भारतीय घरों के लिए देखें 5 बढ़िया PM 2.5 फिल्टर वाले Split Air Conditioner जो हवा को करेंगे साफ और देंगे ताजगी
अगर आप ऐसा एसी लेना चाहते हैं जो आपको ठंडक के साथ-साथ साफ और स्वच्छ हवा भी दे, तो PM 2.5 फ़िल्टर वाले Split AC आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। यह न सिर्फ आपके घर को ठंडा रखने में मदद कर सकते हैं, बल्कि हर सांस को सुरक्षित और ताजगी से भर सकते हैं। टॉप 5 विकल्पों पर डालें नजर।
भारत जैसे देशों में, जहां वायु प्रदूषण एक बड़ी समस्या बनते जा रहा है, वहां घरों के अंदर की हवा भी साफ रखना जरूरी-सा हो गया है। खासकर जब गर्मी बढ़ जाती है तो ठंडी हवा के साथ साफ हवा भी काफी महत्वपूर्ण बन जाती है। ऐसे में पीएम 2.5 फिल्टर वाले एसी काफी काम आ सकते हैं जो हवा में मौजूद सूक्ष्म कणों, धूल और प्रदूषकों को हटाकर घर के अंदर की हवा को साफ और सुरक्षित बना सकते हैं। PM 2.5 फ़िल्टर खासतौर पर उन बेहद छोटे कणों को पकड़ने के लिए डिजाइन किया जाता है, जो सामान्य फिल्टर से नहीं रुकते और सीधे हमारे फेफड़ों तक पहुंच सकते हैं। आज बाजार में कई ब्रांड्स PM 2.5 फ़िल्टर के साथ स्प्लिट Air Conditioner पेश कर रहे हैं जिनके टॉप 5 विकल्प हम यहां लेकर आएं हैं जिसमें Hisense, Carrier, Midea, Cruise और Lloyd शामिल है। यह न केवल बेहतरीन कूलिंग दे सकते हैं बल्कि ऊर्जा की बचत भी कर सकते हैं। इन एसी में एडवांस फीचर्स जैसे इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, स्मार्ट कंट्रोल और साइलेंट ऑपरेशन भी देखने को मिल सकते हैं, जो आपके अनुभव को और बेहतर बना सकते हैं।
नीचे देखिए 5 बढ़िया विकल्प जिसे अमेजन की मदद से आसानी से लिया जा सकता है -
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Hisense 2026 Model 1.5 Ton 3 Star Split Inverter with Wi-fi AC
1.5 टन क्षमता के साथ आने वाला यह एसी मध्यम आकार के कमरों के लिए बढ़िया विकल्प बन सकता है जो अपने 4-वे स्विंग की मदद से आपके कमरे के चारों ओर ठंडक फैलाने में मदद कर सकते हैं। Hisense ब्रांड का यह एसी 3 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आता जो कम बिजली खपत के साथ आपको बढ़िया ठंडक देने में मदद कर सकता है। साथ ही, यह स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन के साथ काम करता है जिससे वोल्टेज के उतार-चढ़ाव में भी आपको समान रुप से ठंडक मिल सकता है। आपको बता दें, इसमें 5-इन-1 कन्वर्टिबल मोडस दिए गए हैं जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार इसे अलग-अलग मोड में सेट कर सकते हैं और जरूरत के अनुसार ठंडक का मजा ले सकते हैं। वहीं, इसमें दिए गए PM 2.5 फिल्टर की मदद से यह कमरे की हवा को साफ और स्वच्छ बना सकता है जिससे कमरे में ठंडी हवा के साथ-साथ ताजगी भी मिल सकती हैं। क्विक चिल फीचर की वजह से यह चिलचिलाती गर्मी में भी आपके कमरे को फटाफट से ठंडा कर सकता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद सुपर क्वाइट मोड की वजह से यह शोर कम करता है जिससे आप रात में चैन की नींद सो सकते है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Hisense
मॉडल - AS-18TW4RXSKO02
क्षमता - 1.5 टन
रंग - सफेद
नॉइस लेवल - 24 डेसिबल
कूलिंग क्षमता - 5100 किलोवाट
खासियत
इसमें 100% कॉपर पाइप और कंडेशनर दिए गए हैं जो इसे लंबे समय तक टिकाऊ रख सकते हैं और साथ ही, बढ़िया ठंडक दे सकते हैं।
इसमें फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन तकनीक मौजूद है जो जरूरत पड़ने पड़ एसी के इंडोर यूनिट की सफाई खुद कर सकता है।
यह वाईफाई के साथ काम कर सकता है जिससे आप बिना रिमोट के अपने फोन की मदद से भी इसे चला सकते हैं।
कमी
फ्लिपकार्ट से लेने पर यूजर ने बताया इसकी इंस्टॉलेशन सही नहीं है।
क्या आप भी एक ऐसे एसी की तलाश कर रहे हैं जो बढ़िया ठंडक देने के साथ-साथ ऊर्जा की बचत भी कर सके, तो Carrier का यह एसी एक बढ़िया विकल्प हो सकता है क्योंकि यह 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आता है और कम बिजली खपत के साथ आपके कमरे को बढ़िया तरीके से ठंडा कर सकता है। यह मध्यम आकार के कमरों के लिए डिजाइन किया गया है जिसमें फ्लेक्सीकूल कन्वर्टिबल 6-इन-1 इन्वर्टर तकनीक दी गई है, जिससे उपयोगकर्ता अपनी जरूरत के अनुसार कूलिंग क्षमता को कम या ज्यादा कर सकते हैं। इस Split AC का वेरिएबल स्पीड कंप्रेसर कमरे के तापमान के अनुसार खुद को एडजस्ट कर सकता है, जिससे बिजली की खपत कम हो सकती है और अधिकतम आराम मिल सकता है। इस कैरियर एसी की कूलिंग क्षमता 4800 वॉट है, जो जरूरत पड़ने पर 5400 वॉट तक जा सकती है, जिससे तेज गर्मी में भी कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है। इसमें इंस्टा कूल फीचर दिया गया है, जो तुरंत ठंडक प्रदान कर सकता है। साथ ही, 600 CFM एयर फ्लो और 52 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में भी यह प्रभावी रूप से काम कर सकता है। वहीं, 2-वे एयर डायरेक्शन कंट्रोल के कारण हवा पूरे कमरे में समान रूप से फैल सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Carrier
मॉडल - CAI18EE5R36F0
क्षमता - 1.5 टन
रंग - सफेद
नॉइस लेवल - 38 डेसिबल
कूलिंग क्षमता - 4.8 किलोवाट
खासियत
इसमें 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल का उपयोग किया गया है, जिस पर एंटी-करोजन ब्लू कोटिंग होती है, जो जंग से बचा सकती है और लंबे समय तक चल सकता है।
इसमें पीएम 2.5 फिल्टर और एचडी फिल्टर के साथ ड्यूल फिल्ट्रेशन सिस्टम दिया गया है, जो हवा को साफ और स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित बना सकता है।
यह स्टेबलाइज़र फ्री ऑपरेशन के साथ काम करता है जिससे वोल्टेज के उतार-चढ़ाव में भी बढ़िया ठंडक मिल सकती है।
कमी
अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है।
02
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
Midea 1.5Ton 3S Wi-Fi AI Inverter Split AC
यह एसी खासतौर पर मध्यम आकार के कमरों यानी लगभग 111 से 150 वर्ग फुट तक के कमरों के लिए डिजाइन किया गया है, जो बेहतर कूलिंग के साथ-साथ ऊर्जा की भी बचत कर सकता है। इसमें इन्वर्टर तकनीक वाला कंप्रेसर दिया गया है, जो जरूरत के अनुसार अपनी स्पीड को एडजस्ट कर सकता है और बिजली की खपत को कम कर सकता है। Midea की इस एसी की खास बात इसकी 6-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग तकनीक है, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से कूलिंग मोड बदल सकते हैं। चाहे तेज गर्मी हो या हल्की उमस, यह एसी हर स्थिति में आरामदायक वातावरण प्रदान कर सकता है। ब्रांड के अनुसार यह स्प्लिट एसी 52 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी यह शानदार कूलिंग देने में सक्षम है, जो भारतीय गर्मियों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। वहीं, इसमें वाईफाई और वॉइस कंट्रोल जैसे स्मार्ट फीचर्स भी दिए गए हैं, जिससे आप इसे अपने स्मार्टफोन या वॉइस असिस्टेंट के जरिए आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा, टर्बो मोड तेजी से कमरे को ठंडा कर सकता है, जबकि ड्राई मोड मानसून के दौरान नमी को कम करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, इसमें एचडी और पीएम 2.5 फिल्टर दिए गए हैं, जो हवा को साफ और शुद्ध बना सकते हैं। साथ ही, ऑटो क्लीन और एंटी-मोल्ड फीचर एसी के अंदर गंदगी और बैक्टीरिया को जमा होने से रोकते हैं, जिससे आपको हमेशा ताजा और साफ हवा मिल सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Midea
मॉडल - AS-18TW4RXSKO02
क्षमता - 1.5 टन
रंग - सफेद
नॉइस लेवल - 37 डेसिबल
कूलिंग क्षमता - 4800 किलोवाट
खासियत
इस एसी का कॉपर कंडेंसर कॉइल इसे लंबे समय तक टिकाऊ बना सकता है और इसके ऊपर दिया गया एंटी-कोर्रोसिव ब्लू कोटिंग इसे धूल, नमी और जंग से बचा सकता है।
यह एसी 135 से 280 वोल्ट के बीच बिना स्टेबलाइजर के भी आसानी से काम कर सकता है।
इसमें दिए गए स्लीप मोड की वजह से यह शोर कम करता है जिससे आप चैन की नींद ले सकते हैं।
कमी
अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है।
03
Cruise 1 Ton 3 Sta Inverter Split AC
अगर आप अपने छोटे कमरे के लिए एक स्मार्ट एयर कंडीशनर ढूंढ रहे हैं, तो यह मॉडल आपके लिए सही चॉइस हो सकता है। आपको बता दें, Cruise का यह एसी खासतौर पर उन कमरों के लिए डिजाइन किया गया है जिनका आकार लगभग 110 वर्ग फुट तक है और इसमें 1 टन की क्षमता दी गई है जो तेज ठंडक देने में मदद कर सकता है। इस एसी की सबसे बड़ी खासियत इसका इन्वर्टर कंप्रेसर है, जो कमरे के तापमान के अनुसार अपनी पावर को खुद एडजस्ट कर सकता है। इससे न केवल बिजली की बचत हो सकती है, बल्कि कूलिंग भी लगातार और आरामदायक बनी रह सकती है। इसके साथ ही VarioQool कन्वर्टिबल 4-इन-1 तकनीक आपको जरूरत के अनुसार कूलिंग क्षमता को बढ़ाने या घटाने की सुविधा देती है। स्वस्थ्य के लिहाज से भी यह Inverter AC काफी अच्छा माना गया है क्योंकि इसमें 7-स्टेज एयर फिल्ट्रेशन सिस्टम दिया गया है, जिसमें पीएम 2.5 फिल्टर शामिल है। यह हवा में मौजूद धूल, प्रदूषण और छोटे कणों को हटाकर आपको साफ और ताजी हवा दे सकता है। ब्रांड के अनुसार, गर्मियों में जब तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है, तब भी यह एसी बेहतरीन कूलिंग देने में सक्षम हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Cruise
मॉडल - CWCVBM-VQ1D123
क्षमता - 1 टन
रंग - सफेद
नॉइस लेवल - 42 डेसिबल
कूलिंग क्षमता - 3.44 किलोवाट
खासियत
इसका ऑपरेशन भी काफी सुविधाजनक है क्योंकि यह 145 से 285 वोल्ट के बीच बिना स्टेबलाइजर के काम कर सकता है।
इसमें 2-वे ऑटो एयर स्विंग फीचर दिया गया है, जिससे हवा पूरे कमरे में समान रूप से फैल सकती है।
इसमें R32 रेफ्रिजरेंट गैस का उपयोग किया गया है, जो पर्यावरण के लिए सुरक्षित मानी जाती है।
कमी
अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है।
04
Lloyd 1.5 Ton 3 Star Fixed Speed Split Air Conditioner
पीएम 2.5 एयर फिल्टर और एंटी वायरल डस्ट फिल्टर के साथ आने वाला यह एसी आपके कमरे को न सिर्फ ठंडा कर सकता है बल्कि कमरे की हवा में मौजूद धूल-कण और बैक्टीरिया को हटाकर आपको साफ हवा भी दे सकता है जिससे कमरे में ताजगी भरी हुई रह सकती है। Lloyd का यह एसी 3 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आता है जिससे यह बिजली की खपत कम करता है और आपके कमरे को बढ़िया ठंडक दे सकता है। इसमें दिए गए रैपिड कूलिंग के साथ यह केवल 45 सेकंड में आपको 18°C तक की आरामदायक ठंडक देने में मदद कर सकता है जिससे तपती गर्मी में भी आपको फटाफट से ठंडक मिल सकती है। यह 1.5 Ton AC मध्यम आकार के कमरों के लिए बनाया गया है जो 4-वे स्विंग की मदद से कमरे के चारों कोने में हवा फैलाने में मदद कर सकता है। वहीं, सफेद रंग में आने की वजह से यह आपके कमरे की शोभा भी बढ़ाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, इसमें दिए गए ऑटो रीस्टार्ट फीचर की वजह से अचानक बिजली गुल होने के बाद बिजली वापस आने पर, यह खुद से रीस्टार्ट हो सकता है और पिछली सेटिंग के आधार पर काम कर सकता है जिससे दुबारा किसी सेटिंग की आवश्यकता नहीं पड़ती है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Lloyd
मॉडल - GLS18C3YWADS
क्षमता - 1.5 टन
रंग - सफेद
नॉइस लेवल - 42 डेसिबल
कूलिंग क्षमता - 5000 किलोवाट
खासियत
इसमें मौजूद गोल्डन ईवा कॉइल्स एसी को हवा, बारिश के पानी और धूल से बचा कर लंबे समय तक टिकाऊ बना सकती है।
सेल्फ-डायग्नोसिस फंक्शन की मदद से यह एयर कंडीशनर में खराबी आने पर खुद ही समस्या का पता लगा सकता है और आपको सूचना दे सकता है।
यह नॉन-इन्वर्टर एसी है जो आपके बजट में भी फिट आ सकता है।
PM 2.5 फिल्टर वाला कौन-सा स्प्लिट एयर कंडीशनर आपके घर के लिए है सही जानें यहां
तालिका के माध्यम से यहां ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स के बीच के अंतर को बताया गया है जिसकी मदद से आप अपने घर के लिए पीएम 2.5 फिल्टर वाला स्प्लिट एसी ले सकते हैं -
ब्रांड/मॉडल
क्षमता
ऊर्जा रेटिंग
कूलिंग पॉवर
Hisense 2026 Model 1.5 Ton 3 Star Split Inverter AC - AS-18TW4RXSKO02
1.5 टन
3 स्टार
5100 किलोवाट
Carrier 1.5 Ton Flexicool Inverter Split AC - CAI18EE5R36F0
1.5 टन
5 स्टार
4.8 किलोवाट
Midea 1.5Ton 3S,Wi-Fi AI Inverter Split AC - MAI18SD3R36W0
1.5 टन
3 स्टार
4800 किलोवाट
Cruise 1 Ton 3 Star, Inverter Split AC - CWCVBM-VQ1D123
1 टन
3 स्टार
3.44 किलोवाट
Lloyd 1.5 Ton 3 Star Fixed Speed Split Air Conditioner - GLS18C3YWADS
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
पीएम 2.5 फ़िल्टर क्या होता है और यह कैसे काम करता है?
पीएम 2.5 फ़िल्टर एक खास तरह का एयर फ़िल्टर होता है जो हवा में मौजूद बेहद छोटे धूल और प्रदूषण के कणों को पकड़ सकता है और हवा को साफ बना सकता है।
क्या पीएम 2.5 फ़िल्टर वाला एसी सेहत के लिए फायदेमंद है?
आमतौर पर, यह एसी हवा को शुद्ध कर सकता है, जिससे एलर्जी, सांस की समस्या और प्रदूषण से होने वाले नुकसान को कम करने में मदद मिल सकती है।
क्या इस तरह के एसी की कीमत ज्यादा होती है?
आम एसी के मुकाबले PM 2.5 फ़िल्टर वाले एसी थोड़े महंगे हो सकते हैं, लेकिन उनके हेल्थ बेनिफिट्स और एडवांस फीचर्स के कारण यह एक अच्छा निवेश माना जाता है। बाकि इसे लेते समय आप कीमत की जांच कर सकते हैं।