Dehumidifier फीचर वाले Split AC से उमस भरी गर्मी को कहें अलविदा!

नोएडा और दिल्ली जैसे शहरों में, जहां मौसम कभी तेज गर्म तो कभी अचानक नम हो जाता है, ऐसे में डिह्यूमिडिफायर वाले स्प्लिट AC बदलते मौसम के अनुसार काफी सही होते हैं जो सिर्फ ठंडक ही नहीं, बल्कि बेहतर आराम और ताजगी का एहसास भी देते हैं।

डिह्यूमिडिफायर वाले स्प्लिट एसी
डिह्यूमिडिफायर वाले स्प्लिट एसी

पिछले कुछ दिनों में नोएडा और दिल्ली के मौसम ने कई बार अचानक करवट ली है। तेज गर्मी के बाद हुई बारिश ने तापमान तो कम किया, लेकिन हवा में नमी काफी बढ़ा दी। ऐसे मौसम में अक्सर लोगों को चिपचिपाहट, भारीपन और असहजता महसूस होती है, भले ही एयर कंडीशनर चल रहा हो। यहीं पर Dehumidifier फीचर वाला Split AC अपनी खास भूमिका निभाता है। ये सिर्फ कमरे को ठंडा नहीं करता, बल्कि हवा में मौजूद अतिरिक्त नमी को भी कम करता है। यह कमरे के तापमान को बहुत ज्यादा कम किए बिना हवा को सूखा और आरामदायक बनाता है। जिससे अभी जून-जुलाई वाली गर्मी में ये फीचर काफी काम आएगी।  

हमने यह विषय क्यों चुना?

सही बताऊं तो मैंने यह विषय अपने व्यक्तिगत अनुभव के आधार पर चुना है क्योंकि मैं दिल्ली में रहती हूं और यहां कुछ दिनों से ऐसा हो रहा है कि शाम में अचानक बारिश हो जा रही है जिससे रात में मेरा कमरा चिपचिपा हो जाता है। ऐसे में मैंने अपने कमरे में डिह्यूमिडिफायर वाले स्प्लिट एसी को लगाया जिसके परिणामस्वरूप अब मुझे चिपचिपाहट कम महसूस होती है और घर के अंदर बेहतर आराम का अनुभव मिलता है।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier 1.5 Ton Smart Split AC

    अमेजन क्या कहता है - यह 1.5 टन क्षमता के साथ आता है जो मध्यम आकार के कमरों के लिए सही है और इसमें 4-वे स्विंग फीचर दिया गया है जो कमरे में चारों तरफ हवा फैलाता है। Haier ब्रांड का यह एसी 4 स्टार है जो बिजली की खपत कम करता है। इसमें वाईफाई कनेक्टिविटी दिया गया है जिससे इसे फोन से भी चलाया जाता है। इसमें मौजूद डिह्यूमिडिफायर मानसून के मौसम में कमरे को आरामदायक बनाएगा। 

    हमारी सलाह - अगर आप कोई ऐसे शहर में रहते हैं जहां गर्मी के मौसम में तापमान 50 डिग्री से ऊपर पहुंच जाता है तो आप इस मॉडल को चुनिये क्योंकि इसमें सुपरसोनिक फीचर दिया गया है और कंपनी के दावे के अनुसार यह महज 10 सेकंड में 60°C जैसे तापमान में भी कमरे को ठंडा कर देगा। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Haier
    • मॉडल - HSA18KU-RAI4NB-I
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पॉवर - 4.8 किलोवाट 
    • नॉइस लेवल - 47 डेसिबल 

    खासियत 

    • सेल्फ क्लीन 
    • इन्वर्टर कंप्रेसर 

    कमी 

    • इस एसी का इनडोर यूनिट का शोर स्तर 47 dB है। आमतौर पर इस कैपेसिटी के अन्य ब्रांड्स के एसी 32 से 38 dB के शोर पर चलते हैं। ऐसे में शांत कमरे या रात के वक्त आपको इसके फैन की आवाज थोड़ी ज्यादा महसूस हो सकती है।

    योरपिक्स पर अन्य प्रोडक्ट के बारे में पढ़ें।

    01
  • LG Essential Series, 0.8 Ton Smart Inverter Split AC

    अमेजन क्या कहता है - इसमें कन्वर्टिबल 6-इन-1 कूलिंग दिया गया है जिससे 6 अलग-अलग मोड में कूलिंग क्षमता को बदलकर आराम मिलेगा। इसमें मानसून कम्फर्ट दिया गया है जिससे यह बारिश जैसे मौसम में कमरे में मौजूद अतिरिक्त नमी को सोखकर आरामदायक ठंडक देगा। विराट मोड के साथ यह LG AC अन्य एसी के मुकाबले दमदार कूलिंग देगा और तेजी से कमरे को ठंडा करेगा। 100% कॉपर कॉइल इसे जंग से बचा कर लंबे समय तक चलाता है। 

    हमारी सलाह - आपको बता दें, इसमें स्मार्ट इन्वर्टर मौजूद है जो रूम के तापमान के हिसाब से अपनी स्पीड एडजस्ट करता है, जिससे कूलिंग भी अच्छी मिलती है और मशीन पर लोड भी कम पड़ता है। तो अगर आप बिजली बचाने वाला एसी ढूंढ रहे हैं तो इसे चुनें। साथ ही कंप्रेसर पर 10 साल की लंबी वारंटी इसकी मजबूती को दर्शाती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - LG 
    • मॉडल - AS-Q11KNVE
    • क्षमता - 0.8 टन 
    • कूलिंग पॉवर - 2.93 किलोवाट 
    • नॉइस लेवल - 21 डेसिबल 

    खासियत

    • स्लीप मोड 
    • फ्रॉस्ट वॉश 

    कमी 

    • इसकी क्षमता सिर्फ 0.8 टन है। अगर आपका कमरा 110 स्क्वेर फीट से थोड़ा भी बड़ा है, या कमरे में धूप सीधे आती है, तो यह ठीक से कूलिंग नहीं कर पाएगा।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Cruise 1 Ton 3 Star, New Star rated, Inverter Split AC

    अमेजन क्या कहता है - इसमें वायरलेस LED रिमोट दिया गया है जिसकी मदद से इसके तापमान को बढ़ाने घटाने के साथ इसके मोड को भी नियंत्रित किया जाता है। Cruise का यह एसी 1 टन क्षमता के साथ आता है जिससे छोटे कमरों के लिए यह सही है। इसमें 4-इन-1 कूलिंग मोड दिया गया है जिसे जरूरत के हिसाब से बदला जाता है। इसका ड्राई मोड नमी वाले मौसम में चिपचिपाहट को हटाकर बढ़िया ठंडक देगा।

    हमारी सलाह - इस एसी में PM 2.5 और 7-स्टेज एयर फिल्ट्रेशन दिया गया है। इस बजट सेगमेंट के एसी में ऐसा एडवांस फिल्टर मिलना मुश्किल होता है। यह धूल-मिट्टी और प्रदूषण को रोककर कमरे की हवा को साफ रखता है। इसलिए अगर आपको धूल-धुएं से एलर्जी है तो इसे चुनें। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Cruise
    • मॉडल - CWCVBM-VQ1D123
    • क्षमता - 1 टन 
    • कूलिंग पॉवर - 3.44 किलोवाट 
    • नॉइस लेवल - 36 डेसिबल 

    खासियत

    • स्टेबलाइजर फ्री 
    • 4 फैन स्पीड 

    कमी 

    • इसमें केवल 2-वे ऑटो स्विंग है। जिससे हवा को दाएं-बाएं करने के लिए आपको मैन्युअली इसके फ्लैप्स को हाथ से सेट करना होगा। आजकल कई ब्रांड्स इस बजट में भी 4-वे स्विंग दे देते हैं।
    03
  • Hitachi 1.5 Ton 3 Star Xpandable+ Inverter Split AC

    अमेजन क्या कहता है - इसमें एक्सपेंडेबल+ इन्वर्टर टेक्नोलॉजी दिया गया है जो जरूरत पड़ने पर अपनी कूलिंग क्षमता को खुद बढ़ा देता है। जब कमरे में लोग ज्यादा हो या बाहर का तापमान अधिक हो तो यह खुद सही कूलिंग सेट कर देगा। वहीं, Hitachi का यह 1.5 Ton AC मध्यम आकार के कमरों के लिए सही है जिसका आकार लगभग 111 से लेकर 150 स्क्वेर फिट होता है। इसमें 4-वे स्विंग फीचर दिया गया है जो कमरे के चारों कोने में हवा फैलाता है।

    जरूरी सलाह - देखा जाए तो, इसमें 100% कॉपर कंडेनसर कॉइल का इस्तेमाल किया गया है, जिस पर जंग रोधी कोटिंग भी मौजूद है जिसकी वजह से यह तटीय या नमी वाले इलाकों में भी एसी की लाइफ को बढ़ाता है। इसलिए बारिश हो या गर्मी इस एसी को चुनना सही रहेगा। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Hitachi
    • मॉडल - RAS.D318PCCIBS
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पॉवर - 17060 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • नॉइस लेवल - 34 डेसिबल 

    खासियत

    • आइस क्लीन 
    • फिल्टर क्लीन इंडिकेटर 

    कमी 

    • यह एक 3-स्टार एसी है, जिसका ISEER वैल्यू 3.82 है। अगर आप दिन में 8-10 घंटे से ज्यादा एसी चलाते हैं, तो 5-स्टार एसी के मुकाबले इसका बिजली का बिल थोड़ा ज्यादा आ सकता है।
    04
  • Samsung 1.5 Ton Bespoke AI Inverter Smart Split AC

    अमेजन क्या कहता है - यह 1.5 टन क्षमता के साथ आता है और मध्यम आकार के कमरों के लिए सही है। इसमें दिए डिह्यूमिडिफायर फीचर की वजह से यह बारिश वाले मौसम में भी सही ठंडक देगा और कमरे से चिपचिपाहट को दूर कर देगा। इस Samsung के एसी में इन-बिल्ट वाई-फाई है जिसे आप सैमसंग के स्मार्टथिंग एप से कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा यह एलेक्सा, गूगल असिस्टेंट और बिक्सबी जैसे वॉइस कंट्रोल को भी सपोर्ट करता है।

    जरूरी सलाह - आपको बता दें, इसमें एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर और 3-स्टेप ऑटो क्लीन फीचर है जो अंदर नमी और फंगस जमने नहीं देता। इस मॉडल पर 5 साल की कॉम्प्रीहेंसिव वारंटी और कंप्रेसर पर 10 साल की वारंटी मिल रही है जो आपको फायदा दिलाएगा। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Samsung
    • मॉडल - AR50H18D13HNNA
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पॉवर - 4.85 किलोवाट 
    • नॉइस लेवल - 26 डेसिबल 

    खासियत

    • AI एनर्जी मोड 
    • वॉइस कंट्रोल 

    कमी 

    • आपको बता दें, बॉक्स में मिलने वाले स्टैंडर्ड सामान के अलावा अतिरिक्त कॉपर पाइप, आउटडोर यूनिट स्टैंड या ड्रेन पाइप के लिए आपको टेक्नीशियन को अलग से पैसे देने होंगे, जिससे आपका बजट बढ़ सकता है और एक्स्ट्रा इंस्टॉलेशन चार्ज लगेगा।
    05

सही डिह्यूमिडिफायर वाले स्प्लिट एसी अपने कमरे के लिए कैसे चुनें?

ऊपर बताए गए विकल्पों के कुछ मुख्य बातों के बीच अंतर को बताया गया है जिससे आप अपने हिसाब से एक सही एसी ले पाएंगे - 

ब्रांड/मॉडल 

क्षमता 

किस साइज़ के कमरों के लिए सही है 

Haier Wi-Fi HEXA Inverter Smart Split AC - HSA18KU-RAI4NB-I

1.5 टन 

मध्यम आकार के कमरों के लिए 

LG Essential Series, Smart Inverter Split AC - AS-Q11KNVE

0.8 टन 

छोटे कमरों के लिए 

Cruise 1 Ton Inverter Split AC- CWCVBM-VQ1D123 

1 टन 

छोटे कमरों के लिए 

Hitachi 1.5 Ton Xpandable+ Inverter Split AC - RAS.D318PCCIBS

1.5 टन 

मध्यम आकार के कमरों के लिए

Samsung 1.5 Ton Bespoke AI Inverter Smart Split AC - AR50H18D13HNNA

1.5 टन 

मध्यम आकार के कमरों के लिए

इन्हें भी पढ़ें - 

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • डिह्यूमिडिफायर फीचर क्या होता है?
    एसी में डिह्यूमिडिफायर एक ऐसा फीचर है जो कमरे की हवा में मौजूद अतिरिक्त नमी को कम करने में मदद करता है। जब मौसम में उमस बढ़ जाती है, तब यह फीचर हवा को अधिक आरामदायक बनाता है ताकि कमरे में चिपचिपाहट और भारीपन कम महसूस हो।
  • क्या डिह्यूमिडिफायर वाला स्प्लिट एसी सिर्फ बारिश के मौसम में ही उपयोगी है?
    ऐसा नहीं है। यह फीचर मानसून के अलावा उन सभी परिस्थितियों में उपयोगी है जब हवा में नमी अधिक हो। खासकर दिल्ली-एनसीआर जैसे क्षेत्रों में, जहां मौसम अचानक बदलता रहता है, यह फीचर पूरे साल बेहतर आराम प्रदान कर सकता है।
  • दिल्ली और नोएडा के मौसम में यह फीचर कैसे मदद करता है?
    दिल्ली और नोएडा में अक्सर तेज गर्मी के बाद बारिश होने से हवा में नमी बढ़ जाती है। ऐसे समय में डिह्यूमिडिफायर फीचर अतिरिक्त नमी को कम करके घर के अंदर अधिक आरामदायक माहौल बनाए रखने में मदद करता है।

Loading...

Loading...