8 किलोग्राम फ्रंट या टॉप लोड वॉशिंग मशीन: मीडियम साइज के परिवार के लिए कौन रहेगा असली विजेता?

4-5 लोगों के परिवार के लिए 8 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन काफी अच्छी रहती है लेकिन इसमें फ्रंट या टॉप लोड में से किसी एक मॉडल का चयन करना मुश्किल काम हो सकता है। फ्रंट लोड मॉडल कपड़ों को नाजुक तरह से धोते हुए पानी व बिजली की बेहतर बचत करेंगे। वहीं, टॉप लोड वाले विकल्प ज्यादा किफायती और और इस्तेमाल में आसान होते हैं। जानिए अंतर को विस्तार से।

मीडियम साइज परिवार के लिए 8 किलोग्राम फ्रंट व टॉप लोड वॉशिंग मशीन की तुलना
मीडियम साइज परिवार के लिए 8 किलोग्राम फ्रंट व टॉप लोड वॉशिंग मशीन की तुलना

किसी भी मीडियम साइज परिवार के लिए 8 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन काफी अच्छी मानी जाती हैं, लेकिन इसके फ्रंट व टॉप लोड में से किसी एक का चयन करना मुश्किल काम हो सकता है। जहां टॉप लोड मॉडल किफायती होने के साथ-साथ इस्तेमाल करने में भी आसान होते हैं और इनमें बीच साइकिल में भी कपड़े डालने की सुविधा रहती है। इसी के साथ बुजुर्गों या कमर दर्द से परेशान लोगों के लिए ये ज्यादा सहूलियत भरे होते हैं। वहीं, अगर बात की जाए 8 किलोग्राम क्षमता वाली फ्रंट लोड मॉडल की तो ये कम पानी व बिजली का इस्तेमाल करते हुए कपड़ों को धो सकती है। नाजुक क्वालिटी वाले कपड़े इनमें बेहतर तरह से साफ होते हैं और ज्यादा तेज स्पीड वाली मोटर कपड़ों को अच्छी तरह से सुखाती भी है। 

तो आइए कुछ मॉडल्स की मदद से अंतर को आसानी से समझ लेते हैं-

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier 8 Kg, Oceanus Wave Drum, Fully Automatic Top Load Washing Machine

    इस वॉशिंग मशीन में एक सामान्य लोड को करीब 40 मिनट तक के समय में धोया-सुखाया जा सकता है। अलग-अलग तरह के कपड़ों को धोने के लिए इसमें कुल 08 वॉश प्रोग्राम मौजूद हैं। इस टॉप लोड वॉशिंग मशीन को बटन कंट्रोल के साथ आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

    क्यों रहेगी सही पसंद?

    • जहां ज्यादातर वॉशिंग मशीन में नाजुक क्वालिटी वाले कपड़े आसानी से खराब हो जाते हैं यह मॉडल उनकी चमक व रंग को बनाए रखेगा। इसका खास डिजाइन वाला ड्रम हर तरह के कपड़ों को न सिर्फ साफ करेगा, बल्कि उन्हें लंबे समय तक नए जैसा रखने का काम करेगा।
    • अगर आए दिन आपके घर में पानी के प्रेशर की समस्या रहती है और नल से धीमी स्पीड में पानी आने की वजह से कपड़े धोने के लिए इंतजार करना पड़ता है तो यह वॉशिंग मशीन सही रहेगी। यह पानी के कम प्रेशर के बावजूद टब को तेजी से भरेगी जिससे समय व बिजली दोनों की बचत होगी। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Haier
    • क्षमता- 8 किलोग्राम
    • एनर्जी स्टार रेटिंग- 5
    • वोल्टेज- 220 Volts 
    • ड्रम मटेरियल- स्टेनलेस स्टील

    क्यों चुनें?

    • मैजिक फिल्टर
    • ऑटो रीस्टार्ट
    • चाइल्ड लॉक

    क्यों न चुनें?

    • बॉडी ज्यादा मजबूत नहीं है।
    01
  • Haier 8 kg 5 Star Powered by AI-DBT with PuriSteam Fully Automatic Front Load Washer

    यह वॉशिंग मशीन तरह-तरह के कपड़ों को धोने-सुखाने का काम करेगी। यह तरह-तरह के कपड़ों को कम समय में धोएगी और साथ-साथ उन्हें हाईजीनिक भी बनाए रखेगी। यह लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहेगी और इसकी तेज स्पीड वाली मोटर कपड़ों को अच्छी तरह से सुखाएगी।

    क्यों रहेगी सही पसंद?

    • ज्यादातर वॉशिंग मशीन में मिलने वाले टब क्लीन प्रोग्राम को अलग से चलाना पड़ता है जिसमें काफी ज्यादा पानी, बिजली व समय लगता है। लेकिन यह मॉडल इसलिए अलग है क्योंकि यह हर वॉश साइकिल के बाद उसी पानी का इस्तेमाल करते हुए खुद ही ड्रम को साफ करेगा जिससे स्वच्छता बनी रहे।
    • अगर घर में छोटा बच्चा है तो उसके कपड़ों की सफाई का खास ख्याल रखना पड़ता है, जिस वजह से लोग उन्हें अक्सर हाथ से ही धोते हैं। हालांकि, इस विकल्प के साथ यह काम भी आसान बन जाएगा क्योंकि खास (बेबी केयर) वॉश साइकिल बच्चों के कपड़ों को बेदगा बनाई और उनपर जमा किटाणुओं को भी खत्म करेगी।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता- 8 किलोग्राम
    • कलर- व्हाइट
    • ब्रांड- Haier
    • वोल्टेज- 220 Volts 
    • अधिकतम मोटर स्पीड- 1200 RPM

    क्यों चुनें?

    • हाईजीन स्टीम
    • स्टीम रिफ्रेश
    • इन्वर्टर मोटर

    क्यों न चुनें?

    • शोर स्तर ज्यादा है।


    दोनों में से कौन-सी बेहतर है?

    हायर की ये दोनों ही टॉप व फ्रंट लोड 8 किलोग्राम वॉशिंग मशीन अपनी-अपनी जगह प्रदर्शन के मामले में बेहतर है। हालांकि, अगर आपको एक कॉम्पैक्ट साइज वाले मॉडल की तलाश है जिसमें सीमित वॉश प्रोग्राम और आसान कंट्रोल की सुविधा हो तो टॉप लोड के साथ जाएं। वहीं, अगर ज्यादा वॉश प्रोग्राम के साथ हाईजीनिक वॉश आपकी प्राथमिकता है तो फ्रंट लोड मॉडल बेहतर होगा।

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • LG 8 Kg 5 Star Smart Inverter Technology Fully Automatic Top Load Washing Machine

    इन्वर्टर टेक्नोलॉजी से लैस यह टॉप लोड वॉशिंग मशीन एलजी ब्रांड की है जिसका प्रदर्शन दमदार रहेगा। 740 RPM वाली मोटर के साथ यह कपड़ों को अच्छी तरह से सुखाएगी और इसमें कुल 08 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं। इस टॉप लोड वॉशिंग मशीन की एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है।

    क्यों रहेगी सही पसंद?

    • अगर आपके घर में पानी की सप्लाई की समस्या आए दिन लगी रहती है तो यह मॉडल काफी अच्छा रहेगा। इसकी खासियत है कि टब में आप अगली धुलाई के लिए पानी को पहले से ही भरकर रख सकेंगे, ताकि अगर किसी दिन सप्लाई रुकी रही तो कपड़े धोने में परेशानी न आए।
    • अगर कभी इसमें कपड़े धोते समय बिजली कट जाती है तो पावर वापस आने पर इसे फिर से स्टार्ट नहीं करना होगा। यह वॉशिंग मशीन वहीं से काम करेगी जहां इसका संचालन रुका था ताकि समय के साथ पानी की भी बचत हो। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- LG
    • क्षमता- 8 किलोग्राम
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • शोर स्तर- 54db
    • मोटर की अधिकतम स्पीड- 740 RPM

    क्यों चुनें?

    • स्मार्ट डायग्नॉसिस
    • टर्बो ड्रम
    • ऑटो प्रीवॉश

    क्यों न चुनें?

    • वॉश साइकिल काफी लंबी है।
    03
  • LG 8 Kg, 5 Star, Wi-Fi, Direct Drive Technology, Steam Wash, 6 Motion DD, Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    यह 8 किलोग्राम फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन है जिसमें वाईफाई कनेक्टिविटी भी दी गई है। 10 वॉश प्रोग्राम के साथ तरह-तरह के कपड़ों को आसानी से धोया सुखाया जा सकता है। यह 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली वॉशिंग मशीन  कपड़ों की क्वालिटी को खराब होने से बचाएगी।

    क्यों रहेगी सही पसंद?

    • इस मॉडल की खासियत है कि कपड़े डालने के बाद आप दूसरे काम भी आसानी से कर सकेंगे और धुलाई पर नजर रखने के लिए आसानी से स्मार्टफोन का इस्तेमाल किया जा सकता है। इतना ही नहीं जरूरत पड़ने पर आप इसे फोन की मदद से ही कंट्रोल भी कर पाएंगे।
    • अगर किसी दिन ज्यादा कपड़े गंदे नहीं हैं तो उन्हें हाथ से धोने के बजाय इस वॉशिंग मशीन में ही आसानी से धोया जा सकता है जिसके लिए इसे पूरी क्षमता पर चलाना भी नहीं होगा। यह मात्र 30 मिनट में कम कपड़ों को आसानी से धो व सुखा सकती है जिससे पानी, बिजली व समय तीनों बचेंगे। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- LG
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 55D x 60W x 85H सेंटीमीटर
    • वोल्टेज- 230 Volts 
    • शोर स्तर- 54DB
    • टच कंट्रोल

    खासियतें

    • हाईजीन स्टीम
    • चाइल्ड लॉक
    • ऑटो रीस्टार्ट

    कमी

    • कुछ वॉश प्रोग्राम सिर्फ ऐप से ही काम करेंगे। 


    दोनों में से कौन-सी बेहतर है?

    एलजी ब्रांड की ये दोनों ही 8 किलग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन अपनी-अपनी जगह बढ़िया क्वालिटी वाली हैं। हालांकि अगर आपको एक किफायती मॉडल की तलाश है जो लंबे समय तक टिकाऊ भी बना रहे तो टॉप लोड बेहतर होगा। वहीं, अगर आपको एक एडवांस क्वालिटी वाले प्रीमियम मॉडल की तलाश है तो फ्रंट लोड ज्यादा अच्छी पसंद साबित होगी।

    04
  • Samsung Smart Choice 8 kg, 5 star, Eco Bubble Tech Fully-Automatic Top Load Washing Machine

    एडवांस क्वालिटी वाले इस टॉप लोड मॉडल में 700 RPM की मोटर के साथ-साथ 6 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं और ऑपरेशन व कंट्रोल संबंधित सारी जानकारी को LED पैनल पर पढ़ा जा सकता है। इसमें पानी 5 लेवल पर सेट हो सकता है। 

    क्यों रहेगी सही पसंद?

    • आजकल ज्यादातर लोग हार्ड क्वालिटी के पानी की वजह से कपड़ों की रंगत खराब होने से परेशान हैं। यह सिर्फ कपड़ों पर ही नहीं वॉशिंग मशीन की मोटर और टब पर भी बुरा असर डालता है। लेकिन यह मॉडल हार्ड पानी में भी कपड़ों को अच्छी तरह से धो सकता है और उनकी क्वालिटी भी नए जैसी बनी रहेगी।
    • जिद्दी दाग वाले कपड़ों को पहले पानी में भिगोकर रखने की झंझट को यह 8 किलोग्राम वॉशिंग मशीन खत्म करेगी। इसके टब में ही कपड़ों के अंदर तक डिटर्जेंट वाला पानी अच्छी तरह से प्रवेश करेगा जिससे जिद्दी दाग-धब्बे भी आसानी से निकल जाएंगे। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Samsung
    • क्षमता- 8 किलोग्राम
    • वोल्टेज- 220 Volts 
    • बटन कंट्रोल
    • अधिकतम मोटर स्पीड- 700 RPM 

    खासियतें

    • ईको बबल
    • ड्यूअल स्ट्रॉम
    • ईको टब क्लीन

    कमी

    • शोर स्तर ज्यादा है।


    वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, एसी और अन्य कई तरह के उपकरणों के बारे में पढ़िए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर 

    05
  • Samsung 8 kg, 5 star, AI Control, AI Eco Bubble, Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    ऊर्जा और पानी की बचत करने वाली यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन 5 स्टार एनर्जी रेटिंग से लैस है। इसके 21 वॉश प्रोग्राम के साथ तरह-तरह के कपड़ों को आसानी से धोया-सुखाया जा सकता है। वहीं, इस सैमसंग वॉशिंग मशीन के टब में आसानी से ज़ंग लगने की समस्या नहीं होगी। 

    क्यों रहेगी सही पसंद?

    • बच्चों की स्कूल यूनिफॉर्म पर लगी धूल-मिट्टी से लेकर शर्ट की कॉलर पर चिपके रह जाने वाला मैल; हर तरह के दाग इस वॉशिंग मशीन में आसानी से साफ हो जाएंगे। यह न सिर्फ हर कपड़े को बेदाग बनाने का काम करेगी, बल्कि उनकी क्वालिटी को भी नए जैसा रखेगी। इसके ड्रम की खास सतह दागों पर सख्त लेकिन कपड़ों पर नाजुक रहते हुए बेहतर धुलाई सुनिश्चित करेगी।
    • अगर घर में छोटा बच्चा है और आपको यह डर लगा रहता है कि वो मशीन के कंट्रोल पैनल या डोर से छेड़-छाड़ करेगा तो चाइल्ड लॉक आपकी मदद करेगा। यह सुविधा कंट्रोल पैनल व डोर को लॉक करके रखेगी जिससे बच्चों की सुरक्षा बनी रहेगी। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 55D x 60W x 85H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Samsung
    • मोटर की अधिकतम स्पीड- 1400 RPM 
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • वॉश प्रोग्राम- 21

    खासियतें

    • हाईजीन स्टीम
    • बबल टेक्नोलॉजी
    • वाईफाई कनेक्टिविटी

    कमी

    • कई टेक्निकल फीचर्स को इस्तेमाल करने में कुछ लोगों को असुविधा होगी। 


    दोनों में से कौन-सी बेहतर है?

    सैमसंग की ये दोनों ही वॉशिंग मशीन काफी अच्छी क्वालिटी वाली हैं। हालांकि, अगर आपका काम सीमित वॉश प्रोग्राम के साथ चल जाएगा और आपको आसान कंट्रोल वाले मॉडल की तलाश है, जिसका इस्तेमाल करना हर किसी के लिए सुविधाजनक रहे तो टॉप लोड बेहतर रहेगी। वहीं, अगर आपको ज्यादा वॉश प्रोग्राम से लैस एक एडवांस वॉशिंग मशीन की तलाश है जो तेजी से भी काम करे तो फ्रंट लोड के साथ जाना चाहिए।

    06

अब जानिए इन सभी मॉडल्स के बीच का अंतर

8 किलोग्राम क्षमता वाली टॉप और फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के अलग-अलग विकल्पों को देखने के बाद इनके बीच के अंतर को यह तालिका आसानी से समझा देगी।

मॉडल

मोटर स्पीड

खासियत

Haier 8 Kg, Oceanus Wave Drum Fully Automatic Top Load Washing Machine (ETL80-AES5)

780 RPM

ओशियनस वेव ड्रम

Haier 8 kg 5 Star Powered by AI-DBT Fully Automatic Front Load Washer HW80-IM12929C | White)

1200 RPM

डायनैमिक बैलेंस

LG 8 Kg 5 Star Smart Inverter Technology Fully Automatic Top Load Washing Machine (T80VBMB4Z)

740 RPM

टर्बो ड्रम

LG 8 Kg, 5 Star, Wi-Fi, Fully-Automatic Front Load Washing Machine (FHB1208Z4M)

1200 RPM

DD टेक्नोलॉजी

Samsung Smart Choice 8 kg, 5 star, Fully-Automatic Top Load Washing Machine

(WA80BG4441BGTL)

700 RPM

ईको बबल

Samsung 8 kg, 5 star Fully-Automatic Front Load Washing Machine

(WW80T504DAX1TL)

1400 RPM

ऐप कंट्रोल

गैजेट, होम एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल से जुड़े तरह-तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर 

एक नजर निष्कर्ष पर

8 किलोग्राम क्षमता वाली फ्रंट व टॉप लोड दोनों ही वॉशिंग मशीन अपनी-अपनी जगह अच्छी पसंद साबित होंगी। हालांकि, अगर आपका बजट सीमित है और ऐसे मॉडल की तलाश है जिसे बुजुर्गों को भी इस्तेमाल करने में परेशानी न हो और जिसके रख-रखाव के लिए भी ज्यादा मेहनत न करनी पड़े तो टॉप लोड के साथ जाइए। वहीं, अगर आप एडवांस फीचर्स के साथ कम बिजली व पानी की खपत को प्राथमिकता देते हैं और बजट थोड़ा ज्यादा है तो फ्रंट लोड 8 किलोग्राम वॉशिंग मशीन सही रहेगी। आखिर में चुनाव पूरी तरह से आपकी पसंद व जरूरत पर निर्भर करता है। 

इन्हें भी पढ़ें:

5 कॉम्पैक्ट Washing Machine जो बनाएंगी आपके छोटे घर में अपनी जगह और करेंगी कपड़ों की बेहतर सफाई

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • मीडियम साइज परिवार को 8 किलोग्राम फ्रंट लोड व टॉप लोड वॉशिंग मशीन में किसे चुनना चाहिए?
    8 किलोग्राम क्षमता वाली फ्रंट व टॉप लोड दोनों ही वॉशिंग मशीन मीडियम साइज परिवार के लिए अच्छी होती है। हालांकि, फ्रंट लोड मॉडल ज्यादा बेहतर धुलाई और पानी व बिजली की कम खपत के लिए जानी जाती हैं। वहीं, टॉप लोड वॉशिंग मॉडल अपनी सुविधा और किफायती कीमत के लिए लोकप्रिय हैं।
  • 8 किलोग्राम फ्रंट लोड व टॉप लोड वॉशिंग मशीन में से कौन-सी ज्यादा ऊर्जा कुशल होती है?
    अगर बात की जाए बिजली की बचत की तो 8 किलोग्राम फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन टॉप लोड से बेहतर होते हैं। ये कम ऊर्जा की खपत करते हुए कपड़ों को अच्छी तरह से साफ करती हैं और पानी व डिटर्जेंट भी बचाती हैं।
  • ज्यादा वॉश प्रोग्राम 8 किलोग्राम फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में मिलते हैं या टॉप लोड में?
    8 किलोग्राम की फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में टॉप लोड की तुलना में ज्यादा वॉश प्रोग्राम होते हैं। आमतौर पर एक फ्रंट लोड मॉडल में 10 से 16 तक वॉश प्रोग्राम होते हैं, जबकि टॉप लोड में 6 से 10 तक ही प्रोग्राम होते हैं।
  • कपड़ों को सुखाने के लिए 8 किलोग्राम फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन बेहतर होगी या टॉप लोड?
    ज्यादातर 8 किलोग्राम फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में तेज स्पीड वाली मोटर होती है जिस वजह से कपड़े ज्यादा जल्दी व बेहतर तरह से सूखते हैं। हालांकि, टॉप लोड वॉशिंग मशीन का ड्रायर भी काफ अच्छी क्वालिटी का होता है जिस वजह से उसमें भी कपड़े सही तरह से ही सूखते हैं।
  • 8 किलोग्राम फ्रंट लोड व टॉप लोड वॉशिंग मशीन की कीमत में कितना अंतर है?
    किसी भी 8 किलोग्राम फ्रंट लोड व टॉप लोड वॉशिंग मशीन की कीमत पूरी तरह से ब्रांड व सुविधाओं के हिसाब से अलग-अलग होती है। हालांकि, इनके बीच में आपको ₹5000 या उससे ज्यादा तक का अंतर देखने मिलेगा। एक 8 किलोग्राम टॉप लोड वॉशिंग मशीन करीब ₹15,000 से लेकर ₹30,000 तक की रेंज में मिलेंगी। वहीं, 8 किलोग्राम फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन करीब ₹25,000 से लेकप ₹45,000 तक के बजट में आएंगे।

Loading...

Loading...