प्‍लेन में टेकऑफ और लैंड‍िंग के समय रोने लगता है बच्‍चा? काम आ सकते हैं ये ट्र‍िक्‍स

बच्चों के साथ पहली बार फ्लाइट में सफर करना कई पेरेंट्स के ल‍िए चुनौति‍यों से भरा हो सकता है। खासकर लैंड‍िंग और टेकऑफ के दौरान ज्‍यादा द‍िक्‍कत होती है। जब कान पर दबाव पड़ता है तो बच्‍चे रोने लगते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ ट‍िप्स दे रहे हैं ज‍िससे आपका सफर आराम से बीतेगा।
Updated:- 2026-06-15, 15:09 IST
image

आज के समय में ज्‍यादातर लोग प्‍लेन से ट्रैवल करना पसंद करते हैं। ये एक आरामदायक ऑप्‍शन होता है जहां आप घंटों का सफर कुछ ही समय में पूरा कर पाती हैं। कई बार लोग अपने बच्‍चों को लेकर ट्रैवल करते हैं। ऐसे में प्‍लेन के टेक ऑफ या लैंड‍िंग के समय कई बच्‍चे अचानक रोने लगते हैं। इससे पैरेंट्स परेशान हो जाते हैं।

ऐसा इसल‍िए होता है क्‍योंक‍ि टेकऑफ और लैंडिंग के समय हमारे शरीर में कुछ बदलाव होते हैं। इससे बच्‍चे परेशान हो जाते हैं। ऐसे में आप कुछ आसान से ट‍िप्‍स अपनाकर बच्‍चों की बेचैनी को कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं-

kids care tips in plane (2)

टेकऑफ और लैंडिंग के समय बच्चे क्यों रोते हैं?

जब प्‍लेन ऊपर जाता है या नीचे आता है तो केब‍िन में एयर फ्लो में बदलाव होता है। इससे कान सुन्‍न हो जाते हैं। बड़े लोग तो इसे मैनेज कर लेते हैं, लेक‍िन छोटे बच्‍चे ऐसा नहीं कर पाते हैं। इससे उनके कानों में दर्द होने लगता है और वे रोने लगते हैं।

यह भी पढ़ें- फ्लाइट में भूलकर भी नहीं करनी चाहिए ये 6 गलतियां...वरना मुश्किल में पड़ सकती हैं आप

पैस‍िफायर हो सकता है हेल्‍पफुल

अगर आपका बच्चा पैसिफायर यानी चुसनी का इस्तेमाल करता है, तो टेकऑफ और लैंडिंग के दौरान इसे देना फायदेमंद हो सकता है। चुसनी से जो कान में दबाव बनता है वो बैलेंस हो जाता है। इससे बच्‍चों को थोड़ी राहत म‍िलती है।

यह भी पढ़ें- हिमालय पर्वत के ऊपर से क्यों नहीं उड़ाए जाते हैं विमान? जानिए इसके पीछे की वजह

kids care tips in plane (1)

दूध या फीडिंग भी आ सकती है काम

अगर आपका बच्‍चा न्‍यू बॉर्न है तो टेकऑफ और लैंडिंग के समय दूध पिलाना भी फायदेमंद हाे सकता है। जब बच्‍चा बार-बार दूध न‍िगलता है तो दबाव को बैलेंस करने में मदद म‍िलती है।

यह भी पढ़ें- आखिर क्यों सफेद रंग का होता है हवाई जहाज?

बच्‍चे का ध्‍यान दूसरी चीजों में लगाएं

अगर आपका बच्चा थोड़ा बड़ा है, तो उसका ध्यान किसी उसके फेवरेट कामों में लगा सकती हैं। इसके लिए आप उसका पसंदीदा खिलौना, कहानी की किताब, कलरिंग बुक या कोई छोटा गेम साथ रख सकती हैं। ऐसे में जब बच्चा ब‍िजी रहेगा, तो उसका ध्‍यान कान के दर्द पर ज्‍यादा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें- फ्लाइट में बैठने वाले हर यात्री को पता होने चाहिए ये इमरजेंसी सेफ्टी टिप्स

तो अगर आप भी बच्‍चे को लेकर प्‍लेन में ट्रैवल कर रही हैं ताे आप ऊपर बताई गई बातों का ध्‍यान रख सकती हैं। इससे सफर आराम से गुजरेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।