रेफ्रिजरेटर लगभग सभी के घर में मौजूद होता है। इसके बिना काम चल पाना मुश्किल होता है। फैमिली चाहे छोटी हो या बड़ी, आज के समय में यह हर घर के लिए जरूरी अप्लायंस बन गया है। आजकल ज्यादातर Refrigerator एडवांस फीचर के साथ आने लगे हैं, जिनमें कंवर्टिबल मोड की सुविधा भी मिलने लगी है। यानी जरूरत पड़ने पर या सामान ज्यादा होने पर इनके फ्रीजर को फ्रिज में कन्वर्ट करके इसमें सामान स्टोर कर सकते हैं। इसके लिए रेफ्रिजरेटर में 'फ्रीजर टू फ्रिज' की सुविधा मिलती है, जिस पर कुछ सेकेंड तक प्रेस करने पर फ्रीजर का तापमान फ्रिज के तापमान के बराबर हो जाता है, जिसके बाद आप आराम से इसका इस्तेमाल फ्रिज के रूप में कर सकते हैं। वहीं इसी प्रक्रिया को दोबारा अपनाकर आप फ्रीजर को फिर से उसके तापमान पर वापस ला सकते हैं।
किन ब्रांड के पास मिलेंगे कन्वर्टिबल रेफ्रिजरेटर?
व्हर्लपूल, गोदरेज, एलजी, हायर और सैमसंग समेत कुछ बेहतरीन ब्रांड हैं, जिनके पास कन्वर्टिबल फीचर वाले रेफ्रिजरेटर के विकल्प मिल जाएंगे। घर में ज्यादा खाने की चीजें हो जाने पर या मेहमानों के आ जाने पर आप इनके फ्रीजर को फ्रिज तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इनके अंदर रखा खाना, फल और सब्जियां लंबे टाइम तक फ्रेश रहती हैं। कंवर्टिबल मोड के अलावा इनमें आपको और भी कई एडवांस फीचर देखने को मिल जाएंगे। आपके भी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस के लिए ये रेफ्रिजरेटर अच्छे विकल्प हो सकते हैं।