इन दमदार Washing Machine के साथ कपड़ों को मिलेगी नई जैसी चमक! ₹30,000-₹40,000 के बजट में होंगी फिट!

₹30,000-₹40,000 तक के बजट में बड़े ब्रांड की दमदार वॉशिंग मशीन आसानी से मिल जाएगी। ये न सिर्फ कपड़ों को धोने-सुखाने का काम करेंगी, बल्कि आपकी मेहनत को बचाते हुए बिजली बिल को कंट्रोल में भी रखेंगी। इनमें मौजूद अलग-अलग वॉश प्रोग्राम के साथ हर तरह के कपड़ों को साफ करना सहूलियत भरा होगा। देखिए Haier, Samsung, LG, IFB और Bosch जैसे ब्रांड के विकल्प।

₹30,000-₹40,000 की रेंज वाली दमदार वॉशिंग मशीन
₹30,000-₹40,000 की रेंज वाली दमदार वॉशिंग मशीन

तलाश है एक दमदार वॉशिंग मशीन की और बजट ₹30,000-₹40,000 तक का है? चिंता की बात ही नहीं है क्योंकि इस रेंज में ऐसे-वैसे नहीं बल्कि प्रीमियम मॉडल आपको आसानी से मिल जाएंगे। मीडियम क्षमता वाली इन वॉशिंग मशीन में बच्चों की गंदी स्कूल यूनिफॉर्म, भारी साड़ियां, जिम की पसीने वाले टी-शर्ट और यहां तक कि बेबी के नाजुक कपड़ों को साफ करना आपके लिए आसान होगा। न हाथ से घिसने की मेहनत और न ही बाल्टी में भिगोकर रखने का झंझट ये Washing Machine सारा काम खुद ही कर लेंगी और धुलाई में आपको किसी तरह की कमी नजर नहीं आएगी। 

यहां हमने आपके लिए ऐसी ही कुछ वॉशिंग मशीन मॉडल तलाशे हैं जो प्रदर्शन, बिजली की बचत और सुविधा जैसे पैमानों पर बखूबी खरे उतरते हैं। इन्हें हमने अपने अनुभव, रिसर्च, विश्लेषण और लोकप्रियता के हिसाब से चुना है। डालिए नजर Haier, Samsung, LG, IFB और Bosch की दमदार वॉशिंग मशीन के कुछ मॉडल पर। 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier 9Kg, 5 Star, Powered by AI-DBT, PuriSteam with Inbuilt Heater, 525 mm Super Drum, AI DBT Fully Automatic Front Load Washer

    इस वॉशिंग मशीन को अमेजन ने बड़े से मीडियम साइज के परिवार के उपयुक्त बताया है। इसमें हीटर भी आपको देखने मिलेगे जिसकी मदद से कपड़ों को गर्म व ठंडे दोनों तरह के पानी में धोने की सुविधा मिलेगी। इसी के साथ, यह वॉशर कुल 15 वॉश प्रोग्राम से लैस है।

    हमने इसे क्यों किया आपके लिए पसंद?

    • इस वॉशिंग मशीन को पसंद करने का सबसे बड़ा कारण है कि यह कपड़ों को सिर्फ धोएगी नहीं, बल्कि उन्हें हाईजीनिक (स्वच्छ) बनाएगी। अगर आपके बेबी ने अभी-अभी घुटनों के बल चल शुरू किया है और उसके कपड़ों को साफ व सुरक्षित बनाने के लिए आप उसे हाथ से धोती हैं तो इस मॉडल के साथ वो मेहनत भी नहीं करनी होगी। 
    • इसमें कपड़े डालने के बाद आपको सेटिंग्स को लेकर ज्यादा दिमाग लगाने की जरूरत नहीं होगी। यह अपने आप ही कपड़ों के हिसाब से पानी, डिटर्जेंट, धुलाई का समय और अन्य चीजों को सेट करेगी। यह सुविधा उन लोगों के काफी काम आएगी जो टेक्नोलॉजी को लेकर इतने एडवांस नहीं हैं या खुद से सेटिंगस करने में अक्सर उलझ जाते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता- 9 किलोग्राम
    • कलर- ब्लैक
    • ब्रांड- Haier
    • मैक्सिमम रोटेशनल स्पीड- 1400 RPM
    • वोल्टेज- 220 Volts

    खासियतें

    • प्योरी स्टीम
    • सेल्फ क्लीन
    • फजी लॉजिक

    कमी

    • बड़े साइज की वजह से ज्यादा जगह घेरेगी।
    01
  • Bosch 8 kg 5 Star Front Load Fully-Automatic Washing Machine

    दमदार क्वालिटी वाली इस वॉशिंग मशीन में हर कपड़ा काफी नाजुक तरह से धुलेगा और उनकी क्वालिटी खराब नहीं होगी। इसमें पूरे परिवार के कपड़े एक साथ धोए-सुखाए जा सकते हैं और यह मॉडल कम शोर व कंपन के साथ काम करेगा। यह पानी व बिजली की बचत करते हुए कपड़ों की दमदार धुलाई सुनिश्चित करेगा।

    हमने इसे क्यों किया आपके लिए पसंद?

    • यह वॉशिंग मशीन कपड़े धुलते समय होने वाली कई समस्याओं का समाधान होगी। जिसमें कपड़ों का आपस में उलझना, उनका सिकुड़ना और बहुज ज्यादा सिलवटें पड़ना शामिल है। इसमें धुला हर कपड़ा लंबे समय तक नए जैसा रहेगा और उन्हें धोने के लिए अलग से लॉन्ड्री वाले का खर्चा नहीं उठाना होगा।
    • अगर आप फ्लैट में रहते हैं और ऊंची इमारत की वजह से नल में पानी का प्रेशर अक्सर कम हो जाता है, तब भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। यह उसे अच्छी तरह से संभालते हुए टब को तेजी से भरेगी।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 59D x 59.8W x 84.8H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Bosch
    • क्षमता- 8 किलोग्राम
    • ऐक्सेस लोकेशन- फ्रंट लोड
    • शोर स्तर- 54 Decibels 

    खासियतें

    • सॉफ्टकेयर पैडल
    • ऐंटी-बैक्टेरिया स्टीम
    • AI ऐक्टिव वॉटर प्लस

    कमी

    • छोटे शहरों में कंपनी की सर्विस अच्छी नहीं है।


    घर में इस्तेमाल होने वाले तरह-तरह के उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लांसेस पर 

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • LG 7 Kg, 5 Star, DD Technology, Steam Wash, 6 Motion DD, Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    फिर चाहे रोजाना पहने जाने वाले कॉटन के कपड़े हों या पार्टी वियर ड्रेसेज यह वॉशिंग मशीन हर तरह की लॉन्ड्री को धोने-सुखाने का काम करेगी। कम शोर स्तर के साथ काम करने वाली यह ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन पूरी तरह सेस्टेनलेस स्टील मटेरियल से बने ड्रम वाली है, जिसमें आसानी से ज़ंग नहीं लगेगी और कई वर्षों तक टिकाऊ बनी रहेगी। 

    हमने इसे क्यों किया आपके लिए पसंद?

    • भारत में LG ब्रांड की वॉशिंग मशीन लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है और अगर हम इसे अपनी लिस्ट में शामिल नहीं करते तो गलत हो जाता। यह सिर्फ एक वॉशिंग मशीन नहीं है, बल्कि कपड़े धोने का पूरा समाधान है जो आपकी मेहनत और समय दोनों की बचत करेगी। अगर घर में छोटा बच्चा है और आपको यह डर रहता है कि वह मशीन का डोर खोल लेगा तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। दरवाजे व कंट्रोल पैनल को लॉक करके आप बेफ्रिक हो सकते हैं। 
    • अगर कभी इसमें कोई खराबी आती है तो आपको बार-बार सर्विस सेंटर पर फोन करके परेशान नहीं होना है। आप मोबाइल ऐप्लिकेशन की मदद से समस्या का पता लगाकर उसे खुद ही ठीककर सकते हैं। अगर कोई बड़ी दिक्कत आती है तो कंपनी की सर्विस देश के कोने-कोने में फैली है, जिस वजह से रिपेयरिंग आसान रहेगी।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 44D x 60W x 85H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- LG
    • क्षमता- 7 किलोग्राम
    • मैक्सिमम रोटेशनल स्पीड- 1200 RPM
    • वोल्टेज- 230 Volts

    खासियतें

    • ऑटो रीस्टार्ट
    • फोम सेंसिंग
    • डायरेक्ट ड्राइव मोटर

    कमी

    • कपड़ों को सिर्फ सुखाने के लिए कोई वॉश प्रोग्राम नहीं है। 
    03
  • Samsung 8 kg, 5 star, AI Control, AI Eco Bubble, Wi-Fi, Digital Inverter, Motor, Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    AI टेक्नोलॉजी वाली यह वॉशिंग मशीन सुविधा और प्रदर्शन दोनों का सही संतुलन बनाती है। यह उन घरों के लिए बिल्कुल सही पसंद होगी जहां लोगों के पास कपड़े धोने के लिए ज्यादा समय नहीं होता, लेकिन वे वॉश क्वालिटी से भी समझौता नहीं करना चाहते। इसमें अलग-अलग कपड़ों को धोने के लिए एक-दो नहीं 21 वॉश प्रोग्राम मौजूद हैं।

    हमने इसे क्यों किया आपके लिए पसंद?

    • यह स्मार्ट वॉशिंग मशीन कपड़ों को भले ही नाजुकता से धोएगी लेकिन जिद्दी दाग-घब्बों को भी अच्छी तरह साफ करेगी। इसी के साथ मजबूत क्वालिटी के इसके ड्रम में आसानी से खरोंच भी नहीं पड़ेगी, और यह लंबे समय तक टिकाऊ बना रहेगा।
    • वहीं, अगर आप किसी दिन घर के काम में व्यस्त हैं या मीटिंग के दौरान मशीन को बार-बार जाकर चेक करने का समय नहीं है तो बस मोबाइल फोन उठाइए और सारा कंट्रोल आपके हाथों में होगा। मोबाइल ऐप्लिकेशन के साथ आप इसकी पावर, वॉश साइकिल और अन्य सेटिंग्स पर आसानी से नजर रख सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 55D x 60W x 85H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Samsung
    • क्षमता- 8 किलोग्राम
    • एनर्जी स्टार रेटिंग- 5
    • वोल्टेज- 230 Volts 

    खासियतें

    • बबल टेक्नोलॉजी
    • हाईजीन स्टीम
    • डिले एंड

    कमी

    • फुल स्पीड पर इसकी मोटर तेज आवाज करेगी। 
    04
  • IFB 11 Kg 5 Star with DeepClean Technology, AI Powered, Fully Automatic Top Load Washing Machine

    अगर परिवार बड़ा है तो कपड़ों को अलग-अलग करके धोने की झंझट से यह वॉशिंग मशीन छुटकारा दिलाएगी। इसमें दिए गए तरह-तरह के वॉश प्रोग्राम आपकी सुविधा को बढ़ाएंगे और यह बिजली की बचत करते हुए कम शोर स्तर के साथ काम करेगी।

    हमने इसे क्यों किया आपके लिए पसंद?

    • कई लोग शिकायत करते हैं कि महंगा डिटर्जेंट इस्तेमाल करने के बावजूद मशीन में कपड़े अच्छी तरह से साफ नहीं होते, लेकिन यह मॉडल इस समस्या को खत्म करेगा। इसमें कम डिटर्जेंट भी पानी में अच्छी तरह धुलेगा जिससे कपड़ों की बेदाग सफाई सुनिश्चित होगी। 
    • अगर आप उन लोगों में से है जिन्हें लगता है कि मशीन हाथ जैसी सफाई नहीं देती तो इसे आजमाकर देखिए। इसमें हर कपड़ा वैसे ही साफ होगा जैसा हाथ से धोने पर होता है। यह टब में ही कपड़ों को पटकते, घुमाते, खंगालते और भिगोते हुए जिद्दी दागों को साफ करेगी। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 64D x 62W x 103H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- IFB
    • क्षमता- 11 किलोग्राम
    • वोल्टेज- 220 Volts 
    • डिस्प्ले- LED

    खासियतें

    • ऐक्टिव मिक्स
    • इन-बिल्ट हीटर
    • ऑटो टब क्लीन

    कमी

    • क्षमता के हिसाब से मोटर की स्पीड कम है। 


    गैजेट, एप्लाइंसेस और लाइफस्टाइल से जुड़े कई अन्य तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़िए योर पिक्स पर 

    05

जानिए सारे मॉडल्स के बीच का अंतर

₹30000-₹40000 तक की रेंज में आने वाली वॉशिंग मशीन के अलग-अलग विकल्पों को तो देख लिया, अब एक सही विकल्प चुनने के लिए इनके बीच के अंतर को एक तालिका के साथ समझ लीजिए।

मॉडल

खासियत

किनके लिए होगी सही?

Haier 9Kg, 5 Star, Powered by AI-DBT, PuriSteam with Inbuilt Heater, 525 mm Super Drum, AI DBT Fully Automatic Front Load Washer

ऐंटी बैक्टेरियल टेक्नोलॉजी

जो लोग कपड़ों को साफ करने के साथ-साथ उन्हें हाईजीनिक भी बनाना चाहते हैं।

Bosch 8 kg 5 Star Front Load Fully-Automatic Washing Machine

मल्टीपल वॉटर प्रोटेक्शन

जो लोग वॉशिंग मशीन में कपड़ों के उलझने से परेशान हैं।

LG 7 Kg, 5 Star, DD Technology, Steam Wash, 6 Motion DD, Fully-Automatic Front Load Washing Machine

वॉटर लेवल सेंसर

जो प्रदर्शन और सर्विस को लेकर समझौता नहीं करना चाहते।

Samsung 8 kg, 5 star, AI Control, AI Eco Bubble, Wi-Fi, Digital Inverter, Motor, Fully-Automatic Front Load Washing Machine

AI ईकोबबल 

जिनको बेहतरीन वॉश क्वालिटी के साथ एडवांस टेक्नोलॉजी वाले मॉडल की तलाश है।

IFB 11 Kg 5 Star with DeepClean® Technology, AI Powered, Fully Automatic Top Load Washing Machine

पावर स्टीम

जिनके घर में हार्ड क्वालिटी का पानी आता है। 

नोट: यहां बताई गई वॉशिंग मशीन की MRP ₹40,000 से ज्यादा है, लेकिन लेख लिखने के दौरान अमेजन पर कीमत कम थी। किसी भी प्रोडक्ट की कीमत कम-ज्यादा होने पर हम उत्तरदायी नहीं हैं। हम अपने पाठकों से प्रोडक्ट का चुनाव करने से पहले सही दाम Amazon पर देखने का आग्रह करते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

हीटर वाली ये 5 फ्रंट लोड Washing Machine कपड़ों को बनाएंगी साफ-सुथरा, दागों की होगी छुट्टी!

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या वॉशिंग मशीन के लिए ₹30,000-₹40,000 तक का बजट पर्याप्त है?
    वॉशिंग मशीन के लिए ₹30,000-₹40,000 तक का बजट काफी अच्छा है, खासकर जब आपको थोड़े ज्यादा क्षमता वाले मॉडल की तलाश है। इस रेंज में आपको बढ़िया क्वालिटी की फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन देखने मिलेंगी और कुछ ब्रांड के पास टॉप लोड मॉडल भी मिलेंगे।
  • ₹30,000-₹40,000 तक की रेंज में किन ब्रांड की वॉशिंग मशीन मिलेंगी?
    भारत में अगर आपको ₹30,000-₹40,000 तक की रेंज में एक अच्छी वॉशिंग मशीन की तलाश है तो Haier, LG, Samsung, Bosch और IFB जैसे ब्रांड्स के पास काफी अच्छे विकल्प देखने मिलेंगे। हालांकि, ब्रांड, क्षमता, मॉडल व खासियतों के हिसाब से हर किसी की कीमत अलग-अलग होगी।
  • इस बजट रेंज में वॉशिंग मशीन चुनने से पहले किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है?
    सिर्फ ₹30,000-₹40,000 तक ही नहीं किसी भी बजट रेंज में एक अच्छी वॉशिंग मशीन चुनने से पहले आपको परिवार में मौजूद लोगों की संख्या, सबसे ज्यादा धोए जाने वाले कपड़ों का प्रकार, अलग-अलग तरह के वॉश प्रोग्राम और हीटर जैसी सुविधाओं का ध्यान रखना काफी जरूरी है।

Loading...

Loading...