बेस्ट-रेटेड Inverter AC के साथ कूलिंग मिलेगी एकदम टॉप क्लास! Cruise से लेकर LG तक के मॉडल्स हैं मौजूद

अगर आप इस गर्मी नया AC लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो ऐसे इन्वर्टर तकनीक वाले एसी चुनना बेहतर हो सकता है बिजली की बचत के साथ लंबे समय तक शानदार परफॉर्मेंस दे सकता है। देखिए 5 बढ़िया विकल्प यहां।

Inverter AC
Inverter AC

गर्मी जब अपने चरम सीमा पर पहुंच जाती है तो हर घर में लोगों को एसी की जरूरत महसूस होने लग जाती है। लेकिन जब एसी लेने का विचार आता है तो सामने लंबी-चौड़ी बिजली बिल भी दिखाई देने लगती है। आप भी इसी चिंता की वजह से एसी नहीं ले पा रहे हैं, तो आपको बता दें, अब बाजारों में सामान्य एसी की जगह इन्वर्टर एसी आ गए हैं जो कम बिजली खर्च में बेहतर कूलिंग दे सकते हैं और आपके बिजली बिल की टेंशन को खत्म करने में मदद कर सकते हैं। Inverter तकनीक वाला AC कमरे के तापमान के हिसाब से अपनी स्पीड को खुद कंट्रोल कर सकता है, जिससे बिजली की बचत हो सकती है और मशीन पर ज्यादा दबाव भी नहीं पड़ता। आज बाजार में कई शानदार इन्वर्टर एसी मौजूद हैं जिनमें Haier, Cruise, Lloyd, Carrier और LG ब्रांड के विकल्प आपको यहां देखने को मिल सकते हैं। इनमें आपको कई सारे स्मार्ट फीचर्स भी मिल सकते हैं जिसमें वाईफाई कनेक्टिविटी, फास्ट कूलिंग, एयर प्यूरिफिकेशन आदि शामिल है। साथ ही, ये कम शोर के साथ गर्मी के मौसम में सुकून की नींद देने में भी आपकी मदद कर सकते हैं। 

नीचे देखिए 5 बेस्ट-रेटेड इन्वर्टर एसी के विकल्प -

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier 1.5 Ton 5 Star AI Climate Control Smart Split AC

    1.5 टन क्षमता के साथ आने वाला यह एसी मध्यम आकार के कमरों के लिए बढ़िया विकल्प बन सकता है जो अपने 4 वे स्विंग की मदद से कमरे के चारों कोने में हवा फैलाने में मदद कर सकता है। Haier का यह एसी मॉडल AI की मदद से कमरे में मौजूद लोगों की संख्या और तापमान का अंदाजा लगा सकता है और उसी हिसाब से आपके कमरे की कूलिंग क्षमता को एडजेस्ट कर सकता है। यह 1.5 Ton AC फ्रॉस्ट क्लीन तकनीक के साथ आता है जिसकी वजह से यह इंडोर यूनिट की सफाई खुद कर सकता है और आपको बार-बार सफाई की झंझट नहीं होगी। आपको बता दें, ब्रांड के अनुसार यह 60 डिग्री सेल्सियस में भी अपने सुपरसोनिक फीचर के साथ मात्र 10 सेकंड में कमरे को ठंडा कर सकता है। यह 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आता है जो बढ़िया ठंडक देने के साथ-साथ बिजली की खपत को कम करने में मदद कर सकता है और आपके बिजली बिल में कमी ला सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Haier
    • मॉडल - HSU19K-PYAIR5BN-INV
    • रंग - सफेद 
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पॉवर - 5.46 किलोवाट 
    • नॉइस लेवल - 37 डेसिबल 

    खासियत 

    • यह वाईफाई कनेक्टिविटी के साथ आता है जिसकी मदद से आप इसे पाने फोन की मदद से कनेक्ट करके चला सकते हैं। 
    • इसमें मौजूद डीह्यूमिडिफायर की मदद से यह कमरे में मौजूद अतिरिक्त नमी को सोखकर आपको बढ़िया ठंडक दे सकता है। 
    • इसमें 7-इन-1 कूलिंग मोड दिया गया है जिसकी मदद से आप इसकी कूलिंग क्षमता को 7 अलग-अलग मोड में एडजेस्ट कर सकते हैं। 

    कमी

    • अमेजन यूजर ने बताया इसका इंस्टॉलेशन चार्ज अधिक है।  

    योरपिक्स पर इस प्रकार के अन्य प्रोडक्ट के बारे में लेख पढ़ सकते हैं।

    01
  • Cruise 1 Ton 3 Star, New Star rated, Inverter Split AC

    छोटे कमरे के लिए तलाश है एक बढ़िया एसी की तो यह 1 टन क्षमता के साथ आने वाला एसी आपके लिए सही चॉइस साबित हो सकता है जो आपके कमरे को बढ़िया तरीके से ठंडा कर सकता है। Cruise का यह एसी 2-वे ऑटो वाइड स्विंग के साथ आता है जिसकी वजह से यह आपके कमरे में हवा फैलाने में मदद कर सकता है और साथ ही, 3 स्टार ऊर्जा रेटिंग इसे बेहतरीन कूलिंग के साथ बिजली की खपत को कम करने में मदद कर सकते हैं। ब्रांड के अनुसार यह एसी आपको 48 डिग्री सेल्सियस में भी बढ़िया ठंडक देने में मदद कर सकता है और साथ ही, फास्ट कूलिंग की वजह से तेजी से कमरे को ठंडा कर सकता है। सफेद रंग में आने की वजह से यह आपके कमरे की शोभा को बढ़ा सकता है। इसमें 7-स्टेज एयर फिल्टरेशन सिस्टम दिया गया है जिसकी वजह से यह कमरे की हवा को साफ बनाने में मदद कर सकता है और वहीं, PM 2.5 फिल्टर की वजह से यह हवा में मौजूद धूल-कण और बैक्टीरिया को साफ करके ताजी हवा देने में मदद कर सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड -Cruise
    • मॉडल - CWCVBM-VQ1D123
    • रंग - सफेद 
    • क्षमता - 1 टन 
    • कूलिंग पॉवर - 3.44 किलोवाट 
    • नॉइस लेवल - 42 डेसिबल 

    खासियत

    • इसमें दिए गए कॉपर कॉइल की मदद से यह यह जंग से बचा कर इसे टिकाऊपन दे सकता है और साथ ही, आपको बढ़िया ठंडक भी दे सकता है। 
    • इसे आप रिमोट की मदद से आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं और चालू-बंद कर सकते हैं। 
    • इसमें दिए गए स्मार्ट डायग्नोसिस की वजह से यह एसी में आने वाली खराबी का पता लगाकर आपको तुरंत बता सकता है। 

    कमी 

    • अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Lloyd 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC

    यह एसी खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो कम बिजली खर्च में बेहतर और तेज ठंडक चाहते हैं। आपको बता दें, यह एसी 2026 की नई स्टार रेटिंग के साथ आता है, जिससे इसकी बिजली बचाने की क्षमता और भी बेहतर हो सकती है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग होने के कारण यह इन्वर्टर एसी कम बिजली की खपत कर सकता है और लंबे समय तक उपयोग में बिजली बिल को नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है। इस Lloyd AC में इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जो कमरे के तापमान और हीट लोड के अनुसार अपनी स्पीड को अपने आप नियंत्रित कर सकता है। इसके साथ ही इसमें 6 इन 1 कन्वर्टिबल कूलिंग मोड दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप अपनी जरूरत के अनुसार कूलिंग क्षमता को 30% से 110% तक नियंत्रित कर सकते हैं। यह 1.5 टन क्षमता के साथ आता है जो मध्यम आकार के कमरों के लिए सही हो सकता है। चाहे बाहर का तापमान बहुत ज्यादा क्यों न हो, यह एसी 54 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी शानदार कूलिंग देने में सक्षम माना गया है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Lloyd
    • मॉडल - GLS18I5AGGGW 
    • रंग - सफेद 
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पॉवर - 4.8 किलोवाट 
    • नॉइस लेवल - 37 डेसिबल 

    खासियत

    • इसमें गोल्डन फिन्स इवेपोरेटर और कॉपर कॉइल्स का इस्तेमाल किया गया है, जो जंग से सुरक्षा प्रदान करते हैं। 
    • इसमें स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन दिया गया है, जिससे यह 100V से 300V तक के वोल्टेज पर सुरक्षित रूप से चल सकता है।
    • इसमें इस्तेमाल किया गया R32 रेफ्रिजरेंट पर्यावरण के लिए सुरक्षित माना जाता है क्योंकि इसमें ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने की क्षमता नहीं होती। 

    कमी 

    • अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है।
    03
  • Carrier 1 Ton 3 Star, New Star rated, Wi-Fi Smart Flexicool Inverter Split AC

    फ्लेक्सीकूल कन्वर्टिबल 6-इन-1 इन्वर्टर तकनीक के साथ आने वाला यह एसी आपको अपनी जरूरत के अनुसार कूलिंग क्षमता को कम या ज्यादा करने की सुविधा दे सकता है। इससे बिजली की खपत कम हो सकती है और लगभग 50% तक ऊर्जा बचाने में मदद मिल सकती है। Carrier के इस एसी का वेरिएबल स्पीड कंप्रेसर कमरे के तापमान के अनुसार अपने आप काम कर सकता है, जिससे लगातार आरामदायक ठंडक बनी रह सकती है। 1 टन की क्षमता वाला यह एसी 110 वर्ग फुट तक के छोटे कमरों के लिए उपयुक्त माना जाता है। इसमें 3400 वॉट की शानदार कूलिंग क्षमता और अधिकतम 4080 वॉट तक की पावर मिलती है। 380 CFM एयर फ्लो और 52 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी यह प्रभावी कूलिंग देने में सक्षम माना गया है। इसके 2-वे एयर डायरेक्शन कंट्रोल से कमरे के हर कोने तक ठंडी हवा फैला सकती है। वहीं, यह एसी 3 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है, जो बिजली की खपत को संतुलित रख सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Carrier
    • मॉडल - CAI12EE3R36W0
    • रंग - सफेद 
    • क्षमता - 1 टन 
    • कूलिंग पॉवर - 3400 किलोवाट 
    • नॉइस लेवल - 32 डेसिबल 

    खासियत

    • इसमें 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल और एंटी-कॉरोशन ब्लू कोटिंग दी गई है, जो जंग और खराबी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। 
    • इसमें दिए गए वाईफाई कनेक्टिविटी की सुविधा की वजह से आप इसे अपने फोन से भी नियंत्रित कर सकते हैं।
    • इसमें HD और PM 2.5 ड्यूल फिल्टर दिए गए हैं, जो धूल और प्रदूषण को कम करने में मदद करते हैं। 

    कमी 

    • अभी तक लोगों ने कुछ खास कमी नहीं बताई है।
    04
  • LG 1.5 Ton 5 Star,New star rated, Smart Inverter Split AC

    5 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आने वाला यह एसी कम बिजली खपत के साथ चिलचिलाती गर्मी में भी आपको बढ़िया ठंडक देने में मदद कर सकता है। LG ब्रांड का यह एसी 1.5 टन क्षमता के साथ आता है जो मध्यम आकार के कमरों के लिए सही हो सकता है और अपने 4-वे स्विंग फीचर की मदद से कमरे के हर कोने में हवा फैलाने में मदद कर सकता है। आपको बता दें, इसमें दिए गए विराट मोड की मदद से यह फास्ट कूलिंग दे सकता है और 55 डिग्री सेल्सियस में भी आपको सही ठंडक देने में मदद कर सकता है। इस Split AC में इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है जो बढ़िया ठंडक देने के साथ-साथ ऊर्जा की खपत को कम करने में मददगार साबित हो सकता है। इसके अलावा, इसमें ऑटो क्लीन फीचर भी दिया गया है जिससे जरूरत पड़ने पर यह एसी की इंडोर यूनिट की सफाई खुद कर सकता है। इसे आप रिमोट कंट्रोल की मदद से आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं और तापमान को बढ़ा या घटा सकते है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - LG
    • मॉडल - AS-Q19YNZE1 
    • रंग - सफेद 
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पॉवर - 5 किलोवाट 
    • नॉइस लेवल - 31 डेसिबल 

    खासियत

    • इसमें स्लीप मोड दिया गया है जिससे यह शोर कम करता है और आप आराम से रात में सो सकते हैं। 
    • मॉनसून कॉमफर्ट मोड की मदद से यह मानसून के मौसम में होने वाली चिपचिपाहट को खत्म करके आपको सही ठंडक दे सकता है। 
    • यह 15 मीटर के लंबे एयर थ्रो के साथ आता है जिससे हवा कमरे में दूर तक जा सकती है। 

    कमी 

    • अमेजन से लेने पर यूजर ने बताया इसमें कुछ पार्ट्स नहीं दिए गए हैं। 

    हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।

    05

जानें आपके लिए कौन-सा इन्वर्टर एसी हो सकता है बढ़िया?

यहां तालिका के माध्यम से ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स के बीच तुलना की गई है जिसकी मदद से आप अपने घर के लिए एक बढ़िया इन्वर्टर एसी चुन सकते हैं - 

ब्रांड व मॉडल 

क्षमता 

ऊर्जा रेटिंग 

कंट्रोल मेथड 

Haier 1.5 Ton AI Climate Control Smart Split AC - HSU19K-PYAIR5BN-INV

1.5 टन 

5 स्टार 

एप, रिमोट और वॉइस 

Cruise 1 Ton 3 Star, New Star rated, Inverter Split AC - CWCVBM-VQ1D123

1 टन 

3 स्टार 

रिमोट 

Lloyd 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC - GLS18I5AGGGW

1.5 टन 

5 स्टार 

रिमोट

Carrier 1 Ton Wi-Fi Smart Flexicool Inverter Split AC - CAI12EE3R36W0

1 टन 

3 स्टार

वॉइस 

LG 1.5 Ton Smart Inverter Split AC - AS-Q19YNZE1

1.5 टन 

5 स्टार 

रिमोट

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • इन्वर्टर एसी क्या होता है?
    इन्वर्टर एसी ऐसी तकनीक पर काम करता है जो कमरे के तापमान के अनुसार कंप्रेसर की स्पीड को कंट्रोल कर सकता है। इससे बिजली की बचत होती है और लगातार बेहतर कूलिंग मिल सकती है।
  • क्या इन्वर्टर एसी बिजली कम खर्च करता है?
    आम तौर पर, सामान्य एसी की तुलना में इन्वर्टर एसी कम बिजली खर्च करता है, क्योंकि इसका कंप्रेसर बार-बार ऑन-ऑफ नहीं होता।
  • इन्वर्टर एसी और नॉन-इन्वर्टर एसी में क्या फर्क है?
    आपको बता दें, इन्वर्टर एसी तापमान के हिसाब से अपनी स्पीड बदल सकता है, जबकि नॉन-इन्वर्टर एसी केवल ऑन और ऑफ मोड में काम करता है। इसी वजह से इन्वर्टर एसी ज्यादा ऊर्जा बचा सकता है।

Loading...

Loading...