इंटेलिफ्रेश कूलिंग सिस्टम वाले ये 5 Whirlpool रेफ्रिजरेटर भोजन को रखेंगे ताजा और गंध-मुक्त
व्हर्लपूल ब्रांड के रेफ्रिजरेटर को उनकी इंटेलिफ्रेश सुविधा के लिए जाना जाता है जो एक्टिव डिओड्राइजर का इस्तेमाल करके चीजों की गंध को आपस में घुलने से रोकती है जिससे लंबी ताजगी बनी रहती है। इसकी खास बात है कि यह लोड, इस्तेमाल और बदलते मौसम के हिसाब से कूलिंग को सेट करती है जिससे अंदर रखी चीजें करीब 15 दिनों तक ताजा रहती हैं। यह सुविधा व्हर्लपूल के डबल डोर रेफ्रिजरेटर में ही देखने को मिलती है।
इंटेलिफ्रेश कूलिंग सुविधा वाले 5 व्हर्लपूल रेफ्रिजरेटर
व्हर्लपूल रेफ्रिजरेटर अपनी खास इंटेलिफ्रेश कूलिंग सुविधा के लिए काफी पसंद किए जाते हैं जो फल-सब्जियों, डेयरी प्रोडक्ट्स और बचे हुए खाने को लंबे समय तक ताजा रखने का काम करती है। यह टेक्नोलॉजी डिओड्राइजर के साथ फ्रिज में रखी चीजों की गंध को आपस में मिलने से रोकती है जिसकी वजह से वे समय से पहले खराब नहीं होतीं। इसी के साथ जिओलाइट टेक्नोलॉजी फल-सब्जियों की नमी को बनाए रखते हुए उन्हें सड़ने से भी रोकती है। इंटेलिफ्रेश टेक्नोलॉजी की एक खास बात है कि यह अंदर रखी चीजों, आपके इस्तेमाल और बदलते मौसम के हिसाब से कूलिंग को स्वचालित रूप से सेट करती है जिससे आपकी मेहनत बचती है और हर तरह से लंबे समय तक ताजगी सुनिश्चित होती है। इस सुविधा के साथ आने वाले व्हर्लपूल के डबल डोर रेफ्रिजरेटर का हर हिस्सा एक समान रूप से ठंडा होता है और इन्वर्टर टेक्नोलॉजी इन्हें ऊर्जा कुशल बनाने का काम करती है।
कैसे इंटेलिफ्रेश कूलिंग वाले रेफ्रिजरेटर सामान्य विकल्पों से बेहतर हो सकते हैं?
खाने की कम बर्बादी: इन रेफ्रिजरेटर का सबसे बड़ा फायदा है कि इनमें स्टोर की गई चीजें करीब 15 दिनों तक ताज़ा रह सकती हैं, जो आपको सामान्य मॉडलों में देखने को नहीं मिलेंगी। इस वजह से खाने की कम-से-कम बर्बादी सुनिश्चित होगी और उन्हें न चाहते हुए भी फेंकना नहीं होगा।
तेज़ व हाइजीनिक कूलिंग: इनमें कूलिंग भी तेज़ी से होगी और आपको कम समय में ठंडा पानी और बर्फ मिल जाएगी। वहीं, ये फ्रिज को साफ़-सुथरा बनाए रखने का भी काम करते हैं और इनमें दुर्गंध व बैक्टीरिया जमा होने की परेशानी नहीं होती है।
डेयरी प्रोडक्ट्स की ताज़गी: सामान्य रेफ्रिजरेटर में रखे डेयरी प्रोडक्ट्स काफ़ी जल्दी ख़राब हो जाते हैं और बदलते मौसम में यह समस्या काफ़ी आम होती है। हालांकि, इंटेलिफ्रेश सुविधा वाले व्हर्लपूल रेफ्रिजरेटर में उन्हें करीब 7 दिनों तक ताज़ा रखा जा सकता है।
ऊर्जा की बचत: ये फ्रिज ऊर्जा की बचत भी करते हैं और इनके साथ बिजली का बिल बढ़ने की चिंता नहीं करनी होगी।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Whirlpool 411L 2 Star IntelliFresh Convertible Inverter Frost Free Double Door Refrigerator
मुख्य विशेषताएं
411 लीटर क्षमता वाले इस व्हर्लपूल डबल डोर रेफ्रिजरेटर की एनर्जी स्टार रेटिंग 2 है।
यह डबल डोर फ्रिज मजबूत कांच से बने 3 शेल्फ से लैस है जिन पर भारी सामान रखा जा सकता है।
इसे (160V-220V) तक की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल किया जा सकता है।
क्यों रहेगा सही पसंद?
अगर आपका परिवार बड़ा है और पुराने फ्रिज में आए दिन चीजें रखने के लिए जगह की कमी महसूस होती है तो यह व्हर्लपूल डबल डोर रेफ्रिजरेटर सही पसंद रहेगा, जिसमें स्टोरेज के लिए पर्याप्त जगह मिल जाएगी।
इसमें पनीर, दूध, दही और मिठाई समेत तरह-तरह के डेयरी प्रोडक्ट्स करीब 7 दिनों तक ताजा बने रह सकते हैं और उनके आसानी से खराब होने की चिंता नहीं करनी होगी। गर्मी व उमस वाले मौसम में यह सुविधा काफी उपयोगी होगी।
बड़े साइज के फ्रीजर में ज्यादा मात्रा में बर्फ, फ्रोजेन फूड और आइसक्रीम जैसी चीजें स्टोर की जा सकती हैं और यह उन्हें कम समय में जमाने का भी काम करेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 76.7D x 70W x 169H सेंटीमीटर
ब्रांड- Whirlpool
क्षमता- 411 लीटर
वोल्टेज- 220 Volts
डोर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
अन्य सुविधाएं
5-इन-1 कन्वर्टेबल
फ्रेशफ्लो एयर टावर
माइक्रोब्लॉक टेक्नोलॉजी
कमी
एक समान कूलिंग नहीं है।
हमारी राय
आखिर में हम यह कह सकते हैं कि यह फ्रिज उन लोगों के लिए सही पसंद होगा जो एक प्रीमियम मॉडल की तलाश कर रहे हैं और जिनका परिवार बड़ा है। वहीं, जिन घरों में आए दिन फ्रिज में अलग-अलग तरह की चीजें स्टोर करने की ज़रूरत होती है, वे भी इसका चयन कर सकते हैं।
गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़िए योर पिक्स पर
01
Whirlpool 431 L 2 Star IntelliFresh Convertible Inverter Frost Free Double Door Refrigerator
मुख्य विशेषताएं
यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी वाला है जिससे फ्रीजर में बर्फ की अतिरिक्त परत नहीं जमेगी और बिना रुकावट कूलिंग होगी।
इंटेलिफ्रेश टेक्नोलॉजी वाला यह Whirlpool फ्रिज 5-इन-1 कन्वर्टेबल मोड वाला है जिन्हें जरूरत के हिसाब से आसानी से सेट किया जा सकता है।
इसकी क्षमता 431 लीटर है। स्टोरेज के लिए इसमें आपको 3 शेल्फ, 4 डोर रैक्स और 32 लीटर की वेजिटेबल बास्केट दी गई है।
क्यों रहेगा सही पसंद?
इस फ्रिज की वेजिटेबल बास्केट को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इनमें रखी फल-सब्जियों की नमी लंबे समय तक बनी रहेगी और उनके समय से पहले सड़ने की समस्या नहीं होगी। यह हरी सब्जियों को भी 15 दिनों तक ताजा रख सकता है।
कंट्रोल पैनल बाहर की तरफ होने की वजह से सेटिंग्स बदलने के लिए बार-बार फ्रिज को खोलना नहीं होगा जिससे कूलिंग पर असर नहीं पड़ेगा और आपकी सुविधा भी बढ़ेगी।
इसका हर हिस्सा एक समान रूप से ठंडा होगा जिससे लंबी ताजगी बनी रहेगी। वहीं, पानी की बोतलों को भी इस फ्रिज में जल्दी ठंडा किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 76.7D x 70W x 176H सेंटीमीटर
ब्रांड- Whirlpool
क्षमता- 431 लीटर
एनर्जी स्टार रेटिंग- 2
शेल्फ मटेरियल- मजबूत कांच
अन्य सुविधाएं
इंटेली आइसमेकर
जिओलाइट टेक्नोलॉजी
डेयरी फ्रेश ट्रे
कमी
खरोंच आसानी से पड़ सकती है।
हमारी राय
यह कहा जा सकता है कि पानी की बोतलों को तेजी से ठंडा करने के लिए और हरी सब्जियों को ताजा रखने के लिए यह रेफ्रिजरेटर एक स्मार्ट पसंद साबित होगा। वहीं, बदलते मौसम के हिसाब से अगर आपको बार-बार फ्रिज की सेटिंग नहीं बदलनी है तो इसे चुना जा सकता है।
02
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
Whirlpool 308 L 3 Star Convertible Frost Free inverter Double Door Refrigerator
मुख्य विशेषताएं
इस फ्रिज की ताज़ा खाना रखने की क्षमता 235 लीटर और फ्रीजर क्षमता 73 लीटर है। 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह मॉडल इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ ऊर्जा की बचत करेगा।
वेजिटेबल बास्केट में लगा हनीकॉम्ब क्रिस्पर फल-सब्ज़ियों को लंबे समय तक ताज़ा बनाए रखेगा और इसमें डेयरी प्रोडक्ट्स 7 दिनों तक ताज़ा रह सकते हैं।
इसमें मज़बूत कांच के 2 शेल्फ दिए गए हैं जो 240 किलोग्राम तक का वज़न झेल सकते हैं।
क्यों रहेगा सही पसंद?
यह Whirlpool Refrigerator आपकी ज़रूरत के हिसाब से आसानी से सेट हो जाएगा। अगर कभी खाना ज़्यादा बच गया है या मीट या किसी अन्य चीज़ को फ़्रीज़ करने की ज़रूरत होती है तो इसके अलग-अलग कन्वर्टेबल मोड का इस्तेमाल करके कूलिंग को सेट किया जा सकता है।
इसमें फल-सब्ज़ियां सिर्फ़ लंबे समय तक ताज़ा ही नहीं रहेंगी, बल्कि उनके पोषक तत्व भी बरकरार रहेंगे। वहीं, अगर परिवार में 4-5 लोग हैं तो यह काफ़ी अच्छा चुनाव रहेगा।
इसके सभी शेल्फ को आसानी से ज़रूरत के हिसाब से ऊपर-नीचे करके एडजस्ट किया जा सकता है। इस वज़ह से बड़े बर्तन और डिब्बों को रखने में असुविधा नहीं होगी।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 71.6D x 61.5W x 167.6H सेंटीमीटर
ब्रांड- Whirlpool
क्षमता- 308 लीटर
वोल्टेज- 230 Volts
डोर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
अन्य सुविधाएं
UI पैनल
AI टेक्नोलॉजी
बड़े डोर रैक
कमी
फ्रीजर की क्षमता कम है।
हमारी राय
यह व्हर्लपूल रेफ्रिजरेटर उन घरों के लिए सही पसंद होगा जहां ज्यादा मात्रा में ठंडा पानी या अन्य प्रकार के पेय पदार्थ फ्रिज में रखे जाते हैं। तेज ठंडक प्रदान करने वाला यह मॉडल उन्हें कम समय में अच्छी तरह से ठंडा करेगा और अगर आप स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखते हैं तो यह उस लिहाज से भी अच्छा है।
03
Whirlpool 235L 3 Star Convertible 10-in-1 Intellifresh Pro Inverter Frost Free Double Door Refrigerator
मुख्य विशेषताएं
यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर बिना स्टेबलाइजर के 160V से 300V तक की रेंज में आसानी से काम करेगा।
235 लीटर क्षमता और 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह मॉडल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ ऊर्जा की बचत करेगा।
10-इन-1 कन्वर्टेबल मोड वाले इस किफायती में स्टोरेज के लिए 3 शेल्फ़ और 4 डोर रैक के साथ एक बड़ी वेजिटेबल बास्केट दी गई है।
क्यों रहेगा सही पसंद?
जब ज्यादा मात्रा में फल-सब्जियां या बचा हुआ खाना रखने के लिए फ्रिज में जगह कम पड़ जाए, तो इसके फ्रीजर को कन्वर्ट करके फ्रिज की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। यह सुविधा घर में पार्टी होने या त्योहारों पर काफी काम आएगी।
इसके मजबूत कांच के शेल्फ पर भारी बर्तन रखने में कोई असुविधा नहीं होगी और उनके आसानी से टूटने की चिंता भी नहीं करनी पड़ेगी। साथ ही, इसमें ज्यादा सामान आसानी से स्टोर किया जा सकेगा।
लंबी बिजली कटौती के दौरान भी इस व्हर्लपूल फ्रिज में रखी चीजों के खराब होने की चिंता नहीं करनी होगी। इसकी कूलिंग करीब 12 घंटों तक बनी रह सकती है। अगर आपके घर में आए दिन लाइट जाती रहती है, तो यह फ्रिज एक सही विकल्प रहेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- Whirlpool
क्षमता- 235 लीटर
एनर्जी स्टार रेटिंग- 3
प्रोडक्ट डायमेंशन- 65.5D x 56.4W x 158.7H सेंटीमीटर
वोल्टेज- 220 Volts
अन्य सुविधाएं
6th सेंस न्यूट्रीलॉक टेक्नोलॉजी
ट्विस्ट आइस मेकर
माइक्रोब्लॉक टेक्नोलॉजी
कमी
इंस्टॉलेशन संबंधित परेशानी।
हमारी राय
चाहे फ्रिज में जैसा सामान रखना हो, यह मॉडल उन्हें लंबे समय तक ताजा बनाए रखने का काम करेगा और उनके आसानी से खराब होने की चिंता आपको नहीं रहेगी। बजट में रहते हुए जो लोग अच्छी सुविधाओं, दमदार कूलिंग और ऊर्जा कुशलता का संतुलन चाहते हैं, उन्हें इसके साथ जाना चाहिए।
04
Whirlpool 327 L 3 Star Convertible Frost Free inverter Double Door Refrigerator
मुख्य विशेषताएं
327 लीटर क्षमता और 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले इस फ्रिज में फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी दी गई है, जिस वजह से ऊर्जा की बचत होगी और बिना रुकावट कूलिंग भी होगी।
जरूरत पड़ने पर इसके फ्रीजर को फ्रिज में बदलकर आसानी से ताजा खाना व फल-सब्जियां रखी जा सकती हैं।
इसमें ऑल सीजन, शेफ, पार्टी और डेजर्ट जैसे 4 कन्वर्टेबल मोड दिए गए हैं।
क्यों रहेगा सही पसंद?
अगर आपके परिवार में 3-5 लोग हैं तो इस डबल डोर फ्रिज में पर्याप्त स्टोरेज क्षमता मिल जाएगी और यह चीजों को लंबे समय तक ताजा बनाए रखेगा और गंध को आपस में मिलने से रोकेगा।
वोल्टेज के उतार-चढ़ाव के बावजूद इसके कंप्रेसर के खराब होने की चिंता नहीं करनी होगी और बिना स्टेबलाइजर के भी इसका प्रदर्शन दमदार बना रहेगा।
इसके फ्रीजर में आसानी से कम समय में बर्फ जम जाएगी ताकि पेय पदार्थों को झटपट ठंडा किया जा सकता है। वहीं, घर में कोई आयोजन होने पर यह सुविधा काफी उपयोगी होगी।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 71.8D x 61.5W x 175.1H सेंटीमीटर
ब्रांड- Whirlpool
एनर्जी स्टार रेटिंग- 3
क्षमता- 327 लीटर
शेल्फ- 5
अन्य सुविधाएं
40% तक तेज बॉटल कूलिंग
50% तक ऊर्जा की बचत
जिओलाइट टेक्नोलॉजी
कमी
ज्यादा टिकाऊ नहीं है।
हमारी राय
एक मिड रेंज मॉडल की तलाश कर रहे लोगों के लिए यह व्हर्लपूल फ्रिज काफी अच्छी पसंद साबित होगा। यह ऊर्जा की बचत करते हुए आपकी तरह-तरह की ज़रूरतों के हिसाब से कूलिंग करेगा और इसमें ज़्यादा मात्रा में फल-सब्ज़ियां रखने पर भी उनके खराब होने की चिंता नहीं होगी। यह मॉडल हर भारतीय घर के लिए आदर्श साबित हो सकता है।
ऐसे ही तरह-तरह के आधुनिक उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर
05
वॉरंटी और ब्रांड सर्विस के मामले में ये फ्रिज कैसे रहेंगे?
व्हर्लपूल के इन रेफ्रिजरेटर पर आपको 1 साल तक की प्रोडक्ट और 10 साल तक की कंप्रेसर वारंटी मिल जाएगी। इस ब्रांड का सर्विस नेटवर्क भारत में काफी अच्छा है और फ्रिज में किसी तरह की समस्या आने पर कंपनी के टोल फ्री नंबर पर संपर्क करके बात की जा सकती है। सर्विसिंग से लेकर मरम्मत जैसे कामों के लिए ये घर पर मैकेनिक भेजते हैं और स्पेयर पार्ट्स भी कम समय में उपलब्ध कराए जाते हैं। सर्विस के मामले में व्हर्लपूल को भरोसेमंद कहा जा सकता है।
जानें इन सभी मॉडल में मिलने वाली कुछ सुविधाओं के बारे में
इंटेलिफ्रेश कूलिंग सुविधा वाले इन 5 व्हर्लपूल रेफ्रिजरेटर में से किसी का भी चुनाव अपनी पसंद, जरूरत और बजट के हिसाब से किया जा सकता है। वहीं, इनमें मिलने वाली कुछ सुविधाओं को आसानी से समझने के लिए एक नजर इस तालिका पर डालिए।
मॉडल
सालाना ऊर्जा खपत
मुख्य सुविधाएं
Whirlpool 411L 2 Star Door Refrigerator (IF INV CNV 455)
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
इंटेलिफ्रेश कूलिंग वाले व्हर्लपूल रेफ्रिजरेटर एक सही पसंद क्यों रहेंगे?
इंटेलिफ्रेश कूलिंग सुविधा व्हर्लपूल रेफ्रिजरेटर में स्टोर की गई चीज़ों की ताजगी को लंबे समय तक बनाए रखने का काम करती है। डिओड्राइजर के साथ, चीज़ों की गंध आपस में नहीं मिलती है और वे आसानी से खराब नहीं होती हैं।
यह सुविधा किस क्षमता वाले मॉडल में मिलेगी?
यह सुविधा आपको व्हर्लपूल डबल डोर रेफ्रिजरेटर में देखने को मिल जाएगी जो आमतौर पर करीब 230 लीटर से लेकर 450 लीटर तक की क्षमता में आते हैं। ये छोटे से लेकर बड़े परिवार के लिए सही पसंद हो सकते हैं।
क्या ये फ्रिज ऊर्जा कुशल होते हैं?
हां, इंटेलिफ्रेश कूलिंग वाले व्हर्लपूल रेफ्रिजरेटर को ऊर्जा कुशल कहा जा सकता है। ये इन्वर्टर टेक्नोलॉजी और हाई एनर्जी स्टार रेटिंग से लैस होते हुए बिजली की बचत करने का काम करते हैं और शोर स्तर भी नियंत्रण में रहता है।
क्या इनमें कन्वर्टेबल मोड की सुविधा होती है?
हां, इस तरह के फ्रिज के ज्यादातर मॉडल कन्वर्टेबल मोड से लैस होते हैं। इनके फ्रीजर को फ्रिज की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है और 5 से लेकर 10 तरह के कन्वर्टेबल मोड कूलिंग को स्टोरेज के हिसाब से सेट करने की सुविधा देते हैं।
ये व्हर्लपूल फ्रिज किस बजट रेंज में मिल जाएंगे?
इन रेफ्रिजरेटर की कीमत मॉडल, क्षमता, एनर्जी स्टार रेटिंग और सुविधाओं के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। ये आमतौर पर आपको करीब ₹25,000 - ₹50,000 तक की रेंज में मिल जाएंगे।