Inverter AC या सामान्य एसी: कौन करेगा बिजली की बचत और देगा बढ़िया कूलिंग? जानिए यहां
बढ़िया बिजली बचत वाले एसी की तलाश है और असमंजस में है इन्वर्टर एसी सही है या सामान्य? तो आपको बता दें, अगर Air Conditioner रोजाना कई घंटों तक चलता है तो इन्वर्टर एसी बढ़िया है क्योंकि यह कम बिजली खपत करता है। वहीं अगर बजट सीमित है और एसी का उपयोग कम समय के लिए होता है, तो नॉर्मल एसी सही है।
नया एसी लेते समय ज्यादातर लोगों के मन में एक सवाल जरूर आता है कि इन्वर्टर एसी बेहतर है या सामान्य एसी। देखा जाए तो दोनों ही कमरे को ठंडा करने का काम करते हैं, लेकिन उनकी तकनीक और बिजली की खपत में काफी अंतर होता है। आपको बता दें, एक ओर जहां नॉर्मल एसी जिसे फिक्स्ड स्पीड एसी भी कहा जाता है, यह बजट में तो मिल जाता है लेकिन हां यह बार-बार चालू बंद होते रहता है जिससे कंप्रेसर पर दबाव पड़ता है और बिजली खर्च होती है। वहीं बात करें, Inverter AC की इसमें कंप्रेसर लगातार चलता रहता है जिससे बिजली खर्च कम होता है और यह आपको लगातार ठंडक देते रहेगा।
हमने यह विषय क्यों चुना?
बढ़ती गर्मी में अक्सर एसी लगवाते समय हम गलती कर बैठते हैं। इसलिए हमने यह विषय चुना ताकि आप अपनी जरूरत के हिसाब से एक सही एसी ले सके। जैसे बिजली खपत में इन्वर्टर एसी, सामान्य एसी की तुलना में सही माना जाता है। हालांकि कीमत के मामले में नॉर्मल एसी अभी भी सस्ता है। इन्वर्टर वाले एसी लेने के लिए शुरुआत में अधिक पैसा खर्च करना पड़ सकता है। लेकिन लंबे समय तक इसका इस्तेमाल करने वाले हैं, तो बिजली बिल में होने वाली बचत धीरे-धीरे इस अतिरिक्त लागत की भरपाई कर देती है।
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Haier 1.5 Ton 5 Star AI Climate Control Smart Split AC
अमेजन क्या कहता है - यह 1.5 टन क्षमता के साथ आने वाला इन्वर्टर एसी है जो मध्यम आकार के कमरों के लिए सही है। Haier के इस एसी में 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग मौजूद है जो ऊर्जा की खपत कम करता है और बिजली की बचत करता है। इसमें 4-वे स्विंग दिया गया है जो कमरे के चारों कोने में हवा फैलाता है।
हमारी राय - अगर आप भयंकर गर्मी वाले जगहों जैसे दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान या मध्य भारत में रहते हैं तो जहां तापमान 40 से 50 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाती है तो इसे चुनिये क्योंकि कंपनी के दावे के अनुसार यह 60°C में भी आपके कमरे को फटाफट से ठंडा कर देगा। साथ ही, इसका 7-इन-1 कनवर्टिबल मोड आपको अपनी जरूरत के हिसाब से एसी को 40% तक से लेकर 110% तक की क्षमता पर चलाने की सुविधा देता है, जिससे बिजली का बिल काफी हद तक कंट्रोल में रहता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Haier
मॉडल - HSU19K-PYAIR5BN-INV
क्षमता - 1.5 टन
कूलिंग पॉवर - 5.46 किलोवाट
नॉइस लेवल - 37 डेसिबल
खासियत
फ्रॉस्ट क्लीन
वाईफाई सपोर्ट
एंटी बैक्टीरियल फिल्टर
कमी
देखा जाए तो यह एसी जटिल AI और वाई-फाई फीचर्स के चलते बुजुर्गों या उन लोगों के लिए जो बहुत ज्यादा टेक्नोलॉजी-फ्रेंडली नहीं हैं क्योंकि इसके AI क्लाइमेट असिस्टेंट जैसे फीचर्स को समझना थोड़ा मुश्किल या झंझट भरा हो सकता है।
01
Haier 1.6 Ton 3 Star Fixed Speed Split AC
अमेजन क्या कहता है - यह 20 मीटर के एयर फ़्लो को साथ आता है जो दूर तक हवा फैलाता है। यह एक प्रकार का नॉन-इन्वर्टर एसी है और इसमें टर्बो कूल प्लस फीचर दिया गया है जिसकी वजह से यह Split AC कमरे को फटाफट से ठंडा कर देगा। हायर का यह एसी 1.6 टन क्षमता के साथ आता है जो 140 से 150 स्क्वेर फिट तक के कमरों के लिए सही रहेगा।
हमारी राय - अगर आप एक ऐसा एसी लेने के बारे में सोच रहे हैं जिसका उपयोग कम समय के लिए करना हो और इसे गेस्ट रूम, ऑफिस का मीटिंग रूम या दिन में सिर्फ 1-2 घंटे के लिए ही चलाना है तो आप इसे चुनिये। यह आपके बजट में तो आ ही जाएगा और सही ठंडक भी देगा। वहीं, एंटी-कोरोशन कोटिंग के चलते यह लंबे समय तक टिकाऊ भी रहेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Haier
मॉडल - HSU19T-TXS3BE-FS
क्षमता - 1.6 टन
कूलिंग पॉवर - 1.35 किलोवाट
नॉइस लेवल - 34 डेसिबल
खासियत
5 फैन स्पीड
माइक्रो एंटीबैक्टीरियल फिल्टर
लो गैस डिटेक्शन
कमी
चूंकि यह एक नॉन-इनवर्टर एसी है। इसका मतलब है कि इसका कंप्रेसर या तो पूरी ताकत से चलता है या बंद हो जाता है। इन्वर्टर एसी की तुलना में यह बिजली की खपत बहुत ज्यादा करता है, जिससे आपका हर महीने का बिजली बिल अधिक आ सकता है।
02
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
Hitachi 1.5 Ton 3 Star Xpandable+ Inverter Split AC
अमेजन क्या कहता है - आपको बता दें, Hitachi अपने दमदार कंप्रेसर और कूलिंग के लिए जाना जाता है। इस AC में एक्सपैंडेबल+ टेक्नोलॉजी है, जो कमरे में ज़्यादा गर्मी होने पर अपनी कूलिंग क्षमता को बढ़ा देती है। यह 52°C जैसी भीषण गर्मी में भी कमरा तुरंत ठंडा करने की ताकत रखता है। यह एक इन्वर्टर एसी है और यह 4-वे स्विंग के साथ कमरे के चारों कोने में हवा फैलाता है।
हमारी राय - अगर आपके कमरे का आकार 111 से 150 स्क्वेर फिट तक है तो आप इसे चुनिये क्योंकि यह 1.5 टन क्षमता के साथ आता है और कमरे में बढ़िया तरीके से ठंडक फैलाता है। साथ ही, जब बारिश का मौसम आएगा और कमरे में उमस और चिपचिपाहट भर जाएगी तब भी यह लगभग 35% तक नमी को हटाकर कमरे में आरामदायक माहौल बना देगा।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Hitachi
मॉडल - RAS.D318PCCIBS
क्षमता - 1.5 टन
कूलिंग पॉवर - 17060 ब्रिटिश थर्मल यूनिट्स
नॉइस लेवल - 34 डेसिबल
खासियत
आइस क्लीन
100% कॉपर ट्यूब
फ्रॉस्ट वॉश
कमी
यह एक 3 स्टार एसी है। अगर आपका एसी गर्मियों में दिन में 8-10 घंटे से ज़्यादा चलता है, तो 5 स्टार एसी के मुकाबले इसमें बिजली का बिल थोड़ा ज़्यादा आएगा।
03
Hitachi 1.5 Ton 2 Star, New star rated, Long Air Throw Fixed Split AC
अमेजन क्या कहता है - बताया गया है कि यह मध्यम आकार के कमरों के लिए सही है क्योंकि इसमें 1.5 टन क्षमता दी गई है। Hitachi का यह एसी 24 मीटर के लॉंग एयर थ्रो के साथ आता है जिससे दूर तक हवा फैलती है। साथ ही, फास्टर कूलिंग फीचर की वजह से यह कमरे को तेजी से ठंडा करता है और लो नॉइस की वजह से शोर भी कम करता है।
हमारी राय - आपको बता दें, अगर आपका 1.5 Ton AC रोज़ाना 5 घंटे से ज़्यादा चलने वाला है, तो हमारी सलाह होगी कि आप इस 2 स्टार वाले नॉन-इन्वर्टर वाले एसी के बजाय कुछ हज़ार रुपये और मिलाकर एक 3 स्टार या 5 स्टार इन्वर्टर एसी ले ले। लेकिन हां, यह एसी उन यूजर्स के लिए सही है जिनका बजट सीमित है और सही ब्रांड का एसी चाहते हैं। वहीं, अगर आपको एसी का इस्तेमाल बहुत कम करना है, जैसे कि केवल बहुत ज़्यादा गर्मी होने पर या दिन में सिर्फ 2-3 घंटे तो यह आपके लिए एक पैसा वसूल विकल्प रहेगा, क्योंकि इसे खरीदने की शुरुआती लागत काफी कम है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Hitachi
मॉडल - RAS.B318PCAIBA1
क्षमता - 1.5 टन
कूलिंग पॉवर - 17500 ब्रिटिश थर्मल यूनिट्स
नॉइस लेवल - 39 डेसिबल
खासियत
इको मोड
गुड स्लीप मोड
4 वे स्विंग
कमी
जैसा कि बताया गया है कि यह एसी 2 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है, जिसका सालाना बिजली खर्च लगभग 1039.62 यूनिट्स है। तो अगर आप इसे गर्मियों में हर दिन 7-8 घंटे या उससे ज़्यादा चलाते हैं, तो आपका बिजली का बिल 4 स्टार या 5 स्टार इन्वर्टर एसी के मुकाबले काफी ज़्यादा आएगा।
04
Daikin 1.5 Ton 3 Star, New Star rated, Inverter Split AC
अमेजन क्या कहता है - यह एक 3 स्टार ऊर्जा रेटिंग वाला एसी है जो संतुलित बिजली खर्च के साथ बढ़िया ठंडक देगा। DAIKIN ब्रांड का यह एक इन्वर्टर एसी है जो कंप्रेसर को बार-बार चालू बंद नहीं करता है और लगातार ठंडक देते रहता है और बिजली की बचत भी करता है। इसमें PM2.5 फिल्टर दिया गया है जो कमरे की हवा को साफ बना कर ताजगी भरने में मदद करता है।
हमारी राय - आपको बता दें, इसमें कॉपर कंडेंसर के साथ पेटेंटेड DNNS कोटिंग दी गई है, जो इसे जंग से बचाने का काम करती है। तो अगर आप किसी ऐसे इलाके में रहते हैं जहां प्रदूषण ज़्यादा है या नाले के पास घर है, तो इसे चुनिये क्योंकि यह कोटिंग एसी की लाइफ बढ़ा देती है और एसी को सुरक्षित रखती है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - DAIKIN
मॉडल - MTKL50XV16
क्षमता - 1.5 टन
कूलिंग पॉवर - 5 किलोवाट
नॉइस लेवल - 32 डेसिबल
खासियत
3D एयरफ़्लो
ट्रिपल डिस्प्ले
ड्यू क्लीन टेक्नोलॉजी
कमी
अगर देखा जाए तो इस बजट में आपको अन्य ब्रांड के स्मार्ट एसी मिल जाएंगे जो वाईफाई कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। लेकिन इसमें ऐसा कुछ नहीं है इसे बस रिमोट की मदद से नियंत्रित किया जाता है।
05
Daikin 0.8 Ton 2 Star, New Star rated, Fixed Speed Split AC
अमेजन क्या कहता है - यह एक प्रकार का नॉन-इन्वर्टर एसी है जो आपके बजट में आ जाएगा। इसमें 0.8 टन क्षमता मौजूद है जिससे यह छोटे कमरों के लिए सही रहेगा। इसमें दिए गए PM2.5 फिल्टर की वजह से यह कमरे की हवा को साफ करने और बैक्टीरिया हटाने में मदद करता है। यह DAIKIN AC सेल्फ डायग्नोसिस फीचर के साथ आता है जिससे खराबी आने पर खुद समाधान बात देगा।
हमारी राय - आपको बता दें, अगर आप एसी का इस्तेमाल कम करते हैं या छोटे जगह जैसे कि गेस्ट रूम या छोटे लिविंग रूम के लिए बजट में एसी लेने के बारे में प्लान बना रहे हैं तो इसे चुनिये क्योंकि इसकी क्षमता काफी कम है और यह अन्य इन्वर्टर एसी के मुकाबले आपको सस्ते दाम में मिल जाएगा। वहीं, इसमें कॉपर कंडेशर कॉइल लगा है जो इसे जंग से बचा कर रखेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - DAIKIN
मॉडल - FTQ28XV16
क्षमता - 0.8 टन
कूलिंग पॉवर - 2.8 किलोवाट
नॉइस लेवल - 32 डेसिबल
खासियत
कोआंडा एयरफ्लो
R-32 रेफ्रिजरेंट गैस
DNNS सेल्फ हील
कमी
चूंकि फिक्स्ड स्पीड होने के कारण जब कमरा ठंडा हो जाता है, तो कंप्रेसर खुद बंद हो जाता है और कमरे का तापमान फिर बढ़ने लगता है। इस वजह से कमरे में लगातार एक समान कूलिंग महसूस नहीं होती।
जानें आपके लिए इन्वर्टर और सामान्य एसी में कौन सही है जो करेगा बिजली की बचत और देगा दमदार ठंडक
यहां तालिका के माध्यम से ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स के बीच तुलना की गई है जिसकी मदद से आप अपने घर के लिए एक बढ़िया एसी ले पाएंगे -
ब्रांड मॉडल
ऊर्जा रेटिंग
वार्षिक ऊर्जा खपत
एसी का प्रकार
Haier 1.5 Ton 5 Star AI Climate Control Smart Split AC - HSU19K-PYAIR5BN-INV
5 स्टार
1395 किलोवाट
इन्वर्टर एसी
Haier 1.6 Ton 3 Star Fixed Speed Split AC - HSU19T-TXS3BE-FS
3 स्टार
1045.04 वाट
फिक्स्ड स्पीड एसी
Hitachi 1.5 Ton 3 Star Xpandable+ Inverter Split AC - RAS.D318PCCIBS
3 स्टार
1013.01 किलोवाट प्रति घंटा
इन्वर्टर एसी
Hitachi 1.5 Ton 2 Star, Long Air Throw Fixed Split AC - RAS.B318PCAIBA1
2 स्टार
1039.62 किलोवाट प्रति घंटा
फिक्स्ड स्पीड एसी
Daikin 1.5 Ton 3 Star,Inverter Split AC - MTKL50XV16
3 स्टार
880.1 किलोवाट प्रति घंटा
इन्वर्टर एसी
Daikin 0.8 Ton 2 Star, Fixed Speed Split AC- FTQ28XV16
2 स्टार
555.81 किलोवाट प्रति घंटा
फिक्स्ड स्पीड एसी
निष्कर्ष
अंत में देखा जाए तो ऊर्जा की बचत और लंबे समय में कम बिजली खर्च के मामले में इन्वर्टर एसी, नॉर्मल एसी से आगे है। हालांकि अंतिम फैसला आपकी जरूरत, बजट और उपयोग के तरीके पर निर्भर करता है। क्योंकि आप भविष्य को ध्यान में रखते हुए एक स्मार्ट निवेश करना चाहते हैं, तो इन्वर्टर एसी चुनना अधिक लाभदायक रहेगा। लेकिन बजट एसी चाहते हैं तो फिक्स्ड एसी सही रहेगा।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
इन्वर्टर एसी और नॉर्मल एसी में मुख्य अंतर क्या है?
इन्वर्टर एसी और नॉर्मल एसी के बीच सबसे बड़ा अंतर उनके कंप्रेसर के काम करने के तरीके में होता है। नॉर्मल एसी का कंप्रेसर जरूरत के अनुसार बार-बार चालू और बंद होता है, जबकि इन्वर्टर एसी का कंप्रेसर लगातार चलता है और अपनी स्पीड को कम या ज्यादा करता रहता है। इसी वजह से इन्वर्टर एसी अधिक ऊर्जा दक्ष माना जाता है और बेहतर तापमान नियंत्रण प्रदान करता है।
क्या इन्वर्टर एसी वास्तव में बिजली की बचत करता है?
इन्वर्टर एसी, सामान्य एसी की तुलना में बिजली की खपत कम कर सकता है। क्योंकि इसका कंप्रेसर बार-बार ऑन और ऑफ नहीं होता, इसलिए ऊर्जा की बर्बादी कम होती है। अगर एसी का उपयोग रोजाना कई घंटों तक किया जाता है, तो लंबे समय में बिजली के बिल में अच्छी-खासी बचत देखने को मिल सकती है।
क्या इन्वर्टर एसी का रखरखाव महंगा होता है?
सामान्य तौर पर नियमित सर्विसिंग की लागत दोनों एसी में लगभग समान होती है। हालांकि यदि किसी विशेष इलेक्ट्रॉनिक पार्ट को बदलने की आवश्यकता पड़े, तो इन्वर्टर एसी के कुछ पार्ट्स महंगे हो सकते हैं। फिर भी उचित देखभाल से इसकी काम करने की क्षमता लंबे समय तक बनी रहती है।