क्या Daikin AC सच में एक बढ़िया ब्रांड है? जानिए विकल्पों के साथ
क्या आप भी इस असमंजस में है Daikin ब्रांड के AC सच में अच्छा है? तो आपको बता दें इसमें आपको पॉवर चिल फीचर से लेकर पीएम 2.5 फिल्टर तक जैसी एडवांस तकनीक मिल जाएगी जो इसे भीषण गर्मी के लिए सही चॉइस बनाते हैं। डालिए नजर विकल्पों के साथ।
देखा जाए तो डाइकिन आज के समय में एयर कंडीशनर की दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम बन चुका है। खासकर भारत जैसे देश में, जहां गर्मी हर साल नए रिकॉर्ड तोड़ती है, लोग एक भरोसेमंद और दमदार एसी ब्रांड की तलाश में रहते हैं। ऐसे में सवाल उठता है क्या Daikin सच में सबसे बेहतरीन AC ब्रांड है? तो आपको बता दें, इनकी खासियत जापानी तकनीक और ऊर्जा दक्षता मानी जाती है। इसके मॉडल्स कम बिजली खपत में बेहतर कूलिंग देने के लिए जाने जाते हैं। साथ ही, इसकी इन्वर्टर टेक्नोलॉजी कमरे के तापमान को स्थिर बनाए रखने में मदद कर सकती है, जिससे बिजली का बिल भी नियंत्रित रह सकता है। इसके अलावा, ये ब्रांड अपने प्रोडक्ट्स की गुणवत्ता और टिकाऊपन के लिए भी काफी मशहूर है। कंपनी का फोकस सिर्फ कूलिंग पर नहीं, बल्कि एयर क्वालिटी पर भी होता है। कई मॉडल्स में एडवांस्ड फिल्ट्रेशन सिस्टम जैसे PM2.5 फिल्टर दिया जाता है, जो धूल और एलर्जी पैदा करने वाले कणों को कम करने में मदद कर सकता है।
देखें 5 बढ़िया डाइकिन एसी के विकल्प यहां -
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Daikin 1.0 Ton 3 Star, New Star rated, Inverter Split AC
अमेजन ने बताया - यह 1 टन क्षमता के साथ आता है जो छोटे कमरों के लिए सही है। Daikin का यह एसी 3D एयरफ्लो तकनीक के साथ आता ही जो हवा को ऊपर-नीचे और दायें-बाएं घुमा कर कमरे में हवा फैलाता है और कमरे में बढ़िया ठंडक देता है।
हमारी क्या राय है - देखा जाए तो इसमें पीएम 2.5 फिल्टर दिया गया है जिसकी वजह से यह हवा में मौजूद धूल-कण और यहां तक की छोटे-छोटे बैक्टीरिया को भी हटा देता है और कमरे की हवा को साफ बना देता है। इसलिए अगर आपके घर में छोटे बच्चे या बुजुर्ग है या फिर किसी को एलर्जी है तो यह एसी चुनना सही रहेगा। साथ ही, इसमें मौजूद पॉवर चिल फीचर की मदद से यह 52 डिग्री सेल्सियस में भी तेजी से कमरे को ठंडा कर देता है जिससे अगर आप ऐसी जगह रहते हैं जहां तापमान 45 डिग्री से ऊपर चली जाती है तो यह सही रहेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
मॉडल - MTKL35XV16
क्षमता - 1 टन
कूलिंग पॉवर - 3.52 किलोवाट
ऊर्जा रेटिंग - 3 स्टार
वाटेज - 1105 वाट
खासियत
हेप्टा सेंस तकनीक
ड्यू क्लीन टेक्नोलॉजी
कमी
चूंकि यह एक 3 स्टार ऊर्जा रेटिंग वाला एसी है जो 4 स्टार या 5 स्टार वाले एसी की तुलना में थोड़ा अधिक बिजली खर्च करता है जिससे आपके बिजली का बिल ज्यादा आ सकता है।
योरपिक्स पर क्लिक करके पढ़ें अन्य प्रोडक्ट के बारे में।
01
Daikin 1.5 Ton 3 Star, New Star rated, Inverter Split AC
अमेजन ने बताया - इसमें 100% कॉपर कॉइल लगा हुआ है जो इसे जंग से बचा कर लंबे समय तक चलने में मदद करता है। इसमें PM2.5 फ़िल्टर दिया गया है जो हवा को साफ करके कमरे में ताजगी फैलाता है। यह 1.5 Ton AC मध्यम आकार के कमरों के लिए सही है और स्विंग कंप्रेसर के सतह कमरे के चारों कोने में हवा फैलाता है।
हमारी क्या राय है - आपको बता दें, इसमें दिया गया ट्रिपल डिस्प्ले फीचर बहुत काम का है, जो आपको सेट तापमान के साथ-साथ यह भी दिखाता है कि एसी इस वक्त कितने प्रतिशत बिजली का इस्तेमाल कर रहा है। तो जिन लोगों को एसी लगता है एसी चलाने से अधिक बिजली खपत होती है तो इसे चुनिये और बिजली की खपत पर निगरानी रखिए। इसके अलावा, इसका 3D एयरफ्लो कमरे के हर कोने में बराबर कूलिंग पहुंचाता है।
स्पेसिफिकेशन्स
मॉडल - MTKL50XV16
क्षमता - 1.5 टन
कूलिंग पॉवर - 5 किलोवाट
ऊर्जा रेटिंग - 3 स्टार
वाटेज - 1600 वाट
खासियत
7 हेप्टा सेंस तकनीक
फिल्टर क्लीन इंडिकेटर
कमी
आपको बता दें, मेट्रो शहरों में तो डायकिन की सर्विस बेहतरीन है, लेकिन छोटे शहरों या कस्बों में इनकी आफ्टर-सेल्स सर्विस मिलने में कभी-कभी देरी हो सकती है। इसलिए अपने शहर में इसकी सर्विसिंग है या नहीं यह जांच करके इसे लेना बेहतर रहेगा।
02
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
Daikin 0.8 Ton 2 Star, New Star rated,Fixed Speed Split AC
अमेजन ने बताया - बताया गया है कि इसमें पॉवर चिल ऑपरेशन मौजूद है जो कमरे को तेजी से ठंडा करने में मदद करता है और तपती गर्मी में भी आपको राहत दिलाता है। इसमें मौजूद कोआंडा एयरफ्लो तकनीक की वजह से हवा कमरे के हर कोने में समान रुप से फैलती है।
हमारी क्या राय है - क्या आप भी मेरी तरह फ्लैट में रहते हैं या फिर आपके कमरे का आकार छोटा है तो इसे चुनना सही रहेगा क्योंकि इसमें 0.8 टन क्षमता दिया गया है जो छोटे कमरों को सही तरीके से ठंडा करता है। इसके अलावा यह नॉन-इन्वर्टर एसी है तो मैंने इसलिए भी इसे चुना क्योंकि यह बजट में भी आ जाता है और मुझे ज्यादा इस्तेमाल नहीं होता तो मेरे लिए यह सही है। आप भी बस कुछ घंटे एसी चलाते हैं तो इसे चुनना सही होगा।
स्पेसिफिकेशन्स
मॉडल - FTQ28XV16
क्षमता - 0.8 टन
कूलिंग पॉवर - 2.8 किलोवाट
ऊर्जा रेटिंग - 2 स्टार
वाटेज - 718 वाट
खासियत
पीएम 2.5 फिल्टर
डीएनएस सेल्फ हील कोटिंग
कमी
चूंकि यह बस 2 स्टार रेटिंग के साथ आता है तो यह बिजली खर्च ज्यादा करता है और आपका बिजली बिल बढ़ा सकता है। साथ ही, नॉन-इन्वर्टर होने की वजह से कंप्रेसर पर भी दवाब ज्यादा पड़ता है।
03
Daikin 1.5 Ton 3 Star Hot & Cold Inverter Split AC
अमेजन ने बताया - इसमें 1.5 टन क्षमता दिया गया है और यह मध्यम आकार के कमरों के लिए सही है। इसमें 3 स्टार ऊर्जा रेटिंग दी गई है और इस डाइकिन एसीमें ड्यू क्लीन टेक्नोलॉजी मौजूद है जिसके सहारे यह कूलिंग कॉइल को जरूरत के अनुसार खुद साफ कर देता है।
हमारी क्या राय है - इस एसी की खास बात ही यह है कि यह एक प्रकार का हॉट एंड कोल्ड Inverter AC है जिससे गर्मियों में तो बढ़िया तरीके से कमरे को ठंडा करता ही है और सर्दियों में भी आपको अलग से रूम हीटर या ब्लोअर रखने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे कमरे का स्पेस बचता है और यह हीटर के मुकाबले हवा को ड्राई भी नहीं करता। इसलिए अगर मेरी सलाह माने तो यह उत्तर भारत या ऐसे इलाकों के लिए सही हैं जहां कड़ाके की गर्मी और हाड़ कंपाने वाली ठंड दोनों पड़ती है।
स्पेसिफिकेशन्स
मॉडल - FTHT50UV
क्षमता - 1.5 टन
कूलिंग पॉवर - 5 किलोवाट
ऊर्जा रेटिंग - 3 स्टार
वाटेज - 1600 वाट
खासियत
3डी एयरफ्लो
PM 2.5 फिल्टर
कमी
आज के दौर में जहां कई ब्रांड्स जैसे Panasonic या LG इस प्राइस रेंज में वाई-फाई और ऐप कंट्रोल सपोर्ट दे रहे हैं, इस मॉडल में आपको कोई इन-बिल्ट स्मार्ट कनेक्टिविटी नहीं मिलती। आपको इसे ट्रेडिशनल रिमोट से ही चलाना होगा।
04
Daikin 1.8 Ton 3 Star, New star rated, Inverter Split AC
अमेजन ने बताया - यह 1.8 टन क्षमता के साथ आता है जो बड़े कमरों के लिए सही होता है। इसमें 3 स्टार ऊर्जा रेटिंग दी गई है। इसमें मौजूद कॉपर कंडेंशर कॉइल इसे जंग से बचा कर रखते हैं और लंबे समय तक टिकाऊ बनाए हुए रखते हैं। इसमें स्विंग कंप्रेसर दिया गया है जो कमरे में हवा को बढ़िया से फैलाता है।हमारी क्या राय है - कई शहरों में गर्मी के मौसम में अक्सर बार-बार बिजली चली जाती है। सच बताऊं तो मेरे शहर में भी अक्सर बिजली कटौती की समस्या रहती है इसलिए मैंने डाइकिन का एसी चुना क्योंकि इसमें स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन दिया गया है जिसकी वजह से वोल्टेज के उतार-चढ़ाव में भी यह सही तरीके से ठंडक को बनाए रखता है और इसमें अलग से कोई अन्य स्टेबलाइजर भी लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है।
स्पेसिफिकेशन्स
मॉडल - ATKL60XV16
क्षमता - 1.8 टन
कूलिंग पॉवर - 6 किलोवाट
ऊर्जा रेटिंग - 3 स्टार
वाटेज - 1850 वाट
खासियत
ड्यू क्लीन टेक्नोलॉजी
स्विंग कंप्रेसर
कमी
हालांकि डायकिन के कई मॉडल्स के रिमोट में रात के समय डिस्प्ले लाइट नहीं होती, जिससे अंधेरे कमरे में तापमान बदलने या बटन ढूंढने में थोड़ी परेशानी हो सकती है।
तालिका के माध्यम से यहां ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स की तुलना की गई है जिसकी मदद से आप अपने घर के लिए एक बढ़िया Daikin के AC brand के बढ़िया मॉडल ले सकते हैं -
मॉडल
क्षमता
कूलिंग पॉवर
नॉइस लेवल
Daikin 1.0 Ton Inverter Split AC - MTKL35XV16
1.0 टन
3.52 किलोवाट
27 डेसिबल
Daikin 1.5 Ton 3 Star, Inverter Split AC - MTKL50XV16
1.5 टन
5 किलोवाट
32 डेसिबल
Daikin 0.8 Ton Fixed Speed Split AC - FTQ28XV16
0.8 टन
2.8 किलोवाट
32 डेसिबल
Daikin 1.5 Ton 3 Star Hot & Cold Inverter Split AC - FTHT50UV
1.5 टन
5 किलोवाट
32 डेसिबल
Daikin 1.8 Ton Inverter Split AC - ATKL60XV16
1.8 टन
6 किलोवाट
32 डेसिबल
निष्कर्ष
अंत में कहा जा सकता है कि डाइकिन एक भरोसेमंद और प्रीमियम एसी ब्रांड है, जो बेहतर कूलिंग, ऊर्जा दक्षता और टिकाऊ परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। हालांकि इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है, लेकिन लंबी अवधि में यह एक अच्छा निवेश साबित हो सकता है। साथ ही, यह आपको अलग-अलग क्षमता में मिल जाएगा जिसे आप अपने कमरे के हिसाब से चुन सकते हैं। बाकि सबसे अच्छा ब्रांड वही होगा जो आपकी जरूरत, बजट और उपयोग के अनुसार सही बैठ सके।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
क्या डाइकिन एसी सच में अच्छा होता है?
आमतौर पर इस ब्रांड के एसी अपनी बेहतरीन कूलिंग, कम बिजली खपत और टिकाऊ क्वालिटी के लिए जाने जाते हैं। जो इसे लोगों के बीच काफी भरोसेमंद बना सकते हैं।
क्या डाइकिन एसी बिजली कम खर्च करता है?
डाइकिन के इन्वर्टर AC मॉडल्स खास तौर पर ऊर्जा बचाने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं, जिससे बिजली का बिल कम आ सकता है।
क्या डाइकिन एसी महंगा होता है?
आमतौर पर डाइकिन के एसी दूसरे ब्रांड्स के मुकाबले थोड़े महंगे हो सकते हैं, लेकिन उनकी क्वालिटी और परफॉर्मेंस के हिसाब से इसे एक अच्छा निवेश माना जा सकता है।