकी क्वालिटी भी बनाए रखेंगी।
- LG की 8 किलोग्राम वॉशिंग मशीन के लिए बजट कितना होना चाहिए?एलजी की 8 किलोग्राम वॉशिंग मशीन की कीमत मॉडल, प्रकार व खासियतों के हिसाब से अलग-अलग रहेगा। इसके सेमी ऑटोमैटिक मॉडल करीब ₹15,000-₹16,000 तक की रेंज में आसानी से मिलेंगे। इसी के साथ फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड विकल्प करीब ₹20,000-₹30,000 तक और फ्रंट लोड विकल्प करीब ₹35,000-₹50,000+ तक की रेंज में मिलेंगे।
Loading...
Loading...
You May Also Like
Quick Links
- Branded Geyser Under 10000
- Best 32 Inch Smart TV
- Best Air Fryers with Touch Control
- Best QLED TV Under 65000
- 40 Inch Vs 43 Inch Smart TV
- Best AI Powered Laptops
- 4K Smart TVs Under 40K
- Best i7 Laptops
- Nested Tables For Living Room
- Styling Dining Table Under 15K
- Best Xbox and PS5 for Gaming
- Lip Balms for Dry & Chapped Lips
- Biba Cotton Kurta Sets
- French Connection Watches
- Best Gym Equipments Under 1999
- Latest Anarkali Suits For Wedding
- Best Books on Mahadev
- Multani Mitti Face Pack
- Best Anti Dandruff Shampoo
- Best Portable Projectors