फ्लाइट में पावर बैंक ने अचानक पकड़ी आग, करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; जानें प्लेन में क्या लेकर जाना सेफ नहीं?

22 फरवरी को अलास्का एयरलाइंस की एक फ्लाइट को उड़ान के तुरंत बाद ही लैंड करना पड़ गया। हालात, ऐसे हो गए थे कि यात्री भी इस स्थिती में घबरा गए थे। दरअसलस, आपातकालीन लैंडिंग का कारण एक यात्री का पावर बैंक था। यात्री ने फोन को पावर बैंक में चार्ज के लिए लगाया था और जैसे ही प्लेन ने उड़ान भरी, फोन और पावर बैंक में अचानक आग लग गई। आग लगने से यात्री भी घायल हो गया और प्लेन में बैठे यात्री भी घबरा गए। ऐसी स्थिती में फौरन लैंडिंग करनी पड़ी। अगर आप भी फ्लाइट में सफर करती हैं और इस तरह की चीजें अपने साथ लेकर जाती हैं, तो यह खतरनाक हो सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके सेफ्टी टिप्स विस्तार से बताएंगे।
कैसे हुआ ब्लास्ट?
पीपल मैगजीन को दिए एक बयान में यह जानकारी सामने आई है। इसके अनुसार महिला का फोन चार्च नहीं था और इसलिए उसने फोन को चार्ज करने के लिए लिथियम-आयन बैटरी यानी पावर बैंक का यूज किया था। वह उस समय फोन भी नहीं चला रही थी, तभी अचानक से उसमें ब्लास्ट हो गया। आग इतनी तेज थी कि आग की लपटे लगभग एक फुट बताई गई है। आग इतनी तेज थी कि यात्री को संभलने का मौका भी नहीं मिला और यात्री का हाथ-पैर झुलस गया, जिसके चलते लैंडिग के बाद उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया। विमान को उस समय उड़ान भरे हुए केवल 15 मिनट ही हुए थे।

फ्लाइट में पावर बैंक से जुड़े जरूरी नियम
- आप फ्लाइट में अगर पावर बैंक लेकर जा रही हैं, तो पावर बैंक हमेशा अपने साथ केबिन बैगेज में रखें। इसे कभी भी चेक-इन बैग यानी बड़े बैग में न रखें।
- बैटरी 100Wh तक के पावर से ऊपर नहीं होनी चाहिए, अगर बहुत जरूरी हो तभी साथ लेकर जाएं।
- फ्लाइट के उड़ाने के दौरान अपने पास मौजूद किसी भी डिवाइस को चार्ज न करें, क्योंकि प्रेशर की वजह से यह ब्लास्ट हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- हड़बड़ी में एयरपोर्ट पर ही भूल आए सामान? जानिए एयरलाइंस और एयरपोर्ट अथॉरिटी से संपर्क करने का प्रोसेस
फ्लाइट में न लेकर जाएं ये चीजें
- पावरबैंक बहुत ज्यादा पुराना है और डैमेज या बैटरी फूली हुई है, तो साथ लेकर न जाएं।
- ढीली बैटरियां या लिथियम बैटरियां बिना कवर के ले जाना खतरनाक हो सकता है।
- पेट्रोल, डीजल और केरोसिन जैसी चीजें अगर किसी खिलौने या किसी भी चीज में यूज होती है तो साथ लेकर न जाएंय़
- तेज धार वाले औजार और आग लगने जैसी चीजें लेकर जाना भी खतरनाक हो सकता है।
इसे भी पढे़ं- पटना से पुणे पहुंच गई फ्लाइट और बैग लाना भूल गई एयरलाइन, जाने ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए?
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।