5 कॉम्पैक्ट Washing Machine जो बनाएंगी आपके छोटे घर में अपनी जगह और करेंगी कपड़ों की बेहतर सफाई

अगर आपका परिवार है छोटा या अकेले रहते हैं तो ये 5 कॉम्पैक्ट वॉशिंग मशीन कपड़े धोने-सुखाने के लिए होंगी सही पसंद। Haier, Samsung, LG, IFB और Whirlpool जैसे ब्रांड्स के पास मिलेंगे 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले मॉडल जो बिजली व पानी की बचत करते हुए कपड़ों को बनाएंगे बेदाग।

छोटे परिवारों के लिए कॉम्पैक्ट वॉशिंग मशीन
छोटे परिवारों के लिए कॉम्पैक्ट वॉशिंग मशीन

परिवार भले ही छोटा क्यों न हो हाथ से कपड़े धोने की मेहनत कोई नहीं करना चाहता और न ही लोगों के पास इतना समय है। ऐसे में इस समस्या का समाधान बनकर आती हैं कॉम्पैक्ट साइज वाली वॉशिंग मशीन जिनमें आसानी से 2-4 लोगों के कपड़ों को एकसाथ धोया-सुखाया जा सकता है। इनका साइज भले ही छोटा होता है लेकिन प्रदर्शन के मामले में ये कहीं से भी कम नहीं होती हैं। छोटे परिवारों के साथ-साथ ये Washing Machines अकेले रह रहे लोगों और कपल्स के भी काफी काम आ सकती हैं। ये ज्यादा जगह का घेराव भी नहीं करेंगी और इन्हें आसानी से छोटे वॉशरूम या बालकनी में रखा जा सकता है। 

इसी कड़ी में हमने आपके लिए तलाशे हैं कुछ 6.5 किलोग्राम से लेकर 7 किलोग्राम तक क्षमता वाले मॉडल, जो छोटे परिवारों के काफी काम आएंगे। Haier, Samsung, LG, IFB और Whirlpool के ये विकल्प प्रदर्शन, एडवांस टेक्नोलॉजी और किफायती कीमत का सही बैलेंस बनाते हैं। 

 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier 7 Kg, Oceanus Wave Drum Fully Automatic Top Load Washing Machine

    इस दमादर वॉशिंग मशीन में आसानी से एक समान्य लोड को 40 मिनट में धोया व सुखाया जा सकता है। इसमें 780 RPM की मोटर दी गई है और साथ ही 8 वॉश प्रोग्राम भी मौजूद हैं। इसका ड्रम स्टेनलेस स्टील ड्रम मटेरियल से बना है जो लंबे समय तक टिकाऊ बना रहेगा। 

    हमे क्यों पसंद आया यह मॉडल?

    • इसका खास डिजाइन वाला ड्रम कपड़ों को न सिर्फ कम समय में धोने का काम करेगा, बल्कि उनपर जमा धूल-मिट्टी और अन्य दाग-धब्बों को अच्छी तरह साफ करेगा। फिर चाहे कम कपड़े ही क्यों न धोने हों, इसकी खास डिजाइन सबको बेदाग बनाने का काम करेगी।
    • अगर किसी दिन ज्यादा कपड़े गंदे नहीं हैं तो उन्हें धोने के लिए लंबे समय तक मशीन को चलाने की जरूरत नहीं होगी। यह वॉशिंग मशीन कम कपड़ों को मात्र 15 मिनट में धोने-सुखाने का काम करेगी।
    • यह वॉशिंग मशीन कपड़ों की देखाभाल करते हुए जिद्दी दागों का सफाया करेगी। इसमें धुले कपड़ों की क्वालिटी लंबे समय तक बनी रहेगी और उनकी चमक आसानी से फीकी नहीं पड़ेगी। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता- 7 किलोग्राम
    • ब्रांड- Haier
    • वोल्टेज- 220 Voltas
    • कंट्रोल- पुश बटन
    • अधिकतम मोटर स्पीड- 780 RPM

    खासियतें

    • मैजिक फिल्टर
    • चाइल्ड लॉक
    • ऑटो रीस्टार्ट

    कमी

    • कंबल या पर्दों जैसे कपड़ों को सूखने में समय लगेगा। 
    01
  • Whirlpool 6.5 Kg 5 Star MAGIC CLEAN PRO Fully Automatic Top Load Washing Machine

    12 प्रोग्राम के साथ इस वॉशिंग मशीन में तरह-तरह के कपड़ों को आसानी से धोया-सुखाया जा सकता है। इसमें 40 अलग-अलग तरह के दाग-धब्बे आसानी से साफ हो जाएंगे और 5 स्टार एनर्जी रेटिंग इसकी ऊर्जा कुशलता को दर्शाती है। कम कपड़ों को धोने के लिए इसमें एक्सप्रेस वॉश भी मौजूद है। 

    हमे क्यों पसंद आया यह मॉडल?

    • कई बार ऐसा होता है कि ज्यादा गंदे कपड़ों को अच्छी तरह धोने के लिए उन्हें अलग से गर्म पानी में भिगोकर रखना पड़ता है, लेकिन यह मॉडल इस काम को टब में ही कर देगा। इस वॉशिंग मशीन के हीटर से लैस होने की वजह से हर किसी की सुविधा बढ़ेगी और हाथ से कपड़े धोने की मेहनत नहीं करनी होगी। 
    • अगर आपके घर में अक्सर नल से पानी धीमी स्पीड में आता है और इस वजह से कपड़े धोने में ज्यादा समय लगता है तो इसकी जीरो प्रेशर फिल सुविधा काम आएगी। यह पानी के कम दबाव के बावजूद वॉश टब को कम समय में भरने का काम करेगी। यह खासकर उन लोगों के लिए सही होगी जो ऊंची इमारतों में रहते हैं। 
    • ज्यादातर वॉशिंग मशीन के टब को साफ करने के लिए अलग से प्रोग्राम दिया होता है लेकिन उसमें पानी व बिजली की काफी खपत होती है। इस कॉम्पैक्ट टॉप लोड वॉशिंग मशीन की खासियत है कि कपड़ों को सुखाते समय ही इसका टब साफ होगा, जिससे आपकी मेहनत व समय भी बचेगा।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Whirlpool
    • क्षमता- 6.5 किलोग्राम
    • कंट्रोल- पुश बटन
    • मोटर स्पीड- 740 RPM
    • शोर स्तर- 71DB

    खासियतें

    • हार्ड वॉटर वॉश
    • 6th सेंस टेक्नोलॉजी
    • 3 हॉट वॉटर मोड

    कमी

    • शोर स्तर ज्यादा है। 


    घर व किचन में इस्तेमाल होने वाले तरह-तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर 

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Samsung 7 kg, 5 Star, Eco Bubble Technology, Digital Inverter Motor, Soft Closing Door, Fully-Automatic Top Load Washing Machine

    यह वॉशिंग मशीन न सिर्फ प्रदर्शन में दमदार रहेगी, बल्कि इसे इस्तेमाल करना भी काफी आसान है। इसकी क्षमता 7 किलोग्राम है और यह उन छोटे परिवारों के लिए बिल्कुल सही पसंद होगी जो कम समय में वॉश क्वालिटी से समझौता किए बिना कपड़ों को धोना-सुखाना चाहते हैं। इसमें पानी को 5 लेवल पर सेट किया जा सकता है।

    हमे क्यों पसंद आया यह मॉडल?

    • वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते समय उनसे धागे, बटन और लिंट जैसी कई चीजें निकलती हैं जो या तो कपड़ों पर चिपक जाती हैं या पाइप में फंस जाती हैं। इस समस्या को रोकने का काम Samsung वॉशिंग मशीन का फिल्टर करेगा, जिससे बेदाग सफाई और बिना रुकावट प्रदर्शन सुनिश्चित होगा।
    • यह ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन अपने खास डिजाइन वाले ड्रम की सतह के साथ कपड़ों को नाजुकता से धोते हुए उन्हें साफ करने का काम करेगी। इसके मजबूत ड्रम में आसानी से खरोंच भी नहीं पड़ेंगी। इससे मशीन और कपड़ों दोनों की क्वालिटी बनी रहेगी। 
    • हार्ड क्वालिटी के पानी की वजह से अक्सर कपड़ों की क्वालिटी खराब हो जाती है और मशीन की लाइफ पर भी असर पड़ता है। इस मॉडल की खासियत है कि यह हार्ड पानी में भी कपड़ों को अच्छी तरह से धोने का काम करेगा और उनकी चमक को बरकरार रखेगा। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता- 7 किलोग्राम
    • कलर- लैवेंडर ग्रे
    • ब्रांड- Samsung
    • वोल्टेज- 220 Volts 
    • अधिकतम मोटर स्पीड- 700 RPM

    खासियतें

    • ईको बबल
    • ड्यूअल स्टॉर्म
    • 15’ क्विक वॉश

    कमी

    • ज्यादा कपड़े सूखते समय शोर ज्यादा होगा। 
    03
  • IFB 6.5 Kg 5 Star with Deep Clean Technology, AI Powered, Fully Automatic Top Load Washing Machine

    छोटे साइज वाली यह वॉशिंग मशीन हार्ड क्वालिटी के पानी में भी कपड़ों को काफी अच्छी तरह से धोने की क्षमता रखती है। इसमें 720RPM वाली मोटर के साथ 7 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं। IFB का यह मॉडल पानी के कम प्रेशर को भी अच्छी तरह से संभाल लेगा और इसका ड्रम स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बना है। 

    हमे क्यों पसंद आया यह मॉडल?

    • कई बार ऐसा होता है कि महंगा डिटर्जेंट भी वॉशिंग मशीन में अच्छी तरह से काम नहीं करता और दाग नहीं साफ हो पाते। इस मॉडल की खासियत है कि यह पानी में डिटर्जेंट को अच्छी तरह घोलते हुए उसे ज्यादा असरदार बनाता है, ताकि हर कपड़ा बेदाग बन सके।
    • जिद्दी दागों को साफ करने से पहले कपड़ों को कुछ देर पहले अलग से पानी में भिगोकर रखना पड़ता है, लेकिन इसमें यह काम टब में ही हो जाएगा। यह फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन हर साइकिल से पहले कपड़ों को थोड़ी देर के लिए टब में भिगोकर रखेगी जिससे ज्यादा अच्छी सफाई मिलेगी।
    • कंबल व पर्दों जैसे भारी कपड़ों को धोने के लिए अलग से लॉन्ड्री का खर्चा यह वॉशिंग मशीन बचाएगी। इन्हें धोने के लिए इस मॉडल में खास प्रोग्राम दिया गया है (बल्की वॉश), जो आपकी मेहनत व समय दोनों को बचाने का काम करेगा।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता- 6.5 किलोग्राम
    • ब्रांड- IFB
    • साइकिल ऑप्शन- नॉर्मल
    • वोल्टेज- 220 Volts 
    • अधिकतम मोटर स्पीड- 720 RPM

    खासियतें

    • AI टेक्नोलॉजी
    • 360 डिग्री क्लीनिंग
    • लिंट फिल्टर

    कमी

    • पानी की खपत ज्यादा है।


    गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़िए योर पिक्स पर

    04
  • LG 7 Kg 5 Star Smart Inverter Technology Fully Automatic Top Load Washing Machine

    इस छोटी वॉशिंग मशीन में एक ही बार में 3-4 लोगों के कपड़े आसानी से धोए-सुखाए जा सकते हैं। इसका स्टेनलेस स्टील मेटरियल से बना ड्रम लंबे समय तक टिकाऊ बना रहेगा। इसके ऑपरेशन को आप करीब 3-10 घंटे तक के लिए डिले कर पाएंगे। इसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। 

    हमे क्यों पसंद आया यह मॉडल?

    • अगर कभी कपड़े धोते समय बिजली कट जाती है तो पावर सप्लाई वापस आने पर इसे फिर से स्टार्ट करने की जरूरत नहीं होगी। यह LG वॉशिंग मशीन वहीं से काम करेगी जहां संचालन रुकेगा। इस वजह से पानी, बिजली व समय तीनों की बचत होगी।
    • फिर चाहे आपके माता-पिता हो या दादा-दादी इस वॉशिंग मशीन को हर किसी के लिए इसे इस्तेमाल करना काफी आसान है। इसे कंट्रोल करने के लिए बहुत ज्यादा तकनीकी जानकारी की जरूरत नहीं होगी और बटन पैनल की मदद से इसे ऑपरेट करना होगा।
    • अगर किसी दिन पानी की सप्लाई नहीं होने वाली है तो टब में आप आसानी से कपड़े धोने के लिए पहले से ही पानी भरकर रख सकेंगे। यह सुविधा उन घरों के लिए अच्छी होगी जहां अक्सर पानी की समस्या रहती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- LG
    • क्षमता- 7 किलोग्राम
    • अधिकतम मोटर स्पीड- 740 RPM 
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • वॉश साइकिल- 8

    खासियतें

    • इन्वर्टर मोटर
    • फज़ी लॉजिक
    • स्मार्ट डायग्नॉसिस

    कमी

    • मिक्स लॉन्ड्री के लिए अलग से वॉश साइकिल नहीं है।
    05

अब समझिए इनके बीच का अंतर

कॉम्पैक्ट साइज वाली वॉशिंग मशीन के अलग-अलग विकल्पों को देखने के बाद अगर आपको एक सही मॉडल चुनने में दिक्कत आ रही है तो यह तालिका अंतर को आसानी से समझने में मदद करेगी।

मॉडल

खासियत

वॉश प्रोग्राम

Haier 7 Kg, Oceanus Wave Drum,  Fully Automatic Top Load Washing Machine

नियर जीरो प्रेशर

08

Whirlpool 6.5 Kg 5 Star MAGIC CLEAN PRO Fully Automatic Top Load Washing Machine

3 हॉट वॉटर मोड्स

12

Samsung 7 kg, 5 Star, Eco Bubble Technology, Fully-Automatic Top Load Washing Machine

ड्यूअल स्टॉर्म

09

IFB 6.5 Kg 5 Star with Deep Clean® Technology, AI Powered, Fully Automatic Top Load Washing Machine

AI टेक्नोलॉजी

07

LG 7 Kg 5 Star Smart Inverter Technology Fully Automatic Top Load Washing Machine

टर्बो ड्रम टेक्नोलॉजी

08

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • छोटे परिवारों के लिए कितने क्षमता वाली वॉशिंग मशीन सही होती हैं?
    6-7 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन छोटे परिवारों के लिए सही पसंद होती हैं। इनमें 2-4 लोगों के कपड़ों को आसानी से धोया-सुखाया जा सकता है। इनमें आपको बढ़िया क्वालिटी वाले फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड मॉडल देखने मिलेंगे।
  • किन ब्रांड के पास बढ़िया क्वालिटी वाली कॉम्पैक्ट वॉशिंग मशीन मिलेंगी?
    भारत में आपको Haier, Samsung, LG, Whirlpool और IFB जैसे ब्रांड्स के पास बढ़िया क्वालिटी वाली कॉम्पैक्ट वॉशिंग मशीन मिल जाएंगी। ये अलग-अलग वॉश प्रोग्राम से लैस होती हैं जिनके साथ तरह-तरह के कपड़ों को आसानी से धोने-सुखाने में आपको आसानी होगी।
  • क्या छोटे साइज वाली वॉशिंग मशीन ऊर्जा कुशल होती हैं?
    हां, बड़े ब्रांड्स की छोटे साइज वाली वॉशिंग मशीन में आपको 5 स्टार एनर्जी रेटिंग देखने मिलेगी। इन्वर्टर मोटर के साथ ये बिजली की खपत को कम करेंगी और साथ-साथ ये पानी की भी बचत करने का काम करती हैं।

Loading...

Loading...