7KG वाली फुली ऑटोमैटिक Washing Machine में 3-4 लोगों के कपड़े धुलेंगे आसानी से!

अगर आपका परिवार छोटा है या आप 2-3 दोस्तों के साथ एक फ्लैट में साथ में रहते हैं तो 7 किलोग्राम क्षमता वाली फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन सही पसंद साबित होगी। इस क्षमता में टॉप और फ्रंट लोड दोनों तरह के मॉडल मिलते हैं जिनके साथ कपड़े धोन-सुखाने का काम आसान होता है। वहीं, ये अपनी आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्ड्री को सिर्फ साफ नहीं करती हैं, बल्कि उनकी क्वालिटी का भी पूरा ख्याल रखती हैं।

फुली ऑटोमैटिक 7 किलोग्राम वॉशिंग मशीन
फुली ऑटोमैटिक 7 किलोग्राम वॉशिंग मशीन

एक 7KG क्षमता वाली फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन छोटे से लेकर मीडियम साइज के परिवार के लिए सही पसंद होती है। इनमें ऊर्जा कुशल क्वालिटी वाले टॉप व फ्रंट लोड दोनों ही तरह के मॉडल मिलते हैं जो बिजली और पानी की बचत करने का काम करते है। अपने अलग-अलग वॉश प्रोग्राम के साथ 7 किलोग्राम वाली फुली ऑटोमैटिक Washing Machines में हर प्रकार के कपड़ों को आसानी से धोया जा सकता है। इन पर चाहे चाय का दाग लगा हो या धूल-मिट्टी ये लॉन्ड्री को बेदाग बनाते हुए उनके रंग व चमक को भी खराब होने से बचाती है। अगर बात की जाए इस क्षमता वाले मॉडल के लोकप्रिय ब्रांड की सूची पर तो इसमें Samsung, हायर, व्हर्लपूल, IFB और LG जैसे नामों को शामिल किया जा सकता है। 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

IFB 7 Kg 5 Star, Fully Automatic Front Load Washing Machine(SERENA VXN 7012)

क्यों चुनें?

  • यह 7 किलोग्राम क्षमता वाली फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन है जो कपड़ों को हाथ जैसी धुलाई के समान चमकाने का काम करती है। इस IFB वॉशिंग मशीन की 9 स्वर्ल वॉश टब में कपड़ों को 9 अलग-अलग तरह से घुमाते हुए सारे दाग-धब्बों और गंदगी को साफ करती है। वहीं, क्रीसेंट मून ड्रम उन्हें लंबे समय तक नए जैसा बनाए रखता है।
  • इसमें वॉर्म सोक सुविधा दी गई है जिसका इस्तेमाल करके कपड़ों को गर्म पानी में कुछ देर तक भिगोकर रखा जा सकता है, ताकि सारी गंदगी व मैल अच्छी तरह से हट जाए। ऐसे में ज्यादा गंदे कपड़ों को धोने के लिए हाथ से मेहनत करने की जरूरत नहीं होती है।
  • इस स्मार्ट वॉशिंग मशीन को मोबलाइल फोन और वॉयस कमांड से भी नियंत्रित किया जा सकता है। वहीं, इसकी 1200 RPM वाली मोटर कपड़ों को अच्छी तरह से सुखाती है और 30 मिनट रिफ्रेश सुविधा के साथ बिना पानी व डिटर्जेंट के उन्हें घर पर ही ड्राय क्लीन भी किया जा सकता है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- IFB
  • क्षमता- 7 किलोग्राम
  • मोटर स्पीड- 1200 RPM 
  • वोल्टेज- 220 Volts
  • वॉश साइकिल- 22

खासियतें

  • सेल्फ डायग्नॉसिस
  • टाइम सेवर
  • ऑटो टब क्लीन

कमी

  • इंस्टॉलेशन-संबंधित परेशानी। 
01

Haier Smart Choice 7 Kg 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine (HWM70-AEN)

क्यों चुनें?

  • 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन नियरो जीरो प्रेशर सुविधा के साथ आती है। इसकी खासियत है पानी के कम प्रेशर के बावजूद टब को तेजी से भरने का काम करती है, जिससे बिजली और समय की बर्बादी न हो। यह Haier Washing Machine ऊंची इमरातों में इस्तेमाल करने के लिए भी एक सही पसंद है।
  • इस 7 किलोग्राम वॉशिंग मशीन के 08 वॉश प्रोग्राम का इस्तेमाल करके तरह-तरह के कपड़ों को चमका सकते हैं। फिर चाहे नाजुक कपड़े ही क्यों न हो इसका ओशियनस ववे ड्रम उनकी क्वालिटी को खराब किए बिना सारे दाग-धब्बों को साफ करता है। 
  • इसमें ऑटो रीस्टार्ट टेक्नोलॉजी भी दी गई है जो उन घरों में काफी काम आएगी जहां अक्सर बिजली कटौती होती है। बिजली कटौती के बाद सप्लाई वापस आने पर यह पुरानी सेटिंग पर ही काम करती है, जिससे मशीन को फिर से स्टार्ट नहीं करना पड़ता। इस सुविधा के साथ बिजली, पानी और समय तीनों की बचत होती है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Haier
  • क्षमता- 7 किलोग्राम
  • वोल्टेज- 220 Volts 
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 52D x 54W x 93H सेंटीमीटर
  • ड्रम मटेरियल- स्टेनलेस स्टील

खासियतें

  • टब ड्राय
  • चाइल्ड लॉक
  • मैजिक फिल्टर

कमी

  • बॉडी ज्यादा टिकाऊ नहीं है। 
02

Our Core Valuesहमारे मूल मूल्य

स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

LG 7 Kg, 5 Star, Fully-Automatic Front Load Washing Machine (FHB1207Z2M)

क्यों चुनें?

  • 7 किलोग्राम क्षमता वाली यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन 1200 RPM मोटर से लैस है जो कपड़ों को तेजी से धोने-सुखाने का काम करती है। इस फ्रंट लोड LG वॉशिंग मशीन में कपड़े काफी अच्छी तरह से सूखते हैं, जिससे उन्हें हाथ से निचोड़ने की जरूरत नहीं होती है और थोड़ी ही देर धूप दिखाने पर वे ड्राय हो जाते हैं।
  • स्टीम वॉश वाली यह Front Load Washing Machine भाप का इस्तेमाल करके कपड़ों पर जमा किटाणुओं और एलर्जी फैलाने वाले तत्वों को हटाने का काम करती है। इस सुविधा के साथ कपड़े पूरी तरह से हाइजीनिक बनते है। वहीं, इसमें आसानी से स्वेटर और सिल्क के कुर्तों जैसे नाजुक कपड़ों को भी आसानी से धोया जा सकता है।
  • 6 मोशन डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके यह कपड़ों के वजन और प्रकार को समझती है, फिर उसी हिसाब से धुलाई करने का काम करती है। यह सुविधा कपड़ों की क्वालिटी को खराब होने से बचाती है और उनका रंग व चमक फीके नहीं होते हैं। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- LG
  • क्षमता- 7 किलोग्राम
  • कंट्रोल- टच
  • वोल्टेज- 230 Volts 
  • मोटर स्पीड- 1200 RPM

खासियतें

  • स्टेनलेस स्टील ड्रम
  • टब क्लीन
  • चाइल्ड लॉक

कमी

  • पानी के रिसाव की समस्या। 
03

Samsung 7 kg, 5 Star, Fully-Automatic Top Load Washing Machine (WA70BG4441YYTL)

क्यों चुनें?

  • ईको बबल टेक्नोलॉजी वाली यह टॉप लोड वॉशिंग मशीन कपड़े धोने का एक समधान है। इसकी खासियत है कि यह बिजली की बचत करते हुए हर तरह की लॉन्ड्री को अच्छी तरह से साफ करने का काम करती है और बबल स्टॉर्म सुविधा डिटर्जेंट की ज्यादा खपत को नियंत्रित करते हुए उसे सही तरह से काम करने में भी मदद करती है।
  • इस Samsung वॉशिंग मशीन की क्विक वॉश सुविधा उस दिन काम आती है जब धोने के लिए ज्यादा कपड़े नहीं रहते हैं। इसका इस्तेमाल करके 15-30 मिनट तक के समय में कपड़ों को धोया-सुखाया जा सकता है और मशीन को पूरी क्षमता पर चलाने की जरूरत नहीं होती है।
  • अगर घर में छोटे बच्चे हैं तो उनकी सुरक्षा के लिए चाल्ड लॉक सुविधा काम आती है। इसके साथ कंट्रोल पैनल और डोर लॉक हो जाता है, जिससे बच्चे मशीन से छेड़खानी नहीं कर पाते हैं और किसी तरह के हादसे का डर नहीं रहता है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Samsung
  • क्षमता- 7 किलोग्राम
  • एनर्जी स्टार रेटिंग-5
  • मोटर स्पीड- 700 RPM 
  • सालाना ऊर्जा खपत- 0.01 Kilowatt Hours 

खासियतें

  • मैजिक फिल्टर
  • ईको टब क्लीन
  • डायमंड ड्रम

कमी

  • पानी की खपत ज्यादा है। 


योर पिक्स पर देखिए गैजेट, होम एप्लाइंसेस, फैशन और ब्यूटी समेत अलग-अलग कैटेगरी के प्रोडक्ट्स

04

Whirlpool 7 kg Magic Clean 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine Grey (MAGIC CLEAN 7.0 GENX GREY 5YMW)

क्यों चुनें?

  • 6th सेंस टेक्नोलॉजी वाली यह फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन व्हर्लपूल ब्रांड की है जो हार्ड क्वालिटी के पानी में भी कपड़ों को अच्छी तरह से साफ करती है। इसमें लगा मैजिक लिंट फिल्टर कपड़ों से निकलने वाले रोए, धागे, बटन और अन्य गंदगी को टब में जमा नहीं होने देता है जिससे पूरी सफाई बनी रहती है। 
  • इस ऊर्जा कुशल टॉप लोड वॉशिंग मशीन में टब क्लीन साइकिल को अलग से चलाने की जरूरत नहीं होती है। यह ऑटो क्लीन सुविधा का इस्तेमाल करके हर धुलाई के बाद उसी पानी से टब को साफ करने का काम करता है जिससे समय के साथ-साथ बिजली और पानी दोनों की बचत होती है। 
  • स्पायरो वॉश टेक्नोलॉजी के साथ यह कपड़ों को पूरी तरह से बेदाग बनाती है और किसी भी तरह के दाग-धब्बे जमा नहीं रहते हैं। वहीं, इसे इस्तेमाल करने भी काफी आसानी है जिस वजह से बुजुर्ग या वे लोग भी इसमें कपड़े धो सकते हैं जिन्हें ज्यादा टेक्नोलॉजी की जानकारी नहीं है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Whirlpool
  • क्षमता- 7 किलोग्राम
  • सालाना ऊर्जा खपत- 0.01 Kilowatt Hours 
  • वोल्टेज- 230 Volts
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 58D x 55W x 85H सेंटीमीटर

खासियतें

  • 08 वॉश प्रोग्राम
  • जीरो प्रेशर फिल
  • 5 स्टार एनर्जी रेटिंग

कमी

  • शोर स्तर ज्यादा है। 
05

जानिए इन सभी 7 किलोग्राम वॉशिंग मशीन के बीच का अंतर

7KG वाली इन फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में से किसी भी मॉडल का चयन अपनी जरूरत, पसंद और बजट के हिसाब से कर सकते हैं। यह तालिका इनके बीच के अंतर को आसानी से समझने में मदद करेगी।

मॉडल

वॉश प्रोग्राम व मोटर स्पीड

खासियत

IFB 7 Kg 5 Star, Fully Automatic Front Load Washing Machine(SERENA VXN 7012)

22 वॉश प्रोग्राम व 1200 RPM मोटर

9 स्वर्ल वॉश

Haier Smart Choice 7 Kg 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine (HWM70-AEN)

08 वॉश प्रोग्राम व 700 RPM मोटर

ओशियनस वेव ड्रम

LG 7 Kg, 5 Star, Fully-Automatic Front Load Washing Machine (FHB1207Z2M)

10 वॉश प्रोग्राम व 1200 RPM मोटर

6 मोशन DD

Samsung 7 kg, 5 Star, Fully-Automatic Top Load Washing Machine (WA70BG4441YYTL)

09 वॉश प्रोग्राम व 700 RPM मोटर

बबल स्टॉर्म

Whirlpool 7 kg Magic Clean 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine Grey (MAGIC CLEAN 7.0 GENX GREY 5YMW)

08 वॉश प्रोग्राम व 740 RPM मोटर

ड्राय टैप सेंसिंग

फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एसी, मिक्सर ग्राइंडर और ऐसे ही अन्य उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 7 किलोग्राम फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन कितने लोगों के परिवार के लिए सही है?
    एक 7KG फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन आमतौर पर 3-4 सदस्यों वाले परिवार के लिए सही होती है। इसे कपल्स या अकेले रहने वाले बैचलर्स भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • फ्रंट लोड और टॉप लोड 7 किलो फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में क्या अंतर है?
    फ्रंट लोड मॉडल अधिक ऊर्जा कुशल होते हैं और बेहतर धुलाई प्रदान करते हैं, जबकि टॉप लोड मशीनें आमतौर पर किफायती होती हैं, इस्तेमाल में आसान होती हैं और इनमें कपड़े लोड करना व निकालना ज्यादा सुविधाजनक होता है।
  • क्या इनवर्टर मोटर वाली 7 किलोग्राम वॉशिंग मशीन चुनना फायदेमंद है?
    हां, इनवर्टर मोटर वाली वॉशिंग मशीनें अधिक ऊर्जा कुशल, शांत और टिकाऊ होती हैं। वे कपड़ों के वजन के हिसाब से मोटर की स्पीड को सेट करती हैं, जिससे बिजली की बचत होती है।
  • इनकी औसत लाइफ कितनी होती है?
    एक अच्छी क्वालिटी वाली 7 किलोग्राम फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की औसत लाइफ उचित रखरखाव के साथ 8 से 12 साल तक हो सकती है।
  • ये किस बजट रेंज में आती हैं?
    इनकी कीमत ब्रांड, मॉडल और सुविधाओं के हिसाब से अलग-अलग होती है। टॉप लोड मॉडल करीब ₹15,000-₹20,000 तक के रेंज में मिलते हैं और फ्रंट लोड विकल्प करीब ₹25,000-₹30,000 तक की रेंज में आते हैं।

Loading...

Loading...