Daikin या Hitachi AC: गर्मियों में आपके घर कर लिए कौन है बढ़िया? चुनें अपना साथी
क्या आप भी Daikin और Hitachi ब्रांड के बीच असमंजस में है कि किसका AC आपके कमरे के लिए हो सकता है बढ़िया? तो यहां आपको 6 बढ़िया विकल्प दिए गए हैं जिसे आप अपनी सुविधा और बजट के हिसाब से चुन सकते हैं और गर्मी के मौसम में ठंडक भरा एहसास पा सकते हैं।
डाइकिन और हिताची दोनों ही भारत में काफी लोकप्रिय एसी ब्रांड हैं। अगर आप नया एयर कंडीशनर लेने की सोच रहे हैं, तो इन दोनों कंपनियों के बीच तुलना करना जरूरी हो जाता है। आपको बता दें, डाइकिन ब्रांड के एसी अपनी दमदार कूलिंग, कम बिजली खपत और शांत प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। वहीं Hitachi AC एडवांस फीचर्स, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और अच्छी एयर फिल्ट्रेशन टेक्नोलॉजी के कारण लोगों की पसंद बन रहा है। वहीं, अगर बात बिजली बचत की करें, तो Daikin AC जो इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं, काफी बेहतर माने जाते हैं। दूसरी तरफ, हिताची भी अपने स्मार्ट सेंसर और ऑटो कूलिंग फीचर्स की वजह से अच्छा प्रदर्शन दे सकता है। सर्विस नेटवर्क की बात करें तो दोनों कंपनियां भारत में अच्छी सुविधा प्रदान करती हैं, लेकिन कई शहरों में डाइकिन की सर्विस थोड़ी ज्यादा मजबूत मानी जाती है। कीमत के मामले में भी दोनों ब्रांड अलग-अलग बजट में कई विकल्प देते हैं जिसे आप अपनी बजट के हिसाब से चुन सकते हैं।
देखिए नीचे बढ़िया विकल्प जिसे अमेजन से आसानी से ले सकते हैं -
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Daikin 1.5 Ton 3 Star, New Star rated, Inverter Split AC
अमेजन क्या कहता है - यह एसी 1.5 टन क्षमता के साथ आता है जो मध्यम आकार के कमरों के लिए सही है। इस Daikin एसी में 3D एयरफ्लो तकनीक दी गई है जिससे कमरे के सारे कोने में हवा पहुंचती है। इसमें फिल्टर क्लीन इंडिकेटर मौजूद है जो फिल्टर को साफ करने के लिए सूचना देता है जिससे जरूरत के हिसाब से फिल्टर की सफाई हो जाती है।
हमारी सलाह क्या है - आपको बता दें, अगर आपके घर में बच्चे या बुजुर्ग रहते हैं या फिर आपको धूल-धुएं से एलर्जी है तो आप इसे चुनें क्योंकि कंपनी की तरफ से इसमें PM 2.5 फिल्टर मौजूद है यह बताया गया है जो कमरे की हवा में मौजूद छोटे धूल कणों और बैक्टरिया को हटा कर साफ हवा देता है और कमरे में ताजगी फैलाने का काम करता है। जिससे बाहर से थक कर आने पर जैसे ही आप कमरे में जाएंगे आपको फ्रेश महसूस होगा।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - DAIKIN
मॉडल - MTKL50XV16
ऊर्जा रेटिंग - 3 स्टार
कूलिंग पॉवर - 5 किलोवाट
क्षमता - 1.5 टन
नॉइस लेवल - 32 डेसिबल
खासियत
100% कॉपर कॉइल
7 हेप्टा सेंस तकनीक
कमी
चूंकि इसमें 3 स्टार ऊर्जा रेटिंग दी गई है जिसकी वजह से यह 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग वाले एसी की तुलना में बिजली की बचत कम करेगा और आपको इसी बजट में 5 स्टार वाला एसी भी लेकिन मिल सकता है।
अन्य प्रोडक्ट के बारे में पढ़ने के लिए योरपिक्स पर क्लिक कर सकते हैं।
01
Hitachi 1.5 Ton 5 Star, New Star rated, Inverter Split AC
अमेजन क्या कहता है - इसमें लगे 4 वे स्विंग कमरे के हर कोने में हवा फैलाता है और यह 1.5 टन क्षमता के साथ आता है जो मध्यम आकार के कमरे के लिए सही है। Hitachi का यह एसी 1.5 टन क्षमता के साथ आता है जो इसे मध्यम आकार के कमरों के लिए सही विकल्प बना सकता में इन्वर्टर कंप्रेसर लगा हुआ है जो बिजली की खपत को कम करता है और वहीं, 5 स्टार वाला यह एसी बिजली बिल भी कम लाता है।
हमारी सलाह क्या है - अगर आप ऐसी जगह रहते हैं जहां भीषण गर्मी में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच जाता है और कमरा तपने लगता है तो कमरा में बढ़िया ठंडक के लिए इसे चुनिये क्योंकि यह एसी 54 डिग्री सेल्सियस में भी आपके कमरे में आरामदायक माहौल तैयार करेगा और 24 मीटर की दूरी तक हवा फैलाएगा।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Hitachi
मॉडल - RAS.V518PCDIBT
ऊर्जा रेटिंग - 5 स्टार
कूलिंग पॉवर - 17060 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
क्षमता - 1.5 टन
नॉइस लेवल - 37 डेसिबल
खासियत
फ्रॉस्ट वॉश टेक्नोलॉजी
एंटी-बैक्टीरियल मेश फिल्टर
कमी
देखा जाए तो इसके इन्वॉइस में ऑर्डर की पूरी जानकारी स्पष्ट रूप से नहीं दी गई है। उसमें न तो कुल बॉक्स की संख्या का उल्लेख है और न ही सभी आइटम की सही और पूरी लिस्ट दी गई है, जो बाद में दिक्कत करेगी।
02
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
Daikin 1.0 Ton 3 Star, New Star rated, Inverter Split AC
अमेजन क्या कहता है - इसमें ड्यू क्लीन टेक्नोलॉजी दी गई है जिसकी मदद से जिसके चलते यह कूलिंग कॉइल को जरूरत के अनुसार खुद ही साफ कर देता है जिससे सफाई की मेहनत कम हो जाती है और मशीन लंबे समय तक चलता है। Daikin का यह Inverter AC हेप्टा सेंस तकनीक के साथ आता है जिससे यह आरामदायक माहौल तैयार करता है और गर्मी से राहत दिलाता है।
हमारी सलाह क्या है - देखा जाए तो इस डाइकिन एसी में ऐसी तकनीक दी गई है जो 52 डिग्री सेल्सियस वाली गर्मी में भी कमरे को फटाफट से ठंडा कर देती है और चिलचिलाती गर्मी में राहत देती है। अगर आपका कमरा छोटा है या आप भी मेरी तरह फ्लैट में रहते हैं और कमरे का आकार लगभग 100 स्क्वेर फिट तक है तो यह आपके लिए सही चॉइस होगा क्योंकि इसमें 1 टन क्षमता दिया गया है और 3D एयरफ्लो के चलते हवा सर्फ सामने नहीं बल्कि तीन दिशाओं यानी ऊपर-नीचे और दाएं-बाएं में घूम कर कमरे के हर कोने में बराबर फैलती है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - DAIKIN
मॉडल - MTKL35XV16
ऊर्जा रेटिंग - 3 स्टार
कूलिंग पॉवर - 3.52 किलोवाट
क्षमता - 1 टन
नॉइस लेवल - 27 डेसिबल
खासियत
पीएम 2.5 फिल्टर
हेप्टा सेंस तकनीक
कमी
यह 1 टन क्षमता के साथ आता है जिसकी वजह से यह छोटे कमरों के लिए ही सही है अगर आपका कमरा 100 स्क्वेर फिट से बड़ा है तो यह कमरे को सही से ठंडा नहीं करेगा।
03
Hitachi 1 Ton 5 Star, New Star rated, Inverter Split AC
अमेजन क्या कहता है - Hitachi ब्रांड के इस एसी के बारे में बताया गया है कि यह 1 टन क्षमता वाला है जो छोटे कमरों के लिए सही होता है। वहीं, इस Split एसी में ऑक्टा सेंसर दिया गया है जिसका मतलब है कि इसमें 8 अलग-अलग सेंसर एक साथ काम करते हैं। जिसकी मदद से यह एसी के इनडोर और आउटडोर यूनिट के बीच तालमेल बिठाकर तापमान को सही तरीके से नियंत्रित करने में मदद करता है जिससे न सिर्फ बढ़िया ठंडक मिलती है बल्कि कंप्रेसर ज्यादा गर्म होने से भी बचा रहता है।
हमारी सलाह क्या है - अगर आप एक ऐसा एसी लेना चाहते हैं जो ऊर्जा की खपत कम करे और आपका बिजली बिल भी कम आए तो इसे चुनें, क्योंकि इसमें 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग दी गई है जो कम ऊर्जा खपत के साथ बढ़िया ठंडक देती है। यह रात में शोर भी कम करेगा जिससे आप आराम से सो पाएंगे।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Hitachi
मॉडल - RAS.V512PCDIBT
ऊर्जा रेटिंग - 5 स्टार
कूलिंग पॉवर - 12000 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
क्षमता - 1 टन
नॉइस लेवल - 32 डेसिबल
खासियत
फिल्टर क्लीन इन्डिकेटर
4-वे स्विंग
कमी
इस एसी के साथ मिलने वाला स्टैंडर्ड कॉपर पाइप केवल 3 मीटर का होता है। अगर आपके घर में आउटडोर यूनिट दूर लगनी है, तो आपको एक्स्ट्रा पाइप और तारों के लिए काफी पैसे अलग से देने होंगे।
04
Daikin 0.8 Ton 2 Star, New Star rated,Fixed Speed Split AC
अमेजन क्या कहता है - यह एसी स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन के साथ आता है जिसकी वजह से बिजली के उतार-चढ़ाव में भी सामान रूप से ठंडक मिलेगी और अलग से स्टेबलाइजर लगवाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। बताया गया है कि Daikin का यह एसी कोआंडा एयरफ्लो तकनीक के साथ आता है जिसके चलते ठंडी हवा सीधे नीचे न आकर छत के साथ-साथ चलती है और हर कोने में हवा फैलाती है।
हमारी सलाह क्या है - आपको बता दें यह एक प्रकार का नॉन-इन्वर्टर एसी है जो अन्य एसी के मुकाबले आपको बजट में मिल जाएगा और 0.8 टन क्षमता के साथ आने की वजह से यह छोटे कमरे और फ्लैट वाले कमरों के लिए बढ़िया रहेगा और इसको इस्तेमाल करने के लिए कोई ज्यादा मेहनत नहीं है। आराम से रिमोट से कंट्रोल कीजिए और तापमान को बढ़ा-घटा कीजिए।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - DAIKIN
मॉडल - FTQ28XV16
ऊर्जा रेटिंग - 2 स्टार
कूलिंग पॉवर - 2.8 किलोवाट
क्षमता - 0.8 टन
नॉइस लेवल - 32 डेसिबल
खासियत
रिमोट कंट्रोल
डीएनएस सेल्फ हील कोटिंग
कमी
देखा जाए तो, इस एसी को केवल 2 स्टार ऊर्जा रेटिंग मिली हुई है। यानी यह 3 स्टार या 5 स्टार एसी के मुकाबले बिजली की खपत काफी ज़्यादा करेगा। अगर आप इसे रोज़ाना कई घंटों तक चलाने वाले हैं, तो आपका बिजली का बिल काफी भारी आ सकता है।
05
Hitachi 2 Ton 3 Star, New Star rated, Inverter Split AC
अमेजन क्या कहता है - इसमें 100% कॉपर कॉइल मौजूद है जो मशीन को जंग से बचा कर लंबे समय तक टिकाऊ बनाता है और बढ़िया ठंडक भी देता है। इसके बारे में बताया गया है कि हिताची एसी का यह मॉडल आइस क्लीन कूलिंग तकनीक के साथ आता है जो एसी के इंडोर यूनिट की कूलिंग कॉइल पर जमी धूल, मिट्टी, बैक्टीरिया को बर्फ जमाकर और फिर उसे पिघलाकर खुद से साफ करती है जिससे आसानी से सफाई हो जाती है।
हमारी सलाह क्या है - अगर आपका कमरा बड़ा है और समझ नहीं पा रहे हैं कि कितने क्षमता वाला एसी सही रहेगा तो आपको बता दें, 2 टन वाला एसी बड़े कमरों के लिए सही होता है, इसलिए अगर आपका कमरा लगभग 200 स्क्वेर फिट तक है तो आप इसे चुनिये। यह कमरे के हर कोने में हवा फैलाएगा और-तो-और 54°C तक में भी आपके कमरे को सही से ठंडा कर देगा।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Hitachi
मॉडल - RAS.G322PCDIBS
ऊर्जा रेटिंग - 3 स्टार
कूलिंग पॉवर - 21630 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
क्षमता - 2 टन
नॉइस लेवल - 32 डेसिबल
खासियत
एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर
नैनो टेक अल्ट्रा कोटिंग
कमी
हालांकि आजकल के इनवर्टर एसी एक तय वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के चल जाते हैं, लेकिन अगर आपके इलाके में वोल्टेज बहुत ज्यादा घटता-बढ़ता है, तो आपको अपनी तरफ से एक अच्छा स्टेबलाइजर अलग से खरीदना पड़ेगा ताकि इसकी महंगी पीसीबी सुरक्षित रहे। क्योंकि इसमें इन-बिल्ट स्टेबलाइजर नहीं दिया गया है।
यहां तालिका के माध्यम से ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स के बीच तुलना की गई है जिसकी मदद से आप अपने घर के लिए एक बढ़िया AC ले सकते हैं -
ब्रांड/मॉडल
क्षमता
ऊर्जा रेटिंग
नॉइस लेवल
Daikin 1.5 Ton 3 Star, Inverter Split AC - MTKL50XV16
1.5 टन
3 स्टार
32 डेसिबल
Hitachi 1.5 Ton 5 Star, Inverter Split AC- RAS.V518PCDIBT
1.5 टन
5 स्टार
37 डेसिबल
Daikin 1.0 Ton 3 Star, New Star rated, Inverter Split AC - MTKL35XV16
1.0 टन
3 स्टार
27 डेसिबल
Hitachi 1 Ton 5 Star, New Star rated, Inverter Split AC - RAS.V512PCDIBT
1 टन
5 स्टार
32 डेसिबल
Daikin 0.8 Ton 2 Star, New Star rated,Fixed Speed Split AC - FTQ28XV16
0.8 टन
2 स्टार
32 डेसिबल
Hitachi 2 Ton 3 Star, Inverter Split AC - RAS.G322PCDIBS
2 टन
3 स्टार
32 डेसिबल
निष्कर्ष
देखा जाए तो दोनों ही ब्रांड के एसी अपने-अपने जगह बढ़िया होते है। लेकिन अगर आप लंबे समय तक टिकाऊ और कम बिजली खर्च वाला एसी चाहते हैं, तो Daikin अच्छा विकल्प हो सकता है। वहीं एडवांस फीचर्स और बेहतर एयर क्वालिटी के लिए Hitachi भी शानदार चुनाव साबित हो सकता है। आखिर में सही एसी वही होगा, जो आपके बजट, कमरे के आकार और जरूरतों के हिसाब से फिट बैठ सके।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
डाइकिन और हिताची में कौन सा एसी ज्यादा अच्छा है?
दोनों ब्रांड अच्छे हैं, लेकिन बेहतर विकल्प आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। कम बिजली खपत और दमदार कूलिंग के लिए डाइकिन अच्छा माना जाता है, जबकि एडवांस फीचर्स के लिए हिताची पसंद किया जाता है।
कौन सा एसी बिजली की कम खपत करता है?
देखा जाए तो, डाइकिन के इन्वर्टर एसी आमतौर पर कम बिजली खर्च करने के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, हिताची के कई मॉडल भी अच्छी एनर्जी सेविंग टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं।
क्या हिताची एसी की कूलिंग अच्छी होती है?
आम तौर पर, हिताची एसी तेज और स्थिर कूलिंग देने के लिए जाना जाता है। इसके कई मॉडल गर्म इलाकों में भी शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।