आज की व्यस्त जीवनशैली में स्मार्ट साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर हर किसी के लिए काफी सुविधाजनक माने जाते हैं। इनके साथ नियंत्रण व निगरानी काफी आसान बनती है और मोबाइल फोन की मदद से तापमान, कूलिंग, कन्वर्टेबल मोड और अन्य चीजें आसानी से सेट हो जाती हैं। इन Refrigerators के साथ ऊर्जा की बचत भी होती है और लगातार इस्तेमाल के बावजूद बिजली के लंबे बिल की चिंता नहीं रहती है। ज्यादा क्षमता वाले मॉडल अधिक मात्रा में चीजों को रखने की सुविधा देते हैं और कन्वर्टेबल मोड के साथ इन्हें जरूरत के हिसाब से सेट कर सकते हैं।
5 स्मार्ट साइड-बाय-साइड Refrigerator जिनके साथ सारा नियंत्रण और संचालन होगा आपकी उंगलियों पर!
आधुनिक घरों के लिए स्मार्ट कनेक्टिविटी वाले साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर काफी अच्छे होते हैं, क्योंकि इनके तापमान, कन्वर्टेबल मोड, कूलिंग और अन्य सेटिंग्स को आसानी से फोन से नियंत्रित करने की सुविधा मिलती है। इनके साथ न सिर्फ नियंत्रण आसानी से होता है, बल्कि स्टोरेज को मैनेज करना भी काफी सुविधाजनक बनता है। इसी के साथ तेज कूलिंग, ऊर्जा कुशल संचालन और ज्यादा स्टोरेज स्पेस इन्हें एक सही पसंद बनाते हैं।

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Haier 630L Lumiere French Door 4 Door Side by Side Frost Free Refrigerator (HRB-700KGU1, Black Glass)
मुख्य सुविधाएं
- यह स्मार्ट साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर 630 लीटर क्षमता वाला है, जिसमें स्मार्ट सेंस AI टेक्नोलॉजी है जिसके इस्तेमाल से मोबाइल फोन द्वारा तापमान को आसानी से कम-ज्यादा किया जा सकता है।
- स्टोरेज के लिए इसमें 6 कंपार्टमेंट, 6 ड्रॉर व 3 शेल्फ दिए गए हैं और इसके फ्रीजर की क्षमता 102 लीटर है।
- इसका ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर ऊर्जा की 50% तक बचत करता है और शोर स्तर को भी नियंत्रित रखता है।
क्यों चुनें?
- इस Haier Refrigerator की खासियत है कि इसके तापमान, ऊर्जा खपत, स्टोरेज मैनेजमेंट और अन्य चीजों की निगरानी आसानी से मोबाइल फोन से चलते-फिरते की जा सकती है। वहीं, सारी सेटिंग्स भी इससे ही नियंत्रित हो जाती हैं।
- अपनी बेहतरीन 360 डिग्री कूलिंग के साथ यह डोर रैक, शेल्फ, वेजिटेबल बास्केट और अन्य हिस्सों को एक समान स्तर पर ठंडा करता है। इससे चीजें कम समय में अच्छी तरह ठंडी हो जाती हैं और ताजी भी बनी रहती हैं।
- मजबूत कांच से बने इसके शेल्फ न सिर्फ भारी व चौड़े बर्तन/डिब्बे रखने के लिए उपयोगी हैं, बल्कि जरूरत होने पर इन्हें निकाले जा सकते हैं या ऊपर-नीचे भी सेट किए जा सकते हैं ताकि स्टोरेज आसानी से व्यवस्थित हो जाए।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Haier
- क्षमता- 630 लीटर
- कलर- ब्लैक ग्लास
- वोल्टेज- 230 Volts
- शेल्फ- 3
खासियतें
- एंटी-बैक्टेरियल टेक्नोलॉजी
- 10 स्टोरेज जोन
- 4 फ्रीजर बॉक्स
कमी
- बॉडी पर स्क्रैच लग सकते हैं।
किनके लिए होगा एक उपयुक्त पसंद?
- यह फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर उन घरों के लिए सही पसंद है जहां आधुनिक टेक्नोलॉजी व स्मार्ट कनेक्टिविटी के साथ-साथ ज्यादा स्टोरेज की आवश्यकता होती है।
- फ्रीजर के नीचे होने के कारण बार-बार झुकने की समस्या भी कम होती है और यह बुजुर्गों, कमर दर्द से परेशान लोगों और गर्भवती महिलाओं के लिए भी काफी सुविधाजनक है।
01Samsung 653L WI-FI Enabled SmartThings Side By Side Inverter Refrigerator (RS76CG8113SLHL, EZ Clean Steel)
मुख्य सुविधाएं
- 5-इन-1 कन्वर्टेबल मोड से लैस यह फ्रिज Samsung ब्रांड का है जिसे जरूरत के हिसाब से नॉर्मल, सीजनल, वेकेशन, एक्स्ट्रा फ्रिज और होम अलोन मोड पर सेट कर सकते हैं।
- 653 लीटर क्षमता वाले इस मॉडल में ट्विन कूलिंग प्लस टेक्नोलॉजी दी गई है जो हर हिस्से को एक समान रूप से ठंडा करती है।
- इसके फ्रीजर की क्षमता 244 लीटर है और ऑटो-डीफ्रॉस्ट टेक्नोलॉजी की वजह से बर्फ की अतिरिक्त परत जमा नहीं होती है।
क्यों चुनें?
- Wifi कनेक्टिविटी वाले इस सैमसंग रेफ्रिजरेटर की खासियत है कि तापमान, कन्वर्टेबल मोड और अन्य सेटिंग्स के अलावा, फ्रिज में आई खराबियों व समस्याओं पर भी आसानी से नजर रख सकते हैं और उनको लेकर अलर्ट भी मिलते रहते हैं।
- ऐप कनेक्टिविटी के साथ स्टोर की गई चीजों की लिस्ट भी बना सकते हैं और उस हिसाब से सामान ऑर्डर करते समय बार-बार फ्रिज खोलकर देखने की भी जरूरत नहीं होती है और एक्सपायरी डेट नोट करके चीजों के खराब होने से पहले उन्हें इस्तेमाल किया जा सकता है।
- गर्मी के मौसम में या घर पर कोई पार्टी होने पर इसके फ्रिज वाले हिस्से में चीजों को कम समय में ठंडा कर सकते हैं और फ्रीजर में बर्फ या आइसक्रीम जमा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Samsung
- क्षमता- 653 लीटर
- कलर- स्टेनलेस स्टील
- वोल्टेज- 220.0 Volts
- फ्रीजर क्षमता- 244 लीटर
खासियतें
- डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर
- LED डिस्प्ले
- डोर अलार्म
कमी
- ज्यादा ऊर्जा खपत।
किनके लिए होगा एक उपयुक्त पसंद?
- यह साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर 5 लोगों या उससे बड़े परिवार के लिए काफी अच्छा है जहां फल-सब्जियां, डेयरी प्रोडक्ट्स, बचा हुआ खाना और अन्य चीजें रखने की जरूरत होती है।
- इसी के साथ, यह मॉडल उन घरों के लिए भी काफी उपयोगी है जहां आए दिन फ्रिज में तरह-तरह की चीजें स्टोर की जाती हैं लेकिन सही तापमान और कूलिंग न होने पर वे समय से पहले खराब हो जाती हैं।
योर पिक्स पर मिलेगी गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन, कुकवेयर व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी
02LG 790 L, 3 Star, Frost-Free, Double Door, Wi-Fi Convertible, Smart Inverter, Side By Side Refrigerator (GL-B277GPZ3, Shiny Steel, 2026 Model)
मुख्य सुविधाएं
- इस रेफ्रिजरेटर में स्टोरेज के लिए 2 सेक्शन, 6 शेल्फ और 8 डोर शेल्फ मिलते हैं, जिस वजह से ज्यादा-से-ज्यादा सामान रखने का काम काफी सुविधाजनक बन जाता है।
- मल्टी एयर फ्लो के साथ इसका हर हिस्सा एक ही स्तर पर ठंडा होता है और यह सुनिश्चित होता है कि हर चीज सही तरह से ठंडी हो।
- इसमें लगा डिओड्राइजर फ्रिज के अंदर दुर्गंध को जमा होने नहीं देता है और एंटी-बैक्टेरियल गास्केट कीटाणुओं को प्रवेश करने से रोकती है।
क्यों चुनें?
- वाईफाई कनेक्टिविटी वाले इस LG Fridge के फ्रीजर को कहीं से भी कन्वर्ट करने की सुविधा मिलती है। स्मार्टफोन ऐप की मदद से यह काम काफी सुविधाजनक बन जाता है और साथ ही ताजा खाना रखने के लिए अतिरिक्त जगह भी मिलती है।
- इसमें लगे डिजिटल सेंसर अंदर रखे सामान और बाहर के तापमान के हिसाब से कूलिंग को अपने आप ही सेट करते रहते हैं जिससे न सिर्फ खाना ताजा रहता है, बल्कि बार-बार सेटिंग्स बदलने की मेहनत भी नहीं करनी होती है।
- यह रेफ्रिजरेटर न सिर्फ ज्यादा स्टोरेज स्पेस और आधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस है, बल्कि ऊर्जा की भी बचत करता है। लगातार इस्तेमाल के बावजूद बिजली का बिल नियंत्रित रहता है और लंबी ताजगी बनी रहती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- LG
- क्षमता- 790 लीटर
- एनर्जी स्टार रेटिंग- 3
- वोल्टेज- 220 Volts
- शेल्फ- 6
खासियतें
- स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर
- हाईजीन फ्रेश+
- एकस्प्रेस फ्रीजिंग
कमी
- ज्यादा टिकाऊ नहीं है।
किनके लिए होगा एक उपयुक्त पसंद?
- यह साइड-बाय-साइड फ्रिज उन संयुक्त परिवारों के लिए एक अच्छा विकल्प है, जो घर के लिए एक स्मार्ट कूलिंग समाधान चाहते हैं और जिसकी सेटिंग्स को नियंत्रित करना आसान हो।
- वहीं, जिन घरों में आए दिन फ्रिज में चीज़ों को रखने के लिए जगह कम पड़ जाती है या जिनके यहां तेज कूलिंग/फ्रीजिंग की आवश्यकता होती है, उनके लिए भी यह उपयुक्त है।
03Haier 596 L 3 Star Frost Free Expert Inverter Smart Sense AI enabled 2-Door Side by Side Refrigerator (HRS-682WGKU1 2026 Model)
मुख्य सुविधाएं
- ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर वाला यह साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर वॉटर डिस्पेंसर से लैस है जो ठंडा पानी देता है।
- फ्रॉस्ट-फ्री टेक्नोलॉजी की वजह से इसके फ्रीजर में बर्फ की अतिरिक्त परत जमा नहीं होती है। इस वजह से लगातार कूलिंग भी होती है और ऊर्जा की भी बचत होती है।
- 596 लीटर वाले इस मॉडल की एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है और स्टोरेज के लिए इसमें 4 कंपार्टमेंट, 6 शेल्फ और 8 डोर रैक्स दिए गए हैं।
क्यों चुनें?
- वर्क फ्रॉम होम करते समय से लेकर लिविंग रूम में टीवी देखने तक; इस स्मार्ट रेफ्रिजरेटर की सारी सेटिंग्स को आसानी से बैठे-बैठे फोन से नियंत्रित कर सकते हैं, जिससे बार-बार रेफ्रिजरेटर के पास जाने की जरूरत नहीं होती है।
- गर्मी के मौसम या घर पर कोई फंक्शन होने पर अक्सर फ्रिज वाले हिस्से में चीजों को रखने की जगह कम पड़ जाती है और फ्रीजर खाली रहता है। हालांकि, इस हायर रेफ्रिजरेटर के फ्रीजर को पूरी तरह से कन्वर्ट करके ताजा खाना रखने की सुविधा मिलती है जिससे दगह की कमी नहीं होती है।
- यह न सिर्फ तेजी से कूलिंग करता है बल्कि पूरी हाइजीन बनाकर रखता है। इसके अंदर आसानी से दुर्गंध व बैक्टीरिया जमा नहीं होते हैं जिससे लंबी ताजगी व सफाई बनी रहती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Haier
- क्षमता- 596 लीटर
- वोल्टेज- 230 Volts
- फ्रीजर क्षमता- 204 लीटर
- पैटर्न- सॉलिड
खासियतें
- एक्सटर्नल डिस्प्ले
- डिओ फ्रेश टेक्नोलॉजी
- ट्रिपल ट्विस्ट आइस मेकर
कमी
- इंस्टॉलेशन-संबंधित परेशानी।
किनके लिए होगा एक उपयुक्त पसंद?
- यह Haier रेफ्रिजरेटर उन घरों के लिए काफी उपयुक्त है जहां स्मार्ट कनेक्टिविटी के साथ-साथ आकर्षक लुक को भी प्राथमिकता दी जाती है। यह उन लोगों के लिए भी है जहां किचन में बहुत बड़ा मॉडल फिट नहीं हो सकता और जो स्लीक डिजाइन वाले फ्रिज की तलाश में हैं।
- साथ ही, यह उन लोगों के लिए भी बेहतरीन विकल्प है जो किफायती कीमत पर उच्च गुणवत्ता वाला साइड-बाय-साइड मॉडल चाहते हैं, लेकिन प्रदर्शन और कूलिंग से कोई समझौता नहीं करना चाहते।
अलग-अलग तरह के उपकरणों की जानकारी के लिए करिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस का रुख
04Samsung 633 L, 3 Star, Frost Free, Double Door, Convertible 5-in-1 Digital Inverter, Side By Side Refrigerator (RS78CG8543S9HL, Silver, Refined Inox)
मुख्य सुविधाएं
- 633 लीटर क्षमता और 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर से लैस है।
- जरूरत पड़ने पर इसके फ्रीजर को कन्वर्ट करके फ्रिज की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे अतिरिक्त स्टोरेज स्पेस मिलती है।
- इसमें स्टोर किया गया खाना और फल-सब्जियां करीब 15 दिनों तक ताजा बने रह सकते हैं।
क्यों चुनें?
- जब भी इस फ्रिज में किसी तरह की कोई खराबी आती है या किसी पुर्जे को बदलने की जरूरत होती है तो मोबाइल ऐप्लिकेशन पर तुरंत अलर्ट आ जाता है, जिससे मरम्मत का काम सही समय पर हो जाए और प्रदर्शन में किसी तरह की कमी न रहे।
- दरवाजा सही तरह से बंद न होने या देर तक खुला रहने पर अलार्म बजता है, ताकि उसे सही तरह से बंद किया जा सके और बिना रुकावट कूलिंग होती रहे।
- यह सैमसंग रेफ्रिजरेटर काफी ऊर्जा कुशल भी है और AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके यह बिजली की खपत पर नजर रखता है। अगर खपत ज्यादा होती है तो फोन पर सूचना आ जाती है, ताकि उसे नियंत्रित किया जा सके।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Samsung
- क्षमता- 633 लीटर
- वोल्टेड- 230 Volts
- शेल्फ- 4
- डोर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
खासियतें
- स्मार्टथिंग्स कुकिंग
- 5-इन-1 कन्वर्टेबल
- पावर कूल/फ्रीज
कमी
- PCB टिकाऊ नहीं है।
किनके लिए होगा एक उपयुक्त पसंद?
- इन-बिल्ट वॉटर डिस्पेंसर वाला यह रेफ्रिजरेटर उन घरों के लिए काफी अच्छा है जहां ठंडा पानी और बर्फ की खपत ज्यादा होती है और बार-बार बोतल व आइस ट्रे भरकर रखने का समय नहीं मिल पाता।
- यह उन लोगों के लिए भी अच्छा विकल्प है जो पूरे हफ्ते की फल-सब्जियां साथ में स्टोर करना चाहते हैं।
05
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
इन 5 स्मार्ट साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर में मिलने वाली सुविधाओं को जानिए
Haier, सैमसंग और LG के इन 5 विकल्पों में से किसी का भी चयन अपनी जरूरत, पसंद और बजट के हिसाब से कर सकते हैं। यह तालिका इनमें मिलने वाली सुविधाओं को आसानी से समझने में मदद करती है, ताकि चयन करना आसान हो सके।
|
मॉडल |
सालाना ऊर्जा खपत |
सुविधाएं |
|
Haier 630L Lumiere French Door 4 Door Side by Side Frost Free Refrigerator (HRB-700KGU1, Black Glass) |
600 Kilowatt Hours |
|
|
Samsung 653L WI-FI Enabled SmartThings Side By Side Inverter Refrigerator (RS76CG8113SLHL |
NA |
|
|
LG 790 L, 3 Star, Frost-Free, Double Door, Wi-Fi Convertible, Side By Side Refrigerator (GL-B277GPZ3) |
636 Kilowatt Hours |
|
|
Haier 596 L 3 Star Frost Free Expert Inverter Smart Sense AI enabled 2-Door Side by Side Refrigerator (HRS-682WGKU1) |
528 Kilowatt Hours |
|
|
Samsung 633 L, 3 Star, Frost Free, Side By Side Refrigerator with AI, WiFi (RS78CG8543S9HL) |
535 Kilowatt Hours |
|
इन्हें भी पढ़ें:
FAQs:
1. स्मार्ट साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर क्या हैं और वे कैसे काम करते हैं?
ये रेफ्रिजरेटर इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके काम करते हैं, और स्मार्टफोन ऐप, के साथ नियंत्रित किए जा सकते हैं। इनकी कूलिंग, कन्वर्टेबल मोड्स, तापमान और अन्य सेटिंग्स को नियंत्रित करना काफी आसान व सुविधाजनक होता है।
2. क्या स्मार्ट साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर बिजली ज्यादा खाते हैं?
आमतौर पर नहीं। ज्यादातर आधुनिक मॉडल ऊर्जा-कुशल इन्वर्टर कंप्रेसर और नई टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं जो बिजली की खपत को कम करते हैं। कुछ स्मार्ट सुविधाएं, जैसे भोजन की निगरानी और ऐप नियंत्रण, ऊर्जा की बर्बादी को कम करने में मदद करती हैं।
3. अपने स्मार्ट रेफ्रिजरेटर को स्मार्टफोन ऐप से कैसे नियंत्रित कर सकते हैं?
आपको अपने रेफ्रिजरेटर के ब्रांड का खास ऐप अपने स्मार्टफोन पर डाउनलोड करना होगा। फिर, ऐप में दिए गए निर्देशों का पालन करके अपने रेफ्रिजरेटर को वाईफाई से कनेक्ट करें। एक बार कनेक्ट होने के बाद, आप तापमान, मोड सेटिंग्स को नियंत्रित कर सकते हैं और अलर्ट मिलते रहते हैं।
4. क्या स्मार्ट रेफ्रिजरेटर मेरे भोजन को बेहतर ढंग से स्टोर कर सकते हैं?
हां कई स्मार्ट रेफ्रिजरेटर एडवांस सेंसर और सटीक तापमान नियंत्रण का उपयोग करते हैं, जो भोजन को अधिक समय तक ताजा रखने में मदद करते हैं। कुछ में खास कंपार्टमें भी होते हैं जो अलग-अलग प्रकार के भोजन के लिए सही नमी और तापमान बनाए रखते हैं।
5. ये मॉडल किस रेंज में आते हैं?
इनकी कीमत ब्रांड, मॉडल, क्षमता और सुविधाओं के हिसाब से अलग-अलग होती है। किफायती मॉडल करीब ₹70,000-₹1,00,000 तक की रेंज में आते हैं और प्रीमियम विकल्प ₹1,50,000+ की रेंज में मिलते हैं।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
You May Also Like