Flight Safety Rules: प्लेन में थर्मामीटर ले जाने की क्यों होती है मनाही? जानिए इसके पीछे का सच

आज के समय में ज्यादातर लोग फ्लाइट से ही ट्रैवल करते हैं। ये एक आसान और कंफर्टेबनल ऑप्शन है। ये कॉस्टली भले ही हो, लेकिन इससे हजारों मीलाें का सफर कुछ ही समय में पूरा किया जा सकता है। हालांकि, फ्लाइट में जाने से पहले आपको कुछ नियम जान लेने चाहिए। कुछ ऐसी चीजें हैं जिसे फ्लाइट में भूल से भी नहीं ले जाना चाहिए। इसके लिए एयरपोर्ट पर चेकिंग भी हाेती है।
आमतौर पर लोगों को लगता है कि फ्लाइट में नुकीली चीजें ही नहीं ले जाना चाहिए, लेकिन एक और चीज है जिसे हम नॉर्मल समझते हैं लेकिन उसे ले जाने पर सख्त मनाही है। हम जिस चीज की बात कर रहे हैं, वो मर्करी थर्मामीटर है। ये वही है जिससे फीवर चेक किया जाता है। हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। आइए जानते हैं-
-1781600844077.jpg)
क्या सभी थर्मामीटर प्लेन में ले जाना मना है?
सभी थर्मामीटर पर रोक नहीं है। आजकल इस्तेमाल होने वाले ज्यादातर डिजिटल थर्मामीटर आमतौर पर ट्रिप में ले जाए जा सकते हैं। दिक्कत उन पुराने थर्मामीटरों को लेकर होती है जिनमें पारा (Mercury) भरा होता है।
यह भी पढ़ें- प्लेन में टेकऑफ और लैंडिंग के समय रोने लगता है बच्चा? काम आ सकते हैं ये ट्रिक्स
पारे वाले थर्मामीटर को लेकर क्यों हैं नियम?
आपको बता दें कि मर्करी एक बहुत ही हैवी मेटल होता है। अगर मर्करी वाला थर्मामीटर टूट जाए, तो उसमें मौजूद पारा बाहर निकल सकता है। ये इंसानी शरीर के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है, खासकर नर्वस सिस्टम, किडनी और दिमाग के लिए।
-1781600877998.jpg)
विमान के लिए भी बन सकता है खतरा
पारे को लेकर चिंता सिर्फ सेहत तक ही नहीं है। ऐसा कहा जाता है कि मर्करी फ्लाइट में इस्तेमाल होने वाली कुछ चीजों के लिए भी समस्या पैदा कर सकता है। यही कारण है कि एयरलाइंस और सेफ्टी एजेंसियां इसकाे ले जाने पर रोक लगाती हैं। ये नियम सिर्फ सुरक्षा के लिए ही बनाए गए हैं।
यह भी पढ़ें- Flight के टेकऑफ और लैंडिंग के वक्त Crew Members जांघों के नीचे हाथ दबाकर क्यों बैठती हैं?
डिजिटल थर्मामीटर को लेकर क्या नियम हैं?
डिजिटल थर्मामीटर आमतौर पर इस तरह की समस्या पैदा नहीं करते क्योंकि उनमें पारा नहीं होता है। इसलिए आपको जरूरत पड़े तो आप डिजिटल थर्मामीटर ले जा सकती हैं। फिर भी अलग-अलग एयरलाइंस के नियम थोड़े अलग हो सकते हैं, इसलिए सफर से पहले एयरलाइंस की गाइडलाइंस जरूर पढ़ लें।
यह भी पढ़ें- फ्लाइट में पावर बैंक ने अचानक पकड़ी आग, करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; जानें प्लेन में क्या लेकर जाना सेफ नहीं?
तो अगर आप भी फ्लाइट से कहीं जाने का सोच रही हैं तो ये जरूरी जानकारी आपके काम आ सकती है।
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह भी पढ़ें- पहली बार फ्लाइट से सफर करने वाली नई दुल्हन ध्यान दें, हनीमून से पहले एयरपोर्ट पर न करें ये 5 बड़ी गलतियां
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।