भारत के टॉप 10 एयर कंडीशनर ब्रांड के साथ गर्मी से मिलेगी राहत!

Haier, लॉयड, Blue Star जैसे भारत में मशहूर 10 लोकप्रिय ब्रांड के AC आजकल काफी लोकप्रिय है जिसमें नए-नए फीचर्स और फास्ट कूलिंग की सुविधा मिलेगी। यह अलग-अलग प्राइस रेंज में भी उपलब्ध है जिससे बजट और जरूरत के हिसाब से चुनें।

टॉप 10 ब्रांड के एयर कंडीशनर
टॉप 10 ब्रांड के एयर कंडीशनर

भारत के टॉप 10 एयर कंडीशनर ब्रांड्स के बारे में बात करें तो इसमें Haier, एलजी, Daikin, कैरियर, Blue Star, सैमसंग, हिताची, Panasonic, क्रूज और Lloyd जैसे नाम शामिल हैं। ये कंपनियां अलग-अलग बजट और जरूरत के हिसाब से बेहतरीन Air Conditioner मॉडल पेश करती हैं। मेरे जैसे कई लोग है जो ऐसे एसी खरीदना पसंद करते हैं जो बिजली की बचत करें और लंबे समय तक बिना परेशानी के चल सके। इसलिए इन्वर्टर तकनीक वाले एसी की मांग भी तेजी से बढ़ रही है जो इन ब्रांड्स में मिल जाएंगें। 

भारत में मशहूर टॉप 10 एयर कंडीशनर के बारे में हमारी सलाह 

  • अगर आप किफायती एसी की तरफ जाना चाहते हैं तो हायर का मॉडल लीजिए। 
  • एक दमदार एसी की तलाश है तो एलजी बढ़िया होगा जिसका विराट मोड फास्ट कूलिंग देगा। 
  • अगर आपको बिजली की बचत और कम आवाज चाहिए तो डाइकिन का मॉडल चुनिये। 
  • तेज कूलिंग और स्मार्ट फीचर्स के लिए कैरियर और सैमसंग के एसी बढ़िया रहेंगे। 
  • अगर आप एक टिकाऊ और जंग-रोधी एसी चाहते हैं, तो ब्लू स्टार का एसी बेहतरीन रहेगा। 
  • हिताची, पैनासोनिक और क्रूज ब्रांड के एसी इन्वर्टर तकनीक के साथ मिलेंगे जो कम ऊर्जा खपत के साथ बेहतर कूलिंग देंगे।  
  • वहीं, लॉयड ब्रांड के एसी अन्य प्रीमियम ब्रांड्स की तुलना में कम कीमत में मिल जाएंगे।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier Gravity Series 1.6 Ton 5 Star AI Climate Control Smart Split AC

    अमेजन क्या कहता है - यह 1.6 टन क्षमता वाला एसी मध्यम से बड़े कमरों के लिए बढ़िया विकल्प है जो 60 डिग्री सेल्सियस में भी अपने सुपरसोनिक फीचर की वजह से आपके कमरे में मात्र 10 सेकंड में ठंडी हवा देगा। वहीं, फ्रॉस्ट क्लीन तकनीक की मदद से अब बार-बार सफाई की झंझट नहीं होगी और जरूरत के अनुसार यह मात्र 21 मिनट में इंडोर यूनिट की सफाई कर देगा।  Haier ब्रांड का यह Split AC 7-इन-1 कूलिंग मोड के साथ आता है जिसकी वजह से ठंडक को अपने हिसाब से सेट करें।

    हमारी राय - आपको बता दें कि यह एक प्रकार का एआई स्मार्ट एसी भी है जो AI का इस्तेमाल करके कमरे में मौजूद लोगों की संख्या का और बाहरी तापमान का अनुमान लगाकर सही ठंडक देगा। इसलिए बिचली बचत करना चाहते हैं तो इसे चुनें। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Haier
    • मॉडल - HSU19G-MZAIM5BN-INV
    • कूलिंग पॉवर - 5.46 किलोवाट 
    • क्षमता - 1.6 टन 
    • ऊर्जा रेटिंग - 5 स्टार 

    खासियत 

    • वाईफाई कनेक्टिविटी
    • 100% कॉपर कॉइल

    कमी 

    • इसका रिमोट काफी स्लो तरीके से काम करता है और साथ ही, यह कमरे को ठंडा करने में थोड़ा समय लगा सकता है।

    हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं। 

    01
  • Cruise 1 Ton 3 Star, New Star rated, Inverter Split AC

    अमेजन क्या कहता है - Cruise ब्रांड के इस एसी में फास्ट कूलिंग फीचर दिया गया है जिसकी मदद से यह 48 डिग्री सेल्सियस में भी आपके कमरे को तेजी से ठंडा कर देगा। वेरियोकूल कन्वर्टिबल 4-इन-1 तकनीक के साथ आने वाले इस एसी के कूलिंग क्षमता को आवश्यकतानुसार बढ़ाने या घटाने की सुविधा मिलती है जिससे बिजली बचेगी। इसमें मौजूद PM 2.5 फिल्टर की मदद से यह कमरे की हवा को साफ बनाने और कमरे में ताजगी बनाए रखने में मदद करेगा। 

    हमारी राय -  यह क्रूज एसी 1 टन क्षमता के साथ आता है जिससे यह छोटे कमरों के लिए सही माना जाता है। इसलिए अगर आप छोटे फ्लैट में रहते हैं या आपका कमरा छोटा है तो इसे चुनें। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Cruise
    • मॉडल - CWCVBM-VQ1D123
    • कूलिंग पॉवर - 3.44 किलोवाट 
    • क्षमता - 1 टन 
    • ऊर्जा रेटिंग - 3 स्टार 

    खासियत 

    • डिह्यूमिडिफायर
    • स्मार्ट डायग्नोसिस सिस्टम

    कमी 

    • इसमें 2-वे स्विंग दिया गया है जिससे 4-वे स्विंग वाले एसी के मुकाबले यह आपके कमरे में हवा कम फैलाएगा क्योंकि इस फीचर की वजह से हवा सिर्फ ऊपर और नीचे ही जाती है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Carrier 1 Ton 3 Star, Flexicool Inverter Split AC

    अमेजन क्या कहता है - इसमें दिए गए वेरिएबल स्पीड कंप्रेसर की वजह से यह हीट लोड के अनुसार अपने पॉवर को एडजेस्ट कर बिजली बचाने में मदद करेगा। इसमें ऑटो क्लीन फीचर मौजूद है जिससे बार-बार सफाई की झंझट नहीं होती है और यह जरूरत के हिसाब से खुद इंडोर यूनिट की सफाई कर लेता है। इसमें एचडी और PM 2.5 फिल्टर दिया गया है जिसकी वजह से यह कमरे की हवा को साफ करके ताजगी देता है। इस Inverter AC में फास्ट कूलिंग फीचर दिया गया है जिससे 52 डिग्री सेल्सियस में भी आपको बढ़िया और तेजी से ठंडक मिलेगी। 

    हमारी राय - मेरी तरह आप भी फ्लैट में रहते हैं और छोटे कमरे के लिए एसी लेना चाहते हैं तो भारत में मशहूर यह Carrier ब्रांड का एसी आपके लिए बढ़िया चॉइस है जो 1 टन क्षमता के साथ आता है और आपके कमरे में सही ठंडक देगा। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Carrier
    • मॉडल - CAI12EE3R36F0
    • कूलिंग पॉवर - 3.4 किलोवाट 
    • क्षमता - 1 टन 
    • ऊर्जा रेटिंग - 3 स्टार 

    खासियत 

    • स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन 
    • स्लीप मोड 

    कमी 

    • यह किर-किर आवाज करता है जिससे रात में सोने के समय शांति माहौल में कमी आ सकती है।
    03
  • LG 1 Ton 4 Star,New star rated,DUAL Inverter Split AC

    अमेजन क्या कहता है - यह ड्यूल इन्वर्टर स्प्लिट एसी छोटे कमरों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है क्योंकि यह 1 टन क्षमता के साथ आता है। इसमें 4 स्टार ऊर्जा रेटिंग दी गई है जो कम ऊर्जा खपत के साथ आपके बिजली बिल को बचाने के साथ-साथ तपती गर्मी में भी बढ़िया ठंडक देने में मदद करता है। LG के इस एसी में एआई कन्वर्टिबल 6-इन-1 तकनीक मौजूद है जिससे जरूरत के अनुसार कूलिंग को नियंत्रित करें। 

    हमारी राय - आपको बता दें, इसमें विराट मोड दिया गया है जो अन्य एसी के मुकाबले आपके कमरे को तेजी से ठंडा करता है। इसलिए अगर आप भीषण गर्मी वाले इलाकों में रहते हैं तो यह सही रहेगा। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - LG 
    • मॉडल - AS-Q13JNYE
    • कूलिंग पॉवर - 3.5 किलोवाट 
    • क्षमता - 1 टन 
    • ऊर्जा रेटिंग - 4 स्टार

    खासियत 

    • 4 वे स्विंग फीचर 
    • ओशन ब्लैक प्रोटेक्शन 

    कमी 

    • इसके साथ कॉपर पाइप नहीं मिलता है जिसे आपको अलग से खरीदना पड़ेगा।
    04
  • Hitachi 1.5 Ton 3 Star Hot & Cold Inverter Split AC

    अमेजन क्या कहता है - इसमें इन्वर्टर कंप्रेसर तकनीक दी गई है जिसकी मदद से यह कमरे के तापमान के अनुसार बिजली की खपत को नियंत्रित करेगा। Hitachi ब्रांड का यह एसी गर्मियों और सर्दियों दोनों मौसमों के लिए सही है। यह 1.5 Ton AC मध्यम आकार के कमरों यानी लगभग 111 से 150 वर्ग फुट तक के कमरों के लिए सही माना जाता है। इस एसी में 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल दी गई है, जिससे इसकी कूलिंग क्षमता मजबूत रह सकती है और रखरखाव भी कम करना पड़ता है।

    हमारी राय - फिल्टर क्लीन इंडिकेटर की वजह से यह फिल्टर को साफ करने के लिए आपको सूचना पहले ही दे देगा। जिससे अगर आप काफी व्यस्त रहते हैं और एसी की सफाई करवाना भूल जाते हैं तो इसकी मदद से सूचना मिल जाएगी जिससे समय रहते सफाई हो जाएगी। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Hitachi
    • मॉडल - 3100HP RSQG318HGXA
    • कूलिंग पॉवर - 17400 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • ऊर्जा रेटिंग - 3 स्टार

    खासियत 

    • डस्ट फिल्टर
    • R32 रेफ्रिजरेंट गैस

    कमी 

    • 3 स्टार ऊर्जा रेटिंग होने के चलते यह 5 स्टार वाले एसी की तुलना में कुछ खास बिजली बचाने में आपकी मदद नहीं करेगा।
    05
  • Blue Star 1.5 Ton 3 Star,Wi-Fi Smart Inverter Split AC

    अमेजन क्या कहता है - यह 1.5 टन क्षमता के साथ आता है जो मध्यम आकार के कमरों के लिए सही है और 3 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ कम बिजली की खपत करेगा और संतुलित बिजली का बिल आएगा। Blue Star ब्रांड का यह एसी वाईफाई कनेक्टिविटी के साथ आता है जिससे मोबाइल ऐप के जरिए कहीं से भी इसको कंट्रोल किया जा सकता है और अब ठंडक के लिए कमरे में पहुंचने का इंतजार नहीं करना होगा। इस ब्लू स्टार एसी का डिजीक्यू हेप्टा सेंसर सिस्टम तेज गर्मी में भी सही तापमान बनाए रखता है।

    हमारी राय - आपको बता दें, इसमें कॉपर कंडेंसर और ब्लू फिन्स तकनीक दिया गया है जिसकी वजह से यह जंग से बच कर लंबे समय तक चलेगा। इसलिए अगर आप लंबे समय के लिए सही एसी लेने का मन बना रहे हैं तो इसे चुनें। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Blue Star
    • मॉडल - IA318ZXUS
    • कूलिंग पॉवर - 17742 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • ऊर्जा रेटिंग - 3 स्टार

    खासियत 

    • 5-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग फीचर
    • सेल्फ क्लीन

    कमी 

    • इस एसी के इंस्टॉलेशन को सही से प्रोफेशनल से करवाना बेहतर होगा ताकि बाद में आपको लीकेज की समस्या को झेलना ना पड़ें।
    06
  • Samsung 1 Ton 3 Star, Bespoke AI Inverter Smart Split AC

    अमेजन क्या कहता है -  इसमें वॉइस कंट्रोल सुविधा दिया गया है जिससे आवाज की मदद से इसको चालू-बंद करके नियंत्रित कर सकते हैं और साथ हिउ तापमान को भी कंट्रोल किया जा सकता है। भारत में मशहूर Samsung ब्रांड का यह एसी वाईफाई कनेक्टिविटी के साथ आता है जिससे फोन की मदद से भी चलेगा। यह Air Conditioner 1 Ton क्षमता के साथ आता है जिससे छोटे कमरों के लिए यह सही रहेगा और 4-वे स्विंग की मदद से कमरे के हर कोने में हवा फैलाएगा। 

    हमारी राय - इसमें मौजूद BESPOKE AI तकनीक की मदद से यह आपके रोजाना के उपयोग को समझकर कूलिंग को ऑटोमैटिक तरीके से एडजस्ट करता है और बिजली बचाता है। इसलिए अगर आप एक स्मार्ट एसी लेने के बारे में सोच रहे हैं तो इसे चुनें।  

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Samsung
    • मॉडल - AR50H12D1LHNNA
    • कूलिंग पॉवर - 4 किलोवाट 
    • क्षमता - 1 टन 
    • ऊर्जा रेटिंग - 3 स्टार

    खासियत 

    • एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर
    • ट्रिपल प्रोटेक्शन प्लस

    कमी 

    • जो लोग बहुत ज्यादा तकनीक के जानकार नहीं हैं या बुजुर्ग हैं, उनके लिए ऐप से एसी कंट्रोल करना या इसके एआई फीचर्स को समझना थोड़ा पेचीदा हो सकता है।
    07
  • Panasonic 2.0 Ton 3 Star New Star rated Premium WiFi Inverter Smart Split AC

    अमेजन क्या कहता है - 2 टन क्षमता के साथ आने वाला यह एसी बड़े कमरों के लिए सही है और यह  Panasonic ब्रांड का मॉडल है। इसमें इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है जो बिजली की बचत के साथ तेज और स्थिर कूलिंग प्रदान करता है। इस एसी में 8 इन 1 कन्वर्टिबल मोड मिलता है, जिससे जरूरत के अनुसार कूलिंग कंट्रोल किया जाता है। इसमें वाईफाई सपोर्ट मौजूद है जिससे स्मार्टफोन के जरिए भी यह चलता है और चालू-बंद के साथ तापमान भी बढ़ता व घटता है।

    हमारी राय - इसका सबसे बड़ा फायदा इसकी डस्ट बूस्टर टेक्नोलॉजी है। हर 8 घंटे चलने के बाद, यह अपने आउटडोर यूनिट के कॉइल्स को खुद ही साफ करता है। इससे धूल जमने के कारण होने वाली ब्लॉकेज कम होती है, जिससे लंबे समय तक अच्छी कूलिंग परफॉर्मेंस चाहते हैं तो इसे चुनिये। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Panasonic
    • मॉडल - CS/CU-SU24BKY3W
    • कूलिंग पॉवर - 22861 ब्रिटिश थर्मल यूनिट 
    • क्षमता - 2 टन 
    • ऊर्जा रेटिंग - 3 स्टार

    खासियत 

    • 4-वे स्विंग
    • स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन 

    कमी 

    • पैनासोनिक के फीचर्स बेहतरीन हैं, लेकिन भारत के कुछ छोटे शहरों या कस्बों में पैनासोनिक का सर्विस नेटवर्क अन्य बड़े ब्रांड्स जैसे Voltas या LG के जितना मजबूत नहीं है। खरीदने से पहले अपने एरिया में इनके सर्विस सेंटर का फीडबैक जरूर लें।
    08
  • Daikin 1.5 Ton 4 Star Inverter Split AC

    अमेजन क्या कहता है - यह इन्वर्टर स्प्लिट एसी लगभग 150 वर्ग फुट तक के कमरों के लिए सही है क्योंकि इसमें 1.5 टन क्षमता दी गई है। 4 स्टार एनर्जी रेटिंग और 5.15 ISEER वैल्यू इसे ऊर्जा की बचत करने वाला शानदार विकल्प बना रहे हैं। यह Daikin AC ड्यू क्लीन तकनीक के साथ आता है जो एसी के अंदर जमी धूल और नमी को साफ करने में मदद करता है और कमरे में ताजगी देता है। 

    हमारी राय - अगर आपके घर में बच्चे या बुजुर्ग है या फिर धूल-धुएं से एलर्जी होती है तो आप इसे चुनिये क्योंकि इसमें PM2.5 फिल्टर है जो हवा में मौजूद बैक्टीरिया और छोटे धूल-कण को हटाकर और प्रदूषण को रोककर घर के वातावरण को ताजगी से भर देगा।  

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - DAIKIN
    • मॉडल - RKP50XV16VKA
    • कूलिंग पॉवर - 5 किलोवाट 
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • ऊर्जा रेटिंग - 4 स्टार

    खासियत 

    • कॉपर कंडेंसर कॉइल
    • स्टेबलाइजर इनसाइड फीचर

    कमी 

    • इसमें 4-वे स्विंग मौजूद नहीं है और यह मॉडल केवल 2-वे स्विंग के साथ ही आता है जिससे हवा कमरे में पूरी तरह से नहीं फैलेगा।
    09
  • Lloyd 2 Ton 5 Star Inverter Split AC

    अमेजन क्या कहता है - इसमें 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग मौजूद है जो बिजली बचाता है और आपके बिजली का बिल कम आएगा। Lloyd ब्रांड का यह एसी 54°C में भी सही ठंडक देकर गर्मी से राहत दिलाएगा। इसमें स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन दिया गया है जिससे वोल्टेज के उतार-चढ़ाव में भी सही ठंडक मिलती है और अलग से स्टेबलाइजर लगवाने की जरूरत नहीं होती। यह शोर कम करता है जिससे गर्मी में आप आराम से सो सकते हैं। यह 6 कूलिंग मोड के साथ आता है जिसे जरूरत के अनुसार आराम से अलग-अलग मोड में सेट करें। 

    हमारी राय - अगर आपका कमरा बड़ा है या आप बड़े परिवार के साथ रहते हैं तो इसे चुनें क्योंकि यह 2 टन क्षमता के साथ आता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Lloyd
    • मॉडल - GLS24I5AGCGR
    • कूलिंग पॉवर - 6 किलोवाट 
    • क्षमता - 2 टन 
    • ऊर्जा रेटिंग - 5 स्टार

    खासियत 

    • क्लीन फिल्टर इन्डिकेटर
    • 12 मीटर लॉंग एयर थ्रो

    कमी 

    • इसमें स्मार्ट वाई-फाई इन-बिल्ट नहीं है जिसका मतलब है कि इसमें वाई-फाई का फीचर इस्तेमाल करने के लिए आपको अलग से डोंगल या अटैचमेंट खरीदना पड़ेगा। आजकल इस प्राइस रेंज में कई ब्रांड्स इन-बिल्ट वाई-फाई और ऐप कंट्रोल देते हैं।
    10

तुलना के साथ समझेंगे आपके घर के लिए कौन-से ब्रांड का एयर कंडीशनर हो सकता है बढ़िया

इस गर्मी के मौसम में आप भी अपने घर के लिए एक बढ़िया ब्रांड का एसी लेना चाहते हैं तो यहां ऊपर दिए गए भारत में मशहूर टॉप 10 ब्रांड के एसी के कुछ मुख्य फीचर्स के बीच तालिका के माध्यम से तुलना की गई है जिससे आप भी अपने लिए आसानी से एक सही एसी चुन सकते हैं - 

ब्रांड/मॉडल 

नॉइस लेवल 

प्रति महीने का अनुमानित बिल (10 घंटे एसी चलाने पर)

मैन्युफैक्चर वारंटी 

Haier Gravity Series 1.6 Ton AI Climate Control Smart Split AC - HSU19G-MZAIM5BN-INV

42 डेसिबल 

अनुमानित मासिक खपत  465 यूनिट हो सकती है इसलिए औसतन ₹6 से ₹9 प्रति यूनिट के अनुसार, आपका मासिक अनुमानित बिल लगभग ₹2,790 से ₹4,185 के बीच आ सकता है। 

उत्पाद पर 5 साल और कंप्रेसर पर 12 साल की वारंटी।

Cruise 1 Ton 3 Star, Inverter Split AC - CWCVBM-VQ1D123

42 डेसिबल 

अनुमानित मासिक खपत 600 प्रति माह हो सकती है इसलिए अनुमानित बिल लगभग ₹2,000 से ₹3,500 के बीच आ सकता है। 

उत्पाद पर 1 वर्ष की व्यापक वारंटी, पीसीबी पर 1 वर्ष की और कंप्रेसर पर 10 वर्ष की वारंटी।

Carrier 1 Ton 3 Star Flexicool Inverter Split AC - CAI12EE3R36F0

32 डेसिबल 

अनुमानित मासिक खपत लगभग 49.6 यूनिट हो सकता है इसलिए आपका मासिक अनुमानित बिल लगभग ₹700 से ₹1,500 के बीच आ सकता है। 

मानक वारंटी = 1 वर्ष की मानक वारंटी + पीसीबी पर 5 वर्ष + कंप्रेसर पर 10 वर्ष (नियम और शर्तें लागू)

LG 1 Ton 4 Star, DUAL Inverter Split AC - AS-Q13JNYE

21 डेसिबल 

अनुमानित मासिक खपत 129 यूनिट है तो मासिक बिजली बिल लगभग ₹1,290 से ₹2,580 के बीच आ सकता है। 

उत्पाद पर 1 वर्ष की व्यापक वारंटी, पीसीबी और मोटर पर 5 वर्ष की और कंप्रेसर पर 10 वर्ष की वारंटी।

Hitachi 1.5 Ton 3 Star Hot & Cold Inverter Split AC - 3100HP RSQG318HGXA

33 डेसिबल 

आपके एसी का वार्षिक बिजली की खपत) 1040.2 kWh है, तो प्रतिदिन 10 घंटे चलाने पर महीने का खर्च लगभग ₹1,800 से ₹2,500 के बीच आ सकता है। 

उत्पाद पर 5 साल की व्यापक वारंटी, कंप्रेसर पर 10 साल की वारंटी और पीसीबी/कंट्रोलर पर 5 साल की वारंटी।

Blue Star 1.5 Ton Smart Inverter Split AC - IA318ZXUS

45 डेसिबल 

एसी का वार्षिक ऊर्जा उपयोग अगर 918.45 यूनिट है, तो 10 घंटे प्रतिदिन चलाने पर आपका मासिक बिल लगभग ₹250 से ₹900 के बीच आ सकता है। 

उत्पाद पर 5 साल की वारंटी, इन्वर्टर कंप्रेसर पर 10 साल की वारंटी

Samsung 1 Ton, Bespoke AI Inverter Smart Split AC - AR50H12D1LHNNA

21 डेसिबल 

आपके एसी का वार्षिक ऊर्जा उपयोग 585.36 किलोवाट है, तो 10 घंटे रोजाना इस्तेमाल करने पर प्रति महीने लगभग ₹260 से ₹432 का बिजली बिल आ सकता।

उत्पाद पर 5 साल की व्यापक वारंटी, डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर पर 10 साल की वारंटी।

Panasonic 2.0 Ton 3 Star Premium WiFi Inverter Smart Split AC - CS/CU-SU24BKY3W

36 डेसिबल 

1153.74 यूनिट (kWh) वार्षिक खपत वाले एसी को प्रतिदिन 10 घंटे चलाने पर प्रति माह लगभग ₹1,400 से ₹2,500 का अनुमानित खर्च आ सकता है। 

कंप्रेसर पर 10 वर्ष, पीसीबी पर 5 वर्ष और ओडीयू केसिंग पर 5 वर्ष की वारंटी।

Daikin 1.5 Ton 4 Star Inverter Split AC - RKP50XV16VKA

32 डेसिबल 

आपके एसी का वार्षिक ऊर्जा खपत अगर 751.22 यूनिट (kWh) है, और आप इसे रोजाना 10 घंटे चलाते हैं, तो आपका मासिक अनुमानित बिजली का बिल ₹1,000 से ₹1,500 के बीच आ सकता है। 

उत्पाद पर 1 वर्ष और कंप्रेसर पर 10 वर्ष की वारंटी। 

Lloyd 2 Ton 5 Star Inverter Split AC - GLS24I5AGCGR

38 डेसिबल 

अगर आपके एसी की वार्षिक बिजली की खपत 807.66 किलोवाट है और आप इसे रोज 10 घंटे चलाते हैं, तो आपका मासिक अनुमानित बिल लगभग ₹200 से ₹600 के बीच आ सकता है। 

उत्पाद पर 1 वर्ष और कंप्रेसर पर 10 वर्ष की वारंटी।

डिसक्लेमर - वास्तविक बिल आपके राज्य के इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के स्लैब रेट पर निर्भर करता है। सटीक और अधिक स्थानीय जानकारी के लिए अपने क्षेत्र के स्लैब रेट चेक कर सकते हैं। यहां बताया गया डेटा बस एक अनुमानित डेटा है जिससे बिजली बिल में उतार-चढ़ाव होने पर हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। सटीक दरों के अनुसार बिल निकालने के लिए AC बिल कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें - 

योरपिक्स पर क्लिक करके अन्य प्रोडक्ट के बारे में जान सकते हैं।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • एसी लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    एसी लेते समय कमरे का आकार, बिजली की खपत, स्टार रेटिंग, कूलिंग क्षमता और बजट का ध्यान रखना जरूरी हो सकता है।
  • इन्वर्टर एसी और नॉन-इन्वर्टर एसी में क्या फर्क होता है?
    इन्वर्टर एसी कम बिजली खर्च करता है और तापमान को स्थिर बनाए रख सकता है, जबकि नॉन-इन्वर्टर एसी ज्यादा बिजली खर्च कर सकता है।
  • 5 स्टार एसी का क्या फायदा है?
    5 स्टार एसी अधिक ऊर्जा कुशल होते हैं, जिससे लंबे समय में बिजली का बिल कम आ सकता है और साथ ही, बढ़िया ठंडक भी मिल सकता है।

Loading...

Loading...