2026 के 5 सबसे लोकप्रिय Air Conditioner ब्रांड्स संग गर्मी को कहें अलविदा! देखें LG, Panasonic और Lloyd जैसे विकल्प
अगर आप 2026 में नया एसी लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो LG, Panasonic और Lloyd जैसे 5 लोकप्रिय ब्रांड आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। सही एसी चुनकर न सिर्फ गर्मी से राहत मिल सकती है बल्कि बिजली बिल में भी बचत हो सकती है।
जैसे-जैसे गर्मी बढ़ने लगती है वैसे-वैसे भारतीय घरों में एयर कंडीशनर की मांग भी तेजी से बढ़ने लग जाती है। साल 2026 में भी कई ऐसे एसी ब्रांड हैं जो अपनी शानदार कूलिंग, बिजली की बचत और नई टेक्नोलॉजी की वजह से लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। इनमें आपको लोकप्रिय Air Conditioner के ब्रांड्स की बात करें तो LG, Panasonic, Cruise, Lloyd और Voltas के विकल्प यहां देखने को मिल सकते हैं। आपको बता दें, इन कंपनियों के एसी में बेहतर कूलिंग के साथ-साथ इन्वर्टर टेक्नोलॉजी और एयर प्यूरीफिकेशन जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं जो बिजली बचाने के साथ-साथ कमरे को ताजगी से भरने में आपकी मदद कर सकते हैं। खास बात यह है कि ये ब्रांड अलग-अलग बजट में अच्छे विकल्प उपलब्ध करा सकते हैं। साथ ही, दमदार कूलिंग सिस्टम और कम बिजली खपत के साथ आपके लिए बढ़िया विकल्प बन सकते हैं। कई एसी में आपको स्टाइलिश डिजाइन और स्मार्ट कंट्रोल फीचर्स भी मिल जाएंगे जो इसे अधिक सुविधाजनक बनाने में मदद कर सकते हैं।
देखें 5 लोकप्रिय ब्रांड के विकल्प नीचे -
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Cruise 1 Ton 3 Star, New Star rated, Inverter Split AC
अमेजन ने क्या बताया - बताया गया है कि यह 1 टन क्षमता के साथ आता है जो छोटे आकार के कमरों के लिए सही है। Cruise ब्रांड का यह एसी फास्ट कूलिंग फीचर के साथ आता है जिससे यह 48 °C में भी बढ़िया ठंडक मिलेगी। इन्वर्टर कंप्रेसर वाले इस Split AC में तेजी से कूलिंग के लिए वेरिएबल टनेज तकनीक मौजूद है।
हमारी राय - अगर आप छोटे कमरों के लिए एसी ढूंढ रहे हैं तो यह बढ़िया रहेगा और इस क्रूज एसीमें PM 2.5 फिल्टर भी दिया गया है जिससे घर के बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह सही रहेगा क्योंकि इस फिल्टर की वजह से यह कमरे की हवा में मौजूद धूल-कणों और बैक्टीरिया को हटाकर हवा को साफ करके कमरे में ताजगी लाने का काम करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Cruise
मॉडल - CWCVBM-VQ1D123
क्षमता - 1 टन
कूलिंग पॉवर - 3.44 किलोवाट
वोल्टेज - 230 वोल्ट
खासियत
स्मार्ट डायग्नोसिस सिस्टम
स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन
कमी
चूंकि यह एक 3-स्टार एसी है। हालांकि इसकी कीमत 4 स्टार या 5 स्टार एसी से कम होती है, लेकिन यह लंबे समय में ज्यादा बिजली खाता है। अगर आप इसे गर्मियों में हर दिन 7-8 घंटे से ज्यादा चलाने वाले हैं, तो 5 स्टार एसी के मुकाबले आपका बिजली का बिल थोड़ा ज्यादा आएगा।
LG 1.5 Ton 5 Star,New star rated, Smart Inverter Split AC
अमेजन ने क्या बताया - यह 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आता है जो कम बिजली खपत के साथ बढ़िया ठंडक देता है। LG का यह एसी सफेद रंग में आता है और 1.5 टन क्षमता दिया गया है जो मध्यम आकार के कमरों के लिए सही है। इसमें 4-वे स्विंग दिया गया है जिससे यह कमरे के चारों तरफ हवा फैलाएगा।
हमारी सलाह - आपको बता दें, इसमें आप कमरे में मौजूद लोगों के हिसाब से कूलिंग क्षमता को कम या ज्यादा कर सकते हैं। अगर कमरे में सिर्फ आप अकेले हैं, तो आप इसे कम क्षमता पर चलाकर और बिजली बचा सकते हैं। वहीं VIRAAT Mode भारी गर्मी में कमरे को तुरंत ठंडा कर देता है, जिससे अगर आप तेज गर्मी वाले इलाकों में रहते है तो इसे चुनें।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - LG
मॉडल - AS-Q19YNZE1
क्षमता - 1.5 टन
कूलिंग पॉवर - 5 किलोवाट
वोल्टेज - 230 वोल्ट
खासियत
कन्वर्टिबल 6 इन 1 फीचर
ऑटो क्लीन
कमी
यह मॉडल नॉन-वाईफाई है। यानी आप इसे अपने फोन या गूगल असिस्टेंट या अलेक्सा जैसी वॉइस कमांड से कंट्रोल नहीं कर सकते।
02
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
Panasonic 1.5 Ton 5 Star Premium WiFi Inverter Smart Split AC
अमेजन ने क्या बताया - इसमें 8 इन 1 कन्वर्टिबल मोड दिया गया है जिससे इसे जरूरत के हिसाब से 8 अलग-अलग मोड में बदला जाता है। इसमें इन्वर्टर कंप्रेसर तकनीक दिया गया है कमरे के तापमान और हीट लोड के अनुसार अपनी कूलिंग क्षमता को खुद नियंत्रित कर लेता है और बिजली की बचत करता है। Panasonic का यह 1.5 Ton AC 120 से 170 वर्ग फुट तक के कमरों के लिए सही है।
हमारी सलाह - आपको बता दें, इसमें 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग दी गई है जिसकी वजह से यह कम ऊर्जा खपत करता है जिससे लंबे समय तक चलाने पर भी बिजली बिल कम आएगा और बढ़िया ठंडक भी मिलेगा। वहीं, अगर आपको स्मार्ट एसी चाहिए तो इसे चुनिये क्योंकि इसमें वाईफाई सपोर्ट दिया गया है जिसकी वजह से इसे आप आराम से अपने फोन से कहीं से भी चलाए और तापमान को नियंत्रित कीजिए।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Panasonic
मॉडल - CS/CU-NU18BKY5WX
क्षमता - 1.5 टन
कूलिंग पॉवर - 17402 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
वोल्टेज - 230 वोल्ट
खासियत
4-वे स्विंग
100% कंडेंसर कॉइल
कमी
आपको बता दें, इसके साथ आपको केवल एसी और उसके साथ आने वाली बेसिक चीजें जैसे रिमोट, 3 मीटर कॉपर पाइप मिलती हैं। ब्रांड टेक्नीशियन जब घर पर इंस्टॉलेशन के लिए आते हैं, तो वे इंस्टॉलेशन चार्ज और किसी भी एक्स्ट्रा सामान जैसे एक्स्ट्रा पाइप या वायर के लिए अलग से पैसे लेते हैं, जिससे कुल खर्च बढ़ जाता है।
03
Lloyd 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC, 2026 New Star Rated
अमेजन ने क्या बताया - यह 1.5 टन क्षमता वाला एसी है जो 160 वर्ग फुट तक के कमरे के लिए सही है। Lloyd ब्रांड के इस एसी में 6 इन 1 कन्वर्टिबल मोड दिया गया है जिसके चलते उसे जरूरत के हिसाब से 6 अलग-अलग मोड में बदला जाता है और यह 54 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी सही ठंडक देता है।
हमारी सलाह - अगर आप कम मेंटेनेंस चाहते हैं तो इसे चुनिये क्योंकि इसमें 100% कॉपर कॉइल्स और गोल्डन फिन इवापोरेटर का इस्तेमाल किया गया है, जो जंग और लीकेज से बचाता है और कम रखरखाव की जरूरत पड़ती है। साथ ही, इसका लो गैस डिटेक्शन की वजह ए यह गैस लीक होने पर तुरंत अलर्ट कर देगा जिससे सुरक्षा बनी रहेगी।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Lloyd
मॉडल - GLS18I5AGGGW
क्षमता - 1.5 टन
कूलिंग पॉवर - 4.8 किलोवाट
वोल्टेज - 230 वोल्ट
खासियत
स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन
हिडन LED डिस्प्ले
कमी
आपको बता दें, कुछ चुनिंदा छोटे शहरों या कस्बों में Lloyd की इंस्टॉलेशन और कस्टमर सर्विस थोड़ी धीमी हो सकती है। खरीदने से पहले यह जरूर चेक कर लें कि आपके एरिया में इनका सर्विस सेंटर एक्टिव है या नहीं।
04
Voltas 1.5 ton 3 star,New star rated, Rating Inverter Split AC
अमेजन ने क्या बताया - इस एसी 1.5 टन में 5-इन-1 कूलिंग मोड मौजूद है जिसके चलते इसे जरूरत के हिसाब से 5 अलग-अलग मोड में बदल सकते हैं। Voltas का यह Inverter AC मध्यम आकार के कमरों के लिए सही है। इसमें स्लीप मोड दिया गया है जिसकी मदद से यह शोर कम करता है और आप रात में आराम से सो सकते हैं।
हमारी सलाह - आप भी 2026 के लोकप्रिय एसी की तलाश कर रहे हैं जो आपके कमरे को ठंडा करने के साथ-साथ ऊर्जा बचाने में भी मदद कर सके? तो इसे चुनिये क्योंकि इसमें वेरिएबल स्पीड कंप्रेसर दिया गया है जो हीट लोड के अनुसार पॉवर को एडजेस्ट करता है जिससे बिजली की खपत कम होती है। वहीं, 3 स्टार ऊर्जा रेटिंग संतुलित बिजली खपत करता है और बढ़िया ठंडक देता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Voltas
मॉडल - SAC 183INV CAV
क्षमता - 1.5 टन
कूलिंग पॉवर - 6 किलोवाट
वोल्टेज - 230 वोल्ट
खासियत
गैस लीक डिटेक्शन
एंटी-डस्ट फिल्टर
कमी
इसमें केवल 2-वे एयर स्विंग दिया गया है जिससे हवा सिर्फ ऊपर और नीचे की तरफ घूमती है। दाएं-बाएं हवा फेंकने के लिए आपको इसके फ्लैप्स को हाथ से एडजस्ट करना पड़ेगा।
योरपिक्स पर अन्य प्रोडक्ट के बारे में पढ़ सकते हैं।
05
जानें आपके लिए कौन-से ब्रांड का एसी है बढ़िया
यहां तालिका के माध्यम से ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स के बीच तुलना की गई है जिसकी मदद से आप अपने घर के लिए एक बढ़िया AC Brands ले सकते हैं -
ब्रांड/मॉडल
कूलिंग पॉवर
ऊर्जा रेटिंग
नॉइस लेवल
Cruise 1 Ton 3 Star, New Star rated, Inverter Split AC - CWCVBM-VQ1D123
3.44 किलोवाट
3 स्टार
42 डेसिबल
LG 1.5 Ton Smart Inverter Split AC - AS-Q19YNZE1
5 किलोवाट
5 स्टार
31 डेसिबल
Panasonic 1.5 Ton 5 Star,Premium WiFi Inverter Smart Split AC - CS/CU-NU18BKY5WX
17402 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
5 स्टार
34 डेसिबल
Lloyd 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC, 2026 New Star Rated - GLS18I5AGGGW
4.8 किलोवाट
5 स्टार
37 डेसिबल
Voltas 1.5 ton 3 star, Rating Inverter Split AC - 183INV CAV
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
एसी लेते समय मुझे किन फीचर्स पर ध्यान देना चाहिए?
एसी लेते समय अप इन्वर्टर तकनीक, PM 2.5 फिल्टर, वाई-फाई कनेक्टिविटी, कॉपर कंडेनसर और वारंटी पर ध्यानदे सकते हैं ताकि अपने लिए एक बढ़िया एसी ले सके जो लंबे समय तक टिकाऊ बना रहे।
एसी की वारंटी कितनी महत्वपूर्ण है?
एसी में वारंटी काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है, खासकर कंप्रेसर पर लंबी वारंटी यह सुनिश्चित कर सकती है कि आपका निवेश सुरक्षित है।
क्या महंगे एसी हमेशा बेहतर होते हैं?
ऐसा जरूरी नहीं। ब्रांड प्रतिष्ठा और फीचर्स के साथ-साथ आपकी व्यक्तिगत जरूरतें और बजट भी महत्वपूर्ण हैं।