₹35,000 के अंदर मिलने वाले Split Air Conditioner देंगे तेज गर्मी में ठंडक का सुपरहिट समाधान!

अगर आप इस गर्मी में आरामदायक और ठंडी हवा का मजा लेना चाहते हैं, तो बजट के अनुसार सही स्प्लिट AC चुनना एक स्मार्ट फैसला हो सकता है। यहां आपको ₹35,000 के अंदर मिलने वाले 5 बढ़िया विकल्प दिए गए हैं जिसे आप चुन सकते हैं।

₹35,000 के अंदर मिलने वाले स्प्लिट एसी
₹35,000 के अंदर मिलने वाले स्प्लिट एसी

गर्मी का मौसम शुरू होते ही हर कोई अपने घर के लिए एक अच्छा और किफायती एयर कंडीशनर तलाशने लगता है। अगर आपका बजट ₹35,000 तक है, तो बाजार में कई शानदार स्प्लिट एसी मॉडल मौजूद हैं जो बेहतरीन कूलिंग के साथ बिजली की भी बचत कर सकते हैं। आजकल Haier, Cruise, Carrier, Daikin, Godrej जैसी कंपनियां ऐसे एसी मॉडल आपको दे सकती हैं जिनमें इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, फास्ट कूलिंग और एयर फिल्टर जैसे स्मार्ट फीचर्स मौजूद होते हैं, जो न सिर्फ आपके कमरे को फटाफट से ठंडा कर सकते हैं बल्कि साफ हवा भी दे सकते हैं और बिजली की बचत भी कर सकते हैं। ₹35,000 के अंदर मिलने वाले Split AC छोटे और मीडियम साइज के कमरों के लिए काफी अच्छे साबित हो सकते हैं। खास बात यह है कि कम कीमत होने के बावजूद इनमें शानदार डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस देखने को मिल सकती है। कई मॉडल्स में 3-स्टार एनर्जी रेटिंग भी मिल सकती है, जिससे बिजली का बिल ज्यादा नहीं बढ़ता।

देखें 5 बढ़िया विकल्प नीचे -

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier 1.5 Ton 3 Star, New star rated, Twin Inverter Split AC

    1.5 टन क्षमता के साथ आने वाला यह एसी मध्यम आकार के कमरों के लिए एक बढ़िया विकल्प बन सकता है जो 2 वे स्विंग की मदद से कमरे को सही से ठंडा करने में मदद कर सकता है। Haier के इस एसी में आपको 3 स्टार ऊर्जा रेटिंग मिल जाएगी जिससे यह कम बिजली खपत के साथ बढ़िया ठंडक देने में मदद कर सकता है। यह 15 मीटर की लंबी एयर थ्रो के साथ आता है जिससे हवा कमरे में दूर तक जा सकती है और साथ ही, ब्रांड के अनुसार यह 54 डिग्री सेल्सियस में भी आपको बढ़िया कूलिंग दे सकता है। इसमें दिए गए फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन तकनीक की मदद से यह इंडोर यूनिट की सफाई खुद कर सकता है जिससे बार-बार सफाई की झंझट नहीं होती है। वहीं, इसमें दिए गए 5-इन-1 कूलिंग मोड की वजह से इसे आप अपनी जरूरत के हिसाब से 5 अलग-अलग मोड में ठंडक को सेट कर सकते हैं और कूलिंग क्षमता को एडजस्ट कर बिजली की बचत कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Haier
    • मॉडल - HSA17VP-R3NB-I
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पॉवर - 4.8 किलोवाट 
    • नॉइस लेवल - 42 डेसिबल 
    • वाटेज - 1435 वाट 

    खासियत

    • इसे रिमोट की मदद से आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है और चालू-बंद कर सकते हैं। 
    • इसमें दिए गए टर्बो मोड की मदद से यह कमरे को तेजी से ठंडा करने में आपकी मदद कर सकता है। 
    • 100% कॉपर कंडेंशर के चलते यह एसी को लंबे समय तक टिकाऊ बनाए हुए रख सकता है। 

    कमी 

    • अमेजन यूजर ने इसकी सर्विस सही नहीं बताई है। 

    योरपिक्स पर अन्य प्रोडक्ट के बारे में पढ़ सकते हैं।

    01
  • Cruise 1 Ton 3 Star, New Star rated, Inverter Split AC

    गर्मियों के मौसम में एक अच्छा एयर कंडीशनर घर को आरामदायक और ठंडा बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभाता है। ऐसे में Cruise का यह एसी आपके लिए बढ़िया विकल्प बन सकता जो कम बिजली खर्च के साथ तेज और दमदार कूलिंग दे सकता है। यह 1 टन क्षमता स्प्लिट एसी है, जो लगभग 110 वर्ग फुट तक के कमरों के लिए उपयुक्त माना जाता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी इन्वर्टर तकनीक है, जो कमरे के तापमान के अनुसार बिजली की खपत को नियंत्रित कर सकती है। इससे न केवल तेज कूलिंग मिल सकती है बल्कि बिजली का बिल भी कम आता है। इस Inverter AC में मौजूद वेरियोकूल कन्वर्टिबल 4-इन-1 तकनीक की मदद से आप अपनी जरूरत के अनुसार कूलिंग क्षमता को बढ़ा या घटा सकता है। इसके अलावा, यह 48 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी शानदार कूलिंग देने में आपकी मदद कर सकता है। वहीं, इसमें 7-स्टेज एयर फिल्टरेशन सिस्टम दिया है जिसमें PM 2.5 फिल्टर भी मौजूद है, जो हवा में मौजूद धूल, बैक्टीरिया और छोटे प्रदूषण कणों को फिल्टर करने में मदद कर सकता है। इससे कमरे की हवा अधिक साफ और ताजगी भरी महसूस हो सकती है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Cruise
    • मॉडल - CWCVBM-VQ1D123
    • क्षमता - 1 टन 
    • कूलिंग पॉवर - 3.44 किलोवाट 
    • नॉइस लेवल - 42 डेसिबल 
    • वाटेज - 3440 वाट 

    खासियत

    • इस एसी में कॉपर कंडेंसर कॉइल का उपयोग किया गया है, जो लंबे समय तक टिकाऊ रहता है और बेहतर कूलिंग प्रदान कर सकता है। 
    • यह एसी स्टेबलाइजर-फ्री ऑपरेशन के साथ आता है और 145V से 285V तक के वोल्टेज पर आसानी से काम कर सकता है।
    • इसमें मौजूद स्मार्ट डायग्नोसिस सिस्टम किसी भी तकनीकी समस्या को जल्दी पहचानने में मदद कर सकता है। 

    कमी 

    • अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Carrier 1.5 Ton 3 Star, New Star rated, Flexicool Inverter Split AC

    फ्लेक्सीकूल कन्वर्टिबल 6-इन-1 तकनीक के साथ आने वाले इस एसी की कूलिंग क्षमता को आप अपनी जरूरत के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं। इससे बिजली की खपत कम होती है और बेहतर ऊर्जा बचत मिल सकती है। कंपनी के अनुसार यह तकनीक 50 प्रतिशत तक बिजली बचाने में मदद कर सकती है। वहीं, इस स्प्लिट एसी का इन्वर्टर कंप्रेसर कमरे के तापमान और हीट लोड के अनुसार अपनी स्पीड को खुद एडजस्ट कर सकता है, जिससे लगातार आरामदायक कूलिंग मिलती रहती है। Carrier का यह एसी 1.5 टन की क्षमता के साथ आता है जिसकी वजह से यह मध्यम आकार के कमरों के लिए सही विकल्प बन सकता है। इसमें 4800 वॉट की शानदार कूलिंग क्षमता दी गई है, जो जरूरत पड़ने पर 5400 वॉट तक पहुंच सकती है। आपको बता दें, 580 CFM एयरफ्लो और 52 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी यह एसी प्रभावी कूलिंग प्रदान कर सकता है। साथ ही, इंस्टा कूल फीचर की मदद से यह कमरे को तेजी से ठंडा कर सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Carrier
    • मॉडल - CAI18EE3R36F0
    • क्षमता - 1.5 टन 
    • कूलिंग पॉवर - 4.8 किलोवाट 
    • नॉइस लेवल - 37 डेसिबल 
    • वाटेज - 1435 वाट 

    खासियत

    • इस एसी में ड्यूल फिल्ट्रेशन सिस्टम दिया गया है, जिसमें HD फिल्टर और PM 2.5 फिल्टर शामिल हैं।
    • यह एसी 135V से 280V तक के वोल्टेज रेंज में बिना किसी अतिरिक्त स्टेबलाइजर के आसानी से काम कर सकता है। 
    • इसमें दिए गए स्लीप मोड फीचर की मदद से यह कम शोर करता है जिससे रात में आप आराम से सो सकते हैं। 

    कमी 

    • अमेजन यूजर ने बताया यह टिकाऊ नहीं है।
    03
  • Daikin 0.8 Ton 2 Star, New Star rated,Fixed Speed Split AC

    क्या आपको भी बजट में एक बढ़िया एसी की तलाश है तो यह सफेद रंग में आने वाला एसी आपके लिए सही चॉइस हो सकता है। डाइकिन का यह एसी 0.8 टन क्षमता के साथ आता है जिसके चलते यह छोटे कमरे और फ्लैट वाले कमरों के लिए एक बढ़िया चॉइस बन सकता है और आपके कमरे को बढ़िया तरीके से ठंडा कर सकता है। साथ ही, इसे आप आराम से रिमोट की मदद से नियंत्रित कर सकते हैं और तापमान को बढ़ा या घटा सकते हैं। यह Daikin AC पीएम 2.5 फिल्टर के साथ आता है जिसकी वजह से यह कमरे की हवा में मौजूद बैक्टीरिया, धूल-कण को हटाकर हवा को साफ रखने में मदद कर सकता है जिससे आपको हर पल फ्रेश-फ्रेश महसूस हो सकता है। वहीं, ब्रांड के अनुसार यह 50 डिग्री सेल्सियस में भी आपको सही तरीके से ठंडक देने में मदद कर सकता है जिससे तपती गर्मी में भी राहत मिल सकती है। इसके अलावा, यह स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन के साथ आता है जिससे वोल्टेज के उतार-चढ़ाव में भी सामान रुप से ठंडक मिल सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - DAIKIN
    • मॉडल - FTQ28XV16
    • क्षमता - 0.8 टन 
    • कूलिंग पॉवर - 2.8 किलोवाट 
    • नॉइस लेवल - 32 डेसिबल 
    • वाटेज - 718 वाट 

    खासियत  

    • इसमें मौजूद कोआंडा एयरफ्लो तकनीक की मदद से ठंडी हवा सीधे नीचे न आकर छत के साथ-साथ चल सकती है और कमरे में हवा फैला सकती है।  
    • इसमें पॉवर चिल ऑपरेशन दिया गया है जो कमरे को तेजी से ठंडा करने में मदद कर सकता है। 
    • इसमें कम रखरखाव और बेहतर टिकाऊपन के लिए डीएनएस सेल्फ हील कोटिंग वाली कॉपर कंडेंसर कॉइल दिया गया है। 

    कमी 

    • यूजर ने बताया अमेजन से लेने पर इसका इंस्टॉलेशन चार्ज अधिक है।
    04
  • Godrej 1 Ton 3 Star Inverter Split AC

    स्प्लिट सिस्टम के साथ आने वाला यह एसी फास्ट कूलिंग देने में मदद कर सकता है जो 52 डिग्री सेल्सियस में भी आपके कमरे को बढ़िया तरीके से ठंडा कर सकता है। Godrej का यह एसी 1 टन क्षमता के साथ आता है जिससे यह छोटे कमरों के लिए सही चॉइस बन सकता है और 4-वे स्विंग की मदद से यह यह कमरे के चारों कोने में हवा फैलाने में मदद कर सकता है। आपको बता दें, इसमें दिए गए AI टेक्नोलॉजी की मदद से यह आपकी जरूरत, कमरे में मौजूद लोगों की संख्या और बाहरी तापमान का अंदाजा लगा कर आपको सही ठंडक देने में मदद कर सकता है जिससे कमरे का माहौल आरामदायक हो सकता है। वहीं, 5-इन-1 कन्वर्टिबल मोड के साथ आने वाले इस एसी को आप अपनी जरूरत के अनुसार 5 अलग-अलग मोड में कूलिंग क्षमता को बदल सकते हैं। इसमें वाईफाई कनेक्टिविटी मौजूद है जिससे आप इसे अपने फोन से कनेक्ट करके भी आराम से चला सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Godrej
    • मॉडल - AC 1T EC HIC 12Y3TH CA
    • क्षमता - 1 टन 
    • कूलिंग पॉवर - 3.38 किलोवाट 
    • नॉइस लेवल - 35 डेसिबल 
    • वाटेज - 1034 वाट 

    खासियत

    • एयर फिल्टर वाला यह एसी धूल और एलर्जी पैदा करने वाले कणों को हटाकर आपको स्वच्छ हवा देने में मदद कर सकता है।
    • इसमें दिए गए ब्लू फिन कोटिंग की मदद से यह जंग से बचा कर एसी को लंबे समय तक टिकाऊ बना सकता है। 
    • यह कम शोर करता है जिससे आप आराम से रात में सो सकते हैं। 

    कमी 

    • अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है। 

    हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।

    05

जानें कौन-सा स्प्लिट एयर कंडीशनर आपके लिए है सही 

ऊपर दिए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स के बीच यहां तुलना की है जो तालिका के माध्यम से दर्शाया गया है जिसकी मदद से आप एक बढ़िया स्प्लिट एयर कंडीशनर ले सकते हैं वह भी ₹35,000 के अंदर -  

ब्रांड/मॉडल 

कूलिंग पॉवर 

क्षमता 

ऊर्जा रेटिंग 

Haier 1.5 Ton 3 Star, New star rated, Twin Inverter Split AC - HSA17VP-R3NB-I

4.8 किलोवाट 

1.5 टन 

3 स्टार 

Cruise 1 Ton 3 Star, New Star rated, Inverter Split AC - CWCVBM-VQ1D123

3.44 किलोवाट 

1 टन 

3 स्टार 

Carrier 1.5 Ton 3 Star, New Star rated, Flexicool Inverter Split AC - CAI18EE3R36F0

4.8 किलोवाट 

1.5 टन 

3 स्टार 

Daikin 0.8 Ton 2 Star, New Star rated,Fixed Speed Split AC - FTQ28XV16 

2.8 किलोवाट 

0.8 टन 

2 स्टार 

Godrej 1 Ton 3 Star Inverter Split AC - AC 1T EC HIC 12Y3TH CA

3.38 किलोवाट 

1 टन 

3 स्टार 

इन्हें भी पढ़ें - 

डिसक्लेमर - यहां ऊपर बताए गए सभी प्रोडक्ट फिलहाल अमेजन पर ₹35,000 से कम में मिल रहे हैं, लेकिन अमेजन की कीमत परिवर्तन के अधीन है इसलिए इसकी कीमत में बाद में बदलाव हो सकते हैं। इसलिए, जब भी आप इन प्रोडक्ट को खरीदें, अमेजन पर उनकी असली कीमत एक बार देख सकते हैं।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • ₹35,000 के अंदर कौन सा स्प्लिट एसी अच्छा माना जाता है?
    इस बजट में कई अच्छे विकल्प मिल जाते हैं, जिनमें इन्वर्टर टेक्नोलॉजी और अच्छी कूलिंग वाले मॉडल शामिल होते हैं। सही चुनाव आपके कमरे के साइज और जरूरत पर निर्भर करता है।
  • क्या ₹35,000 से कम कीमत वाले एसी बिजली की बचत करते हैं?
    आमतौर पर, कई स्प्लिट एसी 3-स्टार और 5-स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे बिजली की खपत कम होती है।
  • छोटे कमरे के लिए कितने टन का एसी सही रहेगा?
    अगर आपका कमरा छोटा है, तो 1 टन एसी अच्छा विकल्प हो सकता है। वहीं मीडियम साइज कमरे के लिए 1.5 टन एसी बेहतर माना जाता है।

Loading...

Loading...