Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:53 AM IST

Flight के टेकऑफ और लैंडिंग के वक्त Crew Members जांघों के नीचे हाथ दबाकर क्यों बैठती हैं?

Why Air Hostesses Sit On Their Hands: क्या आपको पता है फ्लाइट के टेकऑफ और लैंडिंग के वक्त क्रू मेंबर्स जांघों के नीचे हाथ दबाकर बैठती हैं? अगर आप इस बात से अनजान हैं, तो यह लेख आपके लिए है।
Updated:- 2026-04-30, 08:38 IST
why air hostesses sit on their hands

Why Flight Attendants Press Hands Under Thighs: आज के समय में हवाई सफर करना बेहद आसान हो गया है। हम में से ज्यादातर लोगों ने फ्लाइट से कभी न कभी सफर तो किया ही होगा। वे लोग जो पहली बार सफर करते हैं, उनके लिए बेहद ही रोमांचक होता है। फ्लाइट में लोगों को इंस्ट्रक्शन देने के लिए क्रू मेंबर होते हैं, पर क्या आपने कभी गौर किया है कि टेकऑफ और लैंडिंग के दौरान क्रू मेंबर्स अपनी सीट पर बैठकर हाथों को अपनी जांघों के नीचे दबा लेते हैं? यह देखने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि वह ऐसा क्यों करते हैं? अगर नहीं, तो चलिए नीचे लेख में जानिए इसके पीछे का कारण।

क्रू मेंबर्स जांघों के नीचे हाथ दबाकर क्यों बैठती हैं?

airline-seat-rules-1773894871386

जब फ्लाइट टेकऑफ या लैंड करती है, तो क्रू मेंबर्स अपनी चेयर पर हाथ को जांघ के नीचे दबाकर बैठते हैं। इस पोज को ब्रेस पोजिशन कहा जाता है। इसमें वे अपनी पीठ को सीधी रखते हैं और दोनों पैरों को जमीन से मजबूती से टिका कर रखते हैं।

इसे भी पढ़ें- हजारों फीट ऊपर उड़ने से पहले विमान की जमीन पर कैसे और कब होती है चेकिंग? जानें पायलट और इंजीनियर कैसे तय करते हैं सुरक्षा

शरीर को सीधा और स्थिर रखने के लिए

ब्रेस पोजिशन शरीर को स्थिर रखने के लिए बनाई गई है। टेकऑफ और लैंडिंग के समय विमान में अचानक झटके लग सकते हैं या अचानक इमरजेंसी ब्रेक जैसी स्थिति बन सकती है। अगर क्रू मेंबर्स के हाथ खुले रहेंगे, तो विमान के हिलने पर वे इधर-उधर टकरा सकते हैं। हाथों को जांघों के नीचे दबाने से शरीर का ऊपरी हिस्सा एक जगह फिक्स हो जाता है, जिससे झटके का असर कम होता है और शरीर को अचानक से कोई चोट नहीं पहुंचती।

चोट और फ्रैक्चर से बचाव

airline-seat-selection-rules-1773894855583

हाथों को जांघों के नीचे रखने का एक बड़ा कारण किसी भी प्रकार की चोट से बचना है। यदि हादसे के समय हाथ खुले या बाहर की तरफ होंगे, तो वे सीट के किसी हिस्से या केबिन के सामान से टकराकर फ्रैक्चर हो सकते हैं। हाथों को शरीर के अंदर सुरक्षित रखने से वे किसी भी टक्कर से बचे रहते हैं। यह बहुत जरूरी है, क्योंकि अगर क्रू मेंबर्स सुरक्षित रहेंगे, तभी वे हादसे के बाद यात्रियों की मदद करने और उन्हें विमान से सुरक्षित बाहर निकालने में सक्षम होंगे।

मानसिक सतर्कता और अनुशासन

यह पोजीशन क्रू मेंबर्स को मानसिक रूप से भी सतर्क रखती है। जब वे इस पोजिशन में बैठते हैं, तो उनका पूरा ध्यान विमान की स्थिति पर होता है और वे किसी भी आपातकालीन निर्देश के लिए पूरी तरह तैयार रहते हैं। यह प्रोटोकॉल दुनिया भर की सभी एयरलाइंस में अनिवार्य है।

इसे भी पढ़ें- फ्लाइट में बैठने वाले हर यात्री को पता होने चाहिए ये इमरजेंसी सेफ्टी टिप्स

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।